सपने में सफेद गाय को भागते हुए देखना कैसा होता हैं जाने

Spread the love

सपने में सफेद गाय को भागते हुए देखना कैसा होता हैं जाने – सपनों की दुनियां कभी डरावनी और कभी बेहद खुबसुरत लगती हैं। इस दुनियां में कुछ भी बिना वजह नहीं होता हैं। हिन्दू धर्म में गाय को माँ का दर्जा मिला हुआ हैं। गाय में सभी प्रमुख देवताओं का वास हैं। इसी कारण गाय के मल- मूत्र, दूध और घी को पवित्र माना जाता हैं। जिसका उपयोग पूजा-पाठ में होता हैं। मादा को गाय और नर को बैल कहा जाता हैं। प्राचीन काल से ही बैल खेत जोतने में सहायता करते आ रहे हैं। आइए जानते हैं की सपने में सफेद गाय को भागते हुए देखना या गुस्से में देखना कैसा होता हैं।

सपने में सफेद गाय को भागते हुए देखना कैसा होता हैं जाने
सपने में सफेद गाय को भागते हुए देखना कैसा होता हैं जाने

बैल बहुत ही ताकतवर होते हैं। कुछ लोगो को सपने में गाय और बैल दिखाई देते हैं। अमृत के समान दूध देने वाली गाय की सेवा करना बड़ा ही शुभ माना जाता हैं। जो लोग अपने जीवन काल में गाय की सेवा सच्चे मन से करते हैं उनके पूर्व जन्म के पाप भी नष्ट हो जाते हैं। भगवान श्री कृष्ण भी गाय की सेवा करते थे। ऐसे में सपने में सफेद गाय को भागते हुए देखना किसी के मन को अस्थिर कर सकता हैं। क्योकिं माता समान गाय का दूर होना मन में कई सवाल खड़े करने लगता हैं। तो आइए विस्तार से समझते हैं की सपने में सफेद गाय को भागते हुए देखना कैसा होता हैं।

सपने में सफेद गाय को भागते हुए देखना

गाय अनेक रंग और नस्ल की होती हैं। अलग-अलग रंग और स्थितियों में गाय और बैल का सपने में आना भविष्य में आपके साथ कुछ अच्छा या बुरा होने के संकेत देता हैं। सपने में सफेद गाय को भागते हुए देखना शुभ माना जाता हैं। मंदे व्यापार और सुस्त चल रही जिंदगी एक बार फिर से उफान पर होगा। कार्यक्षेत्र में मुनाफा बढेगा और आपके घर में शांति फिर से बहाल होगी। अपनों से मनमुटाव समय के साथ कम होता चला जाएगा और एक समय ऐसा आएगा जब घर का वातावरण सकारात्मकता से भरपूर होगा। अपार अन्न और धन आपके परिवार की खुशियों को चौगुना कर देगा।

यह भी पढ़ें सपने में बहुत तेज बहता हुआ पानी देखना कैसा होता हैं जाने

सपने में बैल को भागते हुए देखना

सपने में बैल को भागते हुए देखना

स्वप्नद्रष्टा के लिए यह सपना शुभ हैं। बैल शक्ति, जीवन और प्रगति का प्रतिक हैं। अगर बैल आपके पीछे दौड़ अथवा भाग रहा हैं तो इसका मतलब हैं की आप जीवन में समय से पूर्व ही उन चीजों को प्राप्त करेंगे जो आपको सम्पूर्ण भौतिक सुख का आनंद देगा। कारोबार और जॉब पहले की तुलना में और अधिक चैलेंजिंग हो सकता हैं लेकिन अपनी सूझ बुझ से उस स्थिति का सामना कर समाधान निकालने में १००% सफल होंगे।

यह भी पढ़ें सपने में शरीर पर फफोले देखना / सपने में हाथ पैर में छाले देखना

सपने में गाय को गुस्से में देखना

सपने में गाय का शांत या खाते-पीते हुए देखना शुभ हैं लेकिन गुस्से में देखना अशुभ हैं। अगर यह सपना हर रोज आता हैं तो सावधान हो जाएं क्योकिं प्रकृति द्वारा दिया गया एक अशुभ संकेत हैं। यानी निकट भविष्य में ऐसा कोई कदम आपको नहीं उठाना जिसमें हानि या किसी तरह का रिस्क हो। इसके बावजूद अगर संकेतों को नजरंदाज करते हैं तो आपको आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ सकता हैं।

यह भी पढ़ें सपने में केले का गुच्छा देखना देता हैं अचंभित कर देने वाले संकेत

सपने में लाल गाय को देखना

सपने में लाल गाय को देखना भी शुभ माना जाता हैं। व्यापार, शिक्षा और जीवन के हर मोड़ पर आपके साथ अच्छा ही होगा। जिस जॉब या व्यापार के लिए दिन-रात एक कर मेहनत कर रहे हैं उसे पाकर आपकी किस्मत चमक उठेगी। सफलता से आपके कदम महज कुछ पल की दुरी पर ही हैं इसलिए मेहनत करते रहे।

यह भी पढ़ें सपने में दूसरे के सिर से जुएं निकालना / सपने में लिख देखना

काली गाय का घर में आना

गाय का घर के दरवाजे पर खुद चल कर आना नार्मल बात नहीं हैं। काली गाय का घर में आना शनी कृपा को दर्शाता हैं। यह बहुत ही शुभ स्थिति हैं। जिसका मतलब हैं की न्याय के देवता महाराज शनी आपके अच्छे कर्म से प्रसन्न हैं। उनकी शुभ दृष्टि से किसी भी कार्य में आने वाली बाधा स्वत: ही नष्ट हो जाएगी। अगर आपके घर के दरवाजे या आसपास कही भी काली गाय दिखती हैं तो उसे रोटी खिलाना न भूलें। ऐसा करने से ग्रहों का दोष भी मिटता हैं।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष – सपने में सफेद गाय को भागते हुए देखना

हर एक सपना स्वप्नद्रष्टा के सम्पूर्ण जीवन का एक अभिन्न हिस्सा होता हैं। क्योकिं सपने आपके साथ होने वाली घटनाओं को संकेत के रूप में दिखलाने का प्रयत्न करती हैं। अगर द्रष्टा गाय और बैल को खुद को हानि पहुंचाते देखता हैं तो यह खतरे की निशानी हैं। जीवन पथ पर संकट का रूप लेकर कई स्थितियां सामने आएंगी। इसलिए सतर्क रहकर स्थिति को भांपते हुए कदम बढ़ाएं।

आशा हैं की लेख ” सपने में सफेद गाय को भागते हुए देखना कैसा होता हैं जाने ” की जानकारी आपके मन की शंका को दूर करेगा। इस लेख को स्वप्नद्रष्टा के साथ शेयर जरुर करें।

यह भी पढ़ें सपने में पुलिस का घर आना और दोस्ती करना देते हैं बड़े संकेत

Leave a Comment