दांतों में मसाला भरने के नुकसान और फायदे की सम्पूर्ण जानकारी

Spread the love

दांतों में मसाला भरने के नुकसान और फायदे की सम्पूर्ण जानकारी – आपने कई लोगों को देखा होगा की दांतों की सडन जब ज्यादा बढ़ जाती हैं और दांतों में गड्ढे हो जाते हैं तो वे मसाला भरवा लेते हैं। अगर आप भी दांतों में मसाला भरने के विषय में सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल को जरुर पढ़ें। इस आर्टिकल में मैं आपको मसाला के नुकसान और फायदे की सम्पूर्ण जानकारी देने जा रही हूँ। दांतों में मसाला भरने की जरूरत तब पड़ती हैं जब दांतों किसी कारण वश क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। दांतों के सड़ने के चलते दांत अधिक गहरे हो जाते हैं। दांतों के गड्ढे में अक्सर खाना फस जाता हैं। ऐसे में व्यक्ति को दर्द का अनुभव होता हैं। आइए विस्तार से जानते हैं की दांतों में मसाला भरने के नुकसान और फायदे क्या-क्या हैं।

दांतों में मसाला भरने के नुकसान
दांतों में मसाला भरने के नुकसान

फ्रेंड्स, दांतों के सड़ने की कई वजहें होती हैं। गलत खान-पान, मुंह की साफ़ सफाई न रखना और गुटखा आदि खाना इसकी प्रमुख वजहें हैं। अगर कोई व्यक्ति दांतों को रोज ब्रश नहीं करता हैं तो ऐसे में दांत सड़ जाते हैं। सड़ने के चलते व्यक्ति को असहनीय पीड़ा का अनुभव होता हैं। दांत के कीड़े दांत में होल कर देते हैं और धीरे-धीरे दांत को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर देते हैं। ऐसी स्थिति में दांत में मसाला भरना इस समस्या से निजात दे सकता हैं। हालाँकि दांतों में मसाला भरने के नुकसान भी हैं। नीचे विस्तार से बताया गया हैं की इसके नुकसान क्या हैं:-

दांतों में मसाला भरने के नुकसान

दोस्तों, दांतों में मसाला भरने के नुकसान बहुत कम ही देखें जाते हैं। परन्तु कुछ मामलों में यह नुकसानदायक हो सकता है। दांतों को भरने के लिए कई तरह की चीजें इस्तेमाल में लायी जाती हैं जिनमें सिल्वर, कॉपर मरक्युरी आदि शामिल हैं। मरक्युरी का इस्तेमाल दांतों को भरने में करने पर आपको नुकसान दे सकता हैं। दरसल यह शरीर में धीमे जहर की तरह फैलता हैं। इसका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। वही दांतों में मसाला भरने के कुछ साइडइफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं जैसे :- भरवाने के बाद कुछ दिन या महीनों तक दर्द का अनुभव होना, संक्रमण का बढ़ना आदि। हालाँकि यह समस्या तब होती हैं जब फीलिंग सही से नहीं की जाती हैं।

Also, Read मसूड़े फूलने का कारण और उपचार – इन घरेलु उपायों से मिलेगा आराम

दांतों में मसाला भरने का तरीका

दांतों में मसाला भरने का तरीका
दांतों में मसाला भरने का तरीका

मसाला दांतों को सुरक्षित रखने के लिए भरा जाता हैं। मसाला भरने से दांत की क्षति और अधिक होने से रुक जाती हैं। सड़न की समस्या कम होती हैं। दांतों में बैक्टीरियल संक्रमण नहीं होता हैं। दांतों में मसाला भरने के बाद आप 10 साल तक निश्चिंत रह सकते हैं। यह आपकी दांतों को मजबूत करता हैं और दर्द की समस्या को भी खत्म करता हैं। आइए जानते हैं की दांतों में मसाला भरने का तरीका क्या हैं।

  • दांतों की फीलिंग करना बेहद आसान हैं।
  • सबसे पहले प्रभावित दांत को साफ़ किया जाता हैं
  • और फिर ड्रिल करके दांत के खराब हिस्से को निकाला जाता हैं।
  • उसके बाद प्रभावित हिस्से में कॉपर या चांदी से फीलिंग की जाती हैं।
  • आप चाहे तो जीआईसी फीलिंग भी करवा सकते हैं यह सबसे सस्ता हैं

Also, Read दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए – 5 चीजें अभी छोड़े नहीं तो पछताना पड़ेगा

दांतों में फिलिंग करने के फायदे

दोस्तों , दांतों में फिलिंग करने के अनेकों फायदे हैं। अगर आपको खाने चबाने आदि में मुश्किल का सामना करना पड़ता हैं तो दांतों में मसाला भरने इस समस्या का अंत हो जाता हैं। मसाला भरवाने के बाद दांत की सेंसिटिविटी कम हो जाती हैं। आप ठंडा, गर्म कुछ भी खा सकते हैं। मसाला भरवाने से दांत की सड़ने की समस्या रुक जाती हैं। एक दांत की सड़न दुसरे दांत तक नहीं पहुंचती हैं। अत: दांतों में मसाला भरने के फायदे ही फायदे हैं।

Also, Read हिमालय कॉन्फिडो कितने दिन तक खाना चाहिए / हिमालय कॉन्फिडो खाने का तरीका

निष्कर्ष

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की दांतों में मसाला भरने के नुकसान और फायदे क्या-क्या हैं। दांतों की सुरक्षा के लिए मसाले को भरा जाना उचित हैं। अगर दांतों की फीलिंग सही तरीके से नहीं की जाती हैं तो ऐसे में दर्द की समस्या हो सकती हैं। मसाले भरने से पहले जीवाणुओं को नष्ट करना बेहद जरुरी हैं। अगर फीलिंग के समय छोटी सी भी गलती होती हैं तो इससे आपको संक्रमण हो सकता हैं।

मुझे आशा हैं की आपको मसाला भरने के नुकसान और फायदे की सम्पूर्ण जानकारी अच्छी लगी होगी। इस जानकरी को जरुरतमन्द लोगों तक जरुर से जरुर शेयर करें। इस ब्लॉग पर आपको हेल्थ से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती रहती हैं। अत: आप इस ब्लॉग को फॉलो कर सकते हैं।

Also, Read दांतों में कैप लगाने के नुकसान – दांत का कैप निकल जाए तो क्या करें?

बच्चों के दांत निकलते समय क्या क्या परेशानी होती है – मुख्य परेशानी

फिटकरी से दांत का कीड़ा कैसे निकाले

कौन सी जड़ी-बूटी किस काम आती है – 22 जड़ी-बूटी इसके काम जान हैरान हो जाएंगे

2 thoughts on “दांतों में मसाला भरने के नुकसान और फायदे की सम्पूर्ण जानकारी”

Leave a Comment