गंजे सिर पर बाल उगाने का तेल, दोबारा उगेंगे बाल करो यह उपाय

Spread the love

गंजे सिर पर बाल उगाने का तेल, दोबारा उगेंगे बाल करो यह उपाय – आजकल के युवाओं की सबसे बड़ी समस्या गंजापन हैं। कम उम्र में ही यह समस्या लोगों को परेशान कर रही हैं। इस समस्या के चलते हैं लड़के लड़कियों के सामने आत्मविश्वास की कमी महसूस करते हैं। आपने कई ऐसी खबरें भी सुनी होगी की लड़की ने गंजे होने के चलते लड़के का शादी का प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया। खैर यह समस्या आज के समय में बेहद आम हो चुकी हैं। ज्यादात्तर पुरुषों के बाल 30 की उम्र के बाद तेजी से झड़ने लगते हैं। लेकिन अब २० की उम्र के बाद ही बाल सर के दोनों साइड या पीछे से गायब होने लगते हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का तेल इस समस्या से जल्दी निजात दिलाने में मदद कर सकता हैं।

गंजे सिर पर बाल उगाने का तेल
गंजे सिर पर बाल उगाने का तेल

महिलाओं में गंजेपन की समस्या बहुत कम देखी जाती हैं। लेकिन ऐसा नहीं की यह समस्या सिर्फ पुरुषों में ही होती हैं। महिलाएं भी इस समस्या की शिकार हो सकती हैं। हालांकि महिलाओं के बाल पुरुषों की भांति यत्र-तत्र से नहीं झड़ते हैं। महिलाओं के बाल पतले होकर पुरे सर से एक साथ झड़ते हैं। खैर हम जानेंगे की महिलाओं और पुरुषों की इस सबसे बड़ी समस्या का निदान कैसे संभव हैं। गंजे सिर पर बाल कैसे उगाए इसकी सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से पढ़ें।

गंजेपन का कारण

गंजेपन का कारण
गंजेपन का कारण
  • अनुवांशिक – अगर आपके परिवार के किसी सदस्य को पहले कभी यह बीमारी रही हो तो आपको भी होने के चांसेज हैं।
  • हार्मोनल चेंजेज – टेस्टोस्टेरोन असंतुलन भी गंजेपन का कारण बन सकती हैं।
  • टेंशन – अत्याधिक टेंशन भी बाल झड़ने की बड़ी वजह हो सकती हैं।
  • पोषण संबंधी समस्या – अगर आप खान-पान सही नहीं रखते हैं तो ऐसी स्थिति में भी गंजेपन का शिकार हो सकते हैं. खाने में जिंक, बायोटिन और विटामिन युक्त खाद्य पदार्थ न हो तो बालों का झड़ना तीव्र हो सकता हैं।
  • दवा – एंटीबायोटिक्स और कीमोथेरेपी दवाओं के चलते भी बाल झड़ते हैं।
  • इन सबके अलावे पर्यावर्णीय कारक और कुछ बीमारियों जैसे कैंसर, एलोपेसिया एरीटा, थायराइड और पीसीओएस में भी बाल झड़ना आम हैं।

यह भी पढ़ें बालों को 5 दिन में लंबा कैसे करें? – तुरंत शुरू होगा असर

गंजे सिर पर बाल उगाने का तेल

मार्किट में हजारों तरह के तेल बेचे जाते हैं जो दावा करते हैं की इसे लगाने से गंजा हो चूका सर भी बालों से लहलहाने लगेगा। लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत हैं। अगर गंजेपन की समस्या अनुवांशिक कारणों के चलते है तो बालों को दुबारा उगाना बहुत चेलेंजिंग हो सकता हैं। लेकिन यह नामुमकिन भी नहीं हैं। आप अपने लाइफस्टाइल, खानपान, आयुर्वेदिक उपचार और कुछ खास तेलों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

भृंगराज तेल – गंजेपन का रामबाण तेल

भृंगराज का तेल गंजेपन की समस्या को दूर कर सकता हैं। इस तेल में मौजूद विटामिन ई बालों की कमजोर जड़ो को मजबूती देता हैं। रोजाना हलके हाथों से जड़ों को मसाज देते रहने से बाल मजबूत तो होते ही हैं साथ ही गंजापन दूर होता हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढाता हैं जिससे जड़ों को जरुरी पोषण मिलता रहता हैं। इस तेल को रात के समय लगाएं ताकि सुबह तक यह बालों को नमी प्रदान करता रहे। सुबह स्नान के समय किसी अच्छे हर्बल शैम्पू से धो सकते हैं। ध्यान रहे की तेल को बालों में कम से कम ६ घंटे के लिए जरुर लगा रहने दे।

यह भी पढ़ें श्री गोपाल तेल कितने दिन लगाना चाहिए – फायदे और नुकसान की जानकारी

बादाम और सरसों तेल

बादाम का तेल अन्य तेलों के मुकाबले थोड़ा गाढ़ा होता हैं। यह तेल में विटामिन ई और बी अच्छा स्त्रोत हैं जो सर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इस तेल में घर का पेराया हुआ सरसों तेल मिक्स कर जड़ों में मसाज देने से बालों का झड़ना तो रुकता ही है साथ ही किसी बीमारी की वजह से उड़े बाल भी पुन: उगने लगते हैं।

यह भी पढ़ें बादाम पाक के फायदे (Badam Pak ke Fayde)

ऑलिव ऑयल

इस तेल में कई ऐसे पोषक तत्व और विटामिन हैं जो बालों की कई समस्याओं को दूर करने में काफी प्रभावी हैं। इसमें मौजूद विटामिन ई और ए बालों का ख्याल रखते हैं। बालों को अंदर से पोषण प्रदान कर स्वस्थ रखते हैं। इसके अलावे इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी हैं। जो बालों की जड़ों की कमजोरी और डैंड्रफ जैसी समस्यायों के उपचार में सबसे प्रभावी हैं। विटमिन ए सीबम के स्राव को तेज कर जड़ों को मजबूती देता हैं जिससे बाल कम टूटते हैं।

यह भी पढ़ें नाभि में तेल लगाने के नुकसान और फायदे जानकर हैरत में पड़ जायेंगे

गंजे सिर पर बाल उगाने के अन्य घरेलु नुस्खे

गंजेपन के इलाज में आयुर्वेदिक उपचार सबसे बेस्ट मानी जाती हैं। आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं बिना किसी साइडइफेक्ट्स के आपकी प्रोब्लेम्स का अंत करती हैं। गंजेपन के लिए प्याज का रस, फिटकिरी, लहसुन आदि से बने नुस्खे भी काफी प्रभावी हैं। तो आइए आपको बताते हैं की गंजे सिर पर बाल उगाने का नुस्खा कैसे बनाते और उपयोग करते हैं।

गंजेपन के लिए प्याज का रस

एलोपेसिया एरीटा की समस्या में बाल तेजी से झड़ते और गिरते हैं। दरसल जिन लोगों में यह ऑटोइम्यून बीमारी होती हैं उनके बाल पैच की तरह यत्र-तत्र से पूरी तरह गायब हो जाते हैं। इस समस्या में आयरन से समृद्ध भोजन करने की सलाह दी जाती हैं। खैर, सल्फर से समृद्ध प्याज का रस एलोपेसिया एरीटा में काफी प्रभावी हैं। दरसल ncbi में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ लोगों पर किये गए शोध से पता चला हैं की एलोपेसिया एरीटा के इलाज में प्याज का रस दुबारा बाल उगाने में समर्थ हैं। मिक्सी में प्याज को क्रश कर सूती कपडे की सहायता से रस को निकालकर जड़ों में प्रतिदिन लगातार २ महीने तक इसे लगाने से बाल मोटे और मजबूत निकलते हैं।

यह भी पढ़ें बिना केमिकल वाला शैंपू कौन सा है – बालों के लिए 5 सबसे अच्छा शैम्पू

गंजेपन का रामबाण इलाज हैं फिटकरी

फिटकिरी का इस्तेमाल बालों की कई समस्यायों जैसे – बाल झड़ने, सफ़ेद बाल, स्कैल्प इन्फेक्शन और गंजेपन जैसी स्थितियों के इलाज में किया जाता हैं। स्कैल्प के बैक्टीरियल इन्फेक्शन से छुटकारा दिलाने में भी फिटकिरी काफी मदद करता हैं। फिटकिरी के साथ नारियल तेल मिलाकर बालों में लगाने से संक्रमण, डैंड्रफ और तेजी से झड़ते बालों की समस्या से तुरंत निजात मिलता हैं। नुस्खा बनाने के लिए आधे चम्मच फिटकिरी को एक कप तेल में गर्म कर मिक्स करना हैं। उसके बाद स्कैल्प पर मसाज देकर ६ घंटे तक नुस्खे को बालों में ही छोड़ दें। इस नुस्खे को महीने में २-२ दिन के अंतराल पर लगाना बेस्ट होगा। फिटकरी से गंजेपन का इलाज करने के लिए इसके पाउडर में नारियल या सरसों तेल जरुर मिक्स करें।

यह भी पढ़ें बाल किस दिन धोना चाहिए और किस दिन नहीं – दाढ़ी-बाल बनाने का सही समय

लहसुन से गंजेपन का इलाज

लहसुन में एलिसिन कंपाउंड होता हैं जो बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता हैं। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और फंगल रोधी गुण इन्फेक्शन को जड़ से नष्ट करता हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को तेज तो करता ही हैं साथ ही इसके रस से स्कैल्प पर धीरे-धीरे मसाज देते रहने से स्कैल्प इन्फेक्शन दूर होता हैं। जिससे आपके बाल जड़ों से मजबूत होते हैं साथ ही पुन: बालों का विकाश शुरू होता हैं। नुस्खा बनाने के लिए लहसुन की कलियों को छीलकर पीसकर थोड़े पानी में मिश्रित कर दें। अब इस नुस्खे को स्कैल्प पर लगाकर ३ घंटे तक छोड़ दें। जब यह सुख जाए तो शैम्पू से धो ले।

यह भी पढ़ें लहसुन खाने के बाद पानी पीना चाहिए कि नहीं / आखिर क्यों दी जाती है खाली पेट लहसुन खाने की सलाह

एलोवेरा

एलोवेरा के कई लाभ हैं। त्वचा और बालों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं हैं। एलोवेरा जेल में कई विटामिन्स जैसे – ए, इ और सी होता हैं जो बालों को जड़ से स्ट्रोंग करता हैं। यह स्कैल्प त्वचा के इन्फेक्शन को कम करता हैं। बालों में लम्बे समय तक नमी को बरक़रार रखने के साथ-साथ यह तेज धुप से भी बचाता हैं। इसमें मौजूद एलोनिन बालों को तेज ग्रोथ देता हैं। एलोपेसिया जैसी स्थिति में एलोवेरा काफी फायदेमंद हैं। एलोवेरा में थोड़ा सा नारियल तेल और निम्बू मिक्स कर रोजाना स्कैल्प पर मसाज देने से गंजे सर पर भी बाल उगने लगते हैं।

यह भी पढ़ें एलोवेरा जूस के फायदे (Aloe Vera Juice ke Fayde)

गंजे सिर पर बाल उगाने की आयुर्वेदिक दवा

एलोवेरा, रीठा, भृंगराज और ब्राह्मी गंजेपन का आयुर्वेदिक उपचार में प्रभावी हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने की आयुर्वेदिक दवा आप खुद भी घर पर बना सकते हैं। मार्किट में इन सभी के पाउडर आसानी से उपलब्ध जिसे खरीदकर घर पर इस नुस्खे को तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं की की इन आयुर्वेदिक औषधियों का उपयोग कैसे करना हैं।

भृंगराज ब्राह्मी रीठा और एलोवेरा पाउडर

मार्किट में यह पाउडर किसी भी सौन्दर्य प्रसाधन स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा। अमेज़न पर इसकी कीमत सिर्फ ३९१ रूपये हैं। यह बालों की समस्त समस्याओं का समाधान करता हैं। यह रुसी और इन्फेक्शन को कम करने के साथ-साथ बालों को चमकदार भी बनाता हैं। यह पाउडर बालों की जड़ों को साफ़ कर ग्रोथ को तेज करने में अहम भूमिका निभाता हैं। इस पाउडर को एक साथ मिलाकर गीले बालों में ही लगाया जाता हैं। ब्राह्मी पाउडर टिश्यू और कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और फ्री रेडिक्लस को neutralize करने के लिए जाना जाता हैं। जिसकी वजह से स्कैल्प स्वस्थ रहता हैं। वही भृंग राज आपके हेयर फॉलिकल को स्ट्रोंग करता हैं। इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पतले बालों की समस्या से भी निजात दिलाता हैं। रीठा एक क्लींजिंग एजेंट हैं जो आपके बालों से गंदगी को साफ़ करने में मदद करता हैं।

सबसे पहले आपको इन सभी आयुर्वेदिक औषधियों के पाउडर का एक-एक चम्मच एक पात्र में रखकर अच्छी तरह मिक्स कर लेना हैं। उसके बाद इसे सर के बालों में अप्लाई करें। ऐसा सप्ताह में एक बार रोजाना करने से बाल झड़ने पूरी तरह से बंद हो जाता हैं। साथ ही नए बाल भी आने लगते हैं।

यह भी पढ़ें नाक के बढे हुए मांस nasal polyps का रामबाण इलाज

गंजेपन का होम्योपैथिक इलाज

Dr। Reckeweg Acid Fluor Dilution 6 CH बहुत ही प्रसिद्ध होम्योपैथिक दवा हैं। जिसका इस्तेमाल रूसी की समस्या, एलोपेसिया और गंजेपन के उपचार में किया जाता हैं। अगर आप भी झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं तो डॉक्टर की सलाह पर दिन में ३ बार इस दवा का सेवन कर सकते हैं। इस दवा को खाली पेट या खाने के बाद कभी भी लिया जा सकता हैं। इसके अलावे vलाइकोपोडियम और सिलिसिया का भी इस्तेमाल गंजेपन की समस्या को दूर करने में किया जाता हैं।

यह भी पढ़ें एक ही रात में बाल झड़ने होंगे गारंटी से बंद – 5 घरेलू उपाय

निष्कर्ष

दोस्तों, आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की गंजे सिर पर बाल उगाने का तेल, होम्योपैथिक दवा और आयुर्वेदिक दवा कौन-कौन सी हैं। गंजेपन एक बेहद गंभीर समस्या हैं। जिन युवाओं के बाल समय से पहले झड़ जाते हैं वे आत्मविश्वास की कमी के चलते लड़कियों के सामने खुद को कमतर महसूस करने लगते हैं। इसके अलावे कुछ ऐसे जॉब फील्ड हैं जहां बालों के बिना आगे बढ़ना संभव नहीं हैं। अगर आप एक्टर या एक्ट्रेस बनना चाहते हैं तो बालों का होना जरुरी हैं। खैर यह पोस्ट आपको निश्चित ही पसंद आयी होगी। इस पोस्ट को जरुर उन तक शेयर करें जो गंजेपन की समस्या से लम्बे समय से जूझ रहे हैं।

मुझे पूरा यकीन हैं की आपको यह पोस्ट ” गंजे सिर पर बाल उगाने का तेल, दोबारा उगेंगे बाल करो यह उपाय ” अच्छी लगी होगी। इस पोस्ट को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें।

यह भी पढ़ें नीचे के बाल साफ करने के साबुन का नाम – 3 साबुन जो मिनटों में करेगा काम

Leave a Comment