शरीर में चुभे हुए कांटे का टूटा अंश कैसे निकालें

Spread the love

शरीर में चुभे हुए कांटे का टूटा अंश कैसे निकालें – बिना जूते-चप्पल के अर्थात पैदल चलना सेहत के लिए बड़ा ही फायदेमंद हैं। पैदल चलना हृदय, मानसिक स्वास्थ्य और आंखों के लिए लाभदायक हैं। इसके अलावे लोग वजन और रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए भी रोजाना सुबह-सुबह खली पैर टहलते हैं। लेकिन कई बार टहलने और दौड़ने के क्रम में हमारे पैरों में कांटे चुभ जाते हैं। कांटों की चुभन असहनीय दर्द देता हैं। दर्द तब और भी बद्दत्तर हो जाता हैं जब कांटा स्किन के अंदर ही टूटकर फंस जाता हैं। शरीर में चुभे हुए कांटे का टूटा अंश चलने-फिरने पर काफी तकलीफ देते हैं। तो आइये जानते हैं की शरीर में चुभे हुए कांटे का टूटा अंश निकालने का सबसे बेस्ट तरीका क्या हैं।

शरीर में चुभे हुए कांटे का टूटा अंश कैसे निकालें
शरीर में चुभे हुए कांटे का टूटा अंश कैसे निकालें

दोस्तों, शरीर में चुभे हुए कांटे का टूटा अंश स्किन इन्फेक्शन का कारण बन सकता हैं। अगर सही समय पर कांटे को स्किन से न निकाला जाएं तो इन्फेक्शन तेजी से आसपास के स्किन को सड़ाने लगता हैं। जिसकी वजह से प्रभावित स्थान पर सुजन के साथ-साथ दर्द अधिक रहता हैं। कांटे के टूटे अंश को निकालना बहुत ही आसान हैं। शरीर में चुभे हुए कांटे का टूटा अंश को निकालने के कुछ बेहतरीन तरीके नीचे मेंशन किये गए हैं।

शरीर में चुभे हुए कांटे का टूटा अंश निकालने का तरीका

दोस्तों, अगर स्किन के बाहर कांटे का छोटा सा भी अंश बाहर दिख रहा हैं तो उसे नाखूनों से पकड़कर निकाल लेना चाहिए। लेकिन अगर चुभे हुए कांटे का कोई छोटा या बड़ा सा अंश स्किन में अंदर फंस गया हैं तो नीचे बताएं तरीके से जल्दी से जल्दी निकाल लेना ही बेहतर हैं। पैर और हाथ में कांटा चुभ जाए तो क्या करें इसकी जानकारी पढ़ें।

शरीर में चुभे हुए कांटे का टूटा अंश निकालने का तरीका
शरीर में चुभे हुए कांटे का टूटा अंश निकालने का तरीका

सेब का सिरका

अम्लीय गुणों के कारण सेब का सिरका कांटे का टूटा अंश निकालने में कारगर हैं। सबसे पहले आपको प्रभावित स्थान को साबुन से साफ़ करके सहन करने लायक गर्म पानी में ५ मिनट तक डूबकर रखना हैं। उसके बाद पैर या हाथ में जहां भी कांटा लगा हैं उस जगह को सेब के सिरके में डुबाकर २० मिनट तक रखना हैं। ऐसा करने से प्रभावित स्किन में सिकुड़न आती हैं जिससे कांटा स्किन के उपर आने लगता हैं। जिसे आसानी से निकाला जा सकता हैं।

यह भी पढ़ें मुंह का स्वाद बदलना और जीभ में जलन होना किस बीमारी के हैं लक्षण जाने

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर चुभे हुए कांटे के टूटे अंश के ऊपरी स्किन पर लगाने से कांटा स्वत: ही बाहर निकलने लगता हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको त्वचा की सफाई करनी होगी। उसके पश्चात बेकिंग सोडा को गर्म पानी में मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह आप देखेंगे की कांटा स्किन के उपर निकला रहा हैं। जिसे आप हाथों से निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें गले में कुछ अटका सा लगना बार-बार डकार आना कौन सी बीमारी है जाने

सेंधा नमक

लाख कोशिश करने के बावजूद अगर चुभे हुए कांटे का टूटा अंश नहीं निकल पा रहा हैं तो सेंधा नमक की मदद से समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। सबसे पहले एक पात्र में २ जरूरत अनुसार पानी लें। उसके बाद उसमें १ चम्मच सेंधा नमक को डालकर हल्का गर्म करें। अब पैर या हाथ के उस प्रभावित हिस्से को पानी के अंदर १० मिनट तक डुबाकर रखें जिसमें कांटे का अंश अभी भी अंदर फंसा हैं। ऐसा दिन में दो बार करने से कांटा बाहर की तरफ निकलने लगता हैं।

यह भी पढ़ें सोते समय चक्कर आना गंभीर बीमारी के हैं लक्षण – सावधान

केला का छिलका

जी हाँ, पुराने समय से ही केले के छिलके का इस्तेमाल चुभे हुए कांटे का टूटा अंश बाहर निकालने में किया जाता रहा हैं। इसके छिलके को पीसकर प्रभावित स्थान पर लेप लगाने से कांटे का अंश बाहर निकल जाता हैं। छिलके को कांटे वाले स्थान के चारों तरफ हल्की रगड़ देने से भी चुभा हुआ कांटा का मुंह स्किन पर आ जाता हैं जिसे उँगलियों की मदद से निकालकर बाहर फेंक सकते हैं

यह भी पढ़ें पीला पेशाब का घरेलू इलाज – कारण, लक्षण और इलाज

सुई

हर घर में सुई तो जरुर ही होती हैं। सबसे पतले सुई या अलपिन की मदद से भी शरीर में चुभे हुए कांटे का टूटा अंश निकाल सकते हैं। सुई कांटा निकालने का सबसे अच्छा तरीका हैं। लेकिन सुई से कांटे के टूटे अंश को तभी निकालना सुरक्षित हैं जब कांटा २ या ३ घंटे पहले ही चुभा हो। ध्यान रहे की सुई नयी होनी चाहिए। सुई को प्रभावित स्थान पर हल्का सा चुभा-चुभाकर कांटे को हिलाते रहे। उसके बाद उसे हाथों से धीरे-धीरे निकालने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें कुत्ता काटने की दवा जड़ी बूटी – प्राथमिक उपचार की जानकारी

निष्कर्ष –

इस पोस्ट में कई घरेलु उपाय हैं जिसकी जानकारी विस्तृत रूप से इस पोस्ट में प्रदान की गयी हैं। सेब का सिरका , केला का छिलका , सेंधा नमक , बेकिंग सोडा और सुई आदि की मदद से आप कांटे के अंश को स्किन से बाहर कर सकते हैं। उम्मीद हैं की यह जानकारी कांटा निकालने में आपकी मदद करेगा। कांटे की चुभन से होने वाले दर्द और सुजन से बचने के लिए ऊपर बताएं गए सभी उपाय बेहद कारगर हैं।

आशा हैं की यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर दोस्तों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें।

यह भी पढ़ें

Leave a Comment