अंजीर खाने के फायदे (Anjeer khane ke fayde)

Spread the love

अंजीर खाने के फायदे (Anjeer khane ke fayde): नमस्कार दोस्तों हम आपका स्वागत करते हैं अपने नए ब्लॉग पोस्ट में और आज हम बात करेंगे, अंजीर खाने के फायदे(anjeer khane ke fayde) के बारे में। अंजीर को अंग्रेजी में fig  भी कहते हैं जो एक तरह का फल होता है। सदियों से ही लोग अंजीर का सेवन करते आ रहे हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। जब भी अंजीर की बात होती है मुझे अपने बचपन की याद आ जाती है क्योंकि बचपन में मैं अपने गांव में अंजीर के पेड़ से अंजीर तोड़कर खाया करता था। अंजीर का फल जब कच्चा होता है तो हरे रंग का होता है, और जब यह पक जाता है तो इसका रंग बैंगनी हो जाता है। आज के इस लेख में हम बात करेंगे अंजीर खाने के फायदे(anjeer khane ke fayde), नुकसान, इसमें मिलने वाले पोषक तत्व, और इसके इस्तेमाल के बारे में।

अंजीर खाने के फायदे (Anjeer khane ke fayde)
अंजीर खाने के फायदे (Anjeer khane ke fayde)

अंजीर में पोषक तत्व (Anjeer Me Kya Hota Hai)

चलिए सबसे पहले जानते हैं अंजीर में मिलने वाले पोषक तत्व के बारे में:

अंजीर खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट और मीठा होता है। अंजीर हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें आयुर्वेदिक गुण भरे होते हैं। ताजा अंजीर खाने की बात ही अलग है लेकिन लंबे समय के बाद अगर  इसे खाना हो तो इसे  सुखाना पड़ता है। अंजीर में मिलने वाले पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट,fat, फास्फोरस, विटामिन सी, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम इत्यादि हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मदद करते हैं।

Anjeer Khane Ka Tarika (अंजीर खाने का तरीका)

चलिए  अब जानते हैं अंजीर को किस तरह से इस्तेमाल किया जाए:

  • आप लोग अंजीर को सामान्य तौर पर खा सकते हैं।
  • आप चाहे तो ताजा अंजीर सीधे पेड़ से तोड़ कर खा सकते हैं।
  • अंजीर को सुखाने के बाद इसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • आप अंजीर को चाहे तो छील कर खा सकते हैं या फिर बिना छीले भी खा सकते हैं।
  • अंजीर को खाने में भी इस्तेमाल किया जाता है।

Also, Read नीम के फायदे (Neem ke Fayde)

फायदे (Anjeer khane ke fayde)

चलिए अब जानते हैं अंजीर खाने के फायदे(anjeer khane ke fayde) के बारे में:

बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए

अंजीर खाने के फायदे(anjeer khane ke fayde) में सबसे पहला फायदा है, बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए लाभदायक। अगर आपको बालों से जुड़ी समस्याएं हैं जैसे कि बालों का झड़ना, डैंड्रफ, रूखे सूखे बाल,  यह कमजोर बाल, तो आप अंजीर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपने अगर ध्यान से देखा होगा तो कई सारे शैंपू और कंडीशनर में अंजीर को भी शामिल किया जाता है। यही कारण है कि अंजीर खाने से आपके बाल मजबूत और स्वस्थ रहते हैं।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

त्वचा कि स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

अंजीर खाने के फायदे(anjeer khane ke fayde) में दूसरा फायदा है, त्वचा कि स्वास्थ्य के लिए लाभदायक। अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां, दाग धब्बे, या फिर जलन जैसी समस्या होती है तो अंजीर का सेवन करने से आप राहत पा सकते हैं। अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरी होती है जिसकी वजह से आपके चेहरे को ताजगी महसूस होती है। आप एक अंजीर को पीसकर उसका लेप अपने चेहरे पर लगा ले। आप चाहे तो इसमें एक चम्मच दही भी मिला सकते हैं। 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद आप लोग अपने चेहरे को ठंडे पानी पानी के साथ धो सकते हैं।

डायबिटीज कि समस्या से छुटकारा

अंजीर खाने के फायदे(anjeer khane ke fayde) में तीसरा फायदा है, डायबिटीज कि समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार। अंजीर के साथ-साथ इसके पेड़ की पत्तियां भी काफी ज्यादा लाभदायक होती है। एक स्टडी के दौरान यह पाया गया कि अंजीर की पत्तियों में पाए जाने वाले गुण इंसुलिन को बेहतर बनाते हैं। अंजीर में ओमेगा और फैटी एसिड की मात्रा भरपूर होती है जो आपके डायबिटीज के ट्रीटमेंट के दौरान लाभ पहुंचाता है। आप हर रोज एक से दो अंजीर खा सकते हैं।

Also, Read एप्पल विनेगर के फायदे (Apple vinegar ke Fayde)

वजन घटाने में अंजीर खाने के फायदे

अंजीर  खाने के फायदे(anjeer khane ke fayde) में चौथा फायदा है, वजन घटाने के लिए लाभदायक। अगर आप बढ़ते वजन की वजह से परेशान हैं या फिर शरीर में अधिक चर्बी की वजह से परेशान हैं  तो अंजीर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। अंजीर में मिलने वाले पोषक तत्व हमारे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। अंजीर में फाइबर की मात्रा भी अधिक तौर पर पाई जाती है जो हमारे पेट के लिए काफी फायदेमंद होती है। और यही आपको महसूस दिलाता है कि अभी आपका पेट भरा हुआ है।

हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में अंजीर खाने के फायदे

अंजीर खाने के फायदे(anjeer khane ke fayde) में पांचवा फायदा है, हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए मददगार। दुनिया भर में सबसे ज्यादा मौतों का कारण हृदय से जुड़ी समस्याओं को माना गया है। इसलिए कहा जाता है कि एक स्वस्थ हृदय ही स्वस्थ शरीर की पहचान होता है। अगर आप भी हृदय से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं तो अंजीर का सेवन करने से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी। आप पेड़ से ताजा अंजीर तोड़कर उसका सेवन कर सकते हैं या फिर सुखाकर लंबे समय तक उसे रख सकते हैं।

Also, Read चिरायता के फायदे (Chirata ke Fayde)

अंजीर खाने के नुकसान (Anjeer Khane Ke Nuksan)

चलिए अब हम जानते हैं अंजीर के कुछ नुकसान के बारे में:

  • अत्यधिक रूप में अंजीर खाने से  डायरिया जैसी समस्या हो सकती है।
  • अगर अंजीर को सुखा दिया जाए तो उस में शुगर की मात्रा भी बढ़ जाती है तो इसके सेवन से आपके दांत भी खराब हो सकते हैं।
  • अगर आप अधिक रूप में अंजीर खाएंगे तो आपके पेट में ब्लीडिंग हो सकती है।
  • अगर आप ज्यादा अंजीर खाएंगे तो आपको पेट में भी दर्द हो सकता है।

Also, Read तिल के तेल के फायदे (Til ke tel ke fayde)

FAQ:

अंजीर खाने से शरीर को क्या लाभ होता है?

अंजीर खाने के अनेक लाभ हैं जैसे त्वचा को स्वस्थ बनाए रखना, बालों को बेहतर बनाना, हृदय से जुड़ी समस्या को ठीक करना इत्यादि।

1 दिन में कितने अंजीर खाना चाहिए?

आप प्रतिदिन  3 अंजीर खा सकते हैं।

अगर अंजीर को दूध में मिलाया जाए तो क्या होगा?

अगर आप अंजीर को दूध में  मिलाएंगे तो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी।

अंजीर किसे नहीं खाना चाहिए?

अगर आप  रक्त पतला करने वाली दवाई का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको अंजीर नहीं लेना चाहिए।

Also, Read हरड़ के फायदे (Harad ke Fayde)

4 thoughts on “अंजीर खाने के फायदे (Anjeer khane ke fayde)”

Leave a Comment