लिवर सूजन में क्या खाएं – जाने विस्तार से

Spread the love

अक्सर लीवर के सुजन से जूझ रहे व्यक्ति यह सवाल करते हैं की लिवर सूजन में क्या खाएं अगर आप भी इसी सवाल के साथ आएं हैं तो बिल्कुल सही जगह आएं हैं। आज की इस खास पोस्ट में हम आपको लीवर से जुड़ी सभी जानकारियों के साथ यह बताएँगे की की सुजन की स्थिति में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। तो आइये इस पोस्ट को शुरू करते हैं।

लिवर सूजन में क्या खाएं - जाने विस्तार से
लिवर सूजन में क्या खाएं – जाने विस्तार से

लीवर और लीवर सुजन क्या हैं?

लीवर हमारे पेट में पसलियों के अंदर स्थित सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। इसका मुख्य कार्य भोजन को पचाना हैं। इसके अलावे यह पोषक तत्वों को इकठ्ठा करता हैं साथ ही साथ शरीर से हानिकारक चीजों को बाहर निकालने का काम भी करता हैं। लीवर में सुजन होने की स्थिति में इसका आकार सामान्य से थोड़ा ज्यादा हो जाता हैं। आज के समय में लीवर में सुजन होना बेहद आम समस्या हैं। लीवर में सुजन की समस्या को हेपेटोमेगाली के नाम से भी जाना जाता हैं। लीवर में सुजन की समस्या कई कारणों से हो सकती हैं।

यह हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों में बेहद आम हैं। लीवर सुजन वास्तव में कोई बीमारी नहीं हैं। यह किसी बड़ी बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। आइये सबसे पहले यह जानते हैं की लीवर में सुजन के क्या कारण हैं:

लीवर में सुजन होने के कारण

1. अत्याधिक शराब का सेवन
2. हेपेटाइटिस रोग में
3. ज्यादा तेल मसालें वाले भोज्य पदार्थ ग्रहण करने से
4. लीवर कैंसर की वजह से
5. विल्सन रोग के कारण

लीवर में सुजन होने की स्थिति में अपने खान पान का विशेष ध्यान रखना पड़ता हैं। इस स्थिति में ज्यादा तेल मसालें युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से यह समस्या और बढ़ सकती हैं। इसलिए सादा भोजन ही उचित हैं। आइये अब जानते हैं की लीवर में सुजन होने पर कौन-कौन से लक्षण प्रकट होते हैं उसके बाद आपके सवाल लिवर सूजन में क्या खाएं इसका जवाब देंगे।

Also, Read Parsley in Hindi – पार्सले के असीमित फायदे हैरान कर देगी

लीवर में सुजन होने के लक्षण

1. पेट में दर्द और भारीपन महूसस होना
2. कुछ भी खाने पर अपच की समस्या और बार-बार उल्टी होना
3. कई मामलों में स्किन का कलर हल्का पीला हो जाता हैं
4. लगातार उल्टी से शारीरिक कमजोरी और भूख में कमी देखी जा सकती हैं
5. बार-बार चक्कर आने की समस्या

लिवर सूजन में क्या खाएं –

आइये अब जानते हैं की लिवर सूजन में क्या खाएं जिससे लीवर को पचाने में आसानी हो और लीवर स्वस्थ रहें। दोस्तों लीवर के सुजन को कम करने के लिए आप रोज ग्रीन टी पि सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सुजन को कम करने में सहायक हैं। इसके अलावे आप खाली पेट जीरा का सेवन कर सकते हैं। नीचे विस्तार से बताया गया हैं की लीवर के सुजन में क्या खाएं जिससे अपच की समस्या से राहत मिल सकती हैं:

1. फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ

जी हाँ, अगर आप लीवर के सुजन की समस्या से जूझ रहे हैं तो फाइबर युक्त आहार जरुर ग्रहण करें। फाइबर युक्त आहार लम्बे समय तक पेट भरा रखने और पाचन के लिए सबसे उपयुक्त आहार हैं। इसके लिए आप भोजन में ताजे फल, शब्जियाँ, ब्रोकली, राजमा, अनाज, चना, सेब, चिया के बीज, अखरोट आदि का सेवन जरुर करें।

Also, Read कौंच बीज के फायदे (Kaunch Beej ke Fayde)

2. दूध से बने खाद्य पदार्थ – लिवर सूजन में क्या खाएं

क्रीम अलग किया हुआ दूध और दही का सेवन लीवर के सुजन में कर सकते हैं। इसके लिए दही में पानी मिलाकर मठ्ठा बनाकर रोटी के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहें इस स्थिति में कम भोजन ही करना उचित हैं। आपको जितनी भूख हो उससे 1 रोटी कम ही खाएं। मठ्ठा का सेवन आपको जल्दी भूख का एहसास नहीं होने देता जिससे पाचन तंत्र को पर्याप्त समय मिल जाता हैं।

इसके अलावे आप ब्राउन राइस, मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड्स से भरपूर एवोकाडो, क्विनोवा, अंकुरित मुंग, गेहूं से निर्मित पदार्थ आ सेवन कर सकते हैं। साथ हेल्दी फैट के लिए जैतून का तेल, एवोकाडो आदि का भी उपयोग कर सकते हैं।

लिवर सूजन में क्या नहीं खाएं –

अगर आप लीवर के सुजन की समस्या से ग्रसित हैं तो भूलकर भी मांस, ज्यादा तेल मसालें में बने पदार्थ, कोल्डड्रिंक, फुल क्रीम वाले दूध, शराब, ज्यादा नमक आदि का सेवन न करें। इन चीजों के सेवन से लीवर के सुजन की समस्या और तेजी से बढ़ सकती हैं।

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से मैंने आपको लिवर सूजन में क्या खाएं -और क्या न खाएं इसके बारें में पूरी जानकारी दी हैं। मुझे उम्मीद हैं की यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि अन्य लोग भी इस समस्या में लाभ ले सकें। अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें

Also, Read हलीम बीज (Halim Seeds in Hindi) क्या फायदे जानकर हैरान हो जायेंगे

Leave a Comment