पतला होने का तरीका – क्या खाएं? कितना खाएं?

Spread the love

पतला होने का तरीका: नमस्कार, दोस्तों पतला और स्लिम दिखना भला किसे पसंद नहीं हर इन्सान चाहता हैं की वो पतला और स्लिम दिखें। वैसे भी ज्यादा मोटा शरीर कई बिमारियों को जन्म देती हैं। आज के युवाओं में पतले और स्लिम बॉडी का ट्रेंड चल रहा हैं। गलत खानपान और अनियमित जीवनशैली के कारण अक्सर ही लोग मोटापे के शिकार हो जाते हैं। मोटापा न केवल आपको शारीरिक तौर पे परेशान करती हैं बल्कि मोटापे के कारण आप मानसिक परेशानियों से भी जूझते हैं। तो आज की इस आर्टिकल में, मैं आपको पतला होने का तरीका बताने जा रही हूँ जो बेहद ही असरदार हैं।

पतला होने का तरीका
पतला होने का तरीका

साथ ही पतले होने के लिए क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए, वजन कम करने के लिए कितनी रोटी खानी चाहिए, पतले होने के लिए क्या पीना चाहिए, पतला होने का तरीका क्या हैं ? कौन सी एक्सरसाइज से जल्दी वजन कम होता है? आदि सवालों के भी जवाब देने जा रही हूँ तो इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें और मेरे बताये गए टिप्स को फॉलो जरुर करें।

पतला होने का तरीका

पतला होने के लिए नीचे बताएं गए घरेलु उपाय को जरुर फॉलो करें:

आहार

अधिक खाने से बचे, अपने भोजन या नाश्ते में अधिक से अधिक फाइबर युक्त आहार को शामिल करना सही रहेगा। फाइबर युक्त भोजन ग्रहण करने पर आपको जल्दी भूख नहीं लगती हैं। आपको सुबह सुबह नाश्ते में गेहूं से बनें फ्लेक्स, ओट्स, ड्राईफ्रूट्स, ब्राउन ब्रेड आदि ले सकते हैं। यह आपके मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को नार्मल रखने में मदद करती हैं। इसके अलावे नाश्ते में फल भी खा सकते हैं। फल और हरे साग सब्जियों में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती हैं ज्यादातर फल और सब्जियों में फाइबर, खनिज और विटामिन भरपूर मात्रा में होती हैं। ये हमारे शरीर को उचित पोषण देती हैं साथ ही आप उर्जावान महसूस करते हैं।

चावल, जंक फ़ूड, ज्यादा तेल मशालों या ज्यादा वसा युक्त बनी चीजों से आपको परहेज करना चाहिए। इसके अलावे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन भी आप कर सकते हैं प्रोटीन से युक्त भोजन से आप जल्दी भूख का अनुभव नहीं करते हैं आपका पेट कई घंटों तक भरा रहता हैं। आप पतला होने के लिए कम वसा वाले प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें जैसे : अंडा, मशरूम, राजमा, मुंग का दाल इत्यादि। वसा और कैलोरी की मात्रा कम होने के कारण ये मोटापा घटने में मदद करेगा।

यहाँ पढ़ें लड़कों के चेहरे पर से पिंपल कैसे हटाए

एक्सरसाइज हैं पतला होने का बेस्ट तरीका

अब सवाल आता हैं की सुबह कौन कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए? या कौन सी एक्सरसाइज से जल्दी वजन कम होता है?। दोस्तों व्यायाम पतला होने में आपकी काफी मदद कर सकता हैं। रोज सुबह व्यायाम करने की आदत डालें। कम से कम 2 km की दौड़ लगायें और जमकर पसीना बहायें। इससे आपके शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट कम होगा। पतला होने के लिए सबसे बेहतर कार्डियो एक्सरसाइज हैं। इस एक्सरसाइज के अंतर्गत दौड़ना, खेलना, कूदना, साइकिलिंग करना, डांस आदि शामिल हैं। इन सब के अलावे High Knee, पावर जैक , ड्रॉप स्क्वैट व्यायाम भी काफी प्रभावकारी हैं।

यहाँ पढ़ें चेहरे की फुंसी हटाने के घरेलू उपाय | कूल्हे पर फुंसी का इलाज

मेथी के चूर्ण

वजन घटने के लिए मेथी का चूर्ण बेहद असरदार माना जाता हैं। इसके लिए आपको मेथी के दानों को पानी में फूलने के लिए रात को छोड़ देना हैं और सुबह खाली पेट पानी के साथ उसका सेवन करना हैं। कुछ महीनों तक इसके सेवन से आपको बहुत फायदा मिलेगा। ध्यान रहे की मार्किट में कई तरह के प्रोडक्ट्स हैं जो ये दावा करते हैं की उससे जल्द वजन कम हो जायेगा वैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। वैसे प्रोडक्ट्स आपको शारीरिक रूप कमजोर कर सकता हैं साथ ही कई एनी बिमारियों को जन्म दे सकता हैं।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

विटामिन C का सेवन हैं पतला होने का तरीका

विटामिन C पतला होने में आपकी काफी मदद कर सकता हैं। विटामिन c फाइट को बर्न तो करती ही हैं साथ ही हड्डियों को भी मजबूती देती हैं। विटामिन C के लिए आप निम्बू, हरी मिर्ची, संतरा, अमरूद, टमाटर आदि का सेवन कर सकते हैं।

यहाँ पढ़ें तुरंत गोरा होने के उपाय(Gore Hone Ke Upay)

पतले होने के लिए क्या पीना चाहिए

दोस्तों पतले होने के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक हैं भरपूर मात्रा में पानी पीना। इसके अलावे रोज सुबह अगर आप हल्का गर्म पानी या गुनगुना पानी पीते हैं तो आपकी मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया तेज होती हैं जो वजन घटने में सहायक हैं। इन सबके अलावे निम्बू पानी, ग्रीन टी, अनानास का रस पी सकते हैं। मुझे उम्मीद हैं आपको इस सवाल का जवाब मिल गया होगा की पेट कम करने के लिए सुबह क्या पीना चाहिए?। यह पतला होने का तरीका सबसे बेस्ट हैं

वजन को संतुलित रखने के फायदे

दोस्तों वजन को संतुलित रखने के अनेक फायदें हैं जैसे अगर आपका वजन संतुलित हैं तो आपको डायबिटीज, हाई बीपी या एनी प्रकार की हृदय सम्बन्धी बिमारियों के होने का खतरा कम रहता हैं। इसके अलावे आप अपने मन पसंद ऑउटफिट पहन पाते हैं। आप आसानी से दौड़ पाते हैं। इसके अलावे अगर आप स्लिम दीखते हैं तो लोग आपकी तरफ आकर्षित भी होते हैं। आपको बता दे की अधिक वजन का बढ़ना अपने आप में ही एक बीमारी हैं।

पतला होने के लिए खास टिप्स

पतला होने के लिए नीचे बताएं गए चीजों पे ध्यान दे:

  1. अधिक खाने से बचे, खाने की एक रूटीन बनायें।
  2. खाने में चीनी का इस्तेमाल कम से कम करें।
  3. घर के जरुरी गतिविधि जैसे कपड़े धोना, घर झाड़ना, बगीचे को साफ़ करना यानी शारीरिक श्रम जरुर करें।
  4. धयन रखें की भोजन में नमक की मात्रा सामान्य या सामान्य से कम हो तो बेहतर हैं।
  5. जो भी खाएं उसे अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए।
  6. सीढियों का ज्यादा प्रयोग करें।
  1. एक जगह ज्यादा देर तक बैठे न रहें। थोड़े थोड़े समय के अन्तराल पर टहलना उचित रहेगा।
  2. बाहरी खाने जैसे समोसे, कोल्डड्रिंक आदि का सेवन न करें।
  3. नशा से दूर रहें।

आज के इस पोस्ट में मैंने आपको पतला होने का तरीका बताया हैं। पतला होने के लिए रोज व्यायाम जरुर करें। अधिक पढ़ें

यहाँ पढ़ें Adi phatne ka gharelu ilaaj । फटी एडियों का इलाज

5 thoughts on “पतला होने का तरीका – क्या खाएं? कितना खाएं?”

Leave a Comment