पति पत्नी की बात क्यों नहीं मानता – करें सिर्फ 5 उपाय फिर देखें कमाल

Spread the love

पति पत्नी की बात क्यों नहीं मानता – करें सिर्फ 5 उपाय फिर देखें कमाल :- अक्सर पत्नियों की यह शिकायत होती है की उसका पति उसकी कोई बात नहीं सुनता या मानता हैं। अगर आपके पति आपकी बातों को हमेशा अनसुना करते रहते है तो निश्चित ही इसके पीछे कोई बड़ी वजह होगी। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के रिश्तों के खटास उत्पन्न होने से परिवार टूटने लगता हैं। जब दो लोग एक साथ रहते है तो छोटी-मोटी लड़ाइयां होती ही रहती हैं। ऐसे में कई बार पति या पत्नी एक दुसरे से इग्नोर करना शुरू कर देते हैं। हालांकि पति का पत्नी की बात न मानने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। इसलिए आइए विस्तार से जानते है की पति पत्नी की बात क्यों नहीं मानता हैं।

पति पत्नी की बात क्यों नहीं मानता - करें सिर्फ 5 उपाय फिर देखें कमाल
पति पत्नी की बात क्यों नहीं मानता – करें सिर्फ 5 उपाय फिर देखें कमाल

जब पति पत्नी की की बातें नहीं मानता तो ऐसी स्थिति में घर में बार-बार झगड़े होते रहते हैं। पति-पत्नी को एक दुसरे का सहारा बनना चाहिए। यह रिश्ता विश्वास और प्रेम पर टीका हुआ हैं। रिश्ते के टूटने की शुरुवात शक, नाजायज संबंध, गलतफहमी, स्वार्थ, क्रोधी झगड़ालू , लालची स्वभाव और एक दुसरे को इग्नोर करने से ही शुरू होती हैं। इसलिए यह जानना बेहद जरुरी है की पति पत्नी की बात क्यों नहीं मानता हैं। ताकि समय रहते रिश्ते को टूटने से बचाया जा सकें।

पति पत्नी की बात क्यों नहीं मानता ?

पति पत्नी की बात क्यों नहीं मानता ?
पति पत्नी की बात क्यों नहीं मानता ?

अगर पति पत्नी की बात नहीं मानता तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इंसान की यह फितरत होती है की वह अपनी गलतियों को नहीं मानता हैं। यह एक बड़ी वजह है जिसकी वजह से लड़ाई-झगड़े होते हैं। शादी के बाद पति-पत्नी को एक दुसरे से कई उम्मीदें होती हैं। जब उम्मीदें टूटती है तो दूरियां बढ़ने लगती हैं। अगर आप चाहती है आपका पति आपकी हर बात को गौर से सुने और माने तो पति की फीलिंग्स, इच्छाओं और जरूरतों को समझना होगा। नजदीकियां बढाने के लिए कपल्स के बीच भावनात्मक जुड़ाव, विश्वास और प्रेम सबसे जरुरी हैं। अगर पति पत्नी की बात नहीं मानता तो इसकी निम्नलिखित वजहें होती हैं।

  • छोटी-छोटी बातों पर झगड़ती रहती हैं
  • सिर्फ खुद के बारें में सोचती है
  • किसी दुसरे पुरुष के करीब जाने की कोशिश करने लगती हैं
  • लम्बे समय तक बिना वजह संबंध बनाने से इंकार करती हैं
  • परिवार के सदस्यों को नीचा दिखाने की कोशिश करती हैं
  • सिर्फ पैसों की डिमांड करती रहती हैं
  • पत्नी पति का ख्याल नहीं रखती हैं
  • पति पत्नी को लायक नहीं समझता हैं की वह सभी बातें शेयर कर सकें
  • पति को पत्नी पर भरोसा नहीं हैं

पति पत्नी की बात क्यों नहीं मानता है यह तो आप जान चुके हैं। आइए अब जानते है की जब पति या कोई अन्य बात ना माने तो क्या करना चाहिए।

पति पत्नी की बात नहीं मानता तो करना चाहिए यह 5 उपाय

दोस्तों, पति-पत्नी में कोई बड़ा छोटा नहीं होता हैं। इसलिए कभी भी मन में अहम का भाव नहीं लाना चाहिए। अगर पति-पत्नी की उम्र में बड़ा अंतर भी है तो इस स्थिति में भी एक दुसरे की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए। रिश्ते में विश्वास, प्रेम, सम्मान और समर्पण का भाव होना जरुरी हैं। जब आप एक दुसरे की भावनाओं, इच्छाओं और निर्णयों का सम्मान करते हैं और उनका साथ देते है तो रिश्ते को मजबूती मिलती हैं। इस तरह आपकी बातों को पति चाहकर भी अनसुना नहीं कर पाता हैं। और वह आपकी हर बात मानने लगता हैं। इसलिए अगर पति पत्नी की बात नहीं मानता तो सबसे पहले अपने रिश्ते को सुधारने का प्रयत्न करना चाहिए। पति पत्नी की बात नहीं मानता तो निम्नलिखित टिप्स जरुर फॉलो करें।

यह भी पढ़ें पति-पत्नी में कलह के कारण

पति को प्यार दें

अगर पति पत्नी की बात नहीं मानता तो इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह प्रेम का न होना ही हैं। प्रेम ही एक मात्र अस्त्र है जो दोनों के बीच की दूरियों को कम कर सकती हैं। इसलिए एक दुसरे को समझने की कोशिश करें। ज्यादा से ज्यादा समय एक दुसरे के साथ व्यतीत करें। एक दुसरे की प्रोब्लेम्स समझे और उसे सोल्व करने का प्रयत्न करें। रोमांस और शारीरिक संबंध बनाना पति-पत्नी को भावनात्मक रूप से करीब लाने में मदद करता हैं। जब आप एक दुसरे के काफी क्लोज होते है तब पति आपको इग्नोर करने की हिम्मत नहीं कर सकता हैं। पति का आपको इग्नोर करना और बातें न मानने के पीछे की वजह एक दुसरे की बीच की दूरियां ही हैं। इसलिए सबसे पहले दूरियों को फिल करने की कोशिश करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें जो पत्नी अपने पति का अपमान करती है – इस स्थिति में पति को क्या करना चाहिए

पति की बातों को भी सुनें

कुछ पत्नियां चाहती है की उसका पति वही करे और माने जो वो कहें। कोई भी पति जोडू का गुलाम कहलाना पसंद नहीं करता हैं। अगर पति किसी खास मुद्दे पर अपनी राय रख रहा है तो उसे सुनना चाहिए। यह संभव है की पति-पत्नी दोनों की सोच में भिन्नता हो। ऐसे में पत्नी का अपनी बात मनवाने के लिए पति को फ़ोर्स करना गलत हैं। दोनों ही को एक साथ बैठकर वर्तमान परिस्थिति पर गंभीरता पूर्वक सोचना चाहिए। जब आप एक दुसरे की बातों को पूरी तरह सुनते है तो चीजों का कण्ट्रोल करना आसान हो जाता हैं।

पति को जब यह एहसास होगा की आप उनके लिए फ़िक्र करती है तो वह भला आपको क्यों इग्नोर करेगा। इसलिए पति के निर्णयों और बातों को समझने का प्रयत्न करें। जब आप उनकी सुनेंगी तभी वो आपकी भी सुनेंगे और मानेंगे।

यह भी पढ़ें पत्नी पति के बिना कितने दिन रह सकती है? – जानकर चौक जायेंगे

प्यार से बातें मनवाने की कोशिश करें

किसी खास मुद्दे पर पति का असहमत होना कोई बड़ी बात नहीं हैं। क्योकि हर किसी की सोच एक जैसी हो यह जरुरी नहीं हैं। अगर पति को आपके आईडियाज अच्छे नहीं लगते है तो वह आपकी बात नहीं मानता हैं। स्त्री-पुरुष दोनों के सोचने का नजरियाँ काफी अलग हो सकता हैं। महिलाओं की अपे क्षा पुरुष बाहरी दुनियां को ज्यादा जानते हैं। क्योकि भारत में ज्यादात्तर पुरुष बाहर काम करते है और महिलाएं घर के कार्य में बीजी रहती हैं। लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है की महिलाएं पुरुषों से किसी मामले में कम हैं।

महिलाओं की सोचने और समझने की क्षमता पुरुषों के समान ही हैं। कुछ महिलाएं की आदत बेहद खराब होती हैं। गुस्से या उंची आवाज में आर्डर देकर पति से बात मनवाने की कोशिश करती हैं। जरा आप ही सोचिए की अगर आपसे कोई उंची आवाज बात मानने पर विवश करने की कोशिश करे तो आप क्या करेंगी। सिंपल है आप भी गुस्से में मना कर देंगी। इसलिए वाणी में मधुरता और प्रेम जरुरी हैं।

यह भी पढ़ें पति-पत्नी साथ में क्यों सोते हैं ? / मिलन कब और कैसे होना चाहिए

सही वक्त का चुनाव करें

जी हां, पति का पत्नी की बात न मानने की वजह मानसिक तनाव भी हो सकता हैं। आजकल के बीजी लाइफस्टाइल और आर्थिक दौर में सभी पैसों के पीछे भाग रहे हैं। लगातार काम करने के बाद मष्तिष्क को आराम चाहिए होता हैं। ऑफिस में घंटों काम करने के बाद व्यक्ति थोड़ी देर सोने की इच्छा रखता हैं। इसलिए अगर आप पति से बात मनवाना चाहती है तो सही समय का चुनाव आवश्यक हैं। मानसिक टेंशन होने पर अच्छी बातें भी सुनने का जी नहीं करता हैं। इसलिए पति को रिलैक्स फील करवाएं और रात में प्यार से अपनी बातें रखें।

यह भी पढ़ें पति को रात में कैसे खुश रखें – 5 चीजें करें – पति आपके इशारों पर नाचेगा

निष्कर्षम – पति पत्नी की बात क्यों नहीं मानता

मुझे उम्मीद है की आपको आज की यह खास पोस्ट ” पति पत्नी की बात क्यों नहीं मानता – करें सिर्फ 5 उपाय फिर देखें कमाल ” बेहद अच्छी लगी होगी। पति से बातें मनवाना पत्नी के लिए कोई बड़ी बात नहीं हैं। पत्नी से ज्यादा कोई अपने पति को नहीं समझ सकता हैं। इसलिए गुस्से की जगह प्रेम से परिस्थितियों को कण्ट्रोल करने की कोशिश करें। किसी ख़ास मुद्दे पर सहमती-असहमति तो आम बात हैं। लेकिन जब हम एक साथ गंभीरता से विचार करते है तो सलूशन निकल ही जाता हैं।

उम्मीद है की आपको आज की यह खास जानकारी ” पति पत्नी की बात क्यों नहीं मानता – करें सिर्फ 5 उपाय फिर देखें कमाल ” अच्छी अलगी होगी। इस जानकरी को अपने महिला मित्रों के साथ जरुर से जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें पति का अफेयर कैसे जाने – 5 लक्षण जो खोल देते है सभी राज

Leave a Comment