लू लगने के लक्षण व उपचार

Spread the love

लू लगने के लक्षण व उपचार: नमस्कार ग्रीष्म ऋतू में देश के कई राज्यों में तापमान इतना अधिक बढ़ जाता हैं की लोग अपने घर से बाहर निकलने से भी डरते हैं। गर्मी के मौसम में तेज गर्म हवाओं को ही लू या इंग्लिश में heat stroke कहतें हैं। जिनकी इम्युनिटी मजबूत होती हैं वे इसे सहन कर लेते हैं लेकिन अधिकतर लोग लू के चपेट में आ जाते हैं। लू के कारण हर साल हजारों मौतें होती हैं और बीमार होने वालों की संख्या को भी आँका नहीं जा सकता हैं। तो आज की किस खास पोस्ट में लू लगने के लक्षण व उपचार(lu se bachne ke upay) के बारें में डिटेल में बताने जा रहा हैं। साथ ही आपको इस आर्टिकल के माध्यम से लू लगने पर क्या खाना चाहिए, लू लगने के कारण क्या हैं, ये सभी चीजें बताएँगे।

लू लगने के लक्षण व उपचार
लू लगने के लक्षण व उपचार

जाने लू लगने के कारण

जब हमारें शरीर से गर्म हवा टकराती हैं या संपर्क में आती हैं तो ये हमारे बॉडी के तापमान को अनियंत्रित कर देता हैं जिससे हमारे शरीर का तापमान अचानक से बढ़ जाता हैं। ज्यादातर मामलों में देखा जाता हैं की लू के शिकार वही होते हैं जो पानी का सेवन कम करते हैं। इसके अलावे गर्मी के मौसम में आग के ज्यादा निकट रहने से भी लू के शिकार हो सकतें हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में कुछ घंटों के अंतराल पे पानी पीते रहना चाहिए। चलिए अब जानते हैं लू लगने के लक्षण व उपचार के बारें में।

यहाँ पढ़ें Chehre Pe Glow Kaise Laye(चेहरे पर ग्लो कैसे लायें)

लू लगने के लक्षण

लू लगने पर आपको कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं जिनमें नीचें बताये गए प्रमुख हैं।

1. लू लगने पर आपके सर में अचानक से दर्द होने लगता हैं।
2. चक्कर के साथ साथ आपको साँस लेने में भी तकलीफ हो सकती हैं।
3. आपको तीव्र बुखार हो सकता हैं। शरीर गर्म हो जाता हैं लेकिन पसीना नहीं निकलता हैं।
4. त्वचा में लालिपन या त्वचा का ज्यादा रूखापन भी लू लगने के लक्षणों में शामिल हैं।
5. इसके अलावे लू लगने के लक्षण में घबराहट, अधिक पसीना आना, बार बार बेहोश होना आदि भी शामिल हैं।

यहाँ पढ़ें अनचाहे बाल कैसे हटाए( चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के घरेलु उपाय )

लू से बचाव कैसे करे

गर्मी के मौसम में लू लगना आम बात हैं। लेकिन अगर समय पर इसका इलाज नहीं किया जाएँ तो ये गंभीर हो सकते हैं। इसलिए लू से बचाव के लिए नीचें बताएं गए उपाय को फॉलो जरुर करें।

  1. अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीने की आदत डालें।
  2. पानी से भरपूर फलों का सेवन जरुर से जरुर करें जैसे: ककड़ी, खीड़ा, तरबूज, आम का रस, निम्बू पानी आदि।
  3. अपने शरीर के तापमान को नियंत्रित करने हेतु ठन्डे पानी का प्रयोग करें और ठन्डे वातावरण में ही रहें।
  4. शरीर को कपड़ो से ढक कर रखें और सर पर टोपी का प्रयोग अवश्य करें।
  5. तेज धुप में निकलने से बचें। शाम के वक़्त या सुबह के वक़्त ही अपने जरुरी काम निपटने की कोशिश करें।
  6. अगर धुप में निकलना ही पड़ें तो गमछे या छाते का र्प्योग जरुर करें।
  7. ध्यान रहें की खाली पेट कभी भी धुप में न निकलें। और चेहरे को मास्क से कवर करके ही धुप में निकलें।

यहाँ पढ़ें लड़कों के चेहरे पर से पिंपल कैसे हटाए

लू लगने पर उपचार

1. लू लगने की स्थिति में ठंडे स्थान जैसे खुले कमरें या एसी वालें कमरें लेट जाएँ। लेकिन ध्यान रखें की एसी का temprature ज्यादा न करें नार्मल ही रखें।

2. गीले कपड़े से शरीर को अच्छी तरह पोछे।
3. ताजा पानी या निम्बू पानी का सेवन करें।
4. बुखार होने पर डॉक्टर से संपर्क कर दवाइयाँ ले।
5. कच्चें आम को आग पर पकाकर शरीर पर लगाने से भी काफी राहत मिलती हैं। यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करती हैं।

तो दोस्तों इस आर्टिकल के जरियें आपको लू लगने के लक्षण व उपचार बताएं गए हैं। ये उपचार बेहद प्रभावकारी हैं। इसका प्रयोग करने के साथ-साथ डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

Leave a Comment