लड़कियों के प्यार के इशारे समझना – 5 इशारे

Spread the love

लड़कियों के प्यार के इशारे समझना उतना मुश्किल भी नहीं हैं जितना लोग समझते हैं। जब एक लड़की प्यार में होती हैं या उसे जब किसी से प्यार होता हैं तो वह अपने लवर को कई इशारे देती हैं। उन इशारों को समझना कभी-कभी थोड़ा मुश्किल सा लगता हैं। लड़के लड़कियों के इशारे कई बार नहीं समझ पाते हैं। लड़कियां थोड़ी शर्मीली होती हैं और इसी कारण वह जिसे पसंद करती हैं उससे सीधे बात करने के बजाय इशारों से बात करती हैं। कई बार लड़के लडकियों के इशारों को समझने में देर कर देते हैं और उनसे उनका प्यार हमेशा के लिए दूर चला जाता हैं। इसलिए लड़कियों के प्यार के इशारे समय रहते समझना बहुत जरुरी हैं।

लड़कियों के प्यार के इशारे समझना - 5 इशारे
लड़कियों के प्यार के इशारे समझना – 5 इशारे

दोस्तों अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं और लड़की आपको देखकर कुछ नहीं बोलती हैं तो निश्चिंत रहे। आज मैं आपको लड़कियों के प्यार के इशारे समझने का कुछ बेहतरीन तरीका बताने जा रही हूँ। चूँकि मैं खुद एक लड़की हूँ तो आपको इसके बारें में अच्छी तरह से बता पाऊँगी। लड़कों के मन में कई बार यह शक मन में जगह बना लेती हैं की अगर मैं उससे प्यार का इजहार करूँ तो कही वह मुझसे बात करना न छोड़ दे।

जब दो प्यार करने वाले एक दुसरे को पसंद अंदर ही अंदर एक दूजे को पसंद करने लगते हैं तो अपनी फीलिंग्स को एक दुसरे से शेयर करना चाहते हैं। लेकिन लड़कियां के शर्मीले स्वाभाव के कारण ज्यादात्तर लड़कों को ही पहले पहल करनी पड़ती हैं। ऐसे में लड़के सबसे पहले उनके इशारों को समझने की कोशिश करता हैं ताकि सही समय पर प्यार का इजहार किया जा सके।

लड़कियों के प्यार के इशारे समझना – इन 5 तरीकों से

अगर लड़की आपको वास्तव में पसंद करती हैं तो वह कई इशारे देती हैं। जिससे यह जाना जा सकता हैं की उनके मन में आपके लिए क्या है। दरसल लड़के कई बार कन्फ्यूजन के शिकार हो जाते हैं। और यही कारण हैं लड़के प्यार के इजहार करने से पहले लड़की के इशारे को समझना चाहते हैं। अगर लड़की आपको देखकर स्माइल करती हैं तो आपको ऐसा लगता हैं की वह आपको पसंद करती हैं वही कभी-कभी वः आपको देखकर कुछ भी रियेक्ट नहीं करती हैं। ऐसे में कनफूजिया जाना लाजमी हैं। लडकियों के प्यार के इशारे समझते हैं। अगर आपको लड़कियों के प्यार के इशारे समझना हैं तो नीचे ध्यान से पढ़ें:

1. आप को नहीं देखने पर बेचैन होना – लड़कियों के प्यार के इशारे समझना हैं तो थोड़ी दुरी बनाकर देखें

अगर लड़की आपको पसंद करती हैं तो आपको 1 या 2 दिनों तक नहीं देखने पर उदास हो सकती हैं। एक एक्साम्प्ल के तौर पर अगर कोई लड़का लड़की एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं तो अगर आप किसी दिन बीना बताएं कॉलेज नहीं जाते हैं तो प्यार में पड़ी लड़की थोड़ी परेशान हो सकती हैं। वह आपके बारें में आपके दोस्तों से पूछ सकती हैं। यह इशारा लड़की के प्यार को समझने के लिए काफी हैं। कहते हैं न की प्यार में दूरियां बर्दाश्त नहीं होती हैं और यह बात बिल्कुल सच हैं।

Also, Read प्यार होने के बाद क्या होता है – एक ऐसा एहसास जो जिन्दगी में रस घोल देता हैं

2. आपको चुपके से देखना और स्माइल देना

अक्सर प्यार में लड़कियां शर्माती हैं। अगर वह आपसे प्यार करती है या आपको पसंद करती हैं तो वह आपको छुपकर देखती रहती हैं। और जब आप अचानक से उसकी ओर देखते हैं तो वह अपनी नजरे नीचे कर लेती हैं जैसे कुछ हुआ ही न हो। इसके अलावे अगर वह आपको देखकर स्माइल देती हैं या आपको एकटक निहारे जा रही हैं तो समझ लीजिये की वह आपको इशारे कर रही हैं। ऐसी स्थिति में प्यार के इजहार से डरे नहीं। इस तरह लड़कियों के प्यार के इशारे समझना आसान हो जाता हैं।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

3. आपकी हर छोटी बड़ी बात और बेकार की बातों को भी ध्यान से सुनना

जब प्यार होता हैं साथी की हर बात अच्छी लगने लगती हैं। चाहे वो बेकार या बेमतलब की बातें ही क्यों न कर रहा हो। अगर आपकी भी गर्लफ्रेंड आपकी हर बात को ध्यान से सुनती हैं और उसकी नजरें आपसे हटती ही नहीं तो ये प्यार का ही इशारा हैं। इस इशारे को समय पर समझना बेहद जरुरी हैं। दरसल वह आपकी हर बात को आपके नजरिये से समझने की कोशिश करती हैं। किसी लड़की के पास इतना वक्त नहीं हैं की वह आपकी बेकार की बातों को सुने। और अगर वह आपकी बातों को सुन रही हैं तो यह आपके लिए ग्रीन सिग्नल जैसा हैं। लड़कियों के प्यार के इशारे समझना हैं तो यह ट्रिक आजमा कर जरुर देखें। उस लड़की से कुछ भी बाते करें। अगर वह आपकी बातों को प्यार से सुनती हैं तो समझ लीजिये सब सेट हैं।

Also, Read सपने में शादी की तैयारी होते हुए देखना – इसका क्या मतलब है?

4. अगर लड़की आपको पसंद करती हैं तो अपना समय आपको जरुर देगी

अगर कोई लड़की आपको पसंद करने लगे तो वह हर वक़्त आपके बारें में ही सोचती हैं। सिर्फ लड़कियां ही नहीं प्यार में पड़े लड़के भी हर वक़्त अपने साथी के बारें में ही सोचता हैं। जब एक लड़की किसी लड़के से प्यार करती हैं तो किसी न किसी बहाने आपसे बातें करने की कोशिश करती हैं। लड़की अगर आपसे छोटी-छोटी बातों के लिए भी हेल्प मांग रही हैं या सुबह शाम whatsapp पे किसी काम को लेकर बहाने से मेसेज कर रही हैं तो वह आपको इशारे कर रही हैं।

5. अगर आपसे हर बात शेयर करने लगे

दोस्तों, अगर लड़की अपनी फीलिंग्स और दिल की हर बात आपसे शेयर करने लगे तो समझ लीजिये की आपके उसके दिल के बेहद करीब हैं। दरसल लड़कियां अपनी फीलिंग्स को हर किसी से शेयर नहीं करती हैं। लड़कियां उन्ही से अपने दिल की बात शेयर करती हैं जिनपे उन्हें पूरा विश्वास होता हैं या जिन्हें वह अपना समझती हैं। इसके अलावे अगर लड़की किसी Special occasion पर आपको गिफ्ट देती हैं तो निश्चित हैं आपको स्पेशल इन्सान समझती हैं।

ऊपर बताएं गए तरीके से लड़कियों के प्यार के इशारे समझना आसान हो जाता हैं। मैंने आपको 5 ऐसे इशारे बताएं हैं जिससे आप लड़कियों के दिल का हाल जान सकते है। लड़कियों के इन इशारों को अगर आप समय रहते समझ लेते हैं तो आपका प्यार आपको जरुर मिल जायेगा। अगर लड़कियां ऊपर बताएं गए इशारे आपको देती हैं तो अपने प्यार का इजहार जरुर करें।

लड़कियों के प्यार के इशारे समझना थोड़ा मुश्किल जरुर हैं पर नामुमकिन नहीं। मैंने आपको कुछ विशेष तरीके बताएं हैं जिससे आपको यह पता चलेगा की लड़की आपसे प्यार करती हैं या नहीं। अगर यह पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरुर करें।

Also, Read

7 thoughts on “लड़कियों के प्यार के इशारे समझना – 5 इशारे”

Leave a Comment