अर्जुन की छाल साइड इफेक्ट्स और इसकी पूरी जानकारी

Spread the love

अर्जुन की छाल साइड इफेक्ट्स – नमस्कार मित्रों, अर्जुन छाल हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की अर्जुन की छाल साइड इफेक्ट्स भी हैं। जी हाँ आज की इस पोस्ट में मैंने आपको विस्तार से अर्जुन छाल और अर्जुन की छाल साइड इफेक्ट्स के बारें में बताया हैं। अर्जुन छाल का उपयोग कई तरह के बीमारियों में किया जाता हैं। यह एक आयुर्वेदिक औषधि हैं जो की हृदय सबंधी समस्यायों के लिए बहुत प्रभावकारी माना जाता हैं। तो आइयें आज हम जानते हैं की की अर्जुन छाल और अर्जुन की छाल साइड इफेक्ट्स क्या क्या हैं।

अर्जुन की छाल साइड इफेक्ट्स और इसकी पूरी जानकारी
विस्तार से जाने अर्जुन की छाल साइड इफेक्ट्स और फायदे

अर्जुन की छाल का वृक्ष

दोस्तों अर्जुन छाल विशालकाय वृक्ष अर्जुन से प्राप्त होता हैं। इसे कई अन्य नामों से भी जाना जाता हैं जैसे कहुआ, सादड़ी आदि। इस वृक्ष की ऊंचाई 50 से 85 फीट तक हो सकती हैं। अर्जुन वृक्ष मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों में बहुतायत में रोपा जाता हैं। हालाँकि हिमालय के आस पास के क्षेत्रों में ज्यादा मिलता हैं। इस वृक्ष की छाल का उपयोग बहुत से रोगन के निदान में किया जाता हैं। इस वृक्ष की खास बात यह हैं की इसके छाल निकलने के बाद कुछ ही महीनों में नयें छाल आने शुरू हो जाते हैं। इसके छाल काफी चिकनी और हलके पिंक कलर के होते हैं। इसकी छाल को सुखाकर इससे चूर्ण तैयार किया जाता हैं।

अर्जुन छाल में मौजूद पोषक तत्व

अर्जुन की छाल कई तरह के पोषक तत्वों से भरे होते हैं। इसमें पोटाशियम, कैल्शियम, विटामिन-ए, फोस्फोरस, टैनिन, मैग्नीशियम, मोनो कार्बोक्सिलिक एसिड, लेजिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व होते हैं साथ ही इसमें एंटीऑक्सिडेंट, एंटीमाइक्रोबियल, हाइपोलिपिडेमिक और एंटीबायोटिक गुण भी पायें जाते हैं। चलिए अब मैं आपको इसके फायदे और अर्जुन की छाल साइड इफेक्ट्स के बारें में बताती हूँ।

Also, Read उल्टा बच्चा पैदा होने के फायदे और उल्टा बच्चा होने के कारण

अर्जुन छाल के लाभ

अर्जुन के छाल काफी मोटे होते हैं। इसमें अनेक तरह के स्वास्थ्य वर्धक गुण होते हैं। अर्जुन की छाल के बहुत सारे फायदे हैं लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स जो इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले इसके कुछ लाभ जान लेते हैं।

1. त्वचा के लिए

अर्जुन छाल जीवाणुरोधी होते हैं। यह कई तरह के संक्रमण को रोकने में इस्तेमाल किया जाता हैं। चिकित्सक इसका उपयोग आंतरिक और बाहरी संक्रमण दोनों में करते हैं। इसका इस्तेमाल उबटन की तरह किया जा सकता हैं। यह त्वचा के संक्रमण को दूर कर स्किन को चमकदार बनाता हैं। इसका उपयोग हल्दी कपूर और अर्जुन छाल के पाउडर को मिलाकर उबटन की तरह किया जाता हैं।

Also, Read बिजौरा निंबू के फायदे (Bijora Nimbu ke Fayde)

2. मोटापा

दरसल अर्जुन की छाल में पायें जाने वाले हाइपोलिपिडेमिक मोटापा और कोलेस्ट्रोल संबंधी समस्या को कम करने में सहायक हैं। प्रतिदिन अर्जुन की छाल काढ़ा पीने से मोटापे की समस्या ख़त्म हो जाती हैं। अर्जुन की छाल बिना व्यायाम के फैट बर्न करता हैं।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

3. डायबिटीज़

डायबिटीज के मरीजों के लिए अर्जुन छाल बेहद फायदेमंद हैं। इसका सेवन डायबिटीज को नियंत्रित करने में सहायक हैं। दरसल अर्जुन छाल में एंटीडायबिटिक गुण पायें जाते हैं साथ ही इसमें कुछ ऐसे एंजाइम्स होते हैं जो लिवर फंक्शन को सही कर डायबिटीज़ को नियंत्रित करता हैं। इसीलिए अर्जुन छाल का काढ़ा डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता हैं।

इसके अलावे इसका सेवन खांसी, हाई ब्लडप्रेशर आदि में भी काफी फायदेमंद हैं। आप अर्जुन के छाल का सेवन काढ़े के रूप में या छाल को रात भर पानी में फुलाकर कर सकते हैं। इसके पानी के सेवन से मधुमेह में काफी आराम मिलता हैं।

Also, Read हीरा भस्म के फायदे (Hira Bhasma ke Fayde)

अर्जुन की छाल की तासीर गर्म होती है या ठंडी

अर्जुन की छाल की तासीर ठंडी यानी शीतल होती हैं। इसलिए आप इस छाल का उपयोग ठंड के मौसम में भी आसानी से कर सकते हैं। ठण्ड के दिन में इसके सेवन से आपको कोई हानि नहीं होगी।

जानियें अर्जुन की छाल कितने दिन पीना चाहिए

दोस्तों अर्जुन की छाल कितने दिन पीना चाहिए इस सवाल का जवाब आपके रोग पे डिपेंड करता हैं। जी हाँ हर समस्या में इसके सेवन की विधि अलग होती हैं। अगर आपको सामान्य सर्दी खांसी हैं तो आप इसका सेवन 2 से 3 दिनों तक कर सकते हैं। बड़ी बीमारियाँ जैसे डायबिटीज, हृदय रोग या किसी प्रकार आंतरिक संक्रमण में इसके प्रयोग की विधि अलग हो सकती हैं। इस छाल का उपयोग 30 से ज्यादा न करें। इन बीमारियों में इस छाल का उपयोग करने के लिए आयुर्वेदाचार्य या किसी चिकित्सक की मदद लें। अब जानते हैं अर्जुन की छाल साइड इफेक्ट्स क्या-क्या हैं।

Also, Read अर्जुन छाल के फायदे (Arjun Chhal ke Fayde)

अर्जुन की छाल साइड इफेक्ट्स

दोस्तों अर्जुन छाल के अनेक फायदे हैं जो मैंने विस्तार से ऊपर बताया हैं। लेकिन फायदें की साथ-साथ इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं। आइयें जानते हैं अर्जुन की छाल साइड इफेक्ट्स या नुकसान के बारें में:

1. अर्जुन छाल के सेवन से कुछ साइड इफेक्ट्स दिखाई दे सकते हैं जैसे कब्ज का रहना और पेट में गैस बनना आदि। हालाँकि यह अस्थायी होते हैं। इसका सेवन बंद कर देने के बाद यह समस्या स्वत: समाप्त हो जाती हैं।

2. ध्यान रहें की अगर आप गर्भवती हैं या स्तनपान कराती हैं तो इस स्थिति में अर्जुन छाल का उपयोग न करें। अगर इस छाल का उपयोग करना हैं तो किसी चिकित्सक से सलाह जरुर लें।

अर्जुन छाल स्वास्थ्य के द्रष्टिकोण से बहुत फायदेमंद है। लेकिन इसके सेवन से कुछ सामान्य साइड इफेक्ट्स दिखना आम बात हैं।

निष्कर्ष

इस पोस्ट में मैंने आपको अर्जुन की छाल साइड इफेक्ट्स और फायदे बताएं हैं। यह हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता हैं। लेकिन इसके सेवन से कुछ साइड इफेक्ट्स भी दिखाई देते हैं। गर्भावस्था में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता हैं। अगर आप किसी बीमारी में इसका उपयोग करना चाहते हैं तो चिकित्सक की सलाह लेने के बाद ही करें।

अर्जुन की छाल साइड इफेक्ट्स की यह जानकारी आपको कैसी लगी हैं हमें कमेन्ट द्वारा जरुर बताएं। इस पोस्ट को आप अधिक से अधिक शेयर करें ताकि अन्य लोगों को भी अर्जुन छाल की जानकारी मिल सकें।

Also, Read अर्जुनारिष्ट के फायदे (Arjunarishta ke fayde)

3 thoughts on “अर्जुन की छाल साइड इफेक्ट्स और इसकी पूरी जानकारी”

Leave a Comment