वक्त बदलने से पहले के संकेत जिसे अक्सर लोग करते है इग्नोर

Spread the love

वक्त बदलने से पहले के संकेत :- जब समय का चक्र घूमता है तो रंक भी राजा बन जाता हैं। जो लोग मेहनत करते है उन्हें देर-सबेर सफलता जरुर मिलती हैं। जब लम्बे समय तक कड़ी मेहनत के बावजूद भी अच्छा वक्त नहीं आता तब मन में एक ही प्रश्न बार-बार दौड़ता है की मेरा टाइम कब आएगा और अच्छा समय आने से पहले भगवान क्या संकेत देते हैं ?। लाइफ में सबकों कभी-न-कभी बुरे दौर का सामना करना ही पड़ता हैं। बुरा वक्त किसी भी रूप में सामने आ सकता हैं जैसे खराब आर्थिक स्थिति, जॉब न मिलना और हमेशा बीमार रहना आदि। लेकिन जब मुसीबतों और खराब वक्त से छुटकारा मिलने का समय होता है तो अच्छा समय आने से पहले भगवान क्या संकेत देते हैं इसकी जानकारी शास्त्रों के अनुसार नीचे दी गयी हैं।

वक्त बदलने से पहले के संकेत जिसे अक्सर लोग करते है इग्नोर
वक्त बदलने से पहले के संकेत जिसे अक्सर लोग करते है इग्नोर

जब समय खराब चल रहा होता है तो लोग सोचते है की उनका भाग्य ही खराब हैं। मेहनत के बावजूद जब निराशा हाथ लगती है तो इस स्थिति में आत्मविश्वास भी धीरे-धीरे कम होने लगता हैं। निराशा जनक और दुःख भरा जीवन जब बर्दाश्त से बाहर होने लगता है तो मन एक ही सवाल को बार-बार दोहराता है आखिर मेरे साथ ही क्यों ?। शास्त्र कहते है की वक्त बदलने से पहले के संकेत इतने साधारण हो सकते है जिनपर लोगों का ध्यान जल्दी नहीं जाता हैं।

अच्छा वक्त आने से पहले मिलते हैं ये 7 संकेत? – वक्त बदलने से पहले के संकेत

अच्छा वक्त आने से पहले मिलते हैं ये 7 संकेत? - वक्त बदलने से पहले के संकेत
अच्छा वक्त आने से पहले मिलते हैं ये 7 संकेत? – वक्त बदलने से पहले के संकेत

जब हमारा वक्त बदलने वाला होता है तो प्रकृति हमें इशारे जरुर करती हैं। जब भी किसी व्यक्ति के साथ कुछ अच्छा या बुरा होने वाला होता है तो भगवान हमें सावधान करने की कोशिश जरुर करते हैं। लेकिन ज्यादात्तर लोग संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं। जिसकी वजह से हमें यह पता ही नहीं चल पाता की आगे उनका भविष्य किन बदलाओं का सामना करने वाला हैं। एक न एक दिन हर किसी का वक्त बदलता हैं। वक्त बदलने से पहले हर किसी को कोई न कोई संकेत मिलता ही हैं। तो आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानते है की वक्त बदलने से पहले के संकेत कैसे होते हैं।

रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में नींद का खुलना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त सबसे शुभ मुहूर्त होता हैं। सुबह 3 से 5 बजे के समय को सबसे शुभ या ब्रह्म मुहूर्त कहते हैं। जब प्रतिदिन इस खास समय पर नींद अपने आप खुलने लगती है तो समझ लेना चाहिए की प्रकृति वक्त बदलने से पहले के संकेत दे रहा हैं। यह समय कोई आम समय नहीं हैं। इस समय किया जाने वाला कोई भी कार्य कभी भी असफल नहीं होता हैं। ज्यादात्तर लोग ब्रह्म मुहूर्त का सही समय नहीं जानते हैं। इसी वजह से जब इस मुहूर्त में नींद खुलती है तो लोग इसे सामान्य समझ इग्नोर कर फिर से सो जाते हैं। रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में नींद का खुलना संकेत है की आपका अच्छा वक्त जल्दी शुरू होने वाला हैं। यह मुश्किल भरे जीवन के अंत की शुरुवात हैं।

घर में गाय और पक्षियों का आगमन

वक्त बदलने से पहले ईश्वर हमें कई माध्यमों से संकेत देती हैं। गाय और पक्षियों का घर के दरवाजे पर बार-बार आना भी शुभ माना जाता हैं। जब भी कोई जीव घर के दरवाजे पर आए तो उसे भोजन जरुर करवाना चाहिए। पशु-पक्षियों जैसे गाय और चिडियां का घर के अंदर या आसपास आकर रुकना या निवास बनाना संकेत है शीघ्र ही उन्नति और प्रगति के द्वारा आपके लिए खुलने वाले हैं।

यह भी पढ़ें बुलबुल का घर में आना शुभ है या अशुभ / मैना पक्षी का घर में आना

पूजा के दौरान आंखों अनचाहे आंसुओं का आना

कुछ लोग दुःख की वजह से ईश्वर के समक्ष रोते हैं। वही कुछ लोग बिना वजह पूजा के दौड़ान रो पड़ते हैं। शास्त्र कहते है की व्यक्ति की आंखों का पूजा के दौड़ान भर जाना और पूजा में उपयोग किया गया फूलों का गोद या सर पर गिरना ईश्वरीय आशीर्वाद को दर्शाता हैं। अर्थात आपके वक्त के बदलने का समय आ चूका हैं। आपकी इच्छाओं और सपनों को एक नयी उम्मीद मिल सकती हैं। अगर आप ध्यानपूर्वक मंथन करेंगे तो समस्यायों को दूर करने के लिए ईश्वर द्वारा दिखाया गया रास्ता जरुर नजर आएगा।

यह भी पढ़ें सदाबहार का फूल भगवान को चढ़ता है या नहीं – पूरी जानकारी शास्त्रों के अनुसार

अनजानी सुगंध और मंत्रों का सुनाई देना

ज्योतिष में वक्त बदलने से पहले मिलने वाले कई संकेतों के बारें में विस्तृत जानकारी दी गयी हैं। अगर आप एक अनजानी और मष्तिष्क को फ्रेश कर देने वाली कोई अद्भुत खुशबू का एहसास कई दिनों से कर रहे है तो यह किसी बड़ी उपलब्धी मिलने के संकेत हो सकते हैं। ऐसा एहसास व्यक्ति को तभी होता है जब जीवन में कोई बड़ा सकारात्मक परिवर्तन होने वाला होता हैं। इसके अलावे ईश्वरीय मंत्रों, घंटी और शंख जैसे पवित्र आवजों का सपने अथवा दैनिक लाइफ में बार-बार सुनाई देना भी इसी ओर इशारा करते हैं।

यह भी पढ़ें सपने में बालू का ढेर देखना कैसा होता है जाने

अंगों का फड़कना

शास्त्र कहते है की शरीर के कुछ खास अंगों का फड़कना बहुत ही शुभ होता हैं। एक दिन में कई बार महिलाओं के बाई और पुरुषों के दाई आंखों या हाथों का फड़कना इशारा है की बुरे वक्त का दौड़ जल्द समाप्त हो सकता हैं। पुरुषों और स्त्रियों के इन अंगों का फड़कना व्यक्ति के लिए कल्याणकारी और शुभ माना जाता हैं।

यह भी पढ़ें दाहिनी आंख का फड़कना महिला उपाय – शास्त्रों के अनुसार समझे

निष्कर्ष

आज की यह इस खास पोस्ट मैंने बताया है की वक्त बदलने से पहले के संकेत कैसे होते हैं। वक्त सब का बदलता हैं। समय न कभी रुका है और न ही कभी रुकेगा। आज अगर आप बुरे दौड़ का सामना कर रहे है तो एक ऐसा समय भी आएगा जब आप अपनी काबिलियत और मेहनत से उस मुकाम को पा सकेंगे जिसका सपना आप अक्सर देखते हैं। अगर आप बिना मेहनत के वक्त बदलने की उम्मीद कर रहे है तो संभव है की आपका सपना सपना ही रह जाएं। इसलिए व्यक्ति को अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए।

उम्मीद है की आपको वक्त बदलने से पहले के संकेत की यह खास पोस्ट अच्छी लगी होगी। इस पोस्ट में दी गयी इन्फो ज्योतिष शास्त्र और अन्य कई शास्त्रों से ली गयी हैं। आप इस जानकारी को बेझिझक अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें पति-पत्नी साथ में क्यों सोते हैं ? / मिलन कब और कैसे होना चाहिए

Leave a Comment