मछली किस दिन खरीदना चाहिए – मछली का मरना या उसे पालना शुभ या अशुभ

Spread the love

मछली किस दिन खरीदना चाहिए – मछली का मरना या उसे पालना शुभ या अशुभ – कुछ लोग घर के अंदर एक्वेरियम में मछली को पालते हैं। भारत ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में मछली पालन किया जाता हैं। कुछ लोग शौक के लिए और कुछ लोग भोजन के लिए इसका पालन करते हैं। रंग-बिरंगे मछलियां बच्चों को बहुत भांते हैं। अगर आप भी मछलियों को पालना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानना बहुत ही जरुरी हैं की वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मछली रखना कैसा होगा। साथ ही आपको बताएंगे की मछली किस दिन खरीदना चाहिए ?

मछली किस दिन खरीदना चाहिए
मछली किस दिन खरीदना चाहिए

दोस्तों, मछली या किसी अन्य पालतू जीवों को घर पर लाने से पहले वास्तु और ज्योतिष शास्त्र द्वारा बताये गए नियमों का पालन जरुर करनी चाहिए। कभी-कभी हमारे एक्वेरियम में रखी मछली अचानक से मर जाती हैं। तो अक्सर लोग प्रश्न करते हैं की मछली का मरना शुभ या अशुभ हैं। मृत मछली के स्थान पर अगर आप दूसरी मछली का प्लान कर रहे हैं तो मछली किस दिन खरीदना चाहिए यह भी जानना बेहद जरुरी हैं। गलत समय और दिन मछली खरीदने से घर-परिवार में समस्याएं दखल देने लगती हैं।

मछली किस दिन खरीदना चाहिए

खरीदने से पहले सही रंग के साथ-साथ सही दिन का चुनाव करना आवश्यक हैं। ज्यादात्तर लोग मछली को घर की शोभा बढाने के लिए पालते हैं। अगर वही मछली किसी कारण मर जाती हैं तो उसकी जगह लोग दूसरी मछली को एक्वेरियम में रखने से पहले यह सवाल अक्सर करते हैं की मछली किस दिन खरीदना चाहिए ?

दोस्तों जिस मछली को आप घर के एक्वेरियम में रखना चाहते हैं उसका रंग लाल या सफ़ेद हो तो सबसे अच्छा माना जाता हैं। पालने वाली मछली को घर लाने के लिए सबसे उत्तम दिन सोमवार और मंगलवार हैं। अगर शनी दोष को दूर करना चाहते हैं तो काले रंग की मछली को शनिवार के दिन खरीदना चाहिए। बताए गए दिन मछली को खरीदकर लाने से घर का वातावरण शांति पूर्ण बना रहता हैं। ऐसा करने से नाकारात्मक शक्तियों का दुष्प्रभाव घर के किसी भी व्यक्ति पर नहीं पड़ता हैं।

यह भी पढ़ें घर में भूरी बिल्ली का आना शुभ है या अशुभ – बिल्ली के सपनों का अर्थ विस्तार से जाने

मछली का मरना शुभ या अशुभ

मछली की एक्वेरियम में नेचुरल मृत्यु अशुभ नहीं माना जाता हैं। लेकिन अगर आप मछली को खरीदकर अपने एक्वेरियम में रखते हैं उसके बाद उसकी अचानक मौत हो जाती हैं तो यह अशुभ मानी जाती हैं। अर्थात कोई बड़ी समस्या आपके द्वार पर दस्तक दे सकती हैं। इसके अलावे कुछ ऐसी खबर मिल सकती हैं जिसे सुनकर आपका दिल टूट सकता हैं। नकारात्मकता आपकी राहों में कांटे के समान बिछी हुई हैं जो आपके बढ़ते हुए हर कदम को रोकने का प्रयत्न कर सकती हैं। नकारात्मकता से छुटकारा पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करते रहे।

यह भी पढ़ें सपने में घर की मरम्मत देखना / सपने में घर लीपना देखना शुभ या अशुभ

घर में मछली पालना शुभ है या अशुभ

घर में मछली पालना शुभ है या अशुभ
घर में मछली पालना शुभ है या अशुभ

घर में मछली पालना शुभ माना जाता हैं। अगर एक्वेरियम में मछली रखना या पालना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा ही हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखना चाहिए की एक्वेरियम को घर में सही स्थान और दिशा में रखना जरुरी हैं। सही जगह पर मछली को रखने से घर में खुशहाली और समृद्धि बनी रहती हैं। घर में इसे हॉल में रखना सबसे बेस्ट हैं। हॉल में उत्तर या ऊतर पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मछली रखना कैसा होगा

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मछली रखना अत्यंत शुभ हैं। इसे मछली को देखते रखने से मन शांत होता हैं और दिमाग साकारात्मकता से भर जाती हैं। इसे घर में उत्तर दिशा में रखना सबसे उत्तम हैं। सही दिशा में रखने से पति-पत्नी के बीच का रिलेशन प्यार और विश्वास से भर जाता हैं। परिवार का हर एक सदस्य पॉजिटिव एनर्जी फील करता हैं। जिससे व्यक्ति रोज खुद को उर्जावान और अंदर से ताकतवर महसूस करता हैं।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष – मछली किस दिन खरीदना चाहिए

दोस्तों, इस खास पोस्ट में मैंने आपको मछली किस दिन खरीदना चाहिए और मछली का मरना या उसे पालना शुभ होता हैं या अशुभ इसकी सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से दी गयी हैं। मछली को जिंदा देखना बहुत ही शुभ हैं। वास्तु शास्त्र में हर चीज का एक सही स्थान बताया गया हैं। वास्तु शास्त्र के विपरीत अगर कोई वस्तु घर के अंदर रखी गयी हैं तो घर-परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूटने लगता हैं।

मुझे आशा हैं की आपको यह लेख ” मछली किस दिन खरीदना चाहिए – मछली का मरना या उसे पालना शुभ या अशुभ ” बहुत अच्छी लगी होगी। इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें।

यह भी पढ़ें बुलबुल का घर में आना शुभ है या अशुभ / मैना पक्षी का घर में आना

2 thoughts on “मछली किस दिन खरीदना चाहिए – मछली का मरना या उसे पालना शुभ या अशुभ”

Leave a Comment