घर में चूहे का बच्चा देना / सपने में बहुत सारे चूहे के बच्चे देखना

Spread the love

घर में चूहे का बच्चा देना / सपने में बहुत सारे चूहे के बच्चे देखना – घर, दुकान, ऑफिस हर जगह चूहे दिखाई देते हैं। चूहे का घर में रहना बुरा और अच्छा दोनों हो सकता हैं। इसलिए आज मैं शास्त्रों के अनुसार, चूहे का घर में अलग-अलग तरीके से देखने के संकेतों के बारे में बताने जा रही हूँ। चूहा माता लक्ष्मी और गणेश जी का प्रिय हैं। यह गणेश जी का सवारी हैं जो सुख समृद्धि का सूचक हैं। अगर घर में चूहें शांति से रहते हैं तो माना जाता हैं की यह आपके लिए बेहद शुभ हैं।

अगर चूहा घर में अत्यधिक परेशान करने लगा हैं और यत्र तत्र पॉटी करने लगा हैं तो यह निकट भविष्य में आने वाली किसी बड़ी समस्या का संकेत माना जाता हैं। चूहे का सामान कुतरना, घर की दीवालों में बड़े-बड़े बिल बनाना शत्रु से नुकसान होने की संभावना को दर्शाता हैं। आइए जानते हैं की घर में चूहे का बच्चा देना और सपने में बहुत सारे चूहे के बच्चे देखना क्या हैं।

घर में चूहे का बच्चा देना / सपने में बहुत सारे चूहे के बच्चे देखना
घर में चूहे का बच्चा देना

अगर चूहा अक्सर आपके जरुरी दस्तावेजों, बुक्स और जरुरी खाने-पीने के प्लास्टिक के बर्तनों को काट या कुतर देता हैं तो यह धन हानि या आर्थिक संकट की ओर इंगित करता हैं। इस स्थिति में आपको सावधान रहना चाहिए। कुछ लोग चूहे से परेशान होकर जहर दे देते हैं। ऐसा करना अशुभ माना जाता हैं। चूहे का घर में उछल कूद करना शुभ हैं जो संकेत हैं की आपके घर में अकारण होने वाली लड़ाई झगड़े और मनमुटाव जैसी समस्या का अंत होगा। नीचे विस्तार से बताया गया हैं की घर में चूहे का बच्चा देना और सपने में बहुत सारे चूहे के बच्चे देखना किस तरह से आपके जीवन को प्रभावित कर सकता हैं।

घर में चूहे का बच्चा देना शुभ या अशुभ

दोस्तों घर में चूहे का बच्चा देना निश्चित ही शुभ फल देने वाला हैं। आपके जीवन में किसी ऐसे मित्र या ऐसे व्यक्ति का आगमन हो सकता हैं जो परिवार की खुशियों को बढ़ा सकता हैं। इसके अलावे यह किसी बड़ी जिम्मेदारी के संकेत के तौर पर देखा जाता हैं। निकट समय में आपको आपके परिवार के तरफ से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। यह लाइफ में कुछ नया और बड़ा होने के संकेत देता हैं। अत: आपको हर परिस्थिति के लिए पहले से तैयार रहना चाहिए। घर में चूहे का बच्चा देना आपके जीवन में किसी ऐसे महान व्यक्ति के आगमन के संकेत हैं जो आपके सपनों को फलीभूत करने में आपकी मदद करेगा।

घर में चूहे का मर बच्चा देना अशुभ फल देने वाला माना जाता हैं। अगर आप चूहे के मरे हुए बच्चे को देखते हैं तो माना जाता हैं की निकट भविष्य में आपको किसी अशुभ समाचार से सामना होने वाला हैं। आपकी सोच को प्रभावित हो सकती हैं जो आपके निर्णय लेने की क्षमता को कमजोर कर सकती हैं।

Also, Read बिलनी का घर बनाना शुभ या अशुभ / घर में बिलनी लगाने से क्या होता है

सपने में बहुत सारे चूहे के बच्चे देखना

सपने में बहुत सारे चूहे के बच्चे देखना
सपने में बहुत सारे चूहे के बच्चे देखना

सपने में बहुत सारे चूहे के बच्चे देखना इंगित करता हैं की आने वाले समय में आपके ऊपर बहुत सारी जिम्मेदारियों का बोझ पड़ने वाला हैं जो आपको परेशान कर सकती हैं। आर्थिक और सामाजिक दोनों तरफ से आपको हानि का सामना करना पड़ेगा। मान-सम्मान में गिरावट आ सकती हैं। अत: किसी भी निर्णय से पहले अपने से बड़ों की राय जरुर लें। मन को शांत रखकर स्थिति को समझते हुए सही निर्णय लें। सपने में बहुत सारे चूहे के बच्चे देखना शारीरिक और मानसिक समस्यायों के आगमन का भी संकेत हैं। बहुत सारे चूहे का घर में होना दर्शाता हैं की आपके आसपास ऐसे लोग हैं जो आपको नीचा गिराने की ताक में हैं। अत: दुसरे के बताएं हुए रस्ते पर चलने के बजाय स्वयं के फैसलों पर विश्वास करें।

Also, Read पति को पत्नी का कौन सा अंग नहीं छूना चाहिए / स्त्रियों के किस अंग को छूना शुभ माना जाता है

सपने में चूहे के बच्चे देखने का मतलब

सपने में चूहे के बच्चे देखने का मतलब हैं की आप जीवन में बदलाव चाहते हैं। आपकी सही दिशा की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। आपके कंधो पर परिवार की सारी जिम्मेदारियां लदने वाली हैं। अत: आपको समय का महत्त्व समझते हुए उन जिम्मेदारियों का वहन करना चाहिए।

Also, Read जल्दी शादी होने के लक्षण / चट मंगनी पट विवाह के उपाय

सपने में काला चूहा देखने से क्या होता है

सपने में काला चूहा देखना अच्छा नहीं माना जाता हैं। यह दुर्गति, दुर्घटना, हानि की ओर इंगित करना हैं। अगर आप कही जाते वक्त काले चूहे को देखते हैं तो कुछ समय के लिए यात्रा का टाल दें। काला चूहा नकारात्मकता का प्रतिक हैं जो संकेत देता हैं की आपके घर के किसी सदस्य को बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता हैं। हालाँकि किसी भी चूहे को शास्त्र अशुभ बताता हैं। अत: ज्यादा चूहे होने पर उसे पकड़कर दूर छोड़ देना ही उत्तम हैं।

Also, Read बरगद के पेड़ में पानी डालने से क्या होता है / बरगद का पेड़ घर में लगाना चाहिए या नहीं

निष्कर्ष

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से मैंने आपको बताया हैं की घर में चूहे का बच्चा देना और सपने में बहुत सारे चूहे के बच्चे देखना क्या कहता हैं। शास्त्रों के अनुसार, अगर चूहे बीना नुकसान पहुंचाए घर में रहते हैं तो यह धन, पद, प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी की तरफ इंगित करता हैं। चूहों का घर में अति उत्पात मचाना संकेत हैं की आपके चारों तरफ कुछ ऐसे लोग हैं जो आपके बढ़ते मान-सम्मान से जलन का भाव रखते हैं। ऐसे लोग आपको गलत करने को उकसाने का प्रयत्न कर सकते हैं। अत: आपको सावधान रहने की जरूरत हैं।

मुझे आशा हैं की आपको घर में चूहे का बच्चा देना और सपने में बहुत सारे चूहे के बच्चे देखना क्या होता हैं इसकी जानकारी अच्छी लगी होगी। ऐसी ही जानकारियों के लिए आप हमारे ब्लॉग के अन्य पोस्ट को पढ़ सकते हैं। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें।

Also, Read सपने में विद्यार्थियों को देखना / सपने में खुद को स्कूल में देखना

4 thoughts on “घर में चूहे का बच्चा देना / सपने में बहुत सारे चूहे के बच्चे देखना”

Leave a Comment