सपने में शरीर पर फफोले देखना / सपने में हाथ पैर में छाले देखना

Spread the love

सपने में शरीर पर फफोले देखना / सपने में हाथ पैर में छाले देखना – सपनों की दुनियां रियल लाइफ से बिल्कुल अलग होती हैं। जब वास्तविक जीवन में हमारे शरीर के किसी अंग पर घाव, छाले, लाल दाने और फफोले हो जाते हैं तो असहनीय दर्द और खुजली जैसी समस्या होने लगती हैं। ऐसे में सपने में घाव, छाले, लाल दाने और फफोले देखने पर व्यक्ति का डर जाना लाजमी हैं। व्यक्ति के मष्तिष्क में प्रश्नों का जाल बिछने लगता हैं। तो आइए आपको बताते हैं की सपने में शरीर पर फफोले देखना और हाथ पैर में छाले देखना कैसा होता हैं।

सपने में शरीर पर फफोले देखना
सपने में शरीर पर फफोले देखना

बुरी और अशुभ चीजों का स्वप्न में दिखाई देना अशुभ हो यह जरुरी नहीं हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ डरावने और बुरे सपने भी शुभ संकेत देते हैं। ऐसे में आम लोग इन सपनों का सही अर्थ नहीं जान पाते हैं। इसलिए आइए विस्तार से जानते हैं की सपने में शरीर पर फफोले और हाथ पैर में छाले देखना कैसा संकेत देता हैं।

सपने में शरीर पर छाले देखना

सपने में शरीर पर छाले देखना
सपने में शरीर पर छाले देखना

अज्ञात भय और नकारात्मकता आपके मष्तिष्क को प्रभावित कर रही हैं। आपके अंदर का डर आपके वजूद को प्रभावित कर सकती हैं। भविष्य में आपके हाथों बुरा कर्म हो सकता हैं। जिसके चलते आप क़ानूनी पचड़ों में फंस सकते हैं। अपने अंदर की नकारात्मकता को नष्ट करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ जरुर करें। यह सपना यह भी इंगित करती हैं की आपके द्वारा मेहनत तो खूब किया जा रहा हैं की लेकिन उतना पर्याप्त नहीं हैं। आपको और अधिक श्रम करने की जरूरत हैं।

सपने में शरीर पर फफोले देखना

दोस्तों, सपने में शरीर पर फफोले देखना इंगित करता है की स्वप्नद्रष्टा मेडिकल फील्ड में काफी नाम कमाएगा। हालांकि यह सपना सिर्फ स्वप्नद्रष्टा के शुभ मानी जाती हैं। अगर स्वप्नद्रष्टा किसी और के शरीर पर फफोले देखता हैं तो इसका मतलब है की स्वप्न में देखे गए व्यक्ति को भयंकर आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता हैं। इसके ठीक उलट स्वप्न द्रष्टा को खूब सारा धन प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें सपने में कच्चा दूध देखना अच्छा होता है या खराब

सपने में शरीर पर लाल दाने देखना

लाल दानों का शरीर के हर भाग में दिखना हर किसी के सपने का हिस्सा नहीं बनता हैं। लेकिन अगर आपके द्वारा यह सपना रात्री में देखा गया हैं तो यह एक बड़ी चेतावनी हैं। जी हाँ, इस चेतावनी का संबंध शिक्षा, व्यापार, विवाह और सामाजिक स्थिति से जुड़ा हैं। आप अंदर ही अंदर घुट-घुट कर जी रहे हैं। नकारात्मकता आप पर पूर्ण रूप से हावी हो चुकी हैं। जिसके चलते हैं आपके द्वारा किया गया हर कार्य विफल हो रहा हैं। शिक्षा प्राप्त करने में अनेकों बाधाएं आंएगी। साथ ही आप पर बेबुनियाद आरोप मढ़े जा सकते हैं जिसका दूर दूर तक आपसे कोई संबंध नहीं हैं। इसलिए थोड़ा सतर्क रहे और देवो के देव महादेव को हर सोमवार के दिन लगातार ७ बार जल जरुर चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें सपने में हरी मिर्च, लौकी और हरे चने का पौधा देखना देता हैं बेहद खास संकेत

सपने में हाथ पैर में छाले देखना

सपने में हाथ पैर में छाले देखना शुभ माना जाता हैं। अगर सिर्फ हाथ-पैर पर छाले हैं तो इसका मतलब हैं की आपकी मेहनत रंग लाने वाली हैं। प्रकृति आपको पहले से और भी ज्यादा मेहनत करने की सलाह दे रही हैं। कड़ी मेहनत और सूझ-बुझ से आप उस लक्ष्य को भी प्राप्त कर पाएंगे जिसके बारें में आप सोचते भी नहीं हैं।

यह भी पढ़ें सपने में तीन कन्याओं को देखना और उनके पैर छूना देता हैं खास संकेत

सपने में पीठ पर घाव देखना

दोस्तों, सपने में पीठ पर घाव देखना अशुभ हैं। यह सपना धोखा और असफलता मिलने की ओर इंगित करता हैं। जिसका मतलब हैं की निकट भविष्य में आपके द्वारा किया जा रहा कर्म व्यर्थ जाएगा। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर से धोखा मिल सकता हैं। व्यापार और जॉब वाले व्यक्ति को यह सपना आया हैं तो समझ लीजिए की आपके ऑफिस का सबसे वफादार और विश्वासी व्यक्ति आपके पीठ पीछे कुछ ऐसा कर रहा हैं जिससे आपकी रेप्युटेशन डाउन होगी। साथ ही आने वाले समय में आप आर्थिक रूप से कमजोर हो सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें सपने में केले का गुच्छा देखना देता हैं अचंभित कर देने वाले संकेत

सपने में शरीर पर घाव देखना

क्या आपने भी सपने में अपने शरीर के विभिन्न हिस्सों में घाव महसूस किया हैं। अगर हाँ तो सावधान हो जाए क्योकिं यह सपना बहुत अशुभ मानी जाती हैं। यानी आपके चारों तरफ कुछ ऐसी शक्तियां विद्दमान हैं जिसके प्रभाव के चलते हैं आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता हैं। शत्रुओं की चाल आप पर भारी पड़ सकती हैं। अगर आप सही समय पर शत्रुओं की पहचान कर उनसे दुरी बनाने में कामयाब नहीं होते हैं तो उनके जाल में फंस सकते हैं।

यह भी पढ़ें सपने में धार्मिक आयोजन देखना और सपने में ज्योतिष को हाथ दिखाने मतलब जाने

सपने में दूसरे के शरीर पर सफेद दाग देखना

दोस्तों, सपने में दूसरे के शरीर पर सफेद दाग देखना उस इन्सान के लिए बुरा माना जाता हैं जिसे आपने सपने में बीमारी की अवस्था में देखा हैं। सफ़ेद दाग एक त्वचा संबंधी समस्या हैं जो असल जीवन में भी लोगों को काफी परेशान करता हैं। सपने में इसका दुसरे के शरीर पर देखना संकेत हैं की उस व्यक्ति के साथ कुछ अशुभ घटना घटने वाली हैं।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष

दोस्तों, इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की सपने में शरीर पर फफोले देखना और हाथ पैर में छाले देखना कैसा होता हैं। शरीर के अलग-अलग अंगों में अलग-अलग रोगों को सपने में देखना भी भिन्न संकेत देते हैं। शास्त्र कहते हैं की सपने में रोगों द्वारा शरीर को प्रभावित करना भी आपके साथ घटित होने वाली घटनाओं के संकेत देते हैं। इसलिए इन संकेतों को नजरंदाज कभी भी नहीं करना चाहिए।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” सपने में शरीर पर फफोले देखना / सपने में हाथ पैर में छाले देखना ” बहुत अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें।

यह भी पढ़ें सपने में पुलिस का घर आना और दोस्ती करना देते हैं बड़े संकेत

2 thoughts on “सपने में शरीर पर फफोले देखना / सपने में हाथ पैर में छाले देखना”

Leave a Comment