केला और चूना खाने के फायदे और नुकसान कर देगा आपको हैरान

Spread the love

केला और चूना खाने के फायदे और नुकसान कर देगा आपको हैरान – भारत में बड़े पैमाने पर केले की खेती होती हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कच्चा और पका केला दोनों ही फायदेमंद होते हैं। केले के पेड़ के तने, फुल और फल की शब्जियाँ भी बनायी जाती हैं। इसके अलावे पके केले का इस्तेमाल कई तरह के खाद्य पदार्थो और दवाओं के निर्माण में भी किया जाता हैं। आयुर्वेद में चुने (कैल्शियम कार्बोनेट) के कई फायदे बताएं गए हैं। चुने का इस्तेमाल अनेक तरह के बीमारियों को ठीक करने में किया जाता हैं। हालांकि इसका इस्तेमाल दवा की ही तरह करना चाहिए। अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन आपके शरीर को हानि भी पहुंचा सकता हैं। आइए विस्तार से जानते हैं की केला और चूना खाने के फायदे क्या हैं।

केला और चूना खाने के फायदे
केला और चूना खाने के फायदे

दोस्तों, चुने का इस्तेमाल आमतौर पर लोग पान खाने के लिए करते हैं। चुना आसानी से किसी भी किराने की दुकान में मिल जाता हैं। आमतौर पर लोग केले का सेवन कमजोरी को दूर करने में करते हैं। जिम करने वाले लोग केला जरुर खाते हैं। आपने कई लोगों को केला और चुना खाते देखा होगा। ऐसे में केला और चूना खाने के फायदे के बारें में जानने की उत्सुकता हुई होगी। नीचे विस्तार पूर्वक केला और चूना खाने के फायदे बताएं गए हैं।

केला और चूना में क्या होता हैं

दोस्तों चुना और केला कैल्शियम से भरपूर होता हैं। केले में मैग्नीशियम, लोहा, सेलेनियम, प्रोटीन, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, जिंक और भरपूर शुगर होता हैं। हालांकि इसमें प्रोटीन नाम मात्र का ही होता हैं। वही चुने में आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी होता हैं। कैल्शियम प्रोटीन और विटामिन जैसे A,B,D के अवशोषण में मदद करता हैं। विटामिन सी शरीर के रोगों से लड़ने की क्षमता को बढाता हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर केला और चूना खाने की सलाह दी जाती हैं। इन दोनों का मिश्रण कैल्शियम की कमी को पूरा कर शरीर की हड्डियों को स्वस्थ रखता हैं। आइए अब जानते हैं की केला और चूना खाने के फायदे क्या हैं।

केला और चूना खाने के 5 फायदे

केला और चूना खाने के 5 फायदे

1. केला और चूना खाने के फायदे जोड़ों के दर्द में

जैसा की मैंने आपको बताया की चुना और केला दोनों ही में भरपूर कैल्शियम हैं ऐसे में यह जॉइंट पेन की समस्या से आपको राहत दे सकता हैं। इसमें मौजूद विटामिन और कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। स्वस्थ हड्डियों के लिए मैग्नीशियम, पोटाशियम और कैल्शियम बेहद जरुरी हैं। चुने और केले के मिश्रण यह पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होती हैं। स्वस्थ और मजबूत हड्डी शरीर के आंतरिक अंगों को सुरक्षा भी प्रदान करती हैं। जोड़ों के दर्द में एक पके केले को पीसकर एक चुटकी चुना मिला दें। अब इसका सेवन करें। रोज इसका सेवन करने से दर्द से जल्द ही राहत मिलती हैं। मांसपेशियों की ऐंठन में भी यह बेहद फायदेमंद हैं।

यह भी पढ़ें इस्नोफीलिया में कौन सा फल खाना चाहिए – पूरी जानकारी क्या खाना सही हैं विस्तार से जाने

2. इम्युनिटी बूस्ट करने में

चुना विटामिन सी से भरपूर हैं। इसके सेवन से रोग जल्दी आपको प्रभावित नहीं कर पाता हैं। चुने और केले के मिश्रण में सुजनरोधी गुण भी होते हैं। यह कोलेजन उत्पादन को बढाकर छोटे-मोटे घावों को जल्दी भर देता हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों के चलते मुक्त कणों से होने वाले कोशिका नुकसान के खतरे को कम करने में सहायक हैं। हरी साग शब्जियां जैसे पत्तागोभी, मुली और कद्दू में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

यह भी पढ़ें बिकासुल कैप्सूल कब खाना चाहिए और यह किस रोग में काम आता है जाने

3. केला और चूना खाने के फायदे दांतों के लिए

केला और चूना दांतों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। ज्यादात्तर टूथपेस्ट में चुने को मिलाया जाता हैं। दरसल कैल्शियम मसुढे और दांत को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। अगर आप अपने दांतों को मजबूती देना चाहते हैं तो चुने को केले के साथ मिलाकर खा सकते हैं। परन्तु ध्यान रहे की चुना एक चुटकी से भी कम होना चाहिए। चुने की अधिक मात्रा शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं।

यह भी पढ़ें खाली पेट केला खाने के नुकसान ( Khali Pet Kela Khane ke Nukshan)

4. केला और चूना खाने के फायदे खून की कमी में

एनीमिया या खून की कमी से पीड़ित लोग चुना और केले का सेवन कर सकते हैं। दरसल केले में विटामिन बी6 होता हैं। यह खून में ऑक्सीजन लेवल को भी इनक्रीज करता हैं। वही चुना में आयरन होता हैं। इन पोषक तत्वों की कमी से शरीर में खून की कमी हो सकती हैं। यह सभी पोषक तत्व केले और चुने में मिलते हैं। इसके सेवन से जल्दी आपको फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें Sundarta Ki Haddi (ब्यूटी बोन) किसे कहा जाता हैं?

5. पुरुष कमजोरी दूर करने में

केला उर्जा का अच्छा स्रोत हैं। इसके लगातार सेवन से हड्डियों को मजबूती तो मिलती ही हैं साथ ही यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी यह मददगार हैं। इसका सेवन तुरंत एनर्जी प्रदान करता हैं। थकान को दूर करने में यह बहुत प्रभावकारी हैं। इसमें मौजूद पौटेशियम और विटामिन बी मष्तिष्क के कार्यों को बेहतर करता हैं। थकान, चिड़चिड़ापन, नींद ण आना जैसी समस्यायों से निजात दिलाता हैं जिससे आप फ्रेश फील करते हैं।

यह भी पढ़ें दूध में घी मिलाकर पीने के नुकसान और फायदे – दूध में अन्य चीजें मिलाकर पीने से क्या होता है

चुना खाने के नुकसान

चुना खाने के कई फायदे हैं लेकिन इसके सेवन से कुछ लोगों को काफी नुकसान भी हो सकता हैं। चुने को खाने में अधिक इस्तेमाल करने से पेट दर्द, उलटी, स्किन से जुडी समस्याएं हो सकती हैं। एसिडिक होने की वजह से यह समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसके अलावे इसमें बेहद अधिक मात्रा में कैल्शियम हैं। शरीर में सामान्य से अधिक कैल्शियम का होना किडनी स्टोन और यूरिन सम्बन्धी समस्यायों का कारण बन सकता हैं। इसके अलावे हार्ट पेशेंट और पेट में संक्रमण, जैसी समस्यायों में भी इसका सेवन वर्जित हैं।

नोट :- यह एक सामान्य जानकारी हैं। बिना डॉक्टर के सलाह के इसका सेवन नुकसान दे सकता हैं।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष

मुझे उम्मीद हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” केला और चूना खाने के फायदे और नुकसान कर देगा आपको हैरान ” बेहद अच्छी लगी होगी। चुना का सिमित मात्रा में सेवन आपको फायदा देता हैं। चुना को अगर अधिक मात्रा में इस्तेमाल किया जाएं तो भारी नुकसान भी हो सकता हैं। शरीर में जब कैल्शियम की कमी होती हैं तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। हड्डियां कमजोर होने पर छोटी चोट से भी उसे टूटने का खतरा रहता हैं। हड्डियों में दर्द की शिकायत होने लगती हैं। ऐसे में चुना और केला आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता हैं। परन्तु ध्यान रहे की इसका सेवन चिकित्सीय सलाह के बाद ही करनी चाहिए।

मुझे आशा हैं की आपको केला और चूना खाने के फायदे और नुकसान की यह जानकारी पसंद आयी होगी। इस जानकारी को सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें पैर टूटने के बाद कितने दिन में चल सकते है जाने – खान-पान रखें ध्यान फिर देखें कमाल

2 thoughts on “केला और चूना खाने के फायदे और नुकसान कर देगा आपको हैरान”

Leave a Comment