बड़ों के पेट में कीड़े होने के लक्षण -कारण और उपाय

Spread the love

बड़ों के पेट में कीड़े होने के लक्षण कारण और उपाय : बड़ों के पेट में कीड़े होना बहुत आम हैं। पेट में कीड़े होने पर क्या-क्या लक्षण दिखाई देते हैं और इसके पीछे का कारण क्या हैं इन सबसे से जुड़ी पूरी जानकारी इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं। इसलिए इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़े और बड़ों के पेट में कीड़े होने पर लक्षण और इसके उपाय के बारें में जाने।

बड़ों के पेट में कीड़े होने के लक्षण -कारण और उपाय
बड़ों के पेट में कीड़े होने के लक्षण -कारण और उपाय

दोस्तों बड़ों के पेट में कीड़े होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। पेट में कीड़े होने पर कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं जैसे: पेट में दर्द की समस्या, भूख में कमी और वजन में गिरावट, कमजोरी इत्यादि। आपको पता की पेट के कीड़े गैस्ट्रोइन्टेसटाइनल ट्रैक्ट में में अधिकत्तर मामलों में पायें जाते हैं। पेट के कीड़े आंत के वोल्व से चिपके होते हैं। यह गंदे पानी पीने कच्चे मांस के सेवन से हो सकते हैं। पेट में कई तरह के कीड़े हो सकते हैं जैसे पिनवोर्म, फ्लूक, टैपवार्म और राउंडवार्म इत्यादि। कृमि (worm) के कारण पेट में कीड़े होने की समस्या को Helminthiasis कहा जाता हैं।

ज्यादात्तर मामलों में पेट इसी प्रकार के कीड़े की मौजूदगी होती हैं जिससे बड़ों के पेट में कीड़े होने के लक्षण दिखाई देते हैं। तो चलिए पहले हम जानते हैं की बड़ों के पेट में कीड़े होने के लक्षण क्या-क्या दिखाई देते हैं।

बड़ों के पेट में कीड़े होने के लक्षण

जब बड़ो के पेट में कीड़े होने की समस्या उत्पन्न होती हैं तो नीचे बताएं गए लक्षण दिखाई दे सकते हैं:

1. आँखों में रेडनेस का होना
2. पेट में रह रह के दर्द होना
3. जीभ का सफ़ेद हो जाना
4. भूख में कमी का होना
5. मुख से बदबू का आना

ऊपर बताई गयी स्थितियां बड़ों के पेट में कीड़े होने के प्रमुख लक्षण हैं। इसके अलावे पेट में कीड़े होने पर कभी उल्टी, जी मिचलाने आदि की भी समस्या हो सकती हैं।

Also, Read सिर में गुम चोट लगने पर क्या करें – ये गलती आपको भारी पड़ेगी

बड़ों के पेट में कीड़े होने के कारण

अब तक मैंने आपको बड़ों के पेट में कीड़े होने के लक्षण के बारें में बताया हैं। अब हम जान लेते हैं की किन कारणों से बड़ों के पेट कीड़े उत्पन्न होने की समस्या होती हैं।

1. गलत खान पान

जी हाँ, बड़ों के पेट में कीड़े होने के मुख्य कारण दूषित खान पान हैं। अक्सर लोग रोड पे बिक रहे गोलगप्पे या दूषित पानी में बने भोजन ग्रहण करते हैं। जिस कारण से हमारे पेट में कीड़े होने की समस्या उत्पन्न होती हैं।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

2. गन्दगी

गंदगी भी पेट में कीड़े होने के प्रमुख कारणों में से एक हैं। गंदी चीजों के छूने या खाने से पहले हाथ को न धोने से भी यह समस्या उत्पन्न होती हैं। इसके अलावे शारीरिक श्रम की कमी भी बड़ो के पेट में कीड़े के कारण हैं।

3. कच्चे खाद्य पदार्थों के सेवन से

जी हाँ चाहे हरी साग सब्जियां हो या मांस, अगर इन्हें अच्छी तरह पकाकर न खाया जाएँ तो यह भी बड़ों के पेट में कीड़े होने की सम्भावना को बढ़ा देती हैं।

Also, Read सब्जा बीज (Sabja Seeds in Hindi) के असीमित लाभ और सम्पूर्ण जानकारी

पेट को कीड़े से बचाने के लिए सावधानी बरतें

1. खाना खाने से पहले अच्छी तरह साबुन से हाथ जरुर धोएं
2. बासी खाना या दूषित पानी पीने से बचे
3. पका हुआ भोजन ग्रहण करें
4. पीने के पानी को उबालकर और छानकर पियें
5. बाहरी खाने और जंक फ़ूड को टाटा बाय बाय कहें
6. नाखूनों की साफ सफाई का ध्यान रखें
7. चीनी युक्त खाद्य पदार्थ या चोकलेट आदी का सेवन कम करें

बड़ों के पेट में कीड़े हो तो क्या करें – घरेलु उपाय

बड़ों के पेट में कृमि होने के लक्षण के बारें में तो आप जान गए अब मैं आपको इस समस्या के कुछ घरेलु उपाय बताने जा रही हूँ।

1. चावल और सरसों तेल

1 गिलास पानी में 3 चम्मच चावल और 1 चम्मच राइ या सरसों डालें और उसमें स्वाद अनुसार नमक दाल दे। इसे गैस पर चढ़ाकर अच्छी तरह उबालें । उबलने के इसे गिलास में छानकर कम से कम 7 दिनों तक पियें। ऐसा करने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

2. तुलसी का पत्ता

तुलसी के पत्ते भी पेट के कीड़े के इलाज में काफी प्रभावकारी हैं। अगर बड़ों के पेट में कीड़े हो जाएँ तो आप तुलसी का नुस्खा प्रयोग में ला सकते हैं। इसके लिए आपको तुलसी के कुछ पत्ते तोड़ लेने हैं और उसमें 1 चम्मच अजवाईन और आधे चम्मच हल्दी मिलाकर पानी में अच्छी तरह उबाल लेना हैं। इस पानी को 5 दिन कम से कम जरुर पियें इससे आराम मिलेगा।

Also, Read स्किन एलर्जी का देसी इलाज – 3 सबसे प्रभावकारी घरेलू उपाय

3. नीम के पत्ते

एंटी-बैक्टिरीयल तत्व की मौजूदगी के कारण नीम के पत्ते बड़ों में पेट के कीड़े के इलाज में उपयोग किये जाते हैं। यह पेट के कीड़ों को नष्ट कर देते हैं। इसके लिए नीम के 10 पत्ते पीसकर उसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर रोज सुबह खाली पेट खाएं।

ध्यान रहें ये घरेलु नुस्खें अगर कार्य न करें तो आयुर्वेदिक दवाइयों का उपयोग करें या डॉक्टर से संपर्क कर पेट की जाँच करवाएं।

Also, Read चेहरे के लिए सबसे बेस्ट क्रीम कौन सी है? – 5 सबसे प्रभावकारी क्रीम

नोट: यह सामान्य जानकारी हैं गंभीर स्थिति में डॉक्टर से से संपर्क कार इसका इलाज आवश्यक हैं।

दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको बड़ों के पेट में कीड़े होने के लक्षण, कारण और उपाय की जानकारी दी हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेन्ट के द्वारा हमें जरुर बताएं।

Q. पेट में कीड़े होने से क्या दिक्कत होती है?

Ans: पेट में कीड़े होने से भूख नहीं लगती है और पेट दर्द की शिकायत रहती हैं।

Q. पेट के कीड़े मारने की सबसे अच्छी दवा कौन सी है?

Ans: पेट के कीड़े मारने के लिए सबसे अच्छी दवा नीम और तुलसी के पत्ते से बने नुस्खें हैं।

Q. कीड़े लगने का मुख्य कारण क्या है?

Ans: कीड़े लगने का मुख्य कारण दूषित जल और भोजन हैं।

Q. कैसे पता चलेगा कि पेट में कीड़े हैं?

Ans: पेट में कीड़े होने पर आपको कुछ लक्षण दिखाई देते हैं जैसे जी मिचलाना बार-बार मुंह में थूक आना, पेट में दर्द, भूख कम लगना, शरीर कमजोर होना इत्यादि।

Also, Read पीरियड लाने का उपाय – 5 सबसे आसान उपाय

6 thoughts on “बड़ों के पेट में कीड़े होने के लक्षण -कारण और उपाय”

Leave a Comment