गुड़ और चना खाने के फायदे और नुकसान की सम्पूर्ण जानकारी

Spread the love

गुड़ और चना खाने के फायदे और नुकसान :- गुड़ और चना अमूमन हर घर के किचन में मौजूद होता हैं। गुड़ की मिठास चीनी से अलग होती हैं। चीनी की अपेक्षा गुड़ सेहत के बहुत ज्यादा फायदेमंद हैं। दरसल गुड़ में भरपूर आयरन, कैल्शियम, पोटाशियम और कई विटामिन्स हैं। चना फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, जिंक, कार्बोहाइड्रेट, पोटाशियम, विटामिन सी, डी,के और बी और फोलेट का बड़ा स्रोत हैं। गुड़ और चने दोनों में ही हाई कैलरी होती हैं। जिसके सेवन से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती हैं। गुड़ और चने के मिश्रण में मौजूद पोषक तत्व खून की कमी, हड्डियों और मांशपेशियों की समस्या में लाभदायक हैं।

शारीरिक दुर्बलता और कमजोरी में चिकित्सक प्रतिदिन सुबह नाश्ते में इसका सेवन करने की सलाह देते हैं। हालांकि गुड़ और चने का सेवन कुछ स्थितियों में शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए आइए गुड़ और चना खाने के फायदे और नुकसान के बारें में विस्तार से जानते हैं।

गुड़ और चना खाने के फायदे और नुकसान
गुड़ और चना खाने के फायदे और नुकसान

चने का सेवन कई तरीकों से किया जाता हैं। चने में प्रोटीन और फाइबर होता हैं जो बढ़ते वजन को कण्ट्रोल करने में मदद करता हैं। वही गुड़ पाचन को क्रिया को बेहतर करता हैं। ज्यादात्तर लोग गुड़ और चना का सेवन वजन को बढाने के लिए करते हैं। जो लोग प्रतिदिन जिम जाते है उन्हें अक्सर आपने इसका सेवन करते देखा होगा। लेकिन आपको बता दे की गुड़ और चना का सेवन वजन बढ़ाने में योगदान नहीं देती हैं। इसमें फाइबर और पोटाशियम होता है जो भूख को नियंत्रित कर वजन को बढ़ने से रोक सकती हैं। गुड़ और चना खाने के फायदे और नुकसान की विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें।

गुड़ चना खाने के फायदे और नुकसान

गुड़ चना खाने के फायदे और नुकसान
गुड़ चना खाने के फायदे और नुकसान

गुड़ और चना का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंस्ट, सिलेनियम और जिंक रोगों से लड़ने की क्षमता बढाती हैं। कब्ज, खराब इम्युनिटी, खून की कमी, खराब पाचन, बढ़ते वजन और हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्यायों में गुड-चने का सेवन बहुत ही लाभदायक हैं। हालांकि इसका अत्याधिक सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। इसलिए जो व्यक्ति इसका सेवन कर रहे है उनके लिए यह जानना जरुरी है की गुड़ चना खाने के फायदे और नुकसान क्या हैं।

गुड़ चना खाने के फायदे

चने को रात भर पानी में भिंगोकर अच्छी तरह फुलाकर गुड़ के साथ मिलाकर खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। गुड़ चना खाने के निम्नलिखित फायदे होते हैं।

इम्युनिटी को बूस्ट करता है

गुड़ चना का मिश्रण मिनरल्स और विटामिन से भरपूर होता हैं। इसमें मौजूद मिनरल्स जैसे जिंक, सेलेनियम, पोटाशियम और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता हैं। इस तरह अगर आप पहले से किसी रोग से ग्रस्त है तो भी उसमें लाभ मिलता हैं। इसका सेवन फ्री रेडिकल्स से भी आपको सुरक्षित रखता हैं। इसलिए सुबह उठकर गुड़ के साथ चने का सेवन जरुर करें।

यह भी पढ़ें चुटकियों में हो सकता है साइनस का इलाज अगर अपनाएंगे ये टिप्स

कब्ज में है लाभदायक

कब्ज की समस्या बेहद आम हैं। अधिक मसाला युक्त भोजन, फ़ास्ट फ़ूड और दिन भर भोजन कर एक जगह बैठे रहना कब्ज होने की सबसे बड़ी वजहों में से हैं। गुड़ चना में मौजूद फाइबर पेट के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता हैं। फाइबर पाचन तंत्र की गड़बड़ियों को दूर करने में सहायता करती हैं। हालांकि अत्याधिक मात्रा में इसका सेवन वजन को बढ़ा भी सकता हैं। दरसल चने में बहुत अधिक मात्रा में कैलरी होती हैं।

यह भी पढ़ें बवासीर में रोटी खाना चाहिए या नहीं – इस रोग के लक्षण, कारण और इलाज

खून की कमी को पूरा करता है

खून की कमी से बॉडी की नेचुरल चमक गायब हो जाती हैं। आंखों के नीचे काले धब्बे पड़ने लगते हैं। गंभीर मामलों में बेहोशी, चक्कर आना और बॉडी में कम्पन जैसी समस्या भी देखी जाती हैं। खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। गुड़ और चने में मौजूद आयरन शरीर में अवशोषित होकर खून की कमी को दूर करता हैं।

यह भी पढ़ें नाक से खून आना किस बीमारी का लक्षण है

हड्डियों की मजबूती में है फायदेमंद

कमजोर हड्डियों की वजह से पुरे शरीर में पेन होता हैं। हड्डियों की कमजोरी की वजह से फ्रैक्चर का खतरा भी बढ़ जाता हैं। कमजोर हड्डियों की वजह से युवावस्था में ही बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम और प्रोटीन होता है जो हड्डियों की सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती हैं।

यह भी पढ़ें पैर की हड्डी टूटने पर क्या खाना चाहिए

भूख कण्ट्रोल करता है

अगर आप वजन को नियंत्रित नहीं कर पाते है और वजन घटता बढ़ता रहता है तो ऐसी स्थिति में गुड़ और चना का सेवन करना लाभदायक साबित हो सकता हैं। इसमें कैलरी भी भरपूर होती हैं। जो थकान और कमजोरी को दूर करता हैं। इसमें मौजूद फाइबर व्यक्ति को जल्दी भूख का आभास नहीं होने देती हैं। इस तरह यह वजन को नियंत्रित करने में प्रभावी हैं।

इसके अलावे गुड़-चने का सेवन खून को साफ़ करने, हार्ट से जुड़ी समस्याएं और अनियंत्रित ब्लड प्रेशर में भी लाभदायक हैं। दरसल इसमें मौजूद पोटैशियम हार्ट रेट को नियंत्रित करता हैं। हार्ट के मांसपेशियों और धमनियों के लिए पोटाशियम बहुत ही आवश्यक हैं। यह धमनियों के लचीलेपन को बरक़रार रखता है जिससे वो सख्त नहीं होती हैं। आइए अब जानते है की गुड़ चना खाने के नुकसान क्या हैं। शरीर में मौजूद अतिरिक्त सोडियम को निकालने में भी पोटाशियम हेल्प करता हैं।

यह भी पढ़ें लिवर खराब की पहचान और लिवर का रामबाण इलाज जाने

गुड़ चना खाने के नुकसान

गुड़ चना के सेवन से कोई बड़ी और गंभीर बीमारी नहीं हो सकती हैं। लेकिन कुछ मामलों में यह शरीर को नुकसान जरुर पहुंचा सकते हैं। इसके अत्यधिक सेवन से वजन में बढ़ोतरी हो सकती हैं। अगर आप सुबह-शाम दो से तीन बार इसका सेवन करते है तो वजन बढ़ सकता हैं। अत: मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए यह नुकसानदेह साबित हो सकता हैं। इसमें मौजूद हाई कैलरी वजन में इजाफा करता हैं। ज्यादा मात्रा में चना का सेवन एसिडिटी और गैस की समस्या को भी जन्म दे सकती हैं। इसमें उच्च शर्करा स्तर है जो की डायबिटीज और दांतों के लिए अच्छा नहीं हैं।

यह भी पढ़ें गर्दन के पीछे दर्द हो तो क्या करना चाहिए – कारण, लक्षण और इलाज

गुड़ चना खाने का सही समय

गुड़ और चना का सेवन सुबह के टाइम में करना सबसे बेस्ट हैं। आप नाश्ते में इसका सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन सुबह 8 बजे के करीब कर सकते हैं। नाश्ते के बाद भोजन में कम से कम २ घंटे का अंतर जरुर रखें। आपको बता दे की इसका सेवन करने के बाद आपको वैसे भी जल्दी भूख नहीं लगेगी। क्योकि इसमें मौजूद फाइबर भूख को कण्ट्रोल करती हैं।

यह भी पढ़ें चने खाने के फायदे

गुड़ और चना कितना खाना चाहिए

अगर आप वजन बढ़ाने के लिए गुड़ और चने का सेवन करना चाहते है तो सुबह-शाम १०० ग्राम चना और २५ ग्राम गुड़ पर्याप्त हैं। आपको बता दे की सामान्य मात्रा में इसके सेवन से वजन में बिल्कुल बढ़ोतरी नहीं होती है क्योकि यह मेटाबॉलिक रेट को बढाता हैं। वजन को नियंत्रित रखने के लिए ५० ग्राम चने के साथ गुड़ को मिक्स कर इसका सेवन करें।

यह भी पढ़ें chai peene ke nuksan ( चाय पीने के नुकसान )

गुड़ खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है क्या

बिल्कुल नहीं, गुड़ कोलेस्ट्रोल को नहीं बढाता हैं। इसलिए इसका सेवन बेझिझक कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते है की चीनी से कोलेस्ट्रोल बढ़ सकता है वही गुड़ में मौजूद चीजें कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखता हैं। लहसुन और गुड़ का नुस्खा कोलेस्ट्रोल में फायदेमंद मानी जाती हैं।

गुड़ खाने से पीरियड आता है

गुड़ में मौजूद पोषक तत्व जैसे आयरन, मैग्नीशियम, सोडियम और पोटाशियम पीरियड की समस्याओं में फायदेमंद हैं। इसका सेवन हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने के साथ-साथ होरमोंस को नियंत्रित करने में भी कारगर हैं। हीमोग्लोबिन की कमी पीरियड के लेट होने की प्रमुख वजहों में से एक हैं।

यह भी पढ़ें पीरियड 2 दिन में कैसे खत्म करें? – पीरियड को जल्दी खत्म करने के 5 असरदार उपाय

यूरिक एसिड में गुड़ खाना चाहिए या नहीं

गुड में मौजूद फ्रक्टोज प्युरिन को तोड़कर यूरिक एसिड बढे हुए मरीजों के लिए समस्या खड़ी कर सकता हैं। इसलिए यूरिक एसिड वाले रोगियों को इसका सेवन न करने की सलाह दी जाती हैं।

निष्कर्ष – गुड़ और चना खाने के फायदे और नुकसान

दोस्तों, गुड़ और चना खाने के फायदे और नुकसान की सम्पूर्ण जानकारी आपको जरुर पसंद आयी होगी। इस आर्टिकल में प्रोवाइड की गयी सभी जानकरी हेल्थ एक्सपर्ट्स के द्वारा दी गयी हैं। इस पोस्ट में बताया गया है की गुड़ और चना आपके शरीर के लिए कितना फायदेमंद हैं। चने और गुड़ के सेवन से कुछ नुकसान भी संभव हैं। इसलिए उपर प्रोवाइड की गयी सभी जानकारियों को पढने के बाद ही इसका सेवन करें। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी चिकित्सक की सलाह जरुर लें।

उम्मीद है की आपको आज की यह जानकारी ” गुड़ और चना खाने के फायदे और नुकसान की सम्पूर्ण जानकारी ” बहुत अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें अशोकारिष्ट कितना बोतल पीना चाहिए – अशोकारिष्ट सिरप फॉर पीरियड्स

Leave a Comment