दीमक मारने की रासायनिक दवा बेहद असरदार

Spread the love

नमस्कार दोस्तों आज हम जानेंगे की दीमक मारने की रासायनिक दवा कौनसी है। जिनका उपयोग करके आप दीमक को खत्म करते है। 

जाने दीमक मारने की रासायनिक दवा: परिचय

दीमक मारने की रासायनिक दवा
दीमक मारने की रासायनिक दवा

दोस्तो दीमक दिखने में चिटी की तरह लगती है और आकार में बहुत छोटी होती है। दीमक घर में लकड़ी से बने फर्नीचर, नमीयुक्त दीवारों, गीली मिट्टी और खेतों में देखने को मिलती है। कहते है की दीमक सबसे विनाशकारी किट होती है। क्योंकि यह जिस चीज को खाना शूरू कर देती है वह पूरी तरह से नष्ट हो जाती है। 

दीमक पेड़- पौधों, लकड़ी, फर्नीचर और खेतों की फ़सल सबको नष्ट कर देती है। जिसके कारण हमारी सम्पत्ति को नुकसान होता है। दीमक का सबसे ज्यादा असर बारिश के दिनो मे देखने को मिलता है। दोस्तो दीमक धरती पर लगभग बीस से तीस लाख सालो है। 

दीमक के पनपने का सबसे अनुकूल समय शीतोष्ण होता है और यह झुंड में एक साथ पाई जाती है। दीमक मिट्टी में अपना घर बनाकर रहते है। दीमक में लार में ऐसा द्रव होता है। जो मिट्ठी में मिलकर धूप से सुख जाता है। दीमक हमेशा नमी वाली जगह पर होती है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार दीमक भारत में बोई जाने वाली 45 प्रतिशत फसल को खा जाती है। यह गीली मिट्टी में सुरंग बनाकर पेड़ पौधों की जड़ों को खतम करती है। यह दीमक हमारे घर के फर्नीचर और लकड़ी के दरवाजों तथा लकड़ी के अन्य सामान को लग जाए तो उन्हे भी नष्ट कर देती है। इसलिए दीमक की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आज हम दीमक मारने की रासायनिक दवा के बारे में जानेंगे। ताकि आप दीमक की प्रोब्लम से बच सके। 

दीमक मारने की रासायनिक दवा

दीमक मारने की रासायनिक दवा कौनसी है। ये हम आपको नीचे बता रहे है। इसे जरूर पढे। 

क्लोरपाइरीफोस

दोस्तो दीमक मारने की रासायनिक दवा में सबसे पहले नंबर पर बात करते है। हम क्लोरपाइरीफोस की। क्लोरपाईरीफोस एक ऐसा कीटनाशक है जो लंबे समय तक चलता है। यदि आप खेती करते है। तो वर्षा ऋतु में इसका उपयोग करें। यह दीमक की संख्या को बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा आपकी फसल को भी दीमक से बचाता है। इसका उपयोग आपको 1:19 में करना चाहिए यानी एक लीटर क्लोरपाईरीफोस में 19 लीटर पानी मिलाकर अपने खेत में उपयोग करें। 

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

लिंडेन

दोस्तों दीमक मारने की रासायनिक दवा में अब बात करते है। लिंडेन के बारे में। लिंडेन में बीस पर्सेंट ईसी मिलाते है। लिंडेन एक तरह का तरल पदार्थ होता है। 

लिंडेन को भी आपको उसी अनुपात में उपयोग करना है। यानी एक लीटर लिंडेन में उन्नीस लीटर पानी का उपयोग करें। लिंडेन का उपयोग घर के फर्नीचर की सुरक्षा के लिए भी कर सकते है। 

आर्सेनियस – दीमक मारने की रासायनिक दवा

दीमक मारने की रसायनिक दवा में अब बात करते है। आर्सेनियस की। इसे व्हाइट आर्सेनियस भी कहा जाता है। एक तरह का सफेद पाउडर होता है। इसमें गंध बिल्कुल नहीं आती। यह भी दीमक को कंट्रोल करने में काम में ली जाती है। 

Also, Read पतला होने का तरीका| क्या खाएं? कितना खाएं?

परमेथ्रीन

इसका असर काफी देर तक रहता है। आप इसका उपयोग भी दीमक को मारने के लिए कर सकते है। 

विनेगर का उपयोग

दोस्तो रोज काम में काम आने वाला विनेगर भी बहुत दीमक को भगाने के लिए अच्छा उपाय है। इसके लिए विनेगर को एक बॉटल में डालकर जहां जहां दीमक है वहा स्प्रे करें।

बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल करें

बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल आमतौर पर कपड़े धोने के लिए होता है। लेकिन आप इसका उपयोग दीमक को मारने के लिए भी कर सकते है। इसके लिए आप पाउडर को पानी में डालकर स्प्रे कर सकते है या इसे सीधे सीधे भी उपयोग में ले सकते है। 

Also, Read सांस फूलने का रामबाण इलाज

ऑरेंज ऑयल

ऑरेंज ऑयल भी अच्छा विकल्प है। दीमक को खत्म करने के लिए। यह संतरे के छिलके से बनाया जाता है। ऑरेंज ऑयल को आप जहां से दीमक आ रही है वहा डाल सकते है। 

पेस्ट कंट्रोल करवाए

साल में एक या दो बार या फिर जब जरुरी लगे आप पेस्ट कंट्रोल करवाए। इस से आपके घर में आने वाले कीड़े मकोड़े और दीमक खत्म हो जाएंगे। 

नीम का तेल

नीम का तेल भी दीमक को भगाने में बहुत मददगार है। नीम का तेल उपलब्ध ना होने पर आप इसकी पत्तियों का भी उपयोग कर सकते है। नीम के तेल का उपयोग आप कुछ दिन लगातार करें। इस से आप दीमक के आतंक से मुक्त हो जायेंगे।

तो दोस्तों आज इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको दीमक मारने की रासायनिक दवा के बारे में बताया। इन उपायों को अपनाकर आप दीमक की प्रोब्लम से मुक्ति पा सकते है। 

हम उम्मीद करते है की यह आर्टिकल आपको जरूर पसंद आएगा।

Also, Read चूहा भगाने का आसान तरीका – फिर कभी नहीं दिखेंगे चूहे

FAQ

Q. दीमक के लिए सबसे अच्छी दवाई क्या है?

Ans: बॉरेक्स पाउडर।

Q. दीमक को कंट्रोल करने के लिए किस कैमिकल का उपयोग किया जाता है?

Ans: क्लोरपाइरीफॉस।

Q. अगर लकड़ी पर दीमक लगे तो क्या करे?

Ans: धूप दिखाए और ऊपर बताएं किसी भी रसायनिक दवाई का उपयोग करें।

Also, Read ढील मारने का उपाय(Dhil Marne ka Upay)

1 thought on “दीमक मारने की रासायनिक दवा बेहद असरदार”

Leave a Comment