प्रेगनेंसी के लक्षण कितने दिन में दीखते है

Spread the love

प्रेगनेंसी के लक्षण कितने दिन में दीखते है: हैलो दोस्तो स्वागत है आपका हमारे न्यू ब्लॉग पोस्ट पर जहां आज हम जानेंगे प्रेगनेंसी के लक्षण कितने दिन में दिखते है। प्रेगनेंसी को लेकर महिलाओ के मन में बहुत सारे सवाल आते है और वे काफी चिंतित भी रहती है। तो आज हम आपकी इसी समस्या का समाधान करने वाले है।

प्रेगनेंसी के लक्षण कितने दिन में दीखते है
प्रेगनेंसी के लक्षण कितने दिन में दीखते है

चलिए बात करते है प्रेगनेंसी के लक्षण कितने दिन में दिखते है।

दोस्तो जब एक महिला गर्भवती होती है तो उसके शरीर में कुछ लक्षण देखने को मिलते है।आमतौर पर प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण छ से चौदह दिन में देखने को मिल जाते है।

जैसे बॉडी का तापमान बढ़ना, ब्रेस्ट में सुजन आना,  शरीर में थकावट और ऐठन फील करना आदी प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण है। इसके आलावा हम आपकों यहां प्रैगनेंसी के शुरआती लक्षण बताने जा रहे है जिनसे आप प्रेगनेंट है या नहीं ये जानने में आसानी होगी।

Also, Read प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए (Pregnancy Me Kya Khana Chahiye)

पीरियड मिस होना

आमतौर पर सबसे पहला लक्षण यही देखा जाता है की महिलाओ के पीरियड मिस हो जाता है। और इस तरह एक महीने में ही उनकी प्रेगनेंसी के लक्षण नजर आने लगते है। लेकिन कुछ महिलाओ में पीरियड बिना प्रेगनेंसी के भी मिस हो जातें है इसलिए इस लक्षण पर इतना भरोसा नहीं किया जा सकता है।

इसके अलावा कुछ महिलाओ में प्रैगनेंसी के लक्षण एक सप्ताह में दिखने लग जाते है। लेकिन सभी में यह लक्षण इतने वक्त में ही दिखे जरुरी नहीं, क्योंकि यह शरीर के हिसाब से अलग अलग टाईम पीरियड हो सकता है।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

उल्टी और चक्कर आना

गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में गर्भवती महिला को उल्टी और चक्कर आने लगते है। यह भी प्रैगनेंसी के लक्षण है।

प्रेगनेंसी के पहले महीने के लक्षण

नीचे डिटेल में बताया गया हैं की प्रेगनेंसी के पहले महीने में आपको कौनसे लक्षण दिखाई देते है।

  • मासिक धर्म मिस होना
  • कोई एक चीज बार बार खाने का मन करना।
  • ब्रेस्ट में दर्द होना, दरअसल प्रेगनेन्सी में प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है जिसके कारण ब्रेस्ट में सुजन और दर्द होने लगता है।
  • थकान महसूस होने लगती है, क्योंकि इस वक्त आपकी बॉडी में बहुत सारे हार्मोनल बदलाव होते है।
  • सुबह के वक्त उल्टी आना जिसे मॉर्निंग सिकनेस कहते है।
  • जब आप प्रेगनेंट होती है तो आपको खाने के स्वाद में बदलाव महसूस होने लगता है।
  • किसी भी गंद को लेकर संवेदनशीलता आ जाती है।
  • बार बार यूरिन जाना, प्रेगनेंट होने पर बॉडी में ब्लड ज्यादा बनता है जिसके कारण आपको बार बार यूरिन जाना पड़ता है।
  • चेहरे पर भूरे या काले धब्बे महसूस होना।
  • मूड स्विंग होना, दरअसल प्रैगनेंसी में बार बार मूड बदलता है। कभी अचानक गुस्सा आता है, तो कभी अचानक से ही उदासी आ जाती है या फिर अचानक से ही रोने का मन होने लगता है।
  • कमर और पेट में दर्द होने लगता है। दरअसल प्रेगनेंसी में गर्भाश्य में खिंचाव आजता है जिसके कारण कमर और पेट में दर्द महसूस होने लगता है।
  • सपने ज्यादा आने लगते है। जब कोई महिला गर्भवती होती है तो उसे हमेशा के मुकाबले ज्यादा सपने आते है।
  • हल्का रक्तस्राव होता है। जब भ्रूण गर्भाशय में जाता है तो कुछ ब्लड सेल्स को नुकसान होता है जिसके कारण थोड़ा भूत ब्लीडिंग होती है। लेकिन यह मासिक धर्म नहीं होता है। जबकि कुछ महिलाए इसे मासिक धर्म समझ लेती है।
  • सिर भारी भारी महसूस होता है। कुछ महिलाओ में सिर दर्द की समस्या देखी जाती है। क्योंकि जब गर्भावस्था शूरू होती है तो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
  • पाचन शक्ति का कमज़ोर पड़ना: जब कोई महिला प्रेगनेंट होती है तो उनकी भोजन को पचाने की क्षमता कम हो जाती है। जिसके कारण उन्हें कब्ज की प्रोब्लम होने लगती है। प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन महिलाओ में पाचन क्रिया की गति को प्रभावित करता है जिसके कारण भोजन पचाने में प्रोब्लम आती है।
  • बार बार भूख और प्यास लगने लगती है। जब कोई महिला प्रेगनेंट होती है तो उन्हे अन्य महिलाओ की तुलना में ज्यादा भूख और प्यास लगती है।
  • सीने में जलन महसूस होना। दरअसल जब कोई महिला गर्भवती होती है तो उनके सीने में जलन महसूस होती है और उसका कारण होता है उन्हे प्रैगनेंसी में गैस की प्रॉब्लम होने लगती है।
  • सांस की समस्या। सांस फूलना भी गर्भवती महिला के शुरुआती लक्षणों में शामिल है।
  • सूंघने की क्षमता बढ़ी जाती है। प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला की सूंघने की क्षमता बढ़ जाती है क्योंकि उसके शरीर में बहुत सारे हार्मोनल बदलाव होने लगते है। जिसके चलते महिला के शरीर में अनेक बदलाव होने लगते हैं।

प्रेगनेंसी के लक्षण कितने दिन में दिखते है के बारे में दोस्तो अभी आपने देखा की सिर्फ कुछ महिलाओ में प्रेगनेंसी के लक्षण 6 से 14 दिन में देखने को मिलते है। साथ ही हमने जाना की प्रेगनेंट होने पर कोन कोन से लक्षण देखने को मिलते है। हम उम्मीद करते है की आपको प्रेगनेन्सी से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। इस ब्लॉग पर आपने के लिए थैंक्यू दोस्तों।

Also, Read प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होना क्या है

FAQ

Q. प्रेगनेन्सी में चक्कर क्यों आते है?

Ans: इसका कोई ठोस कारण तो आज तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन एक कारण हो समझ आता है वह है हार्मोनल बदलाव के कारण ऐसा हो सकता है।

Q. प्रेगनेन्सी में कौनसे अंगो में दर्द होता है?

Ans: ब्रेस्ट, कमर, पेट दर्द।

Q. प्रैगनेंसी टेस्ट कितने दिन बाद करना चाहिए?

Ans: पीरियड मिस होने के बाद लगभग 15 दिन बाद आप चेक कर सकती है।

Also, Read जीभ की साइड एलर्जी

1 thought on “प्रेगनेंसी के लक्षण कितने दिन में दीखते है”

Leave a Comment