ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र के लाभ , अर्थ और जाप की विधि

Spread the love

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र के लाभ , अर्थ और जाप की विधि – आपने कई बार लोगों को ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करते देखा-सुना होगा। यह मंत्र श्री हरी नारायण से जुड़ा हैं। इस द्वादसाक्षरी मंत्र का जाप करने से भगवान श्री हरी विष्णु प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों में बताया गया हैं की मंत्र का रोजाना जाप करने से मोक्ष मिलता हैं। शास्त्रों के अनुसार, यह मन्त्र बेहद चमत्कारी और लाभ प्रदान करने वाला हैं। इस मंत्र का जाप स्त्री-पुरुष और बच्चे भी कर सकते हैं। प्रतिदिन सुबह उठकर इस मंत्र को 21 बार जाप करने से मन को एक अद्भुत शांति महसूस होती हैं। आइए जानते हैं की ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का अर्थ और लाभ क्या हैं।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र के लाभ , अर्थ और जाप की विधि
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र के लाभ , अर्थ और जाप की विधि

इस मंत्र के बारें में विष्णु पुराण में कई जगह जिक्र किया गया हैं। बारह अक्षरों वाला यह चमत्कारी मंत्र आध्यात्मिक सूत्र हैं जो आत्मा को परमात्मा से मिलाने के लिए जाना जाता हैं। कई बार इंसान से जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिसके कारण व्यक्ति का मन सदैव विचलित रहता हैं। यह मंत्र पापियों का पाप हरने वाला मंत्र हैं। मंत्र जाप व्यक्ति को क्रोध, इर्ष्या जैसे भावों से दूर रखता हैं। अगर आप ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का रोजाना जाप करना चाहते हैं तो इस मंत्र का अर्थ, लाभ और जाप विधि के बारें में जरुर जान लें।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का अर्थ

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का अर्थ
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का अर्थ

शास्त्रों के अनुसार, देव ऋषि नारद, प्रजापति दक्ष और ध्रुव हमेशा ही ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करते थे। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का अर्थ कुछ इस प्रकार हैं। ॐ अर्थात सम्पूर्ण ब्रह्मांड जो निरंतर गति को दर्शाता हैं, नमो अर्थात नमस्कार, भगवते अर्थात ईश्वर, वासुदेवाय अर्थात विष्णु या कृष्ण, नम: अर्थात करना। इसका अर्थ हैं की मैं भगवान श्री कृष्ण को ब्रह्माण्ड के कर्ता धर्ता हैं को नमस्कार करता हूँ। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र के जाप विधि और शुद्ध मन से किया जाएं तो भक्त के सभी कष्ट पल भर में ही दूर हो जाते हैं। नीचे ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र के लाभ के बारें में विस्तार से बताया गया हैं।

यह भी पढ़ें कसम उतारने का मंत्र / कसम उतारने का सबसे आसान तरीका

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र के लाभ

  • प्रति दिन- सुबह-दोपहर- शाम इस मंत्र को बोलते रहने से व्यक्ति की सोच, कार्य क्षमता, मानसिक क्षमता आदि में सुधार होता हैं। व्यक्ति का मन जल्दी भटकता नहीं हैं। यह संसार मोह-माया से भरा हैं। मंत्र जाप से आप ईश्वर के करीब महूसस करते हैं। आपके रुके हुए कार्य भी समय अवधी समाप्त होने से पहले पूर्ण हो जाते हैं।
  • रोजाना जाप से हमारी इन्द्रियां वश में रहती हैं। मन को ईश्वर में लगा रहता हैं। लड़ाई-झगड़े और घर में हो रहे कलह से मुक्ति मिलती हैं। इसके अलावे मनुष्य के सबसे बड़े दुश्मन क्रोध, घृणा, घमंड इर्ष्या, लालच और नकारात्मक सोच से छुटकारा मिलता हैं।
  • निरंतर जाप से आत्मा से परमात्मा का मिलन संभव होता हैं। सफलता चाहने वाले व्यक्ति को ईश्वर का साथ मिलता हैं। धर्म के रास्ते पर चलते हुए कर्म करते रहने से मोक्ष प्राप्त होता हैं।
  • मानसिक और शारीरिक कष्ट कुछ ही दिनों में छूमंतर हो जाता हैं। आत्मा से परमात्मा का जुड़ाव होने से गलत और सही में अंतर करना आसान हो जाता हैं। मोह-माया व्यक्ति को प्रभावित नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से लक्ष्य को प्राप्त करने में समस्याएं नहीं आती हैं।
  • हर दिन इस चमत्कारी मंत्र का जाप करने से व्यक्ति अपने आंतरिक गुणों को पहचान कर उसे निखारने में सक्षम हो पाता हैं। मंत्र का जाप मन से अज्ञात भय और चिंता को दूर कर अद्भुत शांति पहुंचाती हैं। साधक को विधि पूर्वक ही इस मंत्र का जाप करना चाहिए। विधि पूर्वक मंत्र जाप से विष्णु जी की कृपा बनी रहती हैं। नीचे ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र जाप विधि विस्तार से पढ़ें।

यह भी पढ़ें खुद भगवान ने बताया था इस मंत्र के बारे में तुलसी के सामने बोले 24 घंटे के अंदर मनोकामना पूरी

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र जाप विधि

मंत्र जाप करने के लिए शांति पूर्ण वातावरण और साफ़ सुथरे स्थान की आवश्यकता हैं। जब आप इस तरह के वातावरण में मंत्र का जाप करते हैं तो मन एकाग्र रहता हैं। मन का भटकाव मंत्र से होने वाले लाभ को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए मन और तन दोनों का शुद्ध होना जरुरी हैं। पीरियड में इस मंत्र का जाप नहीं करना चाहिए। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र जाप विधि इस प्रकार हैं।

  • सबसे पहले सुबह स्नान करें। स्नान के जल में गंगा जल को जरुर डालें।
  • अब एक शांत जगह का चुनाव करें। लाल रंग का आसान बिछाएं।
  • अब आसन के चारों तरफ गंगा जल का छिड़काव करें।
  • अब उस आसन पर बैठकर मन को शांत करें। सिर्फ और सिर्फ परमात्मा के बारें में सोचे।
  • हाथ में पांच प्रकार के फूलों को रखकर हाथ जोड़े
  • कम से कम 21 बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र जाप करें
  • ऐसा सुबह-शाम जरुर करें।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र जाप करने वाले व्यक्ति को प्रतिदिन स्नान जरुर करना चाहिए। अगर आप किसी दिन स्नान नहीं करते हैं तो गंगा जल को स्वयं पर जरुर छिड़के। उसके बाद ही इस मन्त्र का जाप करें। मंत्र जाप से आपकी सभी कष्ट और इच्छाओं का निदान होगा।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष

हिन्दू धर्म में भगवान के हर रूप के लिए एक विशेष मंत्र हैं। मंत्रों का जाप पूजा कार्यों को पूर्ण करने और भगवान को प्रसन्न करने के लिए किया जाता हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप उन लोगों को जरुर करने चाहिए जिनके जीवन में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा हैं। मुझे उम्मीद हैं की ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र जाप विधि और लाभ के बारें में बतायी गयी यह जानकारी आपको निश्चित ही बहुत पसंद आई होगी। इस मन्त्र का जाप शरीर और मन से बीमार लोगों के लिए औषधि से कम नहीं हैं।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र के लाभ , अर्थ और जाप की विधि ” बहुत ही अच्छी लगी होगी। इस लेख को उन लोगों तक शेयर करें जिनके जीवन में परेशानियां ही परेशानियां भरी हुई हैं।

यह भी पढ़ें हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे राम हरे राम मंत्र के फायदे

Leave a Comment