शरीर में पानी की कमी कैसे दूर करें – लक्षण और कारण

Spread the love

शरीर में पानी की कमी कैसे दूर करें – लक्षण और कारण – यह तो आपने भी पढ़ा होगा की इंसान के शरीर का 60% हिस्सा पानी ही हैं। ऐसे में अगर शरीर में किसी वजह से पानी की कमी होती हैं तो अंगों की कार्य क्षमता प्रभावित होती हैं। शरीर को जब उचित मात्रा में पानी नहीं मिलता हैं तो कई बीमारियों का डर रहता हैं। जी हां, पानी की कमी से अनेकों बड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जिसके बारे में नीचे विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी हैं। कई लोगों को यह पता नहीं होता हैं की शरीर में पानी की कमी के लक्षण और कारण क्या हैं। तो आइए जानते हैं की शरीर में पानी की कमी कैसे दूर करें ?

शरीर में पानी की कमी कैसे दूर करें - लक्षण और कारण
शरीर में पानी की कमी कैसे दूर करें – लक्षण और कारण

पानी की कमी से आपका शरीर बेहद कमजोर और रोग ग्रस्त हो जाता हैं। पर्याप्त पानी की मात्रा पाचन, जोड़ों में चिकनाई, लार निर्माण, ब्लड के जरिये शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन पहुँचाने, टेम्प कण्ट्रोल और हार्मोन को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। डिहाइड्रेशन के सामान्य लक्षणों में बार-बार बेहोश होना, सर दर्द और कमजोरी शामिल हैं। हालांकि गंभीर स्थिति में और भी कई लक्षण दिखाई देते हैं। अधिक पानी की कमी से व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती हैं। शरीर में पानी की कमी से होने वाले कई रोगों के बारें में इस पोस्ट में बताया गया हैं। शरीर में पानी की कमी कैसे दूर करें इसकी सम्पूर्ण जानकारी नीचे पढ़ें।

शरीर में पानी की कमी के लक्षण

जब हमारे शरीर में पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं होती हैं तो किडनी, पाचनतंत्र, स्किन, ब्रेन और हार्ट पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं। हालांकि पानी की कमी से शरीर के सभी अंगों का कार्य प्रभावित होता हैं। पानी की अपर्याप्त मात्रा इलेक्ट्रोलाइट की कमी का भी कारण बनती हैं। दरसल इलेक्ट्रिकल फंक्शन पर पड़ने वाला बुरा प्रभाव ब्रेन के साथ कम्युनिकेशन को भी प्रभावित करता हैं। ऐसे में व्यक्ति की सोचने और करने की क्षमता का प्रभावित होना आम बात हैं। इसलिए लक्षण दिखाई देने पर लोग यह अक्सर सर्च करते हैं की शरीर में पानी की कमी कैसे दूर करें ?। तो आइए विस्तार से लक्षण और इलाज जानते हैं।

हमारे द्वारा भोजन के माध्यम से ग्रहण की गया मिनरल्स को ब्रेन तक पहुंचाने के लिए इलेक्ट्रोलाइट की जरूरत होती हैं। शरीर के सबसे जरुरी अंगों में से एक किडनी टॉक्सिन को शरीर से बाहर निकालते हैं। लेकिन पानी कम होने की वजह से किडनी सही से कार्य नहीं कर पाता हैं। ऐसे में टॉक्सिन पथरी का रूप ले सकती हैं। शरीर में पानी की कमी के लक्षण निम्नलिखित हैं।

  • गले और होठों का बार-बार सुखना
  • सामान्य से अधिक प्यास लगना और पीने के बाद भी प्यासा महसूस करना
  • छाती में अक्सर जलन महसूस होना
  • मुंह से अजीब ही दुर्गंध आना
  • पेशाब के कलर में अचानक बदलाव
  • पेशाब का अधिक पीला होना
  • त्वचा का फटना और नमी हीन होना
  • दोनों आंखों के आसपास डार्क स्किन
  • अत्यधिक कमजोरी महसूस होना
  • बेहोश होना और चक्कर आना
  • सर दर्द और जॉइंट पेन महसूस होना
  • हाथ-पैरों में सुजन
  • बहुत अधिक गर्मी लगना
  • ब्लड प्रेशर का कम होना

ऊपर बताएं गए सभी लक्षण शरीर में पानी की कमी होने पर सबसे पहले दिखाई देते हैं। हालांकि अगर आप समय पर इस समस्या का इलाज नहीं किया तो कई अन्य गंभीर लक्षण रोगों के रूप में दिखाई दे सकते हैं। शरीर में पानी की कमी से होने वाले रोगों की सूची नीचे प्रदान की गयी हैं।

यह भी पढ़ें बहुत ज़्यादा गर्मी लगना इन रोगों के हैं लक्षण – जानकर हैरान हो जायेंगे

शरीर में पानी की कमी से होने वाले रोग – पानी की कमी के नुकसान

बढ़ता हैं मोटापा

आप सोच रहे होंगे की पानी की कमी मोटापे का कारण कैसे बन सकता हैं। दरसल जो लोग पानी का सेवन न के बराबर करते हैं उन्हें अत्यधिक भूख लगती हैं। अगर आप पानी की कमी खाद्य पदार्थों के सेवन के जरिए पूरा करते हैं तो इससे आप सामान्य से पोषक तत्व ग्रहण करेंगे। ऐसे में मोटा होने की संभावना बढ़ जाती हैं।

यह भी पढ़ें अलसी से मोटापा कम करने का तरीका

पेशाब से जुड़ी बीमारियां

पानी की कमी कई बीमारियों को जन्म देती हैं उन्हीं में से एक यूरिन इंफेक्शन भी हैं। जैसा की मैंने आपको बताया हैं की पानी की अपूर्णता किडनी की कार्यक्षमता को कम कर देता हैं। ऐसे में किडनी शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को छानकर निकालने में असमर्थ हो जाता हैं। जिससे प्राइवेट एरिया में फोड़े-फुंसी और खुजली भी होती हैं। साथ ही पेशाब की गंध बेहद बदबूदार हो जाती हैं। इसके अलावे किडनी से जब अपशिष्ट पदार्थ बाहर नहीं निकलते तो पथरी भी हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें पीला पेशाब का घरेलू इलाज – कारण, लक्षण और इलाज

स्किन से जुड़ी समस्या

आवश्यकता से कम पानी पीने से हमारे स्किन से चमक गायब हो जाती हैं। स्किन बेहद ड्राई और काली हो जाती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्किन और शरीर के स्वास्थ्य को बनाएं रखने के लिए 24 घंटे में ३ से ४ लिटर पानी पीने की जरूरत होती हैं। भरपूर पानी आपके चेहरे की ग्लो बढाता हैं। खूबसूरत स्किन आपकी पर्सनालिटी और आत्मविश्वास को बढाता हैं। इसलिए शरीर में पानी की कमी को दूर करने का उपाय जरुर करें। इस कमी को कैसे दूर करें इसकी जानकारी नीचे दी गयी हैं।

यह भी पढ़ें स्किन एलर्जी का देसी इलाज – 3 सबसे प्रभावकारी घरेलू उपाय

दुर्गन्ध आना

जब आप कम पानी का सेवन करते हैं तो बैक्टीरिया बहुत ही ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। ऐसे में मुंह से गंदी दुर्गंध आने के साथ-साथ दांतों और मसूढ़ों में पीलेपन की समस्या हो सकती हैं। मुंह से दुर्गन्ध आना कोई बड़ी बीमारी नहीं हैं लेकिन इस समस्या के चलते आपको दूसरों के सामने लज्जित होना पड़ सकता हैं।

यह भी पढ़ें मुंह की दुर्गंध भगाने के 8 तरीके – मुंह की बदबू का कारण

पेट का खराब होना

जो लोग कम पानी पीते हैं उन्हें अक्सर ही कब्ज होता हैं। कब्ज के चलते पेट दर्द, सर दर्द और बवासीर जैसी बीमारियां होती हैं। पेट में गैस और जलन भी पानी की कमी के चलते हो सकता हैं। दरसल पानी की कमी से एसिड निर्माण की गति तीव्र होती हैं। जिससे पेट की इन समस्यायों से सामना होता हैं।

यह भी पढ़ें पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

शरीर में पानी की कमी क्यों होती है

शरीर में पानी की कमी होने के कई कारण हो सकते हैं। अत्यधिक गर्मी, बहुत अधिक पसीना आना और पानी वाले खाद्य पदार्थो की जगह सिर्फ ड्राई फूड्स का सेवन करना इस समस्या के सबसे आम कारण हैं। जो लोग अत्याधिक शारीरिक श्रम करते हैं और पानी या पानी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कम करते हैं उन्हें अक्सर ही इस समस्या का सामना करना पड़ता हैं। इसके अलावे खराब पेट और उल्टी की समस्या के चलते शरीर से पानी बाहर निकल जाता हैं। इस वजह से भी शरीर में पानी की कमी हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें पूरे शरीर की m.r.i. कितने रुपए में होती है – एमआरआई स्कैन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

शरीर में पानी की कमी कैसे दूर करें

शरीर में पानी की कमी कैसे दूर करें
शरीर में पानी की कमी कैसे दूर करें

दोस्तों, शरीर में पानी की पूर्ति करना बहुत ही आसान हैं। अगर उल्टी या लैट्रिन की वजह से पानी की कमी हो गयी हैं तो इलेक्ट्राल पाउडर या नमक और चीनी का मिश्रण पीना आपके लिए अच्छा रहेगा। इसके अलावे वैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जो पानी से भरपूर हो। कभी-कभी पेट खराब होने के चलते सादा पानी और जूस भी पचना मुश्किल हो जाता हैं। ऐसे में ओ आर एस और एलेक्ट्रल पाउडर सबसे बेस्ट हैं। गंभीर स्थिति में देरी करने से बचना चाहिए। अगर लक्षण गंभीर हैं तो थोड़ा एहतियात बरते तो बेहतर होगा। डॉक्टर नस के जरिए हाइड्रेशन की व्यवस्था करते हैं।

यह भी पढ़ें गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

शरीर में पानी की मात्रा कैसे बढ़ाये

इस समस्या में खीरे, संतरे, अनानास, नारियल पानी, ईख और हर्बल चाय आदि का जूस जरुर से जरुर सेवन करें। इसके अलावे हरी शब्जियां और सूप, टमाटर, अंगूर, सेब, दूध और दाल आदि का सेवन करें। इस तरह आप पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं। ध्यान रहे की अगर सादे पानी को पचाने में आपको प्रोब्लम हो रही हैं तो नमक-चीनी पानी पिएं। इससे शरीर पानी को आसानी से ऑब्जर्व कर लेगा।

यह भी पढ़ें प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फल – सिर्फ कुछ घंटे में बढ़ जायेंगे प्लेटलेट्स

निष्कर्ष

इस पोस्ट में बताया गया हैं की शरीर में पानी की कमी कैसे दूर करें ताकि शरीर पहले की तरह सामान्य हो सकें। शरीर में पानी की कमी क्यों होती है और इसके लक्षण क्या हैं यह तो आप जान ही चुके होंगे। शरीर में पानी की कमी के लक्षण जल्दी दिखाई देने लगते हैं। अगर आपको कोई गंभीर लक्षण जैसे पानी की कमी से होने वाले रोग नजर आ रहे हैं तो देर करना आपके लिए खतरनाक हो सकता हैं। इसलिए चिकित्सीय सलाह जरुर लें।

मुझे उम्मीद हैं की आपको यह पोस्ट ” शरीर में पानी की कमी कैसे दूर करें ” आपको अच्छी लगी होगी। इस पोस्ट को आप जरुरतमंद लोगों के साथ जरुर से जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें चुटकियों में हो सकता है साइनस का इलाज अगर अपनाएंगे ये टिप्स

Leave a Comment