सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे

Spread the love

सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे – सरसों तेल और लहसुन भारत के लगभग हर घरों की रसोई में मिलने वाला खाद्य पदार्थ हैं। लहसुन और सरसों में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं तो हमारे स्वास्थ्य की देखभाल करते हैं। यह दोनों औषधीय गुणों से भरपूर हैं। इन दोनों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जिसके कारण इसका इस्तेमाल कई तरह रोगों में घरेलु उपचार के रूप में किया जाता हैं। इसके अलावे सरसों के तेल और लहसुन में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी, मोनोसैच्युरेटेड फैटी एसिड, आयरन, विटामिन A आदि भी पाया जाता हैं। आइयें पहले विस्तार से जानते हैं की लहसुन और सरसों के तेल में कौन कौन से पूषक तत्व मौजूद हैं।

सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे
सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे

लहसुन में पोषक तत्व

दोस्तों लहसुन में पोटाशियम, फोस्फोरस, जिंक, कैल्शियम, नियासिन, सेलेनियम, विटामिन A,K,E,B6,C, राइबोफ्लेविन, फाइबर, कैलोरी, फैट, प्रोटीन आदि मुख्य रूप से पायें जाते हैं। इसके अलावे यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से युक्त होता हैं। इसके इस्तेमाल से कई तरह के रोगों में लाभ मिलता हैं।

Also, Read डांस करने के फायदे ( Dance Karne Ke Fayde)

सरसों तेल में मौजूद पोषक तत्व

वही सरसों के तेल में मोनोसैच्युरेटेड फैटी एसिड, प्रोटीन, एलिसिन, विटामिन A,B,C, आयरन और ओमेगा अल्फा 3 और 6 के साथ एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी हैं। एंटीइंफ्लेमेटरी गुण के कारण यह सुजन को कम करने में सहायक माना जाता हैं। इसके इस्तेमाल के अनेक फायदे हैं। चलिए आपको बताते हैं की सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे क्या-क्या हैं:

सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे

लह्सुन और सरसों के तेल का इस्तेमाल दर्द से लेकर बालों तक समस्या का निदान किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं की सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के क्या फायदे हैं:

दांत के दर्द में सरसों के तेल और लहसुन के फायदे

जैसा की मैंने आपको बताया की इन दोनों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं इसी कारण यह दांतों की सडन को कम करने में सहायक हैं। अगर आप लहसुन को सरसों के तेल में मिक्स कर रुई की मदद से दांतों और मसूढ़ों पर लगायेंगे तो इससे दर्द में आराम मिलता हैं साथ ही बढ़ते सडन को भी रोकता हैं। मसूढ़ों के सुजन की समस्या में भी इसका इस्तेमाल बहुत फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण दांत के सुजन को कम कर दर्द को दूर करता हैं। इतना ही नहीं अगर आप इसके मिश्रण से बॉडी को मसाज देंगे तो दर्द छूमंतर हो जाता हैं।

Also, Read सिर्फ 1 महीने मेथी का पानी पीने के फायदे

इम्युनिटी बूस्टर की तरह उपयोग करें

जी हाँ, लहसुन को सरसों तेल में भूंजकर खाने से प्रतिरक्षा तन्त्र मजबूत होता हैं। इसके मिश्रण में मौजूद विटामिन बी, कैल्शियम, जिंक, आयरन आदि आपके शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करती हैं। इसमें मौजूद विटामिन और खनिज थकान, आलस और कमजोरी जैसी समस्यायों को दूर करता हैं।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

बालों के सेहत में सरसों के तेल और लहसुन के फायदे

क्या आप भी टूटते और असमय गिरते बालों की समस्या से परेशान हैं। अगर हाँ बिल्कुल चिंता न करें। सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने से बालों को कई फायदें पहुँचते हैं। इससे बाल मजबूत होते हैं। साथ ही स्कैल्प के इन्फेक्शन को दूर करने में भी यह सहायक हैं। इसके उपयोग से रुसी की समस्या दूर हो जाती हैं। अगर आप अपने बालों में रोज रात को सोने से पहले इसके मिश्रण को लगायेंगे तो बालों का झड़ना एक डीएम से बंद हो जायेगा।

Also, Read प्रोटीन पाउडर के फायदे और नुकसान

जोड़ों के दर्द जैसी समस्या में

एंटीइंफ्लेमेटरी गुण से युक्त यह मिश्रण जोड़ों के सुजन को दूर कर दर्द में राहत देता हैं। जोड़ों के दर्द की समस्या बेहद आम समस्या हैं। इस समस्या से आज लाखों से ग्रसित हैं। इस समस्या को कोई उचित निदान भी नहीं हैं। लेकिन कुछ घरेलु उपायों द्वारा आप इसके लक्षणों को दूर कर सकते हैं। इस मिश्रण को जोड़ो पर लगाकर हल्की मालिश करने पर सुजन और दर्द से राहत मिलती हैं।

ब्लड फ्लो को सही करने में

पुराने समय से सरसों तेल और लहसुन के मिश्रण का उपयोग मालिश के लिए किया जाता हैं। इस मिश्रण से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता हैं। इस मिश्रण से मालिश करने पर शरीर की अकडन भी दूर होती हैं। आप इस मिश्रण का उपयोग छोटे बच्चे को मालिश देने में भी किया जा सकता हैं।

Also, Read हलीम बीज (Halim Seeds in Hindi) क्या फायदे जानकर हैरान हो जायेंगे

निष्कर्ष

सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे की इस टॉपिक में आपने जाना की किस तरह यह आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बनायें रखने में मदद कर सकती हैं। इस मिश्रण में पायें जाने वाले गुण आपको सुजन दर्द और इन्फेक्शन जैसी समस्यायों से राहत देती हैं। लेकिन अगर इन घरेलु उपायों से आपकी समस्या दूर नहीं होती हैं तो डॉक्टर से जरुर संपर्क करें।

दोस्तों सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे के बारें में मैंने इस पोस्ट में विस्तार से बताया हैं। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर करना बिल्कुल न भूलें।

Also, Read उल्टा बच्चा पैदा होने के फायदे और उल्टा बच्चा होने के कारण

3 thoughts on “सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे”

Leave a Comment