अलसी से मोटापा कम करने का तरीका

Spread the love

अलसी से मोटापा कम करने का तरीका: नमस्कार, अलसी जिसे भारत में लोग तीसी के नाम से भी जानते हैं। ग्रामीण इलाकों में इसे ज्यादातर लोग तीसी ही कहते हैं। कुछ राज्यों को छोड़कर यह भारत के लगभग हर राज्य में उपजाया जाने वाला पौधा हैं। अलसी के रेशों का प्रयोग कपड़े, रस्सी आदि बनाने में भी किया जाता हैं। तीसी से जो तेल प्राप्त होता हैं उसे कई तरह के साबुन, रंग , पेंट तैयार करने में भी किया जाता हैं। अलसी एक बीज पत्री पौधे होते हैं। पूरी दुनियां में इसकी खेती बड़े पैमाने पे की जाती हैं। अलसी की खेती मुख्य रूप से भारत, चीन, फ़्रांस, अमेरिका, रूस जैसे देश करते हैं। इसके पौधे की ऊंचाई ढाई फूट तक जा सकती हैं। अलसी के बीजो का प्रयोग सबसे ज्यादा तेल बनाने में किया जाता हैं। दुनियां भर में अलसी के उत्पादन में भारत का चौथा स्थान हैं।

अलसी से मोटापा कम करने का तरीका
अलसी से मोटापा कम करने का तरीका

आयुर्वेद में अलसी या तीसी की महत्ता

आयुर्वेद में अलसी का एक विशेष महत्त्व हैं। इसका प्रयोग कई तरह के रोगों से छुटकारा दिलाने में किया जाता हैं। आयुर्वेद में इसे बलकारक, पित्तनाशक, दर्द और सुजन का नाश करने वाला बताया गया हैं। अगर आप अलसी से मोटापा कम करने का तरीका जानना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें। अलसी के मोटापे को कम करने में भी बेहद असरदार हैं। इसके अलावे अलसी से बने काढ़े का उपयोग मूत्र विकार, जली हुई त्वचा, गठिया में भी किया जाता हैं। इसका काढ़ा बनाने के लिए 1 कप गर्म पानी में 2 से 3 ग्राम बीज और मुलेठी का चूर्ण मिलाया जाता हैं। त्वचा के लिए इसके बीजो का प्रयोग चुना और सरसों तेल मिलाकर किया जाता हैं। इसके पेस्ट का प्रयोग त्वचा पर लगाकर किया जाता हैं।

Also, Read मेडिटेशन कैसे किया जाता है (Meditation Kaise kiya jata hai)

अलसी के बीज में पोषक तत्व

चलिए जानते हैं की अलसी के बीज में क्या पाया जाता है: 100 ग्राम अलसी के बीज में 28 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 42 ग्राम वसा होता हैं। इसके अलावे इसमें प्रोटीन, विटामिन B6, ओमेगा-3 फैटी एसिड, थायमीन, फाइटोस्टेरॉल, फाइबर, लिग्रान, फोलेट, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, लोहा, पोटाशियम, सायनोजेनिक ग्लाइकोसाइड, विटामिन सी आदि भी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। चलिए अब मैं आपको बताता हूँ की अलसी से मोटापा कम करने का तरीका क्या हैं।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

कैसे अलसी वजन कम करने में हैं सहायक

दोस्तों वजन कम करने के लिए अत्यधिक खाना खाने से भी बचना आवश्यक होता हैं। अलसी के बीज में म्यूसिलेज फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। जब आप अलसी के बीज का सेवन करते हैं तो आपको जल्दी भूख नहीं लगती हैं। कई ऐसे शोध सामने आये जिससे पता चला की अलसी के बीज के सेवन से आसानी से वजन कम किया जा सकता हैं।

अलसी के बीज के सेवन सिर्फ मोटापा घटाने में ही नहीं किया जाता हैं। अलसी मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड हृदय को स्वस्थ रखने के लिए और बीपी को नियंत्रित करने में भी किया जाता हैं। इन सबके अलावे इसके सेवन से शरीर के सुजन की समस्या भी खत्म हो जाती हैं। मैं जानता हूँ की आप अलसी से मोटापा कम करने का तरीका जल्दी से जल्दी जानना चाहते हैं तो चलिए डिटेल में जानते हैं। लेकिन इस पहले आपको इसके कुछ नुकसान बता देते हैं। आपके शरीर को कितना कैलरी आवश्यक हैं यह जानने के लिए weight loss calculator का यूज़ कर सकते हैं।

Also, Read सिंपल मेकअप करने का तरीका (Simple Makeup Karne ka Tarika)

अलसी के बीज का सेवन करने के नुकसान

चलिए अब जानते हैं की अलसी का सेवन किसे नहीं करना चाहिए:

दोस्तों अगर आप डायरिया, हार्मोनल प्रोब्लेम्स, लो ब्लड प्रेशर, लो शुगर लेवल, कब्ज आदि परेशानियों जूझ रहें हैं तो इसके सेवन से बचें। अगर फिर भी आप इसका सेवन करना चाहते हैं तो डॉक्टर की सलाह अति आवश्यक हैं।

अलसी का सेवन मोटापा कम करने में कैसे करें

अलसी मोटापा कैसे कम करें: दोस्तों अलसी के बीज को पानी में डालकर सेवन करना ज्यादा लाभदायक माना जाता हैं। दरसल पानी में भीगाकर इसका सेवन करने पर कैलोरी बहुत कम हो जाती हैं। तथा यह आपके शरीर को लम्बे समय तक हाइड्रेट रखता हैं। चलिए आपको डिटेल में बताते हैं की मोटापा कम करने के लिए अलसी के बीज का सेवन कैसे किया जाना चाहिए।

1. रोज सुबह अलसी बीज खाने की आदत आपके मोटापे को कम कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक छोटे गिलास में 1 चम्मच अलसी का बीज डाल देना हैं। सुबह उठने के बाद इसे गैस पर एक कटोरे में उबाल ले। अब इसे छानकर एक कटोरे में रखें। उसके बाद अलसी के बीज में निम्बू और शहद जरुरत के अनुसार मिक्स करें। इसे कम से कम 1 महीने तक आपको नाश्ते के रूप में खाना हैं।

2. अलसी तेल और पाउडर के द्वारा मोटापा कम करने का तरीका: दोस्तों इस नुस्खें को बनाने के लिए आपको अलसी का पाउडर बनाना होगा। अलसी के बीज को मिक्सर की सहायता से अच्छी तरह पीस ले और पाउडर को उबाल लें। उबलने के बाद गुड और शहद मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को प्रतिदिन दिन में एक बार खाने से आपका वजन तेजी से घटने लगेगा।

अलसी से मोटापा कम करने का यह तरीका बेहद ही कारगर माना जाता हैं इसका प्रयोग कर आप बढ़ते वजन पर काबू पा सकते हैं और पेट की चर्बी को घटा सकते हैं।

Also, Read Sukhi Khansi ka Gharelu Upay (सूखी खांसी के घरेलू उपाय)

People also ask

Q. मोटापा कम करने के लिए अलसी को कैसे खाएं?

Ans: मोटापा कम करने के लिए अलसी के बीज को उबालकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता हैं।

Q. पेट की चर्बी कम करने के लिए अलसी का उपयोग कैसे करें?

Ans: पेट की चर्बी कम करने के लिए अलसी के बीज को उबालकर उसमें निम्बू और शहद मिलाकर रोज सुबह खाली पेट खाएं।

Q. वजन घटाने के लिए अलसी कब खानी चाहिए?

Ans: वजन घटने के लिए अलसी सुबह खाली पेट खाना चाहिए।

Q. जल्दी से जल्दी वजन कैसे कम करें?

Ans: जल्दी से वजन कम करने के लिए अलसी के बीज और निम्बू का रस का मिश्रण फायदेमंद हैं।

Also, Read लू से बचने के उपाय (Lu Se Bachne Ke Upay)

7 thoughts on “अलसी से मोटापा कम करने का तरीका”

Leave a Comment