बार-बार बच्चा क्यों गिर जाता है / पेट में बच्चा कैसे खराब होता है

Spread the love

बार-बार बच्चा क्यों गिर जाता है / पेट में बच्चा कैसे खराब होता है – हर महिला शादी के बाद चाहती हैं की उसका एक स्वस्थ बच्चा हो। मगर कुछ समस्यायों के चलते बार-बार बच्चा गिर जाता हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल जरुर उठता हैं की आखिर पेट में बच्चा कैसे खराब होता है और बार-बार बच्चा क्यों गिर जाता है ? अगर आप भी मां बनने के सुख से वंचित हैं तो यह जानना आपके लिए बेहद आवश्यक हैं। सही समय पर इलाज से इस समस्या का समाधान निकल सकता हैं। जब बार-बार बच्चा गिरने की समस्या उप्तन्न होती हैं तो ऐसे में महिला को शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलना पड़ता हैं। बच्चे के बार-बार ख़राब होने न सिर्फ महिला बल्कि पूरा परिवार चिंतित हो जाता हैं।

बार-बार बच्चा क्यों गिर जाता है
बार-बार बच्चा क्यों गिर जाता है

दोस्तों जब 20वें सप्ताह के अंदर कोई बच्चा गर्भ में खराब हो जाता हैं तो इस स्थिति को बच्चा गिरना कहते हैं। बार-बार बच्चा गिरने की समस्या के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। कई बार ठीक से खराब हुए बच्चे अंश बाहर नहीं निकल पाता हैं तो महिला को भयंकर दर्द का सामना करना पड़ता हैं। डॉक्टर अल्ट्रासाउंड और कुछ दवाओं के माध्यम से इसका समाधान निकालते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं की पेट में बच्चा कैसे खराब होता है और बार-बार बच्चा क्यों गिर जाता है :-

बार-बार बच्चा क्यों गिर जाता है

बार-बार बच्चा गिरना कुछ बीमारियों के अलावे ज्यादा उम्र की वजह से भी हो सकती हैं। ताजा शोध के अनुसार ज्यादा गर्मी, गर्भाशय में संक्रमण, शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी, अनुवांशिक, फ़ूड पोइजनिंग, मधुमेह बीमारी, अविकसित भ्रूण, पॉलीसिस्टिक अंडाशय सिंड्रोम, ब्लड क्लॉटिंग, यूटेरस का असमान्य आकार, ब्लड की कमी, सीढियों से गिरने या चोट, शराब या अधिक सिगरेट का सेवन करने, 40 या अधिक उम्र आदि कारणों से भी बार-बार बच्चा गिर सकता हैं। बार-बार बच्चा क्यों गिर जाता है यह तो आप समझ ही गए होंगे।

अगर आपको बार-बार यह समस्या हो रही हैं तो इस स्थिति में आपको टिका लगवाना चाहिए। आप निकटतम डॉक्टर से बात कर उचित सलाह जरुर लें। इसके अलावे ध्यान रहें की खाने में फोलिक एसिड युक्त पदार्थों के साथ-साथ सभी तरह के विटामिन्स जरुर लें। गर्भपात से बचने के लिए हल्की फुलकी व्यायाम भी कर सकते हैं। खाने में इम्युनिटी बढ़ाने वाली चीजों को भी जरुर शामिल करें। ड्राई फ्रूट्स और हरी शब्जियाँ निश्चित तौर पर इम्युनिटी को बूस्ट करने में सहायता कर सकती हैं।

Also, Read Sesame Seeds in Hindi – तिल के बीज के अद्भुत फायदे जानकर हैरान हो जायेंगे

पेट में बच्चा कैसे खराब होता है

पेट में बच्चा कैसे खराब होता है - पेट में बच्चा खराब होने पर क्या करना चाहिए
पेट में बच्चा कैसे खराब होता है – पेट में बच्चा खराब होने पर क्या करना चाहिए

पेट में बच्चा गलत जीवनशैली और कुछ शारीरिक विकारों के चलते खराब हो सकती हैं। गर्भावस्था में बहुत ज्यादा भारी काम करना बच्चे को खराब कर सकता हैं। जब रक्त और आवश्यक चीजें भ्रूण तक ठीक से नहीं पहुँच पाती हैं तो पेट में बच्चा ख़राब हो जाता हैं। दरसल यह समस्या तब शुरू होती हैं जब प्लेसेंटा में किसी तरह का बदलाव होता हैं। बच्चे या भ्रूण का गर्भ में खराब होने पर महिला को असामान्य तरीके से ब्लड निकल सकता हैं।

ऐसी स्थिति में पेट में अत्यंत पीड़ा और तेजी से वजन कम होने की समस्या भी उत्पन्न हो जाती हैं। संक्रमण से भी पेट में पल रहे बच्चे को हानि पहुँच सकती हैं। किसी कारण वश जैसे गर्भनाल में किसी तरह की गांठ के कारण भी बच्चे या भ्रूण तक पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप हो सकती हैं। यह स्थिति बच्चे को पेट में खराब कर सकती हैं।

अगर आप ऊपर बताएं गए किसी समस्या से जूझ रही हैं तो जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलें। आज के समय में इस समस्या का पूर्ण इलाज मौजूद हैं। कुछ सावधानियों को ध्यान में रखते हुए आप निश्चित ही एक स्वस्थ बच्चे की मां बन सकती हैं।

Also, Read गर्भ ठहरने की विधि – आसान और जबरदस्त उपाय

पेट में बच्चा खराब होने पर क्या करना चाहिए

अगर किसी कारण से आपके गर्भ में पल रहा बच्चा या भ्रूण खराब हो गया हैं तो इस स्थिति में आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ज्यादात्तर मामलों में स्वत: ही मृत बच्चा (भ्रूण के अवशेष ) बाहर आ जाता हैं। परन्तु अगर यह समस्या बढ़ गयी हैं तो सिजेरियन डिलीवरी ही एक मात्र उपाय हैं। चिकित्सक अल्ट्रासाउंड की हेल्प से मृत बच्चे की स्थिति का आकलन करते हैं। डॉक्टर मरीज की स्थिति जानने के लिए मेडिकल हिस्ट्री का ब्यौरा मांग सकते हैं। इस समस्या की जांच के लिए कई तरह के टेस्ट करने की सलाह दी जा सकती हैं।` पेडू टेस्ट, ओवेरी टेस्ट और होर्मोन टेस्ट, एमाराई आदि बेहद आम टेस्ट हैं। अगर किसी बीमारी की वजह से यह समस्या बार-बार हो रही हैं तो उस बीमारी को कण्ट्रोल करने की दवाएं दी जाती हैं।

अगर एक बार पेट में बच्चा खराब हो चूका हैं या बार-बार बच्चा गिर जाता है तो आपको सावधान रहने की जरूरत हैं। बच्चे के बार-बार गिरने की समस्या से बचने हेतु आपको फौलिक एसिड टेबलेट या ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन शुरू कर देना चाहिए जिसमें इसकी प्रचुरता हो। रोज सुबह व्यायाम करना और मानसिक तनाव को दूर रखना भी बेहद जरुरी हैं। इसके अलावे सीढियों पर धीरे-धीरे और ध्यान से चढ़ें। धुम्रपान आदि से बचें। डॉक्टर अधिक मात्रा में चाय या कॉफ़ी भी नहीं पीने की सलाह देते हैं।

Also, Read

निष्कर्ष

बार-बार बच्चा क्यों गिर जाता है या पेट में बच्चा कैसे खराब होता है इसकी सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से मैंने विस्तार से बताया हैं। यह एक सामान्य जानकारी है जो बताता हैं की किन किन कारणों से आपको इस स्थिति से सामना करना पड़ सकता हैं। इस स्थिति में जल्द से जल्द चिकित्सीय सलाह बेहद जरुरी हैं। बार-बार बच्चे के गिरने से महिला के स्वास्थ्य पर बेहद बुरा असर पड़ता हैं।

मुझे आशा हैं की आपको इस पोस्ट बार-बार बच्चा क्यों गिर जाता है / पेट में बच्चा कैसे खराब होता है की यह जानकारी बेहद अपसंद आई होगी। इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Also, Read किन परिस्थितियों में बच्चे को मां का दूध नहीं पिलाना चाहिए

Leave a Comment