सपने में बहुत सारे मुर्दे देखना देता हैं अजीबोगरीब संकेत

Spread the love

सपने में बहुत सारे मुर्दे देखना देता हैं अजीबोगरीब संकेत – आपने कई लोगों से सुना होगा की सुबह के समय देखे गए सपने अक्सर सत्य होते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र कहता हैं की सपना किसी भी वक्त क्यों न देखा गया हो उसका एक खास मतलब होता हैं। आगे आपके जीवन के सफर में किन-किन मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा इसके संकेत सपनों के द्वारा मिल सकता हैं। सपने सिर्फ मुसीबतों से आपको आगाह नहीं करते हैं बल्कि आने वाली खुशियों और अच्छे दिन के बारें में भी बताते हैं। तो आइए जानते हैं की सपने में बहुत सारे मुर्दे देखना क्या संकेत देता हैं।

सपने में बहुत सारे मुर्दे देखना देता हैं अजीबोगरीब संकेत
सपने में बहुत सारे मुर्दे देखना देता हैं अजीबोगरीब संकेत

एक मनुष्य अपने जीवन काल में लाखों बार सांकेतिक सपने देखता हैं। कुछ लोगों को कुछ सपने बेकार और बिना अर्थ वाले अर्थात बेमतलब के लगते हैं। लेकिन सच इसके विपरीत हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जिन्न सपनों को हम इंग्नोर करते हैं वे वास्तव में आपके भविष्य के बारें में बताने की कोशिश करते हैं। इसलिए यह आवश्यक हैं की आप इनके अर्थ को जाने ताकि भविष्य को सुधार सके। नीचे बताया गया हैं की सपने में बहुत सारे मुर्दे देखना शुभ होता हैं या अशुभ।

सपने में बहुत सारे मुर्दे देखना

यह कोई अंदाजा नहीं लगा सकता हैं की स्वप्न में क्या दिखने वाला हैं। स्वप्न में कुछ भी दिखाई दे सकता हैं। मुर्दा यानी डेड बॉडी का सपने में आना किसी की भी दिल की धडकनों को बढ़ा सकता हैं। रियल लाइफ में जब कोई व्यक्ति इस तरह की चीजे देखता हैं तो उसे प्रणाम कर आगे बढ़ जाता हैं। लेकिन अगर आप सपने में बहुत सारे मुर्दे देखते हैं तो खुश हो जाइए। दरसल यह सपना आपके जीवन में कुछ बहुत ही अच्छा होने का संकेत देता हैं।

बहुत सारे मुर्दे एक साथ अगर स्वप्नद्रष्टा को दीखते हैं तो इसका साफ़ मतलब हैं की आपके दिल के अरमान और उन इच्छाओं के पूर्ण होने का समय आ गया हैं जिसके इन्तेजार में आपकी आंखें सूज गयी हैं। आपकी तरसती और इन्तेजार करती आँखों को वह सब देखने को मिलेगा जिससे आपको असीम आनंद की प्राप्ति होगी। कामयाबी आपके कदमों में होगी। आप जिस किसी भी चीज की इच्छा कर ईश्वर से मागेंगे उसका मिलना तय हैं। हालांकि ब्रह्म मुहूर्त में इस सपने को देखा जाना किसी बड़ी मुसीबत के आने के भी संकेत हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें सपने में कच्चा दूध देखना अच्छा होता है या खराब

सपने में डेड बॉडी देखना ( sapne mein dead body dekhna)

सपने में डेड बॉडी देखना ( sapne mein dead body dekhna)
सपने में डेड बॉडी देखना ( sapne mein dead body dekhna)

यह सपना अलग-अलग अर्थो वाला हैं। दरसल यह इस बात पर डिपेंड करता हैं की आपने सपने में खुद की या किसी और की बॉडी देखी हैं। अगर आपने किसी और की बॉडी को मृत अवस्था में देखा हैं तो इसका मतलब हैं की मनोकामना पूर्ण होने का समय नजदीक हैं। सपने में खुद की मृत बॉडी देखने का मतलब नीचे बताया गया हैं।

यह भी पढ़ें सपने में हरी मिर्च, लौकी और हरे चने का पौधा देखना देता हैं बेहद खास संकेत

सपने में खुद की मृत बॉडी देखना

सपने में खुद की मृत बॉडी देखना भी शुभ माना जाता हैं। दुर्भाग्य और असफलता आपका दामन छोड़ने वाली हैं। जिन समस्यायों से आप सालों से बचने की कोशिश करते आ रहे हैं अब उससे ज्यादा समय तक छुपने की जरूरत नहीं हैं। यह आपके भाग्य के उदय का समय हैं।

मृत व्यक्ति को अचानक सपने में जीवित देखना

मृत व्यक्ति को अचानक जीवित देखना बहुत शुभ सपना हैं। इसका मतलब हैं की आपकी डूबती नैया ईश्वर पार लगाने वाले हैं। पूरी तरह टूट चूका रिश्ता भी पुन: जुड़ेंगे। व्यापार में लगातार हो रही हानि लाभ में परिवर्तित होने वाली हैं। आपकी उम्मीदे पुन: जीवित होंगी। एक नयी शुरुवात होगी जो आपके जीवन को एक नयी दिशा प्रदान करेगी। खोया हुआ प्यार पुन: आपके पास लौटने को विवश होगा।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष – सपने में बहुत सारे मुर्दे देखना

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की सपने में बहुत सारे मुर्दे देखना क्या संकेत देता हैं। सपने में मुर्दे या डेड बॉडी का दिखना ज्यादात्तर मामलों में अच्छा ही माना जाता हैं। परन्तु ब्रह्म मुहूर्त में ऐसे सपने का आना अशुभ हैं। इसलिए अशुभ की स्थिति में कालों के काल महाकाल से अपनी गलतियों की क्षमा मांगते हुए प्रत्येक सोमवार को जल जरुर चढ़ाएं। उनकी कृपा दृष्टि से सभी समस्यायों का संत होगा।

मुझे पूरी आशा हैं की आपको आज की यह लेख “ सपने में बहुत सारे मुर्दे देखना देता हैं अजीबोगरीब संकेत ” बहुत ही अच्छी लगी होगी। इस लेख को दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

यह भी पढ़ें सपने में धार्मिक आयोजन देखना और सपने में ज्योतिष को हाथ दिखाने मतलब जाने

Leave a Comment