गर्भावस्था के 9 महीने में झूठी दर्द को कैसे पहचाने :- गर्भावस्था का 9वा महिना काफी मुश्किलों भरा होता हैं। बच्चा पूरी तरह डेवलप हो जाता हैं। ऐसे में पेट पूरी तरह बाहर निकल आता हैं। जिसकी वजह से महिला को उठने-बैठने और सोने में बहुत परेशानी होने लगती हैं। डिलीवरी का टाइम नजदीक आते ही महिलाओं के मन में अनेकों सवाल आते हैं। कई बार डिलीवरी डॉक्टर द्वारा बताए गए डेट से आगे-पीछे हो जाती हैं। चिकित्सक परिवार के सदस्यों को 9 महीने में महिला का खास ख्याल रखने की सलाह देते हैं। महिला और बच्चे को डिलीवरी के समय कोई समस्या न हो इसके लिए झूठी दर्द और असली दर्द में अंतर समझना आवश्यक हैं।

ज्यादात्तर लोग लेबर पेन होने या पानी अधिक निकल जाने पर चिकित्सक के पास जाते हैं। चलिए जानते है की गर्भावस्था के 9 महीने में झूठी दर्द और असली दर्द में कैसे अंतर किया जा सकता हैं।
जब ड्यू डेट नजदीक होता है तब मन में एक अजीब सा डर होता हैं। यह डर प्रसव के दर्द और सुरक्षित डिलीवरी को लेकर होती हैं। गर्भावस्था के 9 महीने में शिशु की हरकतें थम सी जाती हैं। क्योकि गर्भ में बच्चा पूर्ण विकसित हो जाता हैं। ऐसे में शिशु के लिए पेट में हिलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होता हैं। 9 महीने में कभी-कभी झूठी दर्द भी होती है जिससे ऐसा लग सकता है की डिलीवरी का टाइम हो गया हैं। ऐसे में परिवार के सदस्य घबरा जाते है और तुरंत डॉक्टर के पास ले जाते हैं। आइए विस्तार से जानते है की गर्भावस्था के 9 महीने में झूठी दर्द की पहचान क्या हैं।
गर्भावस्था के 9 महीने में झूठी दर्द – false labour pain symptoms in hindi

लेबर पेन डिलीवरी होने के प्रमुख लक्षण हैं। इस दौरान पेट में जबरदस्त संकुचन महसूस होता है जिससे बच्चे का सिर बाहर की तरफ आने लगता हैं। लेकिन कई बार महिलाओं को झूठी दर्द की वजह से हॉस्पिटल दौड़ना पड़ता हैं। ऐसे में महिला के परिवार और शिशु को भी परेशानी होती हैं। false labour pain के सभी लक्षण कुछ इस तरह के हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है की गर्भावस्था के 9 महीने में झूठी दर्द वास्तव में असली लेबर पेन होने से पूर्व शरीर को तैयार रखने का एक तरीका हैं।
गर्भावस्था के 9 महीने में झूठी दर्द की पहचान निम्नलिखित हैं।
- संकुचन का लगातार न होना या क्षणिक होना false labour pain के symptoms हैं।
- संकुचन के दौरान होने वाला दर्द का सामान्य होना
- गर्भावस्था के 9 महीने में होने वाला दर्द कुछ मिनटों के लिए होकर सामान्य जाना
- कमर और पेट का दर्द एक साथ होने के बजाय सिर्फ पेट के नीचले भाग में दर्द महसूस होना
- शारीरिक गतिविधि करने पर दर्द या संकुचन का समाप्त हो जाना
यह भी पढ़ें प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है
9 महीने में डिलीवरी होने के सही लक्षण
गर्भावस्था के 9 महीने में असली दर्द धीरे-धीरे बढ़ता ही हैं। जब महिला डिलीवरी के नजदीक पहुंचती है तब गर्भाशय शिशु के लिए ओपन होता है। उसके बाद धीरे-धीरे शिशु बाहर की तरफ खिसकने लगता हैं। शिशु का पेल्विसस की तरफ आगे बढ़ना पेल्विस और रेक्टम पर दबाव को बनाता हैं। इस दौरान संकुचन भी लगातार बढ़ता है जिसकी वजह से कई तरह के लक्षण दीखते हैं। 9 महीने में डिलीवरी होने के सही लक्षण का जानना बहुत ही जरुरी हैं। कभी-कभी प्रसव के लक्षण सही समय पर पता न चलने की वजह से बच्चे और महिला की जान को भी खतरा होता हैं।
- असली डिलीवरी के सबसे प्रमुख लक्षण लेबर पेन का होना हैं। जो धीरे-धीरे बढ़ता ही जाता हैं।
- साधारण से कार्य करने जैसे चलने-फिरने या देर तक खड़े रहने पर पेन तीव्र होता हैं।
- ऐमिनोएटिक फ्लूइड या पानी निकलना भी डिलीवरी के लक्षण हैं।
- दरसल यह स्थिति मेम्ब्रेन के ब्रेक होने की वजह से होता हैं।
- बेचैनी महसूस होना, पेट और कमर के नीचले हिस्से में दर्द और गैस्ट्रिक जैसे लक्षण डिलीवरी करीब आने पर दीखते हैं।
- अगर यह दर्द आराम करने पर नहीं जाते है तो इसका मतलब है की डिलीवरी का समय करीब हैं।
यह भी पढ़ें प्रेगनेंसी टेस्ट में 1 लाइन डार्क और दूसरी फीकी तो इसका मतलब क्या हैं जाने
निष्कर्ष
आज की इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया है की गर्भावस्था के 9 महीने में झूठी दर्द की पहचान कैसे की जा सकती हैं। झूठी दर्द और असली दर्द की पहचान आवश्यक हैं। क्योकि अक्सर फैमिली मेम्बेर्स false labour pain में घबराकर प्रेग्नेंट लेडी को बार-बार हॉस्पिटल लेकर चले जाते हैं। अगर आप रियल लेबर पेन के लक्षणों को जान लेंगे तो सही समय पर महिला को हॉस्पिटल ले जा सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका टाइम बचता है बल्कि यह बच्चे और महिला की सेफ्टी के लिए भी जरुरी हैं।
उम्मीद है की इस पोस्ट में प्रोवाइड की गयी जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हुई होगी। इस खास जानकारी को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें।
यह भी पढ़ें
- पीरियड के पांचवें दिन संबंध बनाने से क्या होता है जानकर हैरान हो जाएंगे
- पीरियड आने के बाद भी क्या कोई प्रेग्नेंट हो सकते है? ?
- पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण – सिर्फ 8 लक्षणों से पता चल जायेगा
- पीरियड 2 दिन में कैसे खत्म करें? – पीरियड को जल्दी खत्म करने के 5 असरदार उपाय
- तेज होगा बच्चा अगर गर्भावस्था के दौरान इन बातों पर गौर करेगी मां – जानना बेहद जरुरी
- प्रेगनेंसी में कितने महीने तक संबंध बनाना चाहिए – जान लीजिए वरना पछताना पड़ेगा
- गर्भ ठहरने के कितने दिन बाद पता चलता है – गर्भवती महिला से जुड़ी जानकारी
- गर्भावस्था के दौरान सोते हुए इन 7 बातों का रखें ध्यान