बालों का झड़ना कैसे रोके (Hair Fall Kaise Roke)

Spread the love

Hair Fall Kaise Roke:- अक्सर ही जिन्हें बालों के झड़ने की समस्या हैं उनके मन में ये सवाल आता हैं की बालों का झड़ना कैसे रोके(Hair Fall Kaise Roke)।दोस्तों प्रदूषित वातावरण और गलत खानपान के कारण Hair Fall की समस्या का होना बेहद आम बात हैं। अधिकतर लोग आज बालों के असमय झड़ने से परेशान हैं। बालों की समस्या से निजात पाने लिए लोग क्या कुछ नहीं करते लेकिन सही जानकारी के अभाव में आप गलत नुस्खें का प्रयोग कर लेते हैं जो फायदें की जगह आपको नुकसान अधिक पहुंचाता हैं । तो आज की इस खास पोस्ट में मैं आपको बालों के असमय झड़ने से रोकने के लिए कुछ बेहतरीन घरेलु उपाय बताने जा रही हूँ, ये घरेलु उपाय आपके बालों को नया जीवन देगी और आपके Hair Fall को तत्काल ही रोक देगी।

Hair Fall Kaise Roke
Hair Fall Kaise Roke

बाल हमारी Sundarta के लिए बेहद आवश्यक हैं। जब हमारे बाल ज्यादा झड़ जाते हैं तो हममें आत्मविश्वास की कमी हो जाती हैं। खासकर लडकों में असमय बालों का झड़ना आम बात हैं। तो आज की यह पोस्ट(Hair Fall Kaise Roke) आपके लिए बेहद खास हैं इसलिए इसे अंत तक जरुर पढ़ें। जो नुस्खा या घरेलू उपाय मैं बताने जा रही हूँ वो पुरुष और महिलाएं दोनों प्रयोग कर सकते हैं।

नाखूनों को कैसे बढ़ाएं | जल्दी बढ़ाने के घरेलु उपाय

Hair Fall Reasons in Male and Female

दोस्तों कौन नहीं चाहता की उसके बाल लम्बें घने और काले हो। लेकिन आपकी कुछ गलतियों के कारण आपके बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। जब आपके बाल कमजोर हो जाते हैं तो कंघी करने पर भी आपके बाल गुच्छों के रूप में टूट कर झड़ते हैं। Hair Fall के कई कारण हो सकते हैं। तो फ्रेंड्स जो घरेलु नुस्खा मैं बताने जा रही हूँ उसे आजमाने से पहले ये जानना आवश्यक हैं की बालों के झड़ने के पीछे का कारण क्या हैं तभी आप मेरे बताएं गए नुस्खें का सही से प्रयोग कर पाएंगे। खानपान से लेकर तनाव तक Hair Fall के कारण बन सकते हैं तो चलिए जानतें हैं की Hair Fall के कुछ मुख्य कारण क्या हैं।

नींबू से पेट की चर्बी कैसे कम करें

Causes of Hair Fall

  1. खानपान:- आपके शरीर में प्रोटीन की कमी से भी आपके बाल असमय टूटते और गिरते हैं। इसलिए अपने भोजन में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे :-मूंगफली, अंडे, सोयाबीन, दूध आदि का सेवन जरुर करें। इसके अलावे आपके बाल Vitamin B, Vitamin A, Vitamin C, Vitamin E, Iron की कमी के कारण भी झड़ सकते हैं। इसलिए अपने दैनिक आहार में पालक, बीन्स, टमाटर, शकरकंद मांस, अंडे, फल, आदि जरुर से जरुर शामिल करें।
  1. अनुवांशिक :- अधिकतर केस में Hair Fall की समस्या अनुवांशिक होती हैं। यानी अगर आपके परिवार के सदस्यों जैसे आपके माता-पिता को Hair Fall की समस्या रही हो तो आपको भी ये समस्या हो सकती हैं।
  1. ब्यूटी प्रोडक्ट्स:- जी हाँ आज कल मार्किट में अनेकों केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स आपको मिल जायेंगे जो आपको कुछ क्षण के लिए तो सुन्दर बना देते हैं लेकिन इसके कई दुष्प्रभाव होते हैं। ज्यादातर महिलाएं बालों को कलर करने के लिए बाजारू हेयर कलर प्रोडक्ट्स खरीदती हैं जो बालों को काफी नुकसान पहुंचाता हैं। इसलिए बेहतर होगा की आप नेचुरल तरीके से बालों को कलर करें जैसे मेहंदी के पत्तों के द्वारा।

4. इन सबके अलावे आपको Hair Fall की समस्या ज्यादा देर तक टोपी पहनने या हेलमेट पहनने से भी हो सकती हैं। हालाँकि ये समस्या अस्थायी ही होती हैं। इसलिए जब जरूरत न हो तो कैप को उतार दे।

ढील मारने का उपाय(Dhil Marne ka Upay)

Hair Fall रोकने के घरेलु उपाय

  1. नारियल का तेल :- कई लोग बालों में तेल नहीं लगाते हैं जबकि बालों में तेल लगाना बेहद जरुरी हैं। बालों में तेल न लगाने से भी आपको रुसी की समस्या हो जाती हैं ऐसे में आपके बाल झड़ने लगते हैं। नारियल का तेल आपके बालों के ग्रोथ में अहम योगदान देता हैं। इस तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन A, D, E होता हैं जो आपके बालों की जड़ों को मजबूती देता हैं। यह बालों के जड़ों में नमी को बरक़रार रखने में मदद करता हैं। नारियल तेल का उपयोग आप नीचे बताएं गए दोनों तरीकों से कर सकते हैं।

रात के समय

  • रात के समय :- जब आप सोने जा रहे हैं तब आप नारियल तेल को अपने उँगलियों की पोरों के मदद से धीरे-धीरे स्कैल्प(बालों की जड़ों में) में मालिश करें। ऐसा आप कम से कम 5 मिनट तक करें। उसके बाद सुबह उठते ही किसी अच्छे केमिकल फ्री शैम्पू से बालों को धो ले। ऐसा आपको कम से कम 15 दिन लगातार करना हैं। उसके बाद आप सप्ताह में कम से कम 2 दिन इस नुस्खें को फॉलो जरुर करें। 15 दिनों में ही आपके बालों का झड़ना पूरी तरह बंद हो जायेगा।

नहाने के बाद

  • नहाने के बाद:- आप नारियल तेल का प्रयोग नहाने के तुरंत बाद भी कर सकते हैं। ये तेरीका भी Hair Fall को रोकने में काफी असरदार हैं। हालाँकि अक्सर ऐसा करना पॉसिबल नहीं होता। क्योकि लोगों को काम पर जाना होता हैं। तेल लगाने से बाल चिपक जाते हैं जो दिखने में अच्छा नहीं लगता। फिर भी आप नहाने के तुरंत बाद अपने बालों में नारियल का तेल लगाते हैं तो ये बालों की जड़ों में आसानी से फ़ैल जाती हैं और आपके बालों का असमय झड़ना रोक देती हैं।

2. प्याज:- प्रचुर मात्रा में सल्फर से युक्त प्याज आपके बालों का झड़ना तो रोकता ही हैं साथ ही आपके बालों के ग्रोथ को भी बढाता हैं। ये बालों में रुसी की समस्या को भी कम करता हैं। चलिए आपको बताते हैं की आप कैसे प्याज से Hair Fall को रोक सकते हैं।

असली सौंदर्य या सुंदरता(Sundarta)क्या है?

  • सबसे पहले 2 प्याज ले उसे बारीक़ काट ले।
  • फिर मिक्सी की सहायता से उसे अच्छी तरह पीस ले।
  • अब एक साफ़ सूती कपडे की मदद से उसका रस एक छोटी कटोरी में जमा कर ले।
  • अब रस को को रुई की सहायता से अपने बालों के स्कैल्प पर धीर-धीरे लगायें।
  • ऐसा आपको 15 दिन लगातार करना हैं।
  • आधे घंटे बाद आप अपने बालों को हर्बल शैम्पू से धो ले।
  • महज कुछ ही दिनों में आपके बालों का झड़ना रुक जाता हैं।
  • यहीं नहीं आपके बालों का ग्रोथ भी तेज हो जाता हैं।

निष्कर्ष

बालों का झड़ना कैसे रोके(Hair Fall Kaise Roke) पोस्ट में बतायी गयी जानकारी से आप घर पर बनायें गएँ नुस्खें से बालों को झड़ना कम करते हैं। जैसे आप अपने शरीर के एनी अंगों का ख्याल रखते हैं वैसे ही आपको अपने बालों का भी ख्याल रखना होता हैं। आपने इस पोस्ट के जरिये ये जाना की बालों के झड़ने के कारण क्या होते हैं। कारण जानकर आप निश्चित ही उसपे अम्ल करेंगे जो आपके हेयर फॉल की समस्या को दूर करेगी।

चेहरे की फुंसी हटाने के घरेलू उपाय | कूल्हे पर फुंसी का इलाज

2 thoughts on “बालों का झड़ना कैसे रोके (Hair Fall Kaise Roke)”

Leave a Comment