सांप भगाने वाला केमिकल और कुछ अन्य बेहतरीन उपाय

सांप भगाने वाला केमिकल और कुछ अन्य बेहतरीन उपाय – सर्पदंश से बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश और उत्तरप्रदेश में सबसे अधिक मौतें होती हैं। हर साल करीब-करीब पूरी दुनियां में डेढ़ लाख लोग सर्पदंश का शिकार होते हैं। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले गाँव देहात में मृत्यु दर अधिक हैं। जल्दी इलाज न मिलने के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक मृत्यु होती हैं। सिर्फ भारत में लगभग 1 लाख लोग हर साल सर्प दंश का शिकार होते हैं। यह आकड़ा बेहद चिंताजनक हैं।

सांप भगाने वाला केमिकल और कुछ अन्य बेहतरीन उपाय
सांप भगाने वाला केमिकल और कुछ अन्य बेहतरीन उपाय

ग्रामीण इलाकों में पेड़, पौधे, खेत खलिहान और जंगल अधिक होते हैं। ऐसे में इन जगहों पर सर्प अधिक पाएं जाते हैं। खेतों में मिलने वालों मुख्य साँपों में कोबरा यानी गेहुवन सांप, रसेल वाइपर और करैत जैसे सांप प्रमुख हैं। ये बेहद जहरीले होते हैं। काटने के बाद अगर तुरंत इलाज न मिले तो मृत्य होना निश्चित हैं। सांप भगाने वाला केमिकल की जानकारी नीचे डी गयी हैं।

जब सांप कही दिखाई देता हैं तो लोग उसे अक्सर मार देते हैं। हालांकि सांप बेवजह कभी किसी को नहीं काटते हैं। अगर कोई व्यक्ति गलती से सांप पर पैर रख दें तो सांप बचाव में उस व्यक्ति को काटता हैं। कुछ लोग सांपों को मरना उचित नहीं समझते हैं। भारत में सांप की पूजा भी की जाती हैं। सवान के महीने में सांपों को मरना पाप माना जाता हैं। ऐसे में कुछ लोग साँपों को घर से दूर रखने के लिए उपाय ढूंढते हैं। आइये आपको बताते हैं सांप भगाने वाला केमिकल कौन सा हैं साथ ही आपको कुछ अन्य उपाय भी बतायेंगे जो सांपों को आपके घर से दूर रखेगा।

सांप भगाने वाला केमिकल

सांप भगाने वाला कई केमिकल प्रोडक्ट्स बाजार में उपलब्ध हैं। पाउडर और लिक्विड के रूप में कई केमिकल्स बाजार में आसानी मिल जाते हैं। फॉरमलिन और अमोनिया ऐसे केमिकल्स से गंध को सांप बर्दास्त नहीं कर पाते हैं। ये दोनों ही केमिकल सांप को आपके घर से कोसों दूर रखेगा। इस केमिकल्स से तेज गंध निकलती हैं जो सांपों को सांस लेने में तकलीफ पैदा करती हैं। इससे सांप की स्किन में जलन भी होती हैं। अगर घर के चारों ओर इन दोनों केमिकल्स को डाल दिया जाएं तो सांप आपके घर में कभी नहीं प्रवेश करेंगे।

यह सांपों को घर से दूर रखने के लिए बेस्ट केमिकल्स हैं। इसके अलावे कार्बोलिक एसिड भी सांपों को घर से दूर रखता हैं। यह एसिड आपके लिए भी खतरनाक हैं। इसलिए सावधानी से इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए। कार्बोलिक एसिड का छिड़काव नहीं किया जाना चाहिए। इसे बोतल में बंदकर घर के आसपास रखें।

फॉरमलिन और अमोनिया को घर के आसपास मिट्टी खोदकर नीचे डाल दें। घर के चारों तरफ ऐसा जरुर करें। इसकी गंध से सांप घर में प्रवेश नहीं करेंगे। फिनाइल के छिड़काव से छोटे-मोटे कीड़े घर में नहीं आते हैं। सांप इन कीड़ों को खाने के लिए ही अक्सर घर में घुसते हैं। अगर घर में कीड़े नहीं आयेंगे तो सांप भी घर में प्रवेश नहीं करेगा।

सांप भगाने वाला ऑनलाइन केमिकल प्रोडक्ट

सांप को भगाने वाले कई प्रोडक्ट्स ऑनलाइन मिलते हैं। PESTOMATIC CONTROLS Snake Out पाउडर का यूज़ भी सांप को भगाने के लिए किया जाता हैं। इसमें मुख्य रूप से सल्फर और नेफ़थलीन होता हैं। इस प्रोडक्ट्स को बच्चों से दूर रखना चाहिए। घर और गार्डन में इसे डाल देने से सांप नहीं दीखते हैं। यह पानी में घुलनशील नहीं हैं इसलिए पानी में मिलाकर इसका छिडकाव करने की कोशिश न करें। इसे अमेज़न से आप खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें मेरे जन्मदिन में कितने दिन बाकी है – क्लिक कर 1 सेकंड में जाने

सांप भगाने का पौधा – सांप भगाने का उपाय

सांप भगाने का पौधा - सांप भगाने का उपाय
सांप भगाने का पौधा – सांप भगाने का उपाय

जिस तरह कुछ पौधे और फूलों की सुगंध इंसानों को पसंद नहीं हैं वैसे ही सांपों को भी कुछ पौधों और फूलों से एलर्जी होती हैं। पौधे से निकलने वाली सुगंध सांप को घर से दूर रखने में मदद करती हैं। अगर आप कुछ विशेष पौधों को घर के आसपास या घर के अंदर गमले में लगायेंगे तो सांप घर में प्रवेश नहीं करेगा। इसलिए सांप भगाने का पौधा अपने घर में जरुर लगाएं।

गधर

यह एक ऐसा पौधा हैं जिसे पानी की ज्यादा आवश्यकता नहीं होती हैं। यह पौधा नर्सरी से या ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। इस पौधे को घर के दरवाजे या खिडकियों के पास लगा सकते हैं। आप चाहे तो घर के चारों ओर भी इस पौधे को लगा सकते हैं। इस पौधे की सुगंध से सांप दूर भागते हैं।

सर्पगंधा

सर्पगंधा का पौधा आसानी से भारत में मिल जाता हैं। अगर आपके आसपास यह पौधा नहीं हैं तो इसे नर्सरी से खरीद सकते हैं। इस पौधे से एक अजीब सी गंध आती हैं तो सर्पों को नजदीक नहीं आने देती हैं। सांप को गंध महसूस होते ही वहा से भाग जाता हैं। इस पौधे की खास बात यह हैं की इसका उपयोग सर्प और अन्य जहरीले जीवों के विष को उतारने में भी किया जाता हैं।

यह भी पढ़ें

नाग दौना

यह पौधा भारत में हर जगह नहीं दिखाई देता हैं। हालांकि इसे आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं। अगर यह पौधा आपके आसपास नहीं मिलता हैं तो ऊपर बताएं गए दो पौधों को जरुर लगाएं। नाग दौना से निकलने वाली गंध हर तरह के सर्प को आपके घर से दूर रखने में सहायता करता हैं।

निष्कर्षसांप भगाने वाला केमिकल

इस पोस्ट में मैंने आपको सांप भगाने वाला केमिकल और कुछ अन्य बेहतरीन उपायों की जानकारी दी हैं। सांप को बिना नुकसान पहुंचाएं आसानी से घर से दूर रख सकते हैं। मार्किट में कई ऐसे केमिकल्स और पौधे मिलते हैं जो सर्प को घर के निकट भी नहीं आने देते हैं। कुछ केमिकल्स जैसे कार्बोलिक एसिड ज्यादा खतरनाक होते हैं। अत: केमिकल्स का उपयोग करने से पहले हाथों में दस्ताने अनिवार्य हैं। सांप ज्यादात्तर चूहे और मेढक का पीछा करते हुए घर में चले जाते हैं। इसलिए चूहों और मेढक को घर से दूर रखने के लिए फिनाइल का छिड़काव कर सकते हैं।

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की सांप भगाने वाला केमिकल और कुछ अन्य बेहतरीन उपाय क्या हैं ” बेहद अच्छी और उपयोगी लगी होगी। इस पोस्ट को उनलोगों तक जरुर से जरुर शेयर करें जो अक्सर सांप से परेशान रहते हैं।

यह भी पढ़ें चूहा भगाने का आसान तरीका – फिर कभी नहीं दिखेंगे चूहे

2 thoughts on “सांप भगाने वाला केमिकल और कुछ अन्य बेहतरीन उपाय”

Leave a Comment