पशु गर्भवती है या नहीं सिर्फ 20 सेकंड में पता करें

Spread the love

पशु गर्भवती है या नहीं सिर्फ 20 सेकंड में पता करें – भारत में दूध देने वाले पशु जैसे गाय भैंस ज्यादा लोग पालते हैं। परन्तु गाय और भैंस गर्भवती होने के बाद ही दूध देती हैं। गाय और भैंस जैसे पशुओं को गर्भवती करना काफी चैलेंजिंग हो सकता हैं। पशुओं के हीट में आने के बाद ही लोग गर्भवती कराने की कोशिश की जाती हैं। पहले के समय में पशुओं जैसे गाय और भैंस के गर्भवती होने पर भी पशुपालक को इसकी जानकारी देर से होती थी।

आज के समय में पशु गर्भवती है या नहीं यह जानना बेहद आसान हैं। दरसल पहले डॉक्टर ही बता पाते थे की कोई पशु गर्भवती है या नहीं लेकिन अब घर बैठे आसानी से यह जाना जा सकता हैं। आइए जानते हैं की पशु गर्भवती है या नहीं इसकी जांच कैसे की जा सकती हैं या गाय या भैंस गाभिन है या नहीं कैसे पता करें।

पशु गर्भवती है या नहीं सिर्फ 20 सेकंड में पता करें
पशु गर्भवती है या नहीं सिर्फ 20 सेकंड में पता करें

दोस्तों, पशु गर्भवती है या नहीं यह पता करना बेहद जरुरी होता हैं। दरसल यह पता करने के बाद पशु को उचित और पौष्टिक भोजन देना पड़ता हैं ताकि गर्भ में पल रहे बच्चे का विकाश सही तरीके से हो सकें। पहले के समय में डॉक्टर अल्ट्रासाउंड द्वारा या हाथ अंदर डालकर यह पता करते थे। अब आप आसानी से यह पता कर सकते हैं की पशु गर्भवती है या नहीं :-

पशु गर्भवती है या नहीं जानने का सही तरीका – गाभिन भैंस की पहचान कैसे करें

जिस तरह इंसानों में गर्भवती होने की जांच कई तरह के किट के माध्यम से किया जाता हैं उसी तरह पशुओं जैसे गाय और भैंस की जांच भी किट के माध्यम से किया जाता हैं। प्रेग डी किट बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं। इस किट का उपयोग गाय या भैंस गाभिन हैं या नहीं इसकी जांच हेतु किया जाता हैं। किट को भैंस या गाय के मूत्र में डाला जाता हैं। जब किट का रंग बदलकर लाल या बैगनी कलर का हो जाता हैं तो संकेत देता हैं की पशु गर्भवती हैं। वही जब इसका रंग बदलकर पीला रह जाता हैं तो पशु गर्भवती नहीं हैं।

ध्यान रहे की इस किट का इस्तेमाल पशु के बीमारी की अवस्था में न करें क्योकिं यह गलत रिजल्ट दे सकता हैं। यह किट सीआईआरबी द्वारा बनाया गया हैं। यह किट 90% तक सही रिजल्ट देता हैं। यह किट बाजार में सिर्फ 10 रूपये में आपको मिल जाएगा। इस तरह आप सिर्फ 20सेकंड में ही पशुओं के गर्भावस्था की जांच कर सकते हैं। इस जांच को पूरा करने के लिए आपको किसी भी पशु चिकित्सक की आवश्यकता नहीं हैं। आप खुद भी यह कार्य कर सकते हैं ।

Also, Read दूब घास की पहचान – क्यों माना जाता हैं दूब घास को चमत्कारी सम्पूर्ण जानकारी

पशु गर्भवती है या नहीं इसके सामान्य लक्षण

पशु गर्भवती है या नहीं इसके सामान्य लक्षण
पशु गर्भवती है या नहीं इसके सामान्य लक्षण

अगर पशु जैसे गाय और भैंस गर्भवती हैं तो निम्नलिखित लक्षण दिखाई दे सकते हैं:-

  1. आक्रामक गाय या भैंस का अचानक व्यवहार में बदलाव का होना जैसे – शांत स्वाभाव आदि.
  2. ज्यादा समय बैठे हुए देखना या घुमने के बाद बार-बार बैठना
  3. दूध ज्यादा देने लगती हैं और दूध दुहने के वक्त बार-बार पैर मारना
  4. खाने खाने की इच्छा में बदलाव का होना
  5. प्रेगनेंसी के बाद सांड से दुरी बनाना
  6. दुसरे पशुओं को नजदीक न आने देना

Also, Read पशुपति व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं

पशु गर्भवती होने के लिए तैयार हैं कैसे जाने – गाय और भैंस के हीट में होने के लक्षण

गर्भवती होने के बाद ही गाय या भैंस जैसे जानवर दूध देती हैं। गर्भवती होने के लिए इन पशुओं का हीट में होना बेहद जरुरी हैं। ऐसे में पशु पालक कभी-कभी समझ नहीं पाते हैं की पशु हीट में हैं इसे कैसे पता करें। नीचे बताया गया हैं की जब पशु हीट में होती हैं तब क्या-क्या लक्षण दिखाई देते हैं।

1. जब गाय जैसे पशु हीट में होती हैं तो योनिस्त्राव होता हैं जिससे यह पता चलता हैं की गाय गर्म हो रही हैं।
2. पशुओं द्वारा बार-बार आवाजें निकालना भी हीट में होने के महत्वपूर्ण लक्षण हैं।
3. अत्याधिक उछल कूद करना या बेचैन जैसा लगना
4. बार-बार किसी दुसरे गाय के ऊपर चढना या बैल को देखकर आवाज निकालना
5. भूख में ज्यादा कम देखना और पेशाब ज्यादा करना

अगर यह सभी लक्षण आपको दिखाई दे रहे हैं तो समझ लीजिये की पशु गर्भवती होने के लिए तैयार हैं। इस स्थिति में आप पाल दिलवा सकते हैं या कृत्रिम गर्भधारण के तरीके अपना सकते हैं। जब गाय और भैंस गर्भवती हो जाएँ तो पशुपालकों को दूध निकालना बंद कर देना चाहिए।

Also, Read जुड़वा बच्चे लड़का लड़का होने के लक्षण – 5 लक्षण हैं गर्भ में जुड़वा बच्चे की पहचान

निष्कर्ष

इस पोस्ट में मैंने बताया हैं की पशु गर्भवती है या नहीं सिर्फ 20 सेकंड में कैसे पता करें। मुझे यकीन हैं की आपको यह जानकारी बेहद अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को किसानों और पशुपालकों रक जरुर से जरुर शेयर करें ताकि समय पर यह पता चल सकें की कोई पशु गर्भवती हैं या नहीं। दरसल समय पर गर्भावस्था की जांच कर पशुपालक गाय की दुहान को बंद कर सकते हैं। इसके अलावे पशुओं को संतुलित आहार दे सकते हैं ताकि पशु को गर्भधारण के दौरान किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़ें।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह पोस्ट अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।

Also, Read एक महिला को कैसे पता चलता है कि वह गर्भवती है` कोई तीन कारण – 3 मुख्य लक्षण

1 thought on “पशु गर्भवती है या नहीं सिर्फ 20 सेकंड में पता करें”

Leave a Comment