शिमला घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं? – घुमने का स्थान और खर्चे की जानकारी :- शिमला कपल्स के लिए सबसे पसंदीदा स्थानों में से एक हैं। यह शहर हिमाचल प्रदेश में हैं। यहां के पहाड़ बेहद खुबसुरत है। जिसे देखने मात्र से ही मन ख़ुशी से झूम उठता हैं।
हर साल यहां लाखों पर्यटक घुमने आते हैं। नए शादी-शुदा जोड़ों की पहली पसंद शिमला ही हैं। शिमला में कई प्रसिद्ध मंदिर भी हैं। जिनमें जाखू मंदिर, तारा मंदिर और काली मंदिर सबसे प्रसिद्ध हैं। पर्यटक जो घुमने आते है वे मंदिर दर्शन के लिए जरुर जाते हैं। इसलिए शिमला घूमने के लिए आपको काफी टाइम देना पड़ सकता हैं। शिमला की निर्मित आभूषण, शौल और मूर्तियों की डिमांड सबसे ज्यादा हैं। खैर, अगर आप शिमला जाने का प्लान कर रहे है तो जान लीजिए की शिमला घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं?

शिमला पहाड़ों, झीलों और जंगलों से भरा हैं। प्रदुषण और शोर-शराबे से दूर शिमला पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। शिमला में घुमने के लिए कई फेमस जगहें हैं। ठंड के मौसम में पर्यटकों की भीड़ ज्यादा होती हैं। दिसम्बर और जनवरी के महीने में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए विदेश पर्यटक भी बड़ी संख्या में यहां आते हैं। शिमला में सैकड़ों पर्यटन स्थल है इसलिए अगर आप सभी जगहों पर घूमना चाहते है तो इसके लिए काफी समय निकालना पड़ेगा। आइए जानते है की शिमला घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं? और सबसे बेस्ट घुमने का स्थान कौन सा हैं।
शिमला में घूमने के लिए शीर्ष 6 स्थान
शिमला के आकर्षक पहाड़ और सड़के अद्वितीय सुन्दरता के लिए जाने जाते हैं। पर्यटक यहां आइस- स्केटिंग के लिए बड़ी संख्या में आते हैं। इसलिए मैंने आइस- स्केटिंग की जगह को भी शीर्ष स्थानों में शामिल किया हैं। शिमला की सबसे ज्यादा प्रसिद्ध घुमने के स्थानों में जाखू हिल, माल रोड, काली मंदिर, लक्कड़ बाजार आइस स्केटिंग, कुफरी और समर हिल्स आदि पर्यटकों की पहली पसंद हैं। आइए विस्तार से शिमला के इन प्रसिद्ध स्थलों के बारें में जानते हैं।
जाखू हिल

जाखू हील शिमला की सबसे उंची पहाड़ी चोटी हैं। जहां से प्रकृति का खुबसुरत नजारा देखने लायक होता हैं। इस हिल पर बजरंगबली का मन्दिर स्थित हैं। जिसकी ऊंचाई 108 फीट फीट हैं। यहां मंदिर दर्शन के लिए भारत सहित अन्य देशों से भी लोग आते हैं। अगर आप शिमला जा रहे है तो यहां जाना तो बनता ही हैं। यह स्थान फोटो खिंचवाने के लिए बहुत ही बढ़िया हैं। यहां खिंची गयी फोटोज की बैकग्राउंड भी शानदार आती हैं।
यह भी पढ़ें मेरे जन्मदिन में कितने दिन बाकी है – क्लिक कर 1 सेकंड में जाने
माल रोड

नए शादी-शुदा जोड़ों और कपल्स के लिए माल रोड शिमला की हार्ट हैं। कपल्स शिमला ट्रिप में चाहकर भी इस स्थान को इग्नोर नहीं कर पाते हैं। इस रोड में बड़े और छोटे कई तरह के कपड़ों और आभूषण के दुकान और माल्स हैं। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी के साथ वहा जा रहे है तो शौपिंग कराकर उन्हें खुश कर सकते हैं। इसके गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड के साथ डेट पर जाने के लिए भी इस स्थान का चयन कर सकते हैं। इस स्थान पर थियटर, बड़े रेस्टोरेंट्स और मंदिर भी हैं।
यह भी पढ़ें शादी-शुदा जीवन
काली मंदिर

शिमला का काली मंदिर श्यामला बहुत ही प्राचीन हैं। जिसे सन १८४५ में बनाया गया था। यह मंदिर बहुत ही आकर्षक हैं। यह स्थल पूजा के अलावे आकर्षण का भी बड़ा केंद्र हैं। अगर आप शिमला जा रहे है तो माँ के दर्शन कर यात्रा की शुरुवात करना बेस्ट होगा। काली माता का यह मंदिर बैंटोनी हिल में हैं। इस मंदिर की देखरेख की जिम्मेदरी Kali Bari ट्रस्ट की हैं। मंदिर की सुंदरता देखने लायक हैं।
यह भी पढ़ें माँ काली के टोटके आपके जीवन से कष्टों समूल नाश करेगी – माँ काली ध्यान मंत्र
लक्कड़ बाजार आइस स्केटिंग

शिमला ट्रिप में अगर आप सर्दी के मौसम में जाते है तो आइस स्केटिंग करना तो बनता ही हैं। कपल्स के लिए यह सबसे अच्छी स्पॉट हैं। यह आईस स्केटिंग रिंक बहुत बड़ा है। यहां आपको बहुत मजा आने वाला हैं। इस स्थान पर बच्चे से लेकर बूढ़े तक आइस स्केटिंग का लुत्फ़ उठाने आते हैं। सिर्फ 300 rs में आप हनीमून को यादगार बना सकते हैं। जी हां, इसकी फीस बहुत कम हैं। अगर आप आइस स्केटिंग का भरपूर लुत्फ़ उठाना चाहते है तो दिसम्बर, जनवरी और फरवरी का महिना शिमला जाने के लिए बेस्ट हैं।
यह भी पढ़ें 2 दिन के लिए घूमने की जगह खोजो – दिल खुश कर देगा
कुफरी

कुफरी शिमला जिले में हैं। लेकिन शिमला से इसकी दुरी १५ km के आसपास हैं। इस हिलस्टेशन के चारों तरफ जंगल ही जंगल हैं। जहां आप अपनी गाड़ी लेकर नहीं जा सकते हैं। यहां आप कुफरी जू में जा सकते हैं। जहां विविध प्रकार के जीव हैं। यहां रुकने के लिए आपको काफी पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। होटल और शिमला से कुफरी जाने का खर्चा जाने का कुल खर्चा ३००० रूपये तक आएगा। अगर आप बड़े होटल में स्टे करते है तो खर्चा और भी ज्यादा बढ़ सकता हैं। कुफरी में जब बर्फबारी पड़ती है तो पहाड़ और पेड़ बर्फ से लद जाती हैं। यह नजारा इतना खुबसुरत होता है की आंखों पर भी यकीन नहीं होता हैं।
कुफरी शिमला के अन्य जगहों की अपेक्षा ज्यादा ठंडी जगह हैं। कुफरी में आप घुड़सवारी और स्कीइंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। हनीमून के लिए कपल्स के लिए यह पसंदीदा जगहों में से एक हैं।
यह भी पढ़ें ऊटी में घूमने के स्थल – ऊटी में यहाँ नहीं गए तो ऊटी जाना हैं बेकार
समर हिल्स

यह शिमला की सबसे उंची पहाड़ियों में से एक हैं। यह स्थल कैम्पिंग के लिए सबसे बेस्ट हैं। गर्मियों के मौसम में इस पहाड़ी पर सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं। समर हिल्स भ्रमण के लिए कम से कम २ दिन का समय निकालना पड़ता हैं। इस पहाड़ी पर चारों तरफ हरियाली ही हरियाली हैं। जिसे देखने के बाद आप किसी भी प्रकार का टेंशन और दुःख दर्द भूल जाएंगे। सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाने के लिए यह स्पॉट बेस्ट है क्योकि यहां की बैकग्राउंड आपकी फोटोज और विडियोज आकर्षक और खुबसुरत बनाती हैं।
यह भी पढ़ें भूकंप से खुद को सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी – भूकंप सुरक्षा जानकारी
शिमला घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं?
शिमला घुमने के लिए आपको लंबी छुट्टी लेने की जरूरत पड़ सकती हैं। यहां आने के बाद जल्दी जाने का बिल्कुल भी मन नहीं करता हैं। अगर आप शिमला की सभी महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल की यात्रा करने के विषय में सोच रहे है तो ४ से ५ दिन भी पर्याप्त नहीं हैं। ऊपर बताएं गए सभी 6 प्रसिद्ध स्थानों पर घुमने के लिए आपको कम से कम 6 दिन का समय निकालना ही पड़ेगा। क्योकि यहां की पहाड़ी रास्ते आपको थका सकती हैं। इसलिए जान लीजिए की शिमला घूमने के लिए 6 से 7 दिन का समय पर्याप्त हैं।
यह भी पढ़ें सपने में बालू का ढेर देखना कैसा होता है जाने
शिमला घूमने का सबसे अच्छा महीना कौन सा है?
शिमला में बर्फबारी का मजा लेने के लिए ठंड अर्थात दिसम्बर से मार्च का महिना अच्छा माना जाता हैं। हालांकि गर्मी में यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती हैं। गर्मी (मई से जुलाई) में समर हिल्स, माल रोड, जू, म्यूजियम, प्रसिद्ध मन्दिरों और झड़ने आदि देखने जा सकते हैं। वही आइस स्केटिंग और बर्फ का लुत्फ़ उठाने के लिए ठंड का मौसम ही बेस्ट हैं।
यह भी पढ़ें बच्चों के दांत निकलते समय क्या क्या परेशानी होती है – मुख्य परेशानी
शिमला घूमने में कितना खर्चा आएगा?
शिमला घुमने के लिए प्रति व्यक्ति खर्चा 8 हजार से 35 हजार तक आ सकता हैं। ट्रेवल+खाने+घुमने+ रहने का खर्चा आपके उपर डिपेंड करता हैं। अगर आप साधारण होटल में वहां रहते है तो खर्चा कम हो सकता हैं। लेकिन किसी बड़े होटल में रहने पर आपका खर्चा ज्यादा हो सकता हैं। शिमला टूर पैकेज २८ हजार से 30,000 हजार तक की हैं। आप जितना ज्यादा समय शिमला में रुकेंगे आपका खर्चा भी उतना ही बढेगा।
यह भी पढ़ें पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए – 7 चीजें करनी बेहद हैं जरूरी
शिमला में कैसे कपड़े पहने जाते हैं?
अगर आप शिमला ट्रिप पर जा रहे है तो मोटे और उनी कपडें साथ रखना जरुरी हैं। शिमला में बहुत ठंड पड़ती हैं। इसलिए खुद को बीमार पड़ने से रोकने के लिए जैकेट और उनी टोपी रखना बेहद जरुरी हैं। इसलिए शिमला में लोग ठंड की वजह मोटे कपड़ें पहनते हैं। इसके अलावे सलवार सूट, कुर्ती, पजामा, लम्बे शर्ट, जींस-टीशर्ट और साड़ी पहन सकते हैं।
यह भी पढ़ें बेटे को सुधारने के उपाय – ५ उपाय जरुर आजमाएं
निष्कर्ष
शिमला घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है? और शिमला घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं? आदि जैसे कई सवालों के जवाब इस पोस्ट में दी गयी हैं। शिमला, बॉयफ्रेंड\गर्लफ्रेंड या पति/पत्नी के साथ जाने के लिए सबसे परफेक्ट जगह हैं। शिमला घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से जुलाई तक का हैं। ज्यादात्तर लोग शिमला बर्फबारी का लुत्फ़ उठाने जाते हैं। शिमला में कोई अकेले घुमने नहीं जाता हैं। अगर आप फॅमिली के साथ जा रहे है तो आपकी जेब खाली हो सकती हैं। इसलिए जाने से पहले सेविंग्स जरुर कर लें।
मुझे उम्मीद है की आपको आज की यह खास पोस्ट ” शिमला घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं? – घुमने का स्थान और खर्चे की जानकारी ” बहुत अच्छी लगी होगी। इस पोस्ट को उन दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे जो शिमला घुमने का प्लान कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें भाई की शादी में क्या पहने – टिकी रह जाएँगी सबकी निगाहे सिर्फ आप पर