सपने में दो हाथी देखना / सपने में घर में हाथी देखना शुभ या अशुभ

Spread the love

सपने में दो हाथी देखना / सपने में घर में हाथी देखना शुभ या अशुभ – स्वप्न शास्त्र के अनुसार हाथी का सपने में दिखाई देना आपके जीवन में होने वाले महत्वपूर्ण बदलाव की ओर इंगित करता हैं। बदलाव किस प्रकार के हो सकते हैं आज की इस पोस्ट में मैं विस्तार से बताउंगी। सपने में दो हाथी देखना और सपने में घर में हाथी देखना अलग-अलग घटना की ओर इशारा करता हैं। भविष्य में होने वाले कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन को यह दर्शाता हैं। हाथी बहुत बुद्धिमान और शक्तिशाली होते हैं। यह भगवान इंद्र का वाहन भी हैं। हाथी का आपके सपने में आना और दिखना बेहद अच्छा माना जाता हैं। अगर आपको भी रात को सोने के बाद हाथी के सपने आए हैं तो समझ लीजिये की दैवीय कृपा की बारिश होने वाली हैं। आइए जानते हैं की सपने में दो हाथी देखना क्या हैं।

सपने में दो हाथी देखना
सपने में दो हाथी देखना

दोस्तों सपने में बहुत सारे जीव अक्सर दिखाई देते हैं। परन्तु हाथी का सपना सबसे अच्छा इसलिए माना जाता हैं क्योकिं यह व्यक्ति के जीवन में आने वाले उन बदलाओं की ओर इशारा करता हैं जिसके लिए व्यक्ति संघर्ष कर रहा होता हैं। सपने में दो हाथी देखना क्या हैं और सपने में घर में हाथी देखने का मतलब क्या होता हैं इसकी पूरी जानकारी विस्तार से नीचे पढ़ें।

सपने में घर में हाथी देखना शुभ या अशुभ

सपने में घर में हाथी देखना दर्शाता हैं की जीवन में धन-धान्य के साथ-साथ मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सपने में घर में हाथी देखना बेहद शुभ हैं। आपका कोई खास काम जल्द ही पूरा होगा। भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार और जॉब में तरक्की देखने को मिलेगी। प्रोमोशन की भी संभावना हैं। वही अगर हाथी अकेला रोता हुआ या उदास दिखाई देता हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इस तरह सपने में हाथी को देखने का मतलब हैं की आपके जीवन में कुछ अनजानी समस्याएं उत्पन्न होने वाली हैं जो आर्थिक रूप से आपको कमजोर कर सकता हैं।

Also, Read सपने में किसी को पैसे देते हुए देखना देता हैं बड़ा संकेत

सपने में दो हाथी देखना

कोई शादी-शुदा या कपल सपने में 2 हाथी को एक साथ देखता हैं तो माना जाता हैं की यह कपल्स के बीच की दूरियां कम होने के संकेत देते हैं। यह संकेत हैं की आपका लाइफ पार्टनर हमेशा आपकी सहायता हेतु खड़ा रहेगा। वही यह सपना किसी मजबूत रिश्ते की शुरुवात की ओर भी इंगित करता हैं। यह सपना दर्शाता हैं की मुश्किल वक्त में भी आपके अपने साथ खड़े रहेंगे। सपने में दो हाथी देखना बेहद शुभ सपना हैं। अत: इस सपने के आने के बाद आपको चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। यह सपना आपके व्यापार या कार्यक्षेत्र में दुगुने लाभ की ओर भी इशारा करता हैं। दो हाथी जब एक साथ दिखें तो पत्नी और दोस्त के साथ आपके रिश्ते मजबूत होने के भी संकेत देते हैं।

Also, Read सपने में किसी दूसरे के घर जाना / सपने में किसी दूसरे का घर टूटते हुए देखना

सपने में 3 हाथी देखना

सपने में 3 हाथी देखना
सपने में 3 हाथी देखना

सपने में 3 हाथी देखना ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतिक हैं। आपके जीवन में सपने में 3 हाथी देखना या झुण्ड में हाथी को आते देखना घर की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने की ओर इशारा करता हैं। त्रिदेवों के आशीर्वाद के चलते आपका जीवन सुखमय और संतोषप्रद होगा। 3 हाथी अगर एक साथ घर की ओर आते दिखाई पड़ते हैं तो माना जाता हैं की अचानक धन में अपार वृद्धि होगी। अगर आप तीन हाथी को मदमस्त होकर नाचते हुए देखते हैं तो समझ लीजिये की जीवन में खुशियों का आगमन होना तय हैं। अगर कोई गर्भवती स्त्री इस सपने को देखती हैं तो सन्तान के साथ लक्ष्मी का आगमन अर्थात धन लाभ होने की संभावना हैं।

यह भी पढ़ें

सपने में हाथी को चलते हुए देखना

सपने में हाथी को चलते हुए देखना या घूमते हुए देखना सिंपल जीवन जीने की सलाह देता हैं। बुरे कर्मों से बचने की कोशिश करें। किसी भी स्थिति के लिए स्वयं को तैयार रखें। यह सपना न तो शुभ माना जाता हैं और न ही अशुभ। इस सपने के आने पर गलत संगत और आदतों से दूर रहना चाहिए। यह सपना सावधानी का प्रतिक हैं जो आपको कहता हैं की आपके जीवन में निकट समय में कोई बदलाव नहीं होगा।

Also, Read सपने में दो शेर देखना / सपने में तीन शेर देखना शुभ या अशुभ

निष्कर्ष

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की सपने में दो हाथी देखना / सपने में घर में हाथी देखना शुभ या अशुभ । मुझे आशा हैं की यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। सपने से जुडी हुई अन्य जानकारियों के लिए ब्लॉग पर मौजूद अन्य पोस्ट को जरुर पढ़ें। इस जानकारी को अपने दोस्तों संग शेयर करें। सुंदरता ब्लॉग पर आपको हेल्थ, ब्यूटी और धर्म से जुडी जानकारी मिलती हैं। अत: इस साईट के बारें में दोस्तों को जरुर बताएं।

Also, Read घर में चूहे का बच्चा देना / सपने में बहुत सारे चूहे के बच्चे देखना

2 thoughts on “सपने में दो हाथी देखना / सपने में घर में हाथी देखना शुभ या अशुभ”

Leave a Comment