पीरियड लाने का उपाय – 5 सबसे आसान उपाय

Spread the love

पीरियड लाने का उपाय : पीरियड आना एक नेचुरल प्रक्रिया का हिस्सा हैं। पीरियड आने का मतलब हैं आप माँ बनने के योग्य हैं। लेकिन कई बार नहीं आने के कारण लड़कियां या महिलाएं चिंतित हो जाती हैं। इस मामले में चिंतित होना लाजमी हैं। चाहे पीरियड न आने के कोई भी कारण हो यह चिंता का विषय हैं। आज की लेख में मैं आपको पीरियड से जुड़ी कई प्रश्नों के उत्तर देने जा रही हूँ साथ ही आपको बताउंगी की पीरियड न आने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं और पीरियड लाने का उपाय क्या हैं।

पीरियड लाने का उपाय
पीरियड लाने का उपाय

दोस्तों पीरियड का सही वक़्त पर आना जरुरी होता हैं। एक स्वस्थ महिला में पीरियड का चक्र 28 दिन का होता हैं । हालाँकि यह थोड़ा इधर उधर हो सकता हैं जो बेहद आम हैं। पीरियड के समय कई महिलाओं को गंभीर दर्द जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता हैं जिसके कारण महिलाएं पीरियड के समय कही ट्रेवल करना नहीं चाहती हैं। यही नहीं गर्भधारण की प्लानिंग भी पीरियड की स्थिति के आधार पर किया जाता हैं और इन्हीं कारणों से महिलाएं समय पर पीरियड लाने का उपाय खोजती हैं। समय पर पीरियड न आने के कई कारण हो सकते हैं। आइये आपको बताते हैं की समय पर पीरियड न आने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं।

पीरियड के लेट आने के क्या कारण हैं?

विशेषज्ञों के अनुसार एक स्वस्थ पीरियड साइकिल 21 से 35 दिन का हो सकता हैं। जब पीरियड ज्यादा लेट आता हैं या जिन लड़कियों को 15 साल के बाद भी पीरियड्स नहीं आते हैं तो इस स्थिति को एमोनेरिया कहते हैं। अनियमित पीरियड या लम्बे समय के बाद पीरियड आने से महिलाओं को कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ता हैं। जिनमें सबसे प्रमुख समस्या हैं गर्भधारण में परेशानी होना। जी हाँ पीरियड ज्यादा लेट आने से प्रेगनेंसी के चांसेस बिल्कुल कम हो सकती हैं। इसी कारण मैं आपको पीरियड लाने का उपाय इस लेख में बताउंगी। लेकिन इससे पहले चलिए जानते हैं की पीरियड लेट होने क्या -क्या कारण हो सकते हैं।

1. स्ट्रेस में रहने के कारण
2. प्रेगनेंसी की अवस्था में पीरियड नहीं आते
3. मेनोपौज
4. थायरोइड बीमारी का होना
5. बहुत ज्यादा वजन के कारण
6. ज्यादा गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से

इन सबके अलावे कुछ अन्य बीमारियाँ जैसे डायबिटीज, सिलिएक रोग आदि कारणों से भी पीरियड लेट हो सकता हैं। पीरियड लाने का कुछ बेहतरीन घरेलु उपाय से सामान्य कारणों द्वारा पीरियड न आने की समस्या का निदान संभव हैं।

Also, Read नमक से प्रेगनेंसी टेस्ट कैसे करें – घर पे ही आसानी से

पीरियड लाने का उपाय

चलिए जानते हैं पीरियड लाने के कुछ घरेलु उपाय के बारें में। लेकिन ध्यान रहे की अगर आप प्रेग्नेंट हैं और प्रेगनेंसी के कारण आपका पीरियड लेट हैं तो इससे आपको नुकसान भी हो सकता हैं। इसलिए किसी भी उपाय को आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें।

क्या खाने से पीरियड आता है

1. अनानास से पीरियड लाने का उपाय

पीरियड लाने का एक बेहतरीन उपाय हैं। यह पीरियड लेट आने या न आने की समस्या को दूर कर सकता हैं। साथ इस इसका सेवन पीरियड्स में होने वाले दर्द से भी राहत देता हैं। दरसल एक शोध से पता चला हैं की अनानास में उपस्थित ब्रोमलेन एंजाइम सुजन को कम करती हैं और अनियमित पीरियड की समस्या को दूर करती हैं। अनानास का सेवन आप जूस के रूप में कर सकती हैं। इसका सेवन दोपहर के वक़्त किया जाना उचित हैं।

Also, Read प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है

2. अदरक

पीरियड लेट या अनियमित आने की समस्या में अदरक फायदेमंद हैं। आयुर्वेद में अदरक का एक विशेष स्थान हैं। अदरक के सेवन से युटेरस पर प्रेशर पड़ता हैं जिससे ब्लीडिंग आने लगती हैं। इसमें कई ऐसे गुण पायें जाते हैं जो अनियमित पीरियड की स्थिति में लाभकारी हैं। पीरियड लेट आने या न आने की समस्या में इसका सेवन आप एक कप पानी में अदरक को उबालकर चीनी मिश्रित कर करें। इस मिश्रण को दिन में तिन बार पियें इससे पीरियड की समस्या दूर होगी। यह पीरियड लाने का एक बेहद प्रभावकारी उपाय माना जाता हैं।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

3. हल्दी

हल्दी का उपयोग हर घर के रसोई में किया जाता हैं। इसका उपयोग ज्यादात्तर लोग शब्जियों या खिचड़ी के रंग को बदलने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं की हल्दी एक आयुर्वेदिक औषधी हैं जिसका उपोयोग कई तरह के रोगों में किया जाता हैं। हल्दी के उपयोग से आप पीरियड को जल्दी ला सकते हैं। दरसल हल्दी में एम्मेनागॉग प्रभाव पाया जाता हैं जिससे ब्लड फ्लो बढ़ सकता हैं। साथ ही यह पीरियड के दर्द को कम करने में भी मददगार हैं। इसका सेवन करने के लिए एक ग्लास गर्म पानी में 1 चम्मच हल्दी को अच्छी तरह मिलाकर पीरियड आने के 10 दिन पहले से पीना शुरू करें। इस तरह आपका पीरियड वक्त पर आएगा।

Also, Read औरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं

4. दालचीनी

पीरियड लाने का उपाय की इस लेख में दालचीनी को कैसा छोड़ा जा सकता हैं। दालचीनी हमारे शरीर के temprature को बूस्ट करता हैं। साथ ही इसमें पायें जाने वाले हाइड्रोक्सीचैल्कोन तत्व पीरियड को जल्दी लाने में मदद करता हैं। इसके सेवन से पीरियड के दर्द में भी आराम मिलता हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार पीरियड आने के समय से 5 दिन पहले से इसका सेवन शुरू कर देना चाहिए। इसका सेवन एक गिलास दूध में आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर डालकर किया जाना चाहिए। इससे आपके अनियमित पीरियड की समस्या दूर हो जाएगी।

Also, Read बेटे होने के 4 लक्षण : लक्षणों से जाने गर्भ में पल रहे बच्चे के बारें में

5. गर्म पानी हैं पीरियड लाने का उपाय

पीरियड लाने का उपाय का सबसे अच्छा जवाब हैं गर्म पानी, जी हाँ चाहे अनियमित पीरियड की समस्या हो या पीरियड ज्यादा लेट आने की समस्या, इन समस्यायों में गर्म पानी आपकी मदद कर सकता हैं। इसके लिए एक बोतल में गर्म पानी भर लें और पेट के निचले हिस्से में धीरे-धीरे गुडकाएं। इस तरह सिकाई करने से पीरियड जल्द लाने में मदद मिलेगी। आप गर्म पानी की सिकाई के साथ हल्का गर्म पानी का भी सेवन जरुर करें। इस तरह पीरियड के अनियमित आने की समस्या का समाधान निकल सकता हैं।

Also, Read गर्भ ठहरने की विधि – आसान और जबरदस्त उपाय

पीरियड लाने का उपाय – पीरियड्स केयर टी प्लस और पतंजलि शतावर चूर्ण

महिलाओं में अनियमित पीरियड और पीरियड से सबंधित अन्य समस्यायों में पीरियड्स केयर टी प्लस काफी मदद करता हैं। इसे नेचुरल तरीके से बनाया गया हैं जिसमें शतावरी, अदरक की जड़, पुदीना, अश्वगंधा अशोक पेड़ की छाल जैसे कई प्राकृतिक चीजें हैं। साथ ही अनियमित पीरियड की समस्या में पतंजलि शतावर चूर्ण का उपयोग किया जा सकता हैं। शतावर चूर्ण महिलाओं में कमजोरी और पीरियड्स की समस्या में लाभ देता हैं। पीरियड लाने का उपाय में इतना ही आपका धन्यवाद।

Also, Read सब्जा बीज (Sabja Seeds in Hindi) के असीमित लाभ और सम्पूर्ण जानकारी

नोट: यह एक सामान्य जानकारी है लक्षणों के आधार पे डॉक्टर से संपर्क जरुर करें।

निष्कर्ष

पीरियड लाने का उपाय के इस पोस्ट में मैंने आपको 5 ऐसे घरेलु उपाय बताएं हैं जो पीरियड समय पर लाने में मदद करेगी। लेकिन ध्यान रहे की अगर आपका पीरियड लेट आने का प्रेगनेंसी या कोई रोग हैं तो इन नुस्खों को अपनाने से बचें। कारणों और लक्षणों के अनुसार डॉक्टर से मिलकर इसकी जाँच आवश्यक हैं। डॉक्टर आपको उचित सलाह और दवाइयों के माध्यम से आपका इलाज करेंगे।

पीरियड लाने का उपाय का यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरुर करें।

Q. तुरंत पीरियड लाने के लिए क्या करे?

Ans: गर्म पानी से सिकाई तुरंत पीरियड लाने और पीरियड के दर्द में लाभकारी हैं।

Q. एक घंटे में तुरंत पीरियड्स आने के लिए क्या खाना चाहिए?

Ans: एक घंटे में तुरंत पीरियड लाने का कोई उपाय नहीं हैं। लेकिन अनानास का जूस जल्दी पीरियड लाने में मदद कर सकती हैं।

Q. पीरियड 1 दिन में कैसे लाएं?

Ans: पीरियड जल्दी लाने के लिए अदरक को उबालकर उस पानी में चीनी मिलाकर करें।

Q. क्या खाने से पीरियड जल्दी आता है?

Ans: अनानास और विटामिन सी से भरपूर फल खाने से जल्दी पीरियड आता हैं।

Also, Read स्किन एलर्जी का देसी इलाज – 3 सबसे प्रभावकारी घरेलू उपाय

2 thoughts on “पीरियड लाने का उपाय – 5 सबसे आसान उपाय”

Leave a Comment