अगर कोई लड़का बार बार देखे तो क्या करे? – बस तुरंत करो यह काम

Spread the love

अगर कोई लड़का बार बार देखे तो क्या करे? – बस तुरंत करो यह काम – जब एक लड़की स्कूल और कॉलेज जाने लगती हैं तो उसका सामना अच्छे और बुरे कई तरह के इन्सान से होता हैं। कई बार देखा जाता हैं की कुछ मनचले लड़के राह चलती लड़कियों गन्दी निगाहों से देखते हैं और गलत कमेंट करते हैं। हालांकि सभी लड़के ऐसे नहीं होते हैं। लड़कों की निगाहों और उसके व्यवहार से भी उनकी नियत का पता चल सकता हैं। लड़कियां अक्सर लडकों को समझने में भूल कर बैठती हैं। जिस तरह लड़के लड़कियों को अच्छी तरह नहीं समझ पाते हैं ठीक उसी तरह लकडियों को भी लड़कों को समझने में कठिनाई होती हैं। ऐसे में लड़कियों के मन में यह सवाल अक्सर उठता हैं की अगर कोई लड़का बार बार देखे तो क्या करे?

अगर कोई लड़का बार बार देखे तो क्या करे? - बस तुरंत करो यह काम
अगर कोई लड़का बार बार देखे तो क्या करे? – बस तुरंत करो यह काम

प्रेम किसी को कभी भी हो सकता हैं। जब कोई लड़का किसी लड़की से प्रेम कर बैठता हैं तो वह सिर्फ और सिर्फ उसी के सपने देखने लगता हैं। कुछ लड़के अपने प्यार का इजहार करने में इतना समय लगा देते हैं की तब तक लड़की की शादी हो जाती हैं। जब एक लड़का किसी लड़की के साथ पूरी जिंदगी व्यतीत करने के सपने देखता हैं तो वह हर हमेशा उस को प्रपोज करने के लिए आगे पीछे घूमता रहता हैं और सही समय का इन्तेजार करता हैं। अगर कोई लड़का बार बार आपको देख रहा हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं। अत: आइए आपको बताते हैं की अगर कोई लड़का बार बार देखे तो क्या करे?

अगर कोई लड़का बार बार देखे तो क्या करे?

जब कोई अनजान लड़का बार बार किसी लड़की को देखता हैं तो ऐसे में कुछ लड़कियां बेहद डर जाती हैं। मन में कई प्रश्न घर करने लगते हैं। दरसल लड़कियों से के साथ हो रहे क्राइम्स से आप भी वाकिफ ही होंगे। रोजाना लड़कियों के साथ हो रहे अपराध डर की प्रमुख वजह हैं। इसलिए डरना छोड़े और साथ में अपने सेफ्टी के लिए हमेशा कोई न कोई चीज जरुर रखें। बाजार में कई तरह के स्प्रे और महिलाओं के सुरक्षा के लिए इंस्ट्रूमेंट मौजूद हैं। घर से जब भी बाहर निकले सेफ्टी के साथ निकलें। जब आपको लगे की कुछ गड़बड़ हैं तो मोबाइल से पुलिस या घरवालों को फ़ोन जरुर करें।

अगर लड़के को आप जानती हैं तो बार बार देखे जाने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आपको बार बार देखे जान का कारण प्रेम, आपकी खूबसूरती, आपकी ड्रेस और आपसे दोस्ती करने की चाह हो सकती हैं। अगर लड़का आपके स्कूल और कॉलेज में पढता हैं तो इसके पीछे का कारण प्रेम, सहयोग और दोस्ती की चाह भी हो सकता हैं। अगर कोई लड़का आपको बार बार देख रहा हैं तो हो सकता हैं की उसे आपके कोई जरुरी बात करनी हो या वह आपकी खूबसूरती को निहार रहा हो। अगर लड़का आपके गली मोहल्ले का हैं तो इस स्थिति में आपको क्या करना चाहिए इन सबकी जानकरी विस्तार से देने जा रही हूं।

अगर कोई लड़का बार बार देखे तो क्या करे?
अगर कोई लड़का बार बार देखे तो क्या करे?

यह भी पढ़ें पति-पत्नी के बीच तनाव को दूर करने के 5 बेहतरीन उपाय – टिप्स

1. अगर कोई लड़का बार बार देखे तो उसे इग्नोर करें

जी हाँ, कभी-कभी हमें ऐसा लगता हैं की कोई हमे बार बार देख रहा हैं लेकिन जरुरी नहीं की वह आपको ही देख रहा हो। इसलिए एक दो बार इन चीजों को इग्नोर करना चाहिए। अगर कोई अनजान व्यक्ति या लड़का आपका पीछा रोजाना कर रहा हैं और आपको घूरते रहता हैं तो ऐसी स्थिति में आप अपने घर वालों को इसके बारें में सूचित जरुर करें। जरूरत पड़े तो पुलिस काम्प्लेन करने से भी पीछे न हटें। अगर कोई अनजान लड़का सड़क पर आते जाते आपको रोजाना बार बार देखकर मुस्कुराता हैं तो किसी तरह का रिएक्शन न दें। हो सकता हैं की वह आपकी खूबसूरती देखकर आपसे नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश कर रहा हो। किसी अनजान पर विश्वास करना अपने पैरों पर कुल्हारी मारने के समान हैं।

यह भी पढ़ें कैसे पता करें प्यार सच्चा है या टाइमपास – 5 सबसे शानदार तरीके

2. उससे बात करें

जी हाँ, अगर लड़का आपके जान-पहचान का नहीं हैं तो उससे आप सीधे जाकर बार बार देखे जाने का कारण पूछ सकती हैं। निश्चित तौर पर लड़का डर और सहम जाएगा। अगर लड़के का व्यवहार और बात करने का तरीका सही न लगें तो उसे पब्लिक के बीच ही वार्निंग जरुर दें। वह लड़का डर की वजह से दुबारा यह हरकत नहीं करेगा। अगर लड़का आपके कॉलेज या स्कूल हैं और वह क्लास के दौरान भी आपको ही बार बार देखता हैं तो इसका साफ़ मतलब हैं की वह आपको पसंद करता हैं,। ऐसे में आप उससे बात कर सकती हैं। उसके हाव-भाव देखकर ही आपको अंदाजा हो जायेगा की वह आपसे प्यार करता हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें किसी को अपने प्यार में पागल करने का तरीका – 5 तरीके

3. अगर कोई लड़का बार बार देखे तो उसे समझने का प्रयत्न करें

अगर कोई लड़का बार बार देखता हैं और वह अच्छे करैक्टर और नेचर का हैं तो ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं हैं। मैं आपको नजदीकियां बढ़ाने की सलाह नहीं दे रही हैं क्योकिं आखिरी फैसला तो आपका ही हैं। इस स्थिति में आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं हैं। अगर वह लड़का आपको लाइक करता हैं तो खुद ही आपसे बात करने की कोशिश करेगा। आप इस दौरान उसके हाव-भाव, व्यवहार और नेचर की परख कर सकती हैं। अगर आपको पहले से ही उस लड़के के बारें में सबकुछ पता रहेगा तो भविष्य में सही फैसला लेने में आसानी होगी।

यह भी पढ़ें प्यार में धोखा मिला तो क्या करना चाहिए – करें यह 5 काम फिर देखें कमाल

4. गुस्से में गलत कदम न उठाएं

जब कोई लड़का बार बार आपको देखता हैं तो ऐसे में डर या गुस्से की वजह से वह उस लड़के को थप्पड़ मार देती हैं या फिर तुरंत पुलिस कंप्लेन कर देती हैं। अगर कोई लड़का आपको सिर्फ देखता हैं तो गुस्सा करने की जरूरत नहीं हैं। युवा अवस्था में आकर्षण का होना आम बात हैं। किसी लड़की की खूबसूरती को देखकर उसे दिल दे बैठना आम बात हैं। जब किसी लड़के को किसी लड़की की तरफ आकर्षण महूसस होता हैं तो वह हर वक्त उसी को देखना चाहता हैं। अगर लड़का आपके साथ बद्तमीजी कर रहा हैं तो आवश्यक कदम उठा सकती हैं।

यह भी पढ़ें सच्चा प्यार करने वाले लड़के कैसे होते हैं – जानकर हैरान हो जायेंगे

5. अगर कोई लड़का बार बार देखे तो उसे प्रोपोज करें

जी हाँ, अगर आपको उसका बार बार देखना पसंद आता हैं तो उससे बात कर सकती हैं। कुछ लडके बहुत ही शर्मीले होते हैं जिसकी वजह वे सिर्फ सही वक्त का इंतेजार करते रहते हैं। रिजेक्शन के डर से लड़का लड़की को प्रोपोज करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता हैं। प्रोपोज करने के लिए लड़की के आगे-पीछे घूमता रहता हैं। ऐसे में बार बार दोनों की आंखें मिलना स्वाभाविक हैं। जब आपका सम्भावित पार्टनर शर्मिला होता हैं तो पहल आपको ही करनी पड़ेगी। अत: अगर आप भी उसे पसंद करती हैं तो उसे प्रोपोज करने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें कैसे पता करें कि लड़का हमसे प्यार करता है या नहीं – 5 आसान तरीके

निष्कर्ष – कोई लड़का बार बार देखे तो क्या करे?

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की अगर कोई लड़का बार बार देखे तो क्या करे? । दोस्तों कई बार हम गलतफहमी का भी शिकार हो जाते हैं। गलतफहमी, गुस्सा और शक की वजह से व्यक्ति का दिमाग सही से काम नहीं करता हैं। ऐसे में जल्दबाजी में गलत कदम उठा लेते हैं। इसलिए मैं आप से यही कहूंगी की शांत दिमाग से काम लें। अगर आपको लगता हैं की लड़का आपको परेशान कर रहा हैं तो बिना देरी किये अपने भाई या पापा को इसके बारें में बताएं।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह खास पोस्ट ” अगर कोई लड़का बार बार देखे तो क्या करे? – बस तुरंत करो यह काम ” बहुत अच्छी लगी होगी। यह पोस्ट खासकर उन लडकियों के लिए हैं जो लड़कों के बारें में अच्छी तरह नहीं जानती हैं। इस पोस्ट को शेयर करें।

यह भी पढ़ें लड़कों के प्यार के इशारे समझना – लड़के को जब होता हैं सच्चा प्यार तो देते हैं ऐसे इशारे

Leave a Comment