सांप के काटने का निशान कैसा होता है ? लक्षण और इलाज की जानकारी

Spread the love

सांप के काटने का निशान कैसा होता है ? लक्षण और इलाज की जानकारी – सांप का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। परन्तु सभी सांप जहरीले नहीं होते हैं। ज्यादात्तर साँपों की प्रजाति विषहीन ही होते हैं। जिनके काटने से व्यक्ति की मृत्यु नहीं होती हैं। सही समय पर इलाज न मिलने की वजह से ही ज्यादात्तर लोगों की मृत्यु होती हैं। अगर सांप काटने के बाद सावधानी बरतते हुए सही इलाज दी जाए तो व्यक्ति को बचाया जा सकता हैं। सांप के काटने का निशान कैसा होता है यह जानना आपके लिए जरुरी हैं ताकि सही समय पर पहचान कर जल्द से जल्द इलाज किया जा सके। आज भी भारत में प्रति वर्ष करीब-करीब ४० से ४२ हजार लोग सांप काटने से मर जाते हैं।

सांप के काटने का निशान कैसा होता है ? लक्षण और इलाज की जानकारी
सांप के काटने का निशान कैसा होता है ? लक्षण और इलाज की जानकारी

सांप काटने से होने वाली ज्यादात्तर मौते गाँव में होती हैं। क्योकि गाँव में उचित सुविधा न होने की वजह से इलाज में देरी होती हैं। सांप के काटने की सबसे ज्यादा घटनाएं बरसात के मौसम में देखी जाती हैं। हालांकि गर्मी के मौसम में भी खुले वातावरण में बाहर निकलते हैं। सर्प दंश से बचने के लिए हमेशा पैरों में जूते पहनकर ही काम के लिए बाहर निकलना चाहिए क्योकि सांप ज्यादात्तर पैरों पर ही अटैक करते हैं। आइए जानते हैं की सुविधा सांप के काटने का निशान कैसा होता है ?

सांप के काटने का निशान कैसा होता है ?

भारत में सांप काटने की घटना रात के वक्त या सुबह-सुबह अँधेरे में बहुत होती हैं। कई बार सांप काटकर वहां से तुरंत भाग जाता हैं। ऐसे में प्रभावित व्यक्ति को यह पता नहीं चल पाता की उसे सांप ने कांटा हैं। सर्प दंश से प्रभावित जगह से खून निकलता हैं। लेकिन यह जरुरी नहीं की हर बार प्रभावित जगह से खून निकलें। कई बार काटे गए स्थान से बिल्कुल भी खून नहीं निकलता हैं। जब सांप किसी व्यक्ति को काटता हैं तो अपने दो दांतों के निशान त्वचा पर छोड़ जाता हैं। सांप के काटने का निशान त्वचा पर दो दांत गड़ने की तरह होता हैं।

यह भी पढ़ें पीला पेशाब का घरेलू इलाज – कारण, लक्षण और इलाज

सांप काटने की पहचान या लक्षण

सांप काटने के लक्षण – भारत में मौजूद २५० प्रकार के सांपों में से सिर्फ २० % सांप में ही जहर होता हैं। गाँव में सबसे ज्यादा कोबरा जिसे गेहूंमन सांप भी कहा जाता हैं के द्वारा काटने की घटनाएं सबसे ज्यादा देखी जाती हैं। जहरीले साँपों के काटने पर मष्तिष्क और हृदय पर बेहद बुरा प्रभाव पड़ता हैं। सांप का जहर उसकी प्रजाति पर डिपेंड करती हैं। जहर खून में मिलकर हमारे बॉडी के मुख्य अंगों के कार्य को बुरी तरह प्रभावित करता हैं। इन अंगों में हार्ट, किडनी और मष्तिष्क आदि शामिल हैं। सांप काटने की पहचान करना आसान हैं। सांप काटने के कुछ लक्षण निम्नलिखित हैं।

  • काटे गये जगह पर दो दांतों के निशान का होना
  • प्रभावित जगह पर दर्द और सुजन का होना
  • सांस लेने में कठिनाई महसूस होना
  • मुंह से झाग आना
  • स्किन का कलर नीला पड़ना
  • उल्टी जैसा महसूस होना
  • घबराहट औरत छाती में दर्द महसूस होना
  • निम्न ब्लड प्रेशर
  • बहुत अधिक कमजोरी लगना
  • अधिक पसीना निकलने के साथ-साथ प्यास लगना
  • प्रभावित स्थान से खून निकलना
  • तंत्रिका-विष मष्तिष्क की कार्य क्षमता को प्रभावित करता हैं

जहरीले साँपों की कई प्रजातियां होती हैं। अलग-अलग सांपों के विष से अलग-अलग लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं। खून में मौजूद जहर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे हार्ट के उत्तकों को खत्म कर भारी नुकसान पहुंचाते हैं। सांप के जहर में मौजूद न्यूरोटॉक्सिन हमारे केंद्रीय तंत्रिका तंत्र पर अटैक कर क्षतिग्रस्त कर देते हैं। जहर में मौजूद हेमोटॉक्सिन अंगों के कार्य क्षमता को प्रभावित करता हैं जिसकी वजह से ऑर्गन फेल्योर का सामना करना पड़ सकता हैं। इतना ही नहीं जहरीले साँपों के काटे जाने के बाद हार्ट फेलियर की समस्या भी अधिक देखी जाती हैं। दरसल यह रक्त के को जमा सकता हैं जिसकी वजह से हार्ट ठीक से काम नहीं कर पाता हैं। ज्यादात्तर लोग डर की वजह से भी हार्ट अटैक का शिकार हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें गलगुटिकाशोथ का खुद इलाज करने के तरीके – गलगुटिकाशोथ के लक्षण, दवाएं और सर्जरी की सम्पूर्ण जानकारी

धामन सांप काटने से क्या होता है

इंडियन रैट स्नेक के नाम से मशहूर धामन सांप बहुत लम्बे और मोटे होते हैं। यह इंसानों को देखते ही भाग जाते हैं। लेकिन कभी-कभी गलती से पैर रखने पर यह काट भी लेते हैं। अन्य सांपों की तरह भोजन में इन्हें चूहे बहुत पसंद हैं। लेकिन कभी-कभी अपने से छोटे साँपों को भी निगल लेते हैं। इस सर्प में विष नहीं होता हैं। इसलिए गाँव देहात में लोग इस सांप को नहीं मारते हैं। अगर आपको भी धामन सांप में काट लिया हैं तो ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं क्योकि इनमें विष नहीं होता हैं। धामन सांप काटने से खून निकल सकता हैं लेकिन मृत्यु नहीं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें मुंह का स्वाद बदलना और जीभ में जलन होना किस बीमारी के हैं लक्षण जाने

करैत सांप काटने के लक्षण

करैत बेहद जहरीला सर्प हैं जिसके दंश से व्यक्ति की मृत्यु महज कुछ ही घंटों में हो जाती हैं। मुंह से झाग निकलना और त्वचा के रंग में अचानक से बदलाव आने लगना इसके दंश के प्रमुख लक्षणों में से हैं। इसके अलावे दर्द, सुजन और सांस लेने में तकलीफ होना भी इसके लक्षण हैं।

यह भी पढ़ें थायराइड में कहां-कहां दर्द होता है – थायराइड के लक्षण और घरेलू उपाय

सांप काटने पर कौन सा इंजेक्शन लगता है

सांप काटने पर कौन सा इंजेक्शन लगता है
सांप काटने पर कौन सा इंजेक्शन लगता है

सांप के द्वारा काटे जाने पर टाइम वेस्ट करना आपके जीवन के लिए खतरा बन सकता हैं। कई लोग जहरीले सांप काटने बाद झाड़-फुक में टाइम वेस्ट करते हैं जिसकी वजह से व्यक्ति की मृत्यु हो जाती हैं। सांप काटने के बाद जल्दी से जल्दी एंटी वेनम इंजेक्शन इंजेक्शन लगाना जरुरी हैं। बेहद जहरीले सांप के काटने के १ घंटे के अंदर यह इंजेक्शन देना होता हैं। दरसल अगर समय पर इंजेक्शन न लगाया जाए तो कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम और नर्वस सिस्टम का काम काक ठप पड़ने लगता हैं।

यह भी पढ़ें यूरिन इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए – यूरिन में इन्फेक्शन के लक्षण और कारण

सांप काटने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए

सांप के काटने के पश्चात कुछ चीजों का सेवन बिल्कुल वर्जित हैं। अगर आपको सांप ने काटा हैं तो प्रभावित जगह को साबुन से धोकर खुला छोड़े। शराब, चाय और कोफी जैसे चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावे जब तक इलाज नहीं हो जाता हैं तब तक किसी भी अन्य खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे तो आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें आठवें महीने में लड़के के लक्षण – बेबी बॉय के 7 प्रमुख लक्षण

निष्कर्ष – सांप के काटने का निशान कैसा होता है

इस लेख में मैंने आपको बताया हैं की सांप के काटने का निशान कैसा होता है ? । जब किसी व्यक्ति को सांप काटता हैं तो घबरा जाता हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं हैं। एंटी वेनम के जरिए सांप के जहर के प्रभाव को नष्ट किया जा सकता हैं। कुछ सांपों का जहर बहुत ही तेजी से शरीर में फैलता हैं इसलिए बिना समय गवाएं हॉस्पिटल जरुर जाएं। प्रभावित जगह पर गर्म पानी या बर्फ का इस्तेमाल न करें। आशा हैं की सांप के काटने का निशान कैसा होता है ? इसकी जानकरी आपको पसंद आयी होगी।

यह जानकरी हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा दी गयी हैं। उम्मीद हैं की आपको यह पोस्ट ” सांप के काटने का निशान कैसा होता है ? ” पसंद आयी होगी। इसे अधिक से अधिक सोशल मीडिया पर शेयर करें।

यह भी पढ़ें जुड़वा बच्चे लड़का लड़का होने के लक्षण – 5 लक्षण हैं गर्भ में जुड़वा बच्चे की पहचान

Leave a Comment