खांसी का इलाज घरेलू तरीके – जिससे खांसी की समस्या होगी आसानी से दूर

Spread the love

खांसी का इलाज घरेलू तरीका – बच्चों से लेकर बूढों तक खांसी एक आम समस्या हैं। लेकिन खांसी के लक्षण कई बड़ी बीमारियों के भी हो सकते हैं। यह समस्या ज्यादात्तर मौसम में बदलाव और वायरल संक्रमण की वजह से होती हैं। कई मामलों में खांसी बीमारी नहीं बल्कि किसी रोग का लक्षण मात्र होता हैं। इसलिए समय पर इसका इलाज आवश्यक हैं। अगर समय पर लक्षण के कारण का पता किया जाएँ तो रोग का निदान संभव हैं। इस पोस्ट में मैं आपको खांसी का इलाज घरेलू तरीके से बताऊंगा जिसकी मदद से खांसी कुछ ही दिनों में छूमंतर हो जाएगी। आइये जानते हैं खांसी क्या हैं और इसके कारण क्या हो सकते हैं?

खांसी का इलाज घरेलू तरीके
खांसी का इलाज घरेलू तरीके

खांसी क्या हैं?

खांसी वास्तव में वायु मार्ग को साफ करने की प्रक्रिया हैं। दरसल जब किसी वजह से वायुमार्ग में अवरोध उत्पन्न होता हैं तो उस अवरोध को दूर करने के लिए शरीर रक्षात्मक उपाय के जरिये यानी खांसी के जरिये उसे दूर करने की कोशिश करता हैं। यह अवरोध धुल, वायु में गंदगी आदि।

खांसी के प्रकार

खांसी दो प्रकार की होती हैं एक सुखी खांसी और दूसरी कफ वाली खांसी। सुखी खांसी में कफ शरीर से बाहर नहीं निकलता वही कफ वाले में शरीर वायु मार्ग को साफ करने के लिए कफ का निर्माण करता हैं जो खांसी के जरिये गंदगी को शरीर से बाहर निकालता हैं। ज्यादात्तर मामलों में खांसी की समस्या 3 से 4 दिन रहती हैं जो स्वत: ही ठीक हो जाती हैं। लेकिन अगर आपको खांसी की समस्या कई दिनों यानि 8 से ज्यादा दिन से हैं तो यह चिंता का विषय हो सकता हैं। इस स्थिति में खांसी का इलाज बेहद आवश्यक हैं। इस आर्टिकल में मैं आपको खांसी का इलाज घरेलू तरीके से बताने जा रही हूँ तो आइये विस्तार से जानते हैं।

Also, Read Sukhi Khansi ka Gharelu Upay (सूखी खांसी के घरेलू उपाय)

खांसी होने के कारण

दोस्तों खांसी होने के कई कारण हो सकते हैं। खांसी किसी खतरनाक बीमारी के भी लक्षण हो सकते हैं। हालाँकि सभी खांसी खतरनाक हो यह जरुरी नहीं हैं। मौसम में हो रहे बदलाव, प्रदूषित वातावरण, वायरल संक्रमण, गलत खान पान, धुम्रपान करने से भी खांसी हो सकती हैं। इसके अलावे निम्नलिखित रोगों के लक्षणों के रूप खांसी की समस्या हो सकती हैं:

1. श्वास मार्ग में संक्रमण
2. अस्थमा
3. सीओपिडी
4. फ्लू
5. फेफड़े के कैंसर
6. टीबी
7. किसी खास दवा के कारण
8. हृदय रोग

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

खांसी का इलाज – 5 घरेलू तरीके

अब तक मैंने आपको खांसी के बारें में विस्तार से बताया हैं। आइये अब खांसी का इलाज घरेलू तरीके से बताते हैं:

1. तुलसी का काढ़ा

खांसी की समस्या से अगर आप परेशां हैं तो तुलसी का काढ़ा इस समस्या को जड़ से नष्ट कर सकता हैं। तुलसी एक आयुर्वेदिक औषधि हैं जिसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। खांसी की समस्या में तुलसी से बना काढ़ा बेहद फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम, विटामिन जैसे C, A और आयरन रोगों से लड़ने की क्षमता को भी बढाता हैं। तुलसी का काढ़ा बनाने के लिए एक कप पानी में 5 तुलसी के पत्ते, 2 काली मिर्च, थोड़ा सा अदरक मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह उबालें। उबलने के बाद छानकर इसमें थोड़ा सा घी मिलाकर पियें। अगर आप ऐसा 2 दिन करेंगे तो खांसी की समस्या से राहत मिलेगी। अगर छोटे बच्चे को खांसी हो तो इस स्थिति में 1 चम्मच शहद में 5 तुलसी के पत्ते को पीसकर दे।

Also, Read मुंह की दुर्गंध भगाने के 8 तरीके – मुंह की बदबू का कारण

2. अदरक और लहसुन और निम्बू की चाय

जिन्हें खांसी की समस्या होती हैं उनके गले में खरास जैसी स्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं। इस स्थिति में अदरक और लहसुन से बने हुए चाय को पीने से काफी लाभ मिलता हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो खांसी की समस्या से राहत देने का कार्य करते हैं। वही निम्बू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण भी खांसी में लाभदायक हैं। इसका चाय बनाने के लिए एक सस्पेन में एक कप पानी डालकर एक छोटा टुकड़ा अदरक का और 3 लहसुन की कलियाँ डालें। अब इसे कुछ देर तक उबालें। उबलने के बाद इसे छान ले और उसमें निम्बू डालकर पियें।

Also, Read अदरक के फायदे (Adrak ke Fayde)

Also, Read भुना हुआ लहसुन के फायदे (Bhuna hua Lahsun ke Fayde)

3. गर्म पानी और नमक

एंटीऑक्सीडेंट गुणों के चलते यह खांसी की समस्या को कम करने में सहायक हैं। रोज सुबह शाम गर्म पानी में नमक मिलाकर गरारा करने से खांसी में तुरंत आराम मिलता हैं। अगर आपको सुखी खांसी हैं तो यह उपाय बेहद प्रभावकारी हैं। खांसी का इलाज के लिए यह घरेलू तरीका जरुर अपनाएं।

Also, Read गर्म पानी में दालचीनी पीने के फायदे जान हैरान रह जायेंगे

4. प्याज – खांसी का इलाज घरेलू

प्याज और शहद का मिश्रण भी खांसी के उपचार में उपयोग किया जाता हैं। इसके लिए प्याज को बारीक काटकर उसका रस निकाल ले। अब प्याज के रस में शहद मिलाकर रोज पिये इससे खांसी की समस्या में जबरदस्त फायदा मिलता हैं। यह खांसी का इलाज घरेलू हैं जिसकी मदद से इस समस्या से राहत मिलती हैं।

Also, Read पीला भोजन कैसे बनाएं – गुरुवार व्रत के नियम

5. गिलोय – खांसी का इलाज घरेलू

खांसी का इलाज घरेलू तरीके से अगर आप करना चाहते हैं तो गिलोय सबसे बेस्ट तरीका हैं। गिलोय में मौजूद आयरन, जिंक, कैल्शियम, मैगनीज आदि रोग से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने का कार्य करता हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट , एंटीइन्फ्लामेट्री गुण कई रोगों के साथ-साथ खांसी में भी बेहद लाभदायक हैं। आप चाहे तो गिलोय का काढ़ा घर पर भी बना सकते हैं। लेकिन शहर में गिलोय का पेड़ मिलना बहुत मुश्किल हैं। आप किसी पतंजली स्टोर से गिलोय खरीद सकते हैं। सुबह शाम 1 ढक्कन गिलोय खांसी की समस्या को दूर करेगी।

Also, Read मुंह का स्वाद गायब होने के लक्षण और 5 घरेलु उपाय

डॉक्टर से कब मिलें

दोस्तों जैसा की मैंने आपको बताया की सामान्य खांसी 4 से 7 दिन के बीच स्वत: समाप्त हो जाती हैं। लेकिन अगर आपको खांसी महीने भर से हैं तो सावधान हो जाइए। क्योकिं यह खांसी किसी गंभीर बीमारी के भी संकेत हो सकते हैं। इसलिए किसी अच्छे आयुर्वेदिक चिकित्सक की मदद अवश्य लें। खांसी का इलाज घरेलू तरीके से करने पर अगर खांसी में आराम नहीं मिलता हैं तो चिकित्सक खांसी के पीछे के कारणों को जांच के द्वारा पता करते हैं और इसका उचित इलाज करते हैं।

खांसी का इलाज घरेलू तरीके से , के इस पोस्ट में मैंने आपको विस्तार से खांसी के बारें में जानकरी दी हैं। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरुर करें।

Also, Read सर्दी में क्या खाना चाहिए | सर्दी-जुकाम के घरेलु उपाय

Leave a Comment