सदाबहार का फूल भगवान को चढ़ता है या नहीं – पूरी जानकारी शास्त्रों के अनुसार

Spread the love

सदाबहार का फूल भगवान को चढ़ता है या नहीं – पूरी जानकारी शास्त्रों के अनुसार – सदाबहार, जैसा की यह नाम से ही प्रतीत होता हैं इसका फुल सदैव खिला रहता हैं। इसे भारत में कई नामों से पुकारा जाता हैं। सदाफुली, रतनजोत और नयन तारा इसके कुछ प्रमुख प्रसिद्ध नाम हैं। इस पौधे में लगने वाले फुल बड़े ही उपयोगी हैं। दरसल इस पौधे की पत्तियां और फूलों का उपयोग आयुर्वेद में औषधियां बनाने में की जाती हैं। इसके अलावे पूजा-पाठ में भी लोग इस फुल का उपयोग करते हैं। हालांकि कुछ लोग सदाबहार के मन में यह प्रश्न उठता रहता हैं की इसका फुल भगवान पर चढाने योग्य होता हैं या नहीं। तो आइए देर न करते हुए आपको बताते हैं की सदाबहार का फूल भगवान को चढ़ता है या नहीं ?

सदाबहार का फूल भगवान को चढ़ता है या नहीं - पूरी जानकारी शास्त्रों के अनुसार
सदाबहार का फूल भगवान को चढ़ता है या नहीं – पूरी जानकारी शास्त्रों के अनुसार

इस पोस्ट में आपके कई सवालों जैसे – सदाबहार का फूल कैसा होता है , सदाबहार का फूल भगवान को चढ़ता है या नहीं, सदाबहार का पौधा घर में लगाना चाहिए या नहीं और सदाबहार का फूल कौन से भगवान को चढ़ता है? आदि के बारें में सभी सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से प्रदान की गयी हैं।

सदाबहार का फूल कैसा होता है

यह फुल हमें बहुत कुछ सिखाता हैं। जिस प्रकार पौधे में फुल हमेशा खिले रहते हैं। उसी प्रकार व्यक्ति को सदैव सकारात्मक सोच के साथ कर्म पथ पर अडिग रहना चाहिए। इस पौधे में लगने वाले सफ़ेद, लाल बैंगनी और गुलाबी रंग के फुल देखने में काफी मनमोहक लगते हैं। जी हां, इस पौधे की कई प्रजातियां जिसमें अलग-अलग कलर के फुल लगते हैं। हालांकि इसके फुल से कोई खास सुगंध नहीं आती हैं इसके बावजूद पौधे पर लदे फुल घर और दरवाजे की सुंदरता में चार-चाँद लगा देते हैं। इसका पौधा झाड़ीनुमा होता हैं जिसकी पत्तियों का कलर हरे रंग का होता हैं। माना जाता हैं की भगवान को भी यह पुष्प अति-प्रिय हैं। नीचे पढ़े की सदाबहार का फूल भगवान को चढ़ता है या नहीं ?

यह भी पढ़ें फूल धोकर चढ़ाना चाहिए या नहीं – भगवान पर फुल चढाने के नियम

सदाबहार का फूल भगवान को चढ़ता है या नहीं

अगर आपके मन में भी यह संशय हैं की सदाबहार का फूल भगवान को चढ़ता है या नहीं तो चिंता न करें। शास्त्रों के अनुसार पूरी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं। इस फुल को भगवान पर चढ़ाना अति शुभ माना जाता हैं। हिन्दू धर्म के प्रमुख देवी-देवताओं को यह फुल अर्पित किया जाता हैं। इस फुल को सच्चे मन से अपने अराध्य पर चढाने से असंभव प्रतीत होने वाली इच्छाएं भी पूर्ण होती हैं। हालांकि कुछ देवी-देवताओं पर इसका फुल चढ़ाना पूर्णत: वर्जित हैं। जिसकी जानकारी नीचे दी गयी हैं। अलग-अलग भगवान पर अलग-अलग कलर के फुल चढ़ाएं जाते हैं। जैसे पीले और लाल फुल माताओं और श्री राम को अति प्रिय हैं। वही भगवान शिव और श्री हरी विष्णु पर चढ़ाएं जाने वाले फूलों में भी अंतर हैं।

यह भी पढ़ें क्या लड़कियां मंगलवार का व्रत कर सकती है – मंगलवार व्रत के नियम

सदाबहार का फूल कौन से भगवान को चढ़ता है?

सदाबहार का फुल कई देवी-देवताओं पर अर्पित किया जाता हैं। इससे पहले की मैं आपको बताऊ की सदाबहार का फुल कौन-कौन से भगवान पर चढाया जाता हैं यह जानना आपके लिए जरुरी हैं की पीला, लाल और सफ़ेद फुल त्रिदेवियों और श्री हरी को बहुत ही प्रिय हैं। वही नीला फुल न्याय के देवता शनी पर चढ़ाया जाता हैं। वही शिव जी को हरा, सफ़ेद और गुलाबी रंग बहुत पसंद हैं।

सदाबहार का फूल शिव पुत्र गणेश, भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और श्री हरी को अति प्रिय हैं। इसके अलावे सभी प्रमुख देवियों पर यह फुल चढ़ाया जाता हैं। ग्रह दोष दूर करने के लिए भी इस फुल को ९ ग्रहों पर अर्पित की जाती हैं। रोजाना पूजन कार्य में इस फुल को अपने इष्ट देव पर अर्पित कर सकते हैं। आप भगवान शिव पर भी सफ़ेद रंग के सदाबहार के फुल चढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें शिवलिंग पर मूंग, चावल, गेहूं, घी और जौ चढाने के फायदे

सदाबहार का पौधा घर में लगाना चाहिए या नहीं

सदाबहार का पौधा घर में लगाना चाहिए या नहीं
सदाबहार का पौधा घर में लगाना चाहिए या नहीं

सदाबहार का पौधा लम्बे समय तक जीवित रहने वाला पौधा हैं। जिसकी आयु १४ से १६ वर्ष तक हो सकती हैं। इस पौधे की खास बात यह हैं की यह सूखे स्थानों पर भी कम पानी की उपस्थिति में हरा-भरा रहता हैं। अन्य फूलों के विपरीत यह कीड़े-मकोड़ों जैसे मक्खी और मच्छरों को घर से दूर रखता हैं। यह एक पवित्र पौधा हैं जिसका घर में होना सकारात्मकता को आकर्षित करता हैं। सदाबहार डायबिटीज औत त्वचा से जुड़े रोगों में भी काफी लाभदायक हैं। औषधि के रूप में इसका सेवन करने के लिए लोग इसे अपनों घरों में लगाते हैं। इस पौधे को आप घर के आंगन, छत और दरवाजे के बाहर लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें पीरियड में शुक्रवार और बुधवार को बाल धोना चाहिए कि नहीं – विस्तार से जाने

निष्कर्ष –

दोस्तों, इस पोस्ट में सदाबहार से जुड़ी सभी जानकारियां शास्त्रों के अनुसार प्रोवाइड की गयी हैं। सदाबहार में एक साथ कई फुल खिलते हैं। फूलों को भगवान पर चढ़ाकर मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना की जाती हैं। सभी फूलों का अपना एक अलग महत्त्व होता हैं। कुछ फूलों को कुछ देवी देवताओं पर चढ़ाना वर्जित माना गया हैं। इसलिए लोग अक्सर यह प्रश्न करते हैं की सदाबहार का फूल भगवान को चढ़ता है या नहीं ?। इसलिए मैंने सभी जानकारी यहां उपलब्ध करवाया ताकि में किसी तरह का संशय न हो।

उम्मीद हैं की आपको प्रदान की गयी यह जानकारी बेहद अच्छी और उपयोगी लगी होगी। इस जानकारी को उन लोगों तक शेयर करें जिनके मन में इस तरह के प्रश्न अक्सर आते हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Comment