मुंह में एचआईवी लक्षण – अगर मुंह में दिखें ये लक्षण तो हो सकते हैं HIV के संकेत

Spread the love

मुंह में एचआईवी लक्षण – दोस्तों HIV एक बहुत खतरनाक वायरस हैं। HIV का फुल फॉर्म ह्यूमन इम्यूनो डिफिशिएंसी वायरस होता हैं। इस वायरस के कारण एड्स जैसी भयावह बीमारी होती हैं। हालाँकि यह जरुरी नहीं की हर HIV से पीड़ित व्यक्ति को एड्स हो। इस वायरस के कारण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। इस बीमारी को लाईलाज बीमारी की श्रेणी में रखा जाता हैं। सब शरीर HIV से संक्रमित हो जाती हैं तो यह रोगों से लड़ने की क्षमता खो देता हैं। दरसल यह वायरस इम्यून सिस्टम के टी सेल्स को नष्ट कर उसकी जगह ले लेता हैं। अगर सही समय पर इसका इलाज किया जाएँ तो एड्स जैसी भयावह बीमारी होने से रोका जा सकता हैं।

मुंह में एचआईवी लक्षण - अगर मुंह में दिखें ये लक्षण तो हो सकते हैं HIV के संकेत
मुंह में एचआईवी लक्षण – अगर मुंह में दिखें ये लक्षण तो हो सकते हैं HIV के संकेत

दोस्तों, HIV को हिंदी में मानवीय प्रतिरक्षी अपूर्णता विषाणु कहा जाता हैं। WHO द्वारा दिए गए 2022 के रिपोर्ट के अनुसार पुरे विश्व में सिर्फ 2022 में 1।3 मिलियन लोग इस वायरस से संक्रमित हुए। अब यह आकड़ा और भी ज्यादा बढ़ा होगा। अगर कुल आकड़ों की बात करें तो 2022 के लास्ट तक 39 मिलियन लोग इस वायरस के शिकार थे। आपको बता दे की इस वायरस का अब तक कोई इलाज सामने नहीं आया हैं। हालाँकि रोकथाम और बचाव के तरीके से रोगी लम्बे समय तक जिन्दा रह सकता हैं। इसलिए HIV के लक्षण जानकर सही समय पर इसका उपचार बेहद आवश्यक हो जाता हैं। कई बार मुंह में एचआईवी लक्षण भी दिखाई देते हैं। तो आइयें विस्तार से इसके लक्षणों के बारें में जानते हैं।

एचआईवी के कारण और लक्षण

मित्रों, इस वायरस के लक्षण प्रत्येक व्यक्ति में थोड़ा अलग हो सकता हैं। यह वायरस कई बीमारियों का कारण बन सकता हैं क्योकिं यह हमारी इम्युनिटी को कमजोर कर देता हैं। यह वायरस ब्रेस्ट मिल्क, सबंध बनाने से, खून के जरिये फ़ैल सकता हैं। अगर महिला प्रेग्नेंट है और उसे HIV हैं तो प्रसव के दौरान बच्चा भी इस वायरस से संक्रमित हो सकता है। अगर इस HIV का इलाज सही समय पर न किया जाएँ तो यह कुछ वर्षों में एड्स जैसी गंभीर स्थिति में बदल सकता हैं। आइये जानते हैं की HIV के कौन कौन से लक्षण शरीर में दिखाई देते हैं।

1. बुखार का रहना
2. सिर में दर्द का रहना
3. वजन घटना और लैट्रिन होना
4. खांसी और लिम्फ नोड्स में सुजन
5. मुंह में एचआईवी लक्षण (नीचे पढ़ें)
6. पसीने के साथ मान्शपेशियाँ में दर्द
7. थकान के साथ ठण्ड महसूस होना

अगर HIV के इलाज में देरी की जाएँ तो और भी गंभीर संकेत दिखाई दे सकते हैं। जी हाँ देरी के कारण कई अन्य बीमारियाँ विकसित हो सकती हैं। जैसे कैंसर, टीबी, बैक्टीरियल इन्फेक्शन आदि।

Also, Read टीबी क्या हैं – लक्षण, कारण इलाज और टीबी के इलाज के बाद सावधानियां

मुंह में एचआईवी लक्षण

इन लक्षणों और संकेतों के अलावे मुंह में भी HIV वायरस के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। नीचे विस्तार से मुंह में एचआईवी लक्षण बताएं गए हैं।

एचआईवी पॉजिीटिव होने की स्थिति में कई बार मुंह के अंदर जीभ पर उजले रंग की धारी दिखाई देती हैं। इस स्थिति को हेयरी ल्यूकोप्लाकिया भी कहा जाता हैं। इसके अलावे जीभ में मस्से पड़ना, खुजली, जीभ का नार्मल से ज्यादा लाल होना, और छाले पड़ने की शिकायत भी हो सकती हैं। दोस्तों भारत सरकार ने 1992 में इस भयावह बीमारी के प्रसार को रोकने हेतु राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को शुरू किया था।

Also, Read गर्भावस्था के दौरान सोते हुए इन 7 बातों का रखें ध्यान

HIV और एड्स का इलाज

दोस्तों इस बीमारी का कोई इलाज नहीं हैं। लेकिन सही समय पर चिकित्सक की मदद से इस रोग को बढ़ने से रोका जा सकता हैं। इस वायरस से पीड़ित व्यक्ति भी लम्बे समय तक जीवित रह सकता हैं। एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी द्वारा एड्स को डॉक्टर नियंत्रित करते हैं। एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी के पश्चात इम्युनिटी बूस्ट होती हैं जिससे अन्य रोगों का खतरा बहुत हद तक टल जाता है। इस थेरेपी के बाद इन्सान की आयु कई वर्षों तक बढ़ जाती हैं। एंटीरेट्रोवाइरल दवाएं वायरस को को आपके शरीर के अंदर प्रतिकृति बनाने से रोककर इस बीमारी को नियंत्रित करती हैं।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

निष्कर्ष

मुंह में एचआईवी लक्षण और इसके सभी लक्षणों की पहचानकर इस बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता हैं। अगर आपको भी ऊपर बताएं गए लक्षण दिखाई देते हैं तो जल्द से डॉक्टर से सम्पर्क करें। इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए संक्रमण कैसे फैलता यह जानने की आवश्यकता हैं। यह संक्रमण यौन संबंध और खून के माध्यम से आसानी से फैलता हैं।

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से मैंने आपको मुंह में एचआईवी लक्षण और जोखिम कारकों के बारें में विस्तार से बताया हैं। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को शेयर करना न भूलें।

Also, Read ब्रेस्ट कैंसर कितने दिन में फैलता है – इसके कारण, लक्षण और उपाय

Leave a Comment