दाद को जड़ से खत्म करने की दवा – घरेलू उपाय क्रीम और अंग्रेजी टेबलेट

Spread the love

दोस्तों, क्या आप भी दाद की समस्या से परेशान हैं। अगर दाद खाज खुजली की समस्या दूर नहीं हो रही हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद उपयोगी हैं। दाद शरीर के किसी भी अंग पे हो सकता हैं लेकन यह ज्यादात्तर गर्दन, हाथ, या कपड़े से ढके हिस्से या पसीने वाली जगह को ज्यादा प्रभावित करता हैं। हालाँकि ज्यादात्तर देखा जाता हैं की दाद की समस्या शरीर के ऐसे अंगों पे ज्यादा होती हैं जो ज्यादा मुलायम होती हैं। यह समस्या फंगस के कारण आती हैं जो काफी संक्रामक हैं। अगर दाद वाले स्किन के सम्पर्क में कोई व्यक्ति अत हैं तो उसे भी दाद की समस्या हो सकती हैं। यही कारण हैं की लोग दाद को जड़ से खत्म करने की दवा, Cream , या टेबलेट ढूंढते हैं। तो आइये आपको दाद की मेडिसिन क्रीम और कुछ घरेलु उपाय बताते हैं जिसकी मदद से दाद से छुटकारा मिलेगा।

दाद को जड़ से खत्म करने की दवा - घरेलू उपाय क्रीम और अंग्रेजी टेबलेट
दाद को जड़ से खत्म करने की दवा – घरेलू उपाय क्रीम और अंग्रेजी टेबलेट

दाद कैसे फैलता हैं?

दाद की समस्या किसी भी मौसम में हो सकती हैं परन्तु बरसात में यह ज्यादा होता हैं। दाद को टीनिया के नाम से भी जाना जाता हैं। दाद की समस्या में त्वचा के किसी हिस्से पर लाल रंग के गोलाकर चकत्ते हो जाते हैं। हालाँकि यह जरुरी नहीं की यह गोलाकार स्वरुप में ही हो। दाद होने पर व्यक्ति को जलन और खुजली की समस्या होती रहती हैं। दाद बहुत आसानी से एक व्यक्ति से दुसरे व्यक्ति तक पहुच सकता हैं। अगर दाद से प्रभावित व्यक्ति को टच किया जाएँ या उसके यूज़ की गयी चीजें जैसे कपड़े आदि पहना जाएँ तो इससे दाद एक से दुसरे व्यक्ति में फ़ैल सकता हैं।

दाद की समस्या में खुजली बहुत ज्यादा हो सकती हैं ऐसे में अगर आप दाद को खुजाते हैं तो यह और तेजी से स्किन पर फैलने लगता हैं। आइये अब जानते हैं दाद को जड़ से खत्म करने की दवा और इसके लक्षणों के बारें में:

दाद के लक्षण

दाद होने पर नीचे बताएं गए लक्षण दिखाई दे सकते हैं:

1. प्रभावित हिस्से में बहुत ज्यादा खुजली का होना
2. प्रभावित हिस्से पर लाल चकत्ते का होना
3. यह ज्यादात्तर गोल दानेदार होते हैं जो सामान्य त्वचा से थोड़ी ऊँची होती हैं।
4. दाद होने पर जलन होती हैं

अब तक आपने दाद होने के कारण, लक्षण के बारें में जाना हैं। आइये अब आपको विस्तार से दाद को जड़ से खत्म करने की दवा घरेलु उपाय, Cream और Tablet के बारें में बताते हैं। Also, Read खुजली क्यों होती है इसके लक्षण और घरेलू उपाय

दाद को जड़ से खत्म करने की दवा cream

मार्किट में दाद को जड़ से खत्म करने की कई दवाएं मौजूद हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उन दवाओं में सबसे ज्यादा प्रभावी Cream और घरेलू उपाय हैं। सबसे पहले मैं आपको कुछ क्रीम के नाम बताती हूँ जो दाद की समस्या को जड़ से नष्ट कर सकती हैं।

रिंग गार्ड

यह एक बहुत पोपुलर दाद की क्रीम हैं। इस एंटी फंगल क्रीम का इस्तेमाल दाद को दूर करने के लिए किया जाता हैं। कवक से होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन में इसका उपयोग किया जा कसता हैं। अगर आपको कई दिनों से संक्रमण की समस्या सैट रही हैं तो इस स्थिति में डॉक्टर आपको इस क्रीम को लगाने की सलाह दे सकते हैं।

यह भी पढ़े तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छी सनस्क्रीन

लोबेट जीएम क्रीम

इस क्रीम का इस्तेमाल से भी फंगल इन्फेक्शन को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। ध्यान रहें की यह क्रीम बाहरी उपयोग के लिए ही हैं। यानी इस क्रीम को स्किन के बाहरी सतह ही पर लगा सकते हैं। कटे फटे स्किन पर इसका उपयोग न करें। ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर से सलाह जरुर लें। बीना डॉक्टर की सलाह के इस क्रीम का उपयोग बिल्कुल न करें।

भयंकर दाद खाज की दवा Tablet

Terbinafine और Clotrimazole जैसी Tablet जिद्दी से जिद्दी फंगल इन्फेक्शन को दूर करने में इस्तेमाल किये जाते हैं। यह टेबलेट एर्गोस्टेरोल जो की फंगस का उपरी सुरक्षात्मक घेरा होता हैं उसको नष्ट करता हैं। ध्यान रहें की दवा का उपयोग बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करनी चाहिए।

Also, Read बॉडी में खुजली (Body Itching) के कारण और घरेलु उपचार

दाद को जड़ से खत्म करने की दवा – घरेलू उपाय

दाद की समस्या से परेशान व्यक्ति के लिए मैं कुछ ऐसे घरेलु उपाय बताती हूँ जिसके प्रयोग से दाद की समस्या जल्द ही दूर हो जाती हैं। अगर आप दाद को जड़ से खत्म करने की दवा cream या Tablet का यूज़ नहीं करना चाहते हैं तो नीचे बताएं गए घरेलु उपाय कर सकते हैं।

1. नारियल का तेल

एंटी फंगल गुणों से युक्त नारियल तेल फंगल इन्फेक्शन को कम करने में आपकी सहायता कर सकता हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल थोड़ा अलग तरीके से किया जाना चाहिए। दाद की समस्या में नारियल का तेल बहुत फायदेमंद हैं। नारियल के तेल को हल्का गर्म कर प्रभावित जगह पर लगाने पर दाद की समस्या में तुरंत आराम मिलता हैं। आप दिन में 2 बार इस तेल को लगा सकते हैं।

Also, Read बालों को सिल्की कैसे बनाये | Sundarta

2. लहसुन का पेस्ट – दाद को जड़ से खत्म करने की दवा

लहसुन के पेस्ट भी फंगल इन्फेक्शन को दूर कर सकता हैं इसके लिए 5 लहसुन की कलियों को अच्छी तरह पीसकर शहद और ओलिव आयल को मिक्स कर लगायें। इससे दाद की समस्या से राहत मिलती हैं। लहसुन में मौजुस एंटी फंगल गुण दाद की समस्या में बेहद प्रभावकारी माना जाता हैं।

Also, Read सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे

3. एलोवेरा

एलोवेरा कई बीमारियों के इलाज में उपयोग में आता हैं। एलोवेरा का उपयोग पेट के पेट के इन्फेक्शन से लेकर स्किन इन्फेक्शन तक किया जाता हैं। एलोवेरा में कई तरह के गुण होते हैं जैसे एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल आदि। ये गुण त्वचा को दाद की समस्या से निजात पाने में मदद करती हैं।

Also, Read एलोवेरा जेल के फायदे (Aloe Vera gel ke fayde)

नोट: यह एक सामान्य जानकारी हैं। किसी भी दवा के उपयोग से पहले डॉक्टर की सलाह बहुत आवश्यक हैं।

निष्कर्ष

दाद का इलाज अगर न किया जाएँ तो यह समस्या तेजी से स्किन बॉडी के अन्य अंगों को प्रभावित कर सकता हैं। साथ ही आपके नजदीक रहने वाले लोग जो आपकी बॉडी को टच करते हैं उन्हें भी दाद होने का डर रहता हैं। इसलिए समय पर इसका इलाज आवश्यक हैं। दाद को जड़ से खत्म करने की दवा और कई तरह के Cream और Tablet मार्किट में मौजूद हैं जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। अगर आप इन दवाओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो घरेलु उपाय भी कर सकते हैं। चर्म रोग दाद खाज खुजली की अंग्रेजी दवा cream भी बहुत प्रभावी हैं। लेकिन ध्यान रहें की इन दवाओं का इस्तेमाल आप बिना डॉक्टर के सलाह के न करें।

मुझे उम्मीद हैं की आपको चर्म रोग दाद खाज खुजली की अंग्रेजी दवा , cream, दाद को जड़ से खत्म करने की घरेलु दवा का यह पोस्ट बहुत पसंद आया होगा। ऐसी ही जानकारियों के लिए हमारे ब्लॉग के अन्य पोस्ट को जरुर पढ़ें।

Also, Read 24 घंटे में खुजली से छुटकारा पाने के सबसे बेहतरीन उपाय

4 thoughts on “दाद को जड़ से खत्म करने की दवा – घरेलू उपाय क्रीम और अंग्रेजी टेबलेट”

Leave a Comment