मुल्तानी मिट्टी के नुकसान और फायदे हैरान कर देगा

Spread the love

मुल्तानी मिट्टी के नुकसान और फायदे – मुल्तानी मिट्टी का उपयोग भारत ही नहीं बल्कि दुनियां के कई देशों में फेस पैक और साबुन बनाने में किया जाता हैं। यह एक औषधीय मिट्टी हैं जिसमें चर्मरोगों से लड़ने की क्षमता होती हैं। साथ ही मुल्तानी मिट्टी आपके फेस की त्वचा को मुलायम और चमकदार बनती हैं। मिनरल्स और एंटीसेप्टिक गुणों से युक्त यह मिट्टी स्किन एलर्जी की समस्या दूर करता हैं। इस मिट्टी में कैल्शियम होता हैं। कई लोग शरीर में कैल्शियम कम होने की स्थिति में इसका सेवन भी करते हैं। इसका उपयोग शरीर के किसी भी भाग पे किया जा सकता हैं। यानी इस मिट्टी को आप हाथों और पैरों पर भी लगा सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी के नुकसान और फायदे हैरान कर देगा
मुल्तानी मिट्टी के नुकसान और फायदे हैरान कर देगा

छोटे-छोटे फुंसी की समस्या में इस मिट्टी का लेप लगाना बेहद फायदेमंद होता हैं। इस मिट्टी के लेप से फुंसी नष्ट हो जाती हैं। लेकिन जहाँ इसके अनेकों लाभ हैं इसके कुछ नुकसान भी हैं। आइये आपको इस पोस्ट के जरिये मैं मुल्तानी मिट्टी के नुकसान और फायदे के साथ-साथ मुल्तानी मिट्टी से चेहरे के दाग-धब्बे कैसे हटाए इसके बारे में बताती हूँ।

मुल्तानी मिट्टी का उपयोग पुराने समय से चेहरे को फ्रेश करने और बालों की समस्या में किया जाता रहा हैं। यह त्वचा रोगों (multani mitti benefits for skin) से लड़कर चेहरे को रोगों से मुक्त कर आकर्षक बनाता हैं। आधुनिक समय में मुल्तानी मिट्टी के उपयोग करने के तरीके काफी बदलाव आया हैं। अब इस मिट्टी की मदद से कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनायें जाते हैं जैसे : साबुन , फेस पैक आदि। यह आसानी से अमेज़न और फ्लिप्कार्ट जैसे शौपिंग साइट्स पे उपलब्ध हैं। चलिए जानते हैं की मुल्तानी मिट्टी के नुकसान और फायदे के बारें में, उसके बाद आपको बताउंगी की इसका फेस पैक कैसे तैयार करते हैं।

मुल्तानी मिट्टी के फायदे – मुल्तानी मिट्टी से बाल धोने के फायदे

मुल्तानी मिट्टी त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद (multani mitti ke fayde) हैं। यह त्वचा और बालों की समस्याओं के लिए सबसे बेहतरीन घरेलू उपाय हैं। इसके उपयोग से त्वचा ग्लो करता हैं और बालों को मजबूती मिलती हैं। इसका इस्तेमाल गाँव देहात में ज्यादा किया जाता हैं। हालाँकि शहरों में भी बड़े पैमाने पर इसका उपयोग साबुन और फेसपैक के रूप में किया जाता हैं। मुल्तानी मिट्टी से बने फेसपैक लगाने से कील मुहांसे जड़ से नष्ट हो जाते हैं। अगर आपके चेहरे पे कही निशान हैं तो इसे लगाते रहने से निशान हल्के होने लगते हैं।

मुल्तानी मिट्टी का उपयोग कई लोग कैल्शियम की कमी को पूरा करने में भी करते हैं। इसके उपयोग से बाल जल्दी नहीं पकते और काले हो जाते हैं। इसके उपयोग से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता हैं साथ त्वचा के सुजन में कमी देखी जाती हैं। आइयें अब जानते हैं मुल्तानी मिट्टी के नुकसान के बारें में उसके बाद आपको मुल्तानी मिट्टी से फेसपैक बनाने का तरीका बताउंगी।

Also, Read जोगिंग के फायदे ( Jogging Ke Fayde )

मुल्तानी मिट्टी के नुकसान (Multani Mitti ke Nuksan)

दोस्तों मुल्तानी मिट्टी के बहुत सारे फायदे हैं। लेकिन इस मिट्टी के कुछ नुकसान भी हैं जो नीचे विस्तार से बताया गया हैं:

  • मुल्तानी मिट्टी का उपयोग ठण्ड के दिनों में बेहद कम करना चाहिए। अगर आप ठण्ड के दिन में इस मिट्टी को सिर्फ पानी के साथ लगाते हैं तो स्किन ड्राई होने का खतरा रहता हैं।
  • मुल्तानी मिट्टी को सिर्फ पानी के साथ लगाने से कई तरह की प्रोब्लेम्स आ सकती हैं जैसे स्किन पर झुर्रिया होना और स्किन का फटना रुखा होना आदि। इसलिए जब भी मुल्तानी मिट्टी का को लगायें उसमें नैचुरल मॉश्चराइजर जरुर मिक्स करें। नीचे मैं नैचुरल मॉश्चराइजर मिलाकर फेसपैक बनाने का तरीका बताउंगी इसलिए पूरा जरुर पढ़ें।
  • ज्यादा संवेदनशील स्किन पे इसके उपयोग से बचना चाहिए। दरसल सेंसिटिव स्किन पे इसके उपयोग से त्वचा घीस सकती हैं।
  • सर्दी जुकाम खांसी जैसी समस्यायों में इसका उपयोग बिल्कुल न करें। दरसल इसका लेप लगाने से ठंड ज्यादा लगती हैं यह सर्दी जुकाम बढ़ा सकती हैं।
  • प्रतिदिन इसके इस्तेमाल से स्किन लटकने की समस्या आ सकती हैं जिससे आप समय से पहले बूढ़े दिख सकते हैं इसलिए इसका उपयोग सप्ताह में सिर्फ एक बार ही करना ज्यादा फायदेमंद हैं।
  • Also, Read लड़कों के चेहरे पर से पिंपल कैसे हटाए – आसान घरेलू उपाय

मुल्तानी मिट्टी से चेहरे के दाग-धब्बे कैसे हटाए

मुल्तानी मिट्टी से चेहरे के दाग धब्बे को हटाने के लिए आपको इसक फेस पैक बनाना होगा। कई लोग मुल्तानी मिट्टी का उपयोग सिर्फ पानी के साथ करते हैं जिससे फायदे के जगह नुकसान होने की सम्भावना ज्यादा रहती हैं। आइये आपको बताते हैं की मुमुल्तानी मिट्टी फेस पैक कैसे तैयार करते हैं।

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक – 3 तरह से बनायें फेसपैक

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी के फायदे – बनायें इससे फेसपैक

चेहरे पर फुंसी होने पर शहद और मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक (multani mitti face pack) लगाने से फुंसी ठीक होने लगता हैं। इसके लिए एक छोटी कटोरी में 1 चम्मच शहद और आधे चम्मच हल्दी पाउडर डालें। अब उसमें मुल्तानी मिट्टी और पानी डालकर अच्छी तरह पेस्ट बनायें। जब पेस्ट तैयार हो जाएँ तो 15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ दे। उसके बाद अच्छी तरह अपने चेहरे को पानी की सहायता से धो ले।

नीम और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

इसका फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरे में नीम की पत्तियों का पाउडर 2 चम्मच , आवश्यकता अनुसार पानी, 1 निम्बू का रस और 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर अच्छे से पेस्ट बनायें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने तक छोड़े। जब यह सुख जाएँ तो इसे धो लें। इस तरीके से पिम्पल्स की समस्या दूर होती हैं।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर का फेस पैक

अगर आपका स्किन ऑयली हैं तो यह फेस पैक आपके लिए सबसे सही रहेगा। इसके लिए एक कटोरे में चन्दन पाउडर और मुल्तानी मिट्टी को बराबर मात्रा में पानी के साथ मिलाएं। अब उसमें गुलाब जल डालकर मिश्रण को चहरे पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़े।

लड़कियां मुल्तानी मिट्टी क्यों खाती है

शरीर में कैल्शियम की कमी की पूर्ति हेतु लड़के लड़कियां मुल्तानी मिट्टी खाते हैं। लेकिन मुल्तानी मिट्टी खाना बेहद हानिकारक हैं। दरसल इस मिट्टी के सेवन से पथरी किडनी स्टोन होने का खतरा रहता हैं। यही नहीं इसके सेवन से शरीर की पाचन शक्ति भी धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। यह मिट्टी किसी भी प्रकार से आपको लाभ नहीं पहुंचाती हैं। अगर आप इसक असवान कर रहे हैं तो इसका सेवन आज ही रोक दे अन्यथा इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी कहां पाई जाती है

दोस्तों इस मिट्टी का नाम मुल्तान नाम के जगह पे अत्याधिक पायें जाने के कारण रखा गया हैं। मुल्तान पाकिस्तान में स्थित एक शहर हैं। हालाँकि मुल्तानी मिट्टी भारत में राजस्थान, उत्तरप्रदेश, झारखण्ड आदि जगहों पे भी मिलता हैं। इस मिट्टी में मैग्नेशियम, कैल्शियम और सिलिका जैसे कई खनिज मौजूद होते हैं।

Also, Read चेहरे की फुंसी हटाने के घरेलू उपाय | कूल्हे पर फुंसी का इलाज

निष्कर्ष

इस पोस्ट में मैंने आपको मुल्तानी मिट्टी के नुकसान और फायदे के बारें में बताया हैं। इसका फेस पैक त्वचा की कई समस्यायों से आपको राहत देता हैं। हलांकि इसके ज्यादा इस्तेमाल से स्किन ड्राई हो सकता हैं इसलिए इसका इस्तेमाल सप्ताह में 1 से 2 बार ही करें।

दोस्तों इस आर्टिकल में मुल्तानी मिट्टी के नुकसान और फायदे की सारी जानकारी दी गयी हैं। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरुर करें।

Also, Read बेटनोवेट सी क्रीम चेहरे पर लगाने से क्या होता है

Q&A

Q. मुल्तानी मिट्टी रोज लगा सकते हैं क्या?

Ans: मुल्तानी मिट्टी का उपयोग आप सप्ताह में सिर्फ एक बार ही करें। इसके ज्यादा उपयोग से चेहरे पे झुर्रिया आने की समस्या हो सकती हैं साथ ही स्किन ड्राई हो सकता हैं।

Q. मुल्तानी मिट्टी कितनी देर तक लगाई जाती है?

Ans: मुल्तानी मिट्टी 15 से 20 मिनट तक ही लगाकर छोड़े उसके बाद पानी से अच्छी तरह धोएं।

Q. मुल्तानी मिट्टी से चेहरे के दाग धब्बे कैसे हटाए?

Ans: मुल्तानी मिट्टी से दाग धब्बे हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेसपैक लगायें।

Q. मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

Ans: मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाने के बाद अच्छी तरह चेहरे को धोएं और किसी नेचुरल आयल से हल्की मालिश दे।

और पढ़े

Also, Read चेहरे के लिए सबसे बेस्ट क्रीम कौन सी है? – 5 सबसे प्रभावकारी क्रीम