शार्ट रोमांटिक लव स्टोरी : रियल लाइफ लव स्टोरी इन हिंदी :- किताबों और फिल्मों में आपने सैकड़ों रोमांटिक लव स्टोरी पढ़ी होगी। ज्यादात्तर स्टोरीज मनोरंजन के दृष्टिकोण से लिखी जाती हैं। अगर आप बनावटी लव स्टोरीज से उब चुके है तो आज की इस रियल लाइफ शार्ट रोमांटिक लव स्टोरी को जरुर पढ़ें। सभी लव स्टोरी का लक्ष्य विवाह ही होता हैं। जब आप किसी से प्रेम करते है तो उसके साथ पूरा जीवन व्यतीत करने का सपना देखने लगते हैं। हालांकि यह जरुरी नहीं की आपका प्रेम लक्ष्य तक पहुंच ही जाए। यह लव स्टोरी किसी और की नहीं बल्कि मेरे एक करीबी दोस्त की हैं। इसलिए मैं आपको सबकुछ सच-सच बताने जा रही हूं। मेरी इस शार्ट रोमांटिक लव स्टोरी को जरुर पढ़ें।

यह लव स्टोरी औरों से थोड़ी अलग हैं। मेरी दोस्त अदिति को जिस लड़के से प्रेम हुआ वह उसकी मामी का चचेरा भाई हैं। आम तौर पर एक लड़की किसी लड़के को प्रपोज नहीं करती हैं। लेकिन अदिति ने ही सबसे पहले उसे प्रपोज किया था। मेरी इस शार्ट रोमांटिक लव स्टोरी में कई टर्न एंड ट्वीस्ट हैं।
शार्ट रोमांटिक लव स्टोरी / रियल लाइफ रोमांटिक लव स्टोरी इन हिंदी

सबसे पहले मैं आपको इस कहानी के प्रमुख किरदारों से परिचय करवाती हूं। लड़की का नाम अदिति हैं। वह बाढ़, पटना, बिहार की रहने वाली हैं। उसके पार्टनर का नाम अवनीश हैं। जो बोरिंग रोड, पटना, बिहार का रहने वाला हैं। लव स्टोरी की शुरुवात फेसबुक से हुई थी। अदिति की मामी हमेशा अपने भाई की तारीफ़ किया करती थी। जिसकी वजह से अदिति ने फेसबुक पर अवनीश को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। अदिति जानना चाहती थी की आखिर अवनीश में ऐसा क्या है जिसकी वजह से उसकी मामी अक्सर तारीफ़ करती हैं।
अदिति का फ्रेंड रिक्वेस्ट अगले दिन ही अवनीश ने एक्सेप्ट कर लिया। मेसेंजर पहली बातचीत काफी फनी थी। दरसल अवनीश को लगा की उसके जीजा जी लड़की के नाम से फेसबुक अकाउंट बनाकर उसके साथ मजाक कर रहे हैं। पहली बातचीत के अंश नीचे हैं।
शार्ट रोमांटिक लव स्टोरी- पहली बातचीत
अदिति :- Hi…।
अवनीश :- hi…
अदिति :- कैसे हो ?
अवनीश :- अच्छा हूं।।लेकिन आप कौन ?
अदिति :- मैं बाढ़ से …आपके जीजा की भांजी अदिति
अवनीश :- अच्छा समझ गया
अदिति :- क्या कर रहे हो
अवनीश:- जीजा जी से बात कर रहा हूं
अदिति :- मतलब
अवनीश :- मतलब, आपसे बात कर रहा हूं
अदिति :- नहीं समझी मैं
अवनीश :- आप कौन है समझ गया मैं
अदिति :- अरे, मैं सच में अदिति हूं
अवनीश :- कौन अदिति , मैं नहीं जानता
अदिति :- मैं आपकी बहन की ननद की बेटी हूं
अवनीश :- अच्छा, आपको और कोई नहीं मिला
अदिति :- हद है..यार
अवनीश :- अच्छा ठीक है…
अदिति:- क्या ठीक हैं
अवनीश :- कुछ नहीं …ठीक है अपनी फोटो भेजो
अदिति :- नहीं है मेरे पास …अभी
अवनीश :- पता था…प्रोफाइल पर भी एक भी फोटो नहीं …जीजा जी किसी और को बनाइए
अदिति :- फिर से…
अवनीश :- तो फोटो भेजो न …
अदिति :- ठीक है भेजती हूं…सेंड कर दिया देखो
अदिति :- अब तो यकीन हो गया न ?
अवनीश :- ये किसकी फोटो है जीजा जी
अदिति :- पागल कही के
अवनीश :- आप पहले भी ये कर चुके है
अदिति :- अरे,,मैं सच में अदिति हूं
अवनीश :- मेसेंजर पर कॉल उठाओ
अदिति :- नहीं …अभी नहीं मम्मी है
अवनीश:- हद है सिर्फ हेल्लो बोलकर काट देना
अदिति :- थोड़ी देर बाद
अवनीश :- ठीक हैं जीजा जी…।I Love u।।
अदिति :- किसको I Love u।।बोल रहे हो
अवनीश :- आपको ही…
अदिति :- अच्छा
अवनीश :- क्या अच्छा
अदिति :- कुछ नहीं
अवनीश :- वैसे जिसकी पिक आपने सेंड किया ।।वो बहुत क्यूट है
अदिति :-सच में
अवनीश :- हां कसम से
अदिति:- मैं ही हूं…।थैंक्स
अवनीश :- आपकी एक्स थी क्या
अदिति :- पागल
अवनीश :- hahhaha
अदिति :- भाई के मोबाइल से फोटो लेकर सेंड करती हूं…विश्वास हो जाएगा
अवनीश :- हाँ भेजो
अदिति :- भेज दिया देखो…तुम्हारे जीजा जी के साथ खड़ी हूँ
अवनीश :- अच्छा …सॉरी I Love u बोलने के लिए
अदिति :- अरे कोई बात नहीं…।तुम बहुत अच्छे लगते हो
अवनीश :- थैंक्स
धीरे-धीरे बातचीत की शुरुवात हुई। फेसबुक मैसेंजर पर 6-7 महीनों तक दोनों दोस्तों की तरह बात करते रहें। दोनों को बात करते करते ऐसा लगा की वे एक दूजे के लिए ही बने हैं। दोनों ने सिर्फ एक दुसरे की फोटोज ही देखा था। लेकिन एक अजीब सा जुड़ाव महसूस करने लगे। बिना बात किए दोनों एक १ घंटे भी नहीं रह पाते थें। एक दिन अवनीश ने अदिति से उसका फ़ोन नंबर मांगा। उसके बाद दोनों की बातें whatsapp पर शुरू हो गयी।
फ़ोन पर शुरू हुई बात – शार्ट रोमांटिक लव स्टोरी

आप जिसे पसंद करते है उससे पहली बार फोन पर बात करना आसान नहीं होता हैं। दोनों की दिल की धड़कने तेज हो रही थी। अदिति ने सबसे पहले Hi कहा… अवनीश ने भी हेल्लो कहा। दोनों की फ़ोन पर पहली बातचीत बिल्कुल ऐसी थी:-
अदिति :- Hi…।
अवनीश :- hello।। कैसी हो ?
अदिति :- मैं ठीक हूं। आप बताओ कैसे हो ?
अवनीश :- मैं बहुत खुश हूं।
अदिति :- क्यों ?
अवनीश :- तुम्हारी आवाज बहुत प्यारी हैं।
अदिति :- हाँ, वो तो हैं।
अवनीश:- अपनी फोटो भेजो न ?
अदिति :- कैसी फोटो चाहिए ?
अवनीश :- कोई भी
अदिति :- मेरे मोबाइल का कैमरा ठीक नहीं
अवनीश :- मैं आऊंगा मिलने तो लेते आऊंगा नया मोबाइल। पहले की फोटोज सेंड करो न
अदिति :- हां, भेजती हूं
अवनीश :- वाह क्या खुबसुरत बला हो यार
अदिति :- सच में
अवनीश :- हां बहुत क्यूट और हॉट
अदिति :- ये हॉट क्या होता हैं
अवनीश :- हॉट मतलब बहुत ज्यादा खुबसुरत
अदिति:- अच्छा जी
अवनीश :- जी
अदिति :- तुम मुझे बहुत अच्छे लगते हो
अवनीश :- हां पता हैं
अदिति :- मतलब …तुम नहीं करते
अवनीश :- क्या
अदिति :- मैं अच्छी नहीं लगती
अवनीश :- सच बताऊँ
अदिति :- हाँ
अवनीश :- मुझे भी तुम बहुत अच्छी लगती हो
यह भी पढ़ें
- किसी को अपने प्यार में पागल करने का तरीका – 5 तरीके
- ब्रेकअप के बाद खोया हुआ प्यार कैसे पाए – दुनियां का सबसे प्रभावकारी उपाय
शुरू हुई रोमांटिक लाइफ – शार्ट रोमांटिक लव स्टोरी
अवनीश को अदिति की आवाज बहुत मदहोश कर देती थी। दोनों ही एक दुसरे के परिवार के बारें में अच्छी तरह जानते थें। लेकिन कभी मुलाकात नहीं हुई थी। अदिति के पास ऐसा स्मार्टफोन था जिससे विडियो कॉल पॉसिबल नहीं था। दरसल उस स्मार्टफोन का कैमरा खराब था। एक दुसरे को देखने की इच्छा बढती जा रही थी। दोनों ने अब तक प्यार का इजहार नहीं किया था। अदिति इन्तेजार में थी कब अवनीश उसे प्रपोज करें। अदिति अब और इन्तेजार नहीं कर सकती थी। अदिति ने फोन उठाया और अवनीश से बातचीत शुरू की :-
अदिति :- I Love You
अवनीश :- क्या
अदिति :- कम सुनाई देता है क्या ?
अवनीश :- फिर से बोलो न ?
अदिति :- क्या
अवनीश :- जो तुमने कहा अभी
अदिति :- मैंने कुछ नहीं कहा।।तुम बोलो
अवनीश :- आप से तुम
अदिति :- हां, ज्यादा इज्जत देने से मन बढ़ जाता हैं
अवनीश :- अच्छा ये बताओं।। गुस्सा क्यों हो
अदिति :- आपको नहीं पता
अवनीश :- I Love u too किट्टी
अदिति :- ये किट्टी कौन हैं ?
अवनीश : तुम मेरी जान
अदिति :- Oh, रियली
अवनीश :- हां
अदिति :- पहले तुमको प्रपोज करना था न
अवनीश :- मैं उसी से शादी करूंगा जो लड़की मुझे प्रपोज करेगी
अदिति :- मतलब शादी करोगे मुझसे
अवनीश :- हां, तुम मेरी जान हो
अदिति :- मुझे कुछ चाहिए
अवनीश :- क्या
अदिति :- किस
अवनीश :- ये लो…फ्लाइंग किस …
अदिति :- मुझसे मिलने कब आओगे
अवनीश :- बहुत जल्दी
अदिति :- कब
अवनीश : जब तुम कहो
अदिति :- मेरे घर पर आओ…मम्मी मिलेगी
अवनीश :- पकड़ के शादी तो नहीं …???
अदिति :- पागल हो क्या…मेरी कसम घर पर आओ
यह भी पढ़ें
- प्यार में गुस्सा क्यों आता है / प्यार में बेचैनी क्यों होती है
- लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती है? – जानकर हैरान हो जाएंगे
- प्यार में लड़के क्या करते हैं? – जानकर हैरान हो जाएंगे
पहली मुलाकात का दिन – शार्ट रोमांटिक लव स्टोरी
दोनों के घर की दुरी 60 किलोमीटर के आसपास थी। अवनीश बाइक से बाढ़ पहुंचा। बाढ़ शहर से अदिति की घर की दुरी 6 किलोमीटर के आसपास हैं। बाढ़ स्टेशन के पास अदिति के पापा की साडी की शॉप थी। अवनीश हिम्मत जुटाकर अदिति के पापा को फोन करता हैं। उसके पापा ने कहा की स्टेशन गेट के पास रहो…मैं छोटू को भेजता हूं। अवनीश की हालत खराब हो रही थी। उसे बहुत डर लग रहा था की कही।।पिटाई शुरू न कर दे कोई…।
अवनीश को सबसे ज्यादा डर अदिति के भाई छोटू से लग रहा था। खैर, अवनीश हिम्मत जुटाकर स्टेशन गेट के पास पहुंचा। वहां छोटू पहले से खड़ा था। छोटू देखने में पतला-दुबला था। जिसके बाद अवनीश के जान में जान आयी। छोटू ने कहा की आप पीछे-पीछे आइए। इस तरह अवनीश अदिति के घर पहुंचा। लेकिन अदिति कही भी दिखाई नहीं दे रही थी। अवनीश अभी और भी ज्यादा डरा हुआ था। तभी अदिति की मम्मी अंदर आयी और घर, जॉब और परिवार के बारें में पूछने लगी। अवनीश ने सब कुछ बताया। अदिति की मम्मी लगातार हाथ वाला पंखा झल रही थी। ऐसा स्वागत सिर्फ दामाद को मिलता हैं। ये सब देखकर अवनीश का डर धीरे-धीरे कम होने लगा।
उसके बाद अदिति चाय-बिस्किट लेकर अंदर आयी। अवनीश ने आज से पहले इतनी खुबसुरत लड़की कभी नहीं देखी थी। एक दुसरे को देखते ही दोनों की धड़कने तेज हो गयी। दोनों की आंखे पहली बार मिली थी। अवनीश अकेले में बात करने के लिए उतावला हो रहा था। लेकिन उसकी मम्मी वही बैठी थी। जब अवनीश को रहा नहीं गया तब उसने अदिति से कहा की छत पे चलो बात करते हैं।
पहला किस
अदिति और अवनीश एक साथ छत पर गए। दोनों एक दुसरे को लगातार देखें जा रहे थे। अदिति छत की सीढियों पर बैठ गयी। अवनीश भी बिल्कुल पास जाकर बैठ गया। अवनीश ने अदिति के सर पर अचानक किस कर दिया। अदिति शर्मा गयी। उसके बाद दोनों पास बैठकर शादी के सपने देखने लगे। थोड़ी देर बाद दोनों के अंग एक दुसरे से टच हुआ। यह फीलिंग ऐसा था जैसे पुरे शरीर में अचानक से करेंट दौड़ गया हो। अगले ही पल अदिति की मम्मी की आवाज आयी। नीचे आ जाओ।। पापा आ गए।
अदिति के पापा बहुत ही फ्रेंडली थें। उन्होंने बेटे की तरह अवनीश से बात की। जब जाने का वक्त आया तो अवनीश को ऐसा लग रहा था जैसे कुछ बेहद कीमती चीज छोड़ के जा रहा हैं। उसका मन वहां से जाने का नहीं कर रहा था। कुछ दिनों बाद अवनीश काम के बहाने फिर से वहां पहुंच गया।
यह भी पढ़ें
- पत्नी पति के बिना कितने दिन रह सकती है? – जानकर चौक जायेंगे
- दुष्ट पत्नी की पहचान और गलत पत्नी के लक्षण – मिनटों में करें पहचान
- जो पत्नी अपने पति को बहुत सताती है – मिनटों में कण्ट्रोल करने के उपाय
दूसरी मुलाकात
दूसरी मुलाकात बहुत ही खास थी। अवनीश जानबुझकर रात को अदिति के घर पहुंचा। ताकि कोई जाने को न कहें। रात के 1 बज रहे थे। अवनीश ने अदिति से कहा की चलो न छत पे मिलते हैं। दोनों छत पर पहुंचे। एक दुसरे को देखते ही लिपट गए। यह हग किसी स्वर्ग के समान प्रतीत हो रहा था। ऐसा लग रहा था। दोनों एक दुसरे में समा जाना चाहते थे। कुछ देर तक दोनों एक दुसरे में चिपके रहें। उसके बाद किस किया। तभी नीचे से कुछ गिरने की आवाज आयी और दोनों का रोमांटिक पल डर में बदल गया। दोनों धीरे-धीरे नीचे आए और रात भर रोमांटिक चैट करते रहे।
यह भी पढ़ें
- करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं | करवा चौथ कब है 2025
- पति-पत्नी में प्रेम बढ़ाने का उपाय – रोमांटिक बातें क्या होती है
- अगर पति-पत्नी में झगड़ा हो तो क्या करना चाहिए – 5 उपाय जो फिर से आपकी जिन्दगी में रौनक ला सकती हैं
रियल लाइफ रोमांटिक लव स्टोरी इन हिंदी
उसके बाद अवनीश के पापा लड़की के घर पहुंचे। शादी की बात शुरू हुई। चार साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों की शादी तय हुई। आज अदिति और अवनीश खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहें।
निष्कर्ष – शार्ट रोमांटिक लव स्टोरी
शार्ट रोमांटिक लव स्टोरी / रियल लाइफ रोमांटिक लव स्टोरी इन हिंदी की यह पोस्ट आपको जरुर ही पसंद आयी होगी। यह वास्तविक लव स्टोरी हैं। जिसका शुरुवात फनी तरीके से हुआ हैं। यह लव स्टोरी बहुत ही प्यारी लगी। इसी कारण मैंने आपके साथ शेयर किया हैं। अवनीश और अदिति की शादी के अब 5 साल हो चुके हैं। दोनों का एक क्यूट बेटा भी हैं।
उम्मीद है की यह शार्ट रोमांटिक लव स्टोरी / रियल लाइफ रोमांटिक लव स्टोरी इन हिंदी आपको अच्छी लगी होगी। इस लव स्टोरी को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें।