चेहरे की फुंसी हटाने के घरेलू उपाय | कूल्हे पर फुंसी का इलाज

Spread the love

चेहरे की फुंसी हटाने के घरेलू उपाय : इस पोस्ट में मैं आपको कूल्हे पर फुंसी का इलाज, फुंसी हटाने के घरेलू उपाय, बिना मुँह वाले फोड़े का इलाज, मुंह पर फुंसी का घरेलू इलाज आदी के बारें में डिटेल में बताने जा रहीं हूँ।

मैं Priti आप सबका एक बार फिर से स्वागत करती हूँ आपके अपने ब्लॉग Sundarta में। दोस्तों गर्मी के मौसम में मुँह, कूल्हे और पुरे शरीर पर फोड़े फुंसी का आना आम बात हैं। लेकिन फोड़े फुंसियों के कारण हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं जैसे पुरे शरीर में खुजली का होना, खुजली की वजह से नींद न आना और यहाँ तक की आप अपने मनपसंद कपडे भी नहीं पहन पाते हैं। कई लोगों को बिना मुँह वाले फोड़े ज्यादा परेशान करते हैं क्योकिं बिना मुँह वाले फोड़े जल्दी फूटते नहीं हैं जिसकी वजह से ज्यादा नोचनी की समस्या रहती हैं। तो आज की इस खास पोस्ट में मैं आपको चेहरे, कूल्हे और पुरे शरीर की फुंसी हटाने के घरेलू उपाय बताने जा रही हूँ। साथ ही आपको कुछ क्रीम भी बताउंगी जिनका प्रयोग आप कर सकते हैं।

फुंसी हटाने के घरेलू उपाय
फुंसी हटाने के घरेलू उपाय

लेकिन इससे पहले की मैं आपको घरेलू उपाय या फुंसी का इलाज बताऊँ आपके लिए ये जानना आवश्यक की फुंसी क्या हैं, फुंसी के कारण क्या हैं या फुंसी क्यों होती है ?

फोड़े फुंसी :- फोड़े फुंसी वास्तव में छोटे-छोटे घाव होते हैं जो मुख्यतः बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण होता हैं। ये किसी भी उम्र में हो सकती हैं। स्त्री, पुरुष या बच्चे ये किसी को प्रभावित कर सकते हैं। फोड़े फुंसी एक दुसरे से फैलने वाली बीमारी हैं यानी अगर कोई व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए तो उन्हें भी फोड़े फुंसी होने की सम्भावना होती हैं।

चेहरे या शरीर में फोड़े फुंसी होने के कारण

दोस्तों चेहरे, कूल्हे या पुरे शरीर पर फुंसी होने के कई कारण होती हैं। जो नीचे डिटेल में बताया गया हैं। फुंसी कई प्रकार के होते हैं किसी को बिना मुँह वाले फोड़े होते हैं तो किसी को छोटे छोटे फुंसी होती हैं जो बार बार फूटते रहते हैं और फैलते रहते हैं। ये तो अब आप जानते ही हैं की फोड़े फुंसी बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण होते हैं। दरसल जब बैक्टीरिया जब आपके शरीर पर अटैक करती हैं तो हमारी इम्युनिटी सिस्टम सफ़ेद रक्त कोशिकाओं को प्रभावित क्षेत्र में भेजती हैं।

उसके बाद white blood cells बैक्टीरिया पर जोरदार अटैक करती हैं जिसमें हमारे शरीर के उत्तक भी डैमेज हो जाती हैं ऐसे में वहां जो खाली स्थान बचता हैं उसमें पस के रूप में बैक्टीरिया , सफ़ेद रक्त कोशिकाएं और नष्ट हुए उत्तक होते हैं। तो चलिए जानते हैं की फुंसी क्यों होती है और चेहरे की फुंसी हटाने के घरेलू उपाय क्या हैं।

यह भी पढ़े तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छी सनस्क्रीन

फुंसी क्यों होती है?

1. ज्यादातर मामलों में फोड़े फुंसी साफ़ सफाई की कमी के कारण ही होते हैं। जब शरीर पे गंदगी मैल जैम जाती हैं तो आप फोड़े फुंसी से प्रभावित हो सकते हैं।
2. इसके अलावे आग से जलने, चोट लगने से भी फोड़े हो सकते हैं।
3. इम्‍यूनिटी कमजोर होना :- जी हाँ उचित खानपान के अभाव से रोग प्रतिरोधक क्षमता का कम हो जाना भी इसका एक प्रमुख कारण होता हैं।
4. कई बार हमें केमिकल वालें प्रोडक्ट्स का अधिक प्रयोग करने से भी शरीर में फोड़े फुंसी हो जाते हैं।
5. गर्मियों के मौसम में पसीने की वजह से हमारे शरीर पर धुल चिपक जाते हैं जिससे रोम छिद्र संकर्मित हो सकते हैं। जिससे कूल्हे पर फुंसी सहित पुरे शरीर पर फुंसी हो जाती हैं।

नींबू से पेट की चर्बी कैसे कम करें

चेहरे की फुंसी हटाने के घरेलू उपाय

एलोवेरा और हल्दी :- जी हाँ एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता हैं जो फुंसी के इलाज में काफी प्रभवकारी माना जाता हैं। अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा हैं तो उसका जेल निकाल ले। उसके बाद उसके बाद एक छोटी कटोरी में 1 चम्मच एलोवेरा जेल के साथ 1/4 चम्मच हल्दी मिक्स करें। मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दे। ऐसा 3 दिन तक लगातार करें। आपको फुंसी से जल्द ही राहत मिल जाएगी।

नीम की पत्तियां :- फुंसी का घरेलू उपचार के लिए नीम की पत्तियों का प्रयोग भी बेहद लाभदायक हैं। इसके लिए आपको नीम की 20 से ३० पत्तियों को तोड़ लेना हैं। उसके बाद उसे अच्छी तरह से पीस कर अपने चेहरें पर 20 से 25 मिनट तक लगाकर छोड़ दे। जब चेहरे पर ये लेप सुख जाएँ तो इसे अच्छी तरह ठन्डे पानी से धो ले। ऐसा आपको 2 दिन करना हैं।

नाखूनों को कैसे बढ़ाएं | जल्दी बढ़ाने के घरेलु उपाय

फुंसी हटाने वाली क्रीम और पाउडर

मार्किट में आपको ढेरों फुंसी हटाने वाली क्रीम और पाउडर और पाउडर मिल जायेंगे लेकिन जो ज्यादातर लोग इस्तेमाल करते हैं उसमें नेचुरल एंटी एक्ने क्रीम(डॉक्टर बत्रा) और Nycil पाउडर शामिल हैं। इनका प्रयोग आप
बिना मुँह वाले फोड़े का इलाज और कूल्हे पर फुंसी का इलाज में भी कर सकते हैं।

अनचाहे बाल कैसे हटाए( चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के घरेलु उपाय )

चेहरे की फुंसी हटाने के घरेलू उपाय का यह टॉपिक आपको पसंद आया होगा। इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर जरुर करें।

7 thoughts on “चेहरे की फुंसी हटाने के घरेलू उपाय | कूल्हे पर फुंसी का इलाज”

Leave a Comment