प्रेगा न्यूज़ प्रेगनेंसी टेस्ट कितने दिन बाद करना चाहिए – प्रेगनेंसी टेस्ट अब घर बैठे आसानी से हो जाता हैं। बाजार में मेडिकल स्टोर पर कई तरह के प्रेगनेंसी किट मिलते हैं जिसकी मदद से प्रेगनेंसी टेस्ट किया जाता हैं। लेकिन प्रेगनेंसी टेस्ट को लेकर महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल भी उठते हैं जैसे : प्रेगनेंसी टेस्ट कब करना चाहिए, प्रेगनेंसी टेस्ट करने का तरीका क्या हैं और प्रेगनेंसी टेस्ट करने का सही वक़्त क्या हैं वैगैरा वगैरा। प्रेगनेंसी टेस्ट करने के लिए सबसे ज्यादा प्रेगा न्यूज़ का इस्तेमाल किया जाता हैं। प्रेगा न्यूज़ से प्रेगनेंसी टेस्ट करना बहुत ही आसान हैं। ज्यादात्तर महिलाएं पीरियड मिस होने के बाद प्रेगा न्यूज़ से प्रेगनेंसी टेस्ट करती हैं। तो आइये विस्तार से जानते हैं की प्रेगा न्यूज़ प्रेगनेंसी टेस्ट कितने दिन बाद करना चाहिए ?

जब पीरियड मिस होता हैं या समय पर नहीं आता हैं तो महिलाएं अक्सर परेशान हो जाती हैं। उन्हें लगता हैं की कही पीरियड मिस होने का कारण प्रेगनेंसी तो नहीं हैं। जानकारी के अभाव में महिलाएं थोड़ी चिंतित हो जाती हैं। आपको बता दे की पीरियड मिस होना या समय पर न आना बेहद आम हैं। पीरियड मिस होने के कई कारण हो सकते हैं। हालाँकि यह प्रेगनेंसी के कारण भी मिस होता हैं इसलिए महिलाएं प्रेगनेंसी टेस्ट करके चिंता मुक्त रहना चाहती हैं। परन्तु प्रेगनेंसी टेस्ट का सही समय और प्रेगा न्यूज़ प्रेगनेंसी टेस्ट कितने दिन बाद करना चाहिए इसकी जानकारी का होना बेहद जरुरी हैं।
प्रेगा न्यूज़ प्रेगनेंसी टेस्ट कितने दिन बाद करना चाहिए
दोस्तों प्रेगनेंसी टेस्ट अगर सही समय पर किया जाएँ तो बिल्कुल सटीक जानकारी प्राप्त होती हैं। अगर आप प्रेगनेंसी टेस्ट करते वक़्त गलतियाँ करेंगे तो रिजल्ट गलत भी आ सकता हैं। इसलिए प्रेगनेंसी टेस्ट करते वक़्त कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी होता हैं। आपको बता दे की अंडे के निषेचन के बाद HCG हॉर्मोन का स्त्राव होना शुरू होता हैं। जब इस होर्मोन का स्त्राव ब्लड में होने लगता हैं तो प्रेगनेंसी टेस्ट सही रिजल्ट देता हैं। अगर महिला प्रेग्नेंट हैं तो यह इस होर्मोन का स्त्राव अंडे के निषेचन के पश्चात शुरू हो जाता हैं।
यही कारण हैं की प्रेगनेंसी टेस्ट करने के लिए सही समय का चुनाव किया जाता हैं। अगर आपके पीरियड्स बिल्कुल टाइम पर आते रहे हैं और इस स्थिति में आपका पीरियड मिस हुआ हैं तो आप एक दिन बाद ही प्रेगा न्यूज़ किट या अन्य प्रेगनेंसी किट के माध्यम से टेस्ट कर सकते हैं।
सेक्स के कितने दिन बाद प्रेगा न्यूज़ प्रेगनेंसी टेस्ट करना चाहिए
यह जरुरी नहीं की सबंध बनाने के तुरंत बाद महिला प्रेग्नेट हो जाएँ। महिला शरीर में स्पर्म 5 दिन तक एक्टिव रह सकते हैं। आपको बता दे की महिला के प्रेग्नेंट होने में 6 से 8 दिन तक समय लग सकता हैं। सबंध बनाने के बाद प्रेग्नेंट होने में एक लम्बी प्रक्रिया होती हैं। पहले ओव्यूलेशन होता हैं फिर अंडे और स्पर्म मिलते हैं जिसे फर्टिलाइज़ेशन कहा जाता हैं। इसके बाद इंप्लांटेशन जिसमें निषेचित अंडा गर्भाशय की दिवार में जाकर चिपकती हैं। इसके बाद ही महिला प्रेग्नेंट हो सकती हैं। इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय लग सकता हैं। अगर सबकुछ सही रहा तो 6 से 8 दिन में महिला प्रेग्नेंट हो जाती हैं। और जैसा की मैंने आपको बताया की निषेचन के बाद ही HCG होरमोंस ब्लड में मिलते हैं।
हालाँकि इंप्लांटेशन के बाद इस होर्मोन में तेज वृद्धि देखने को मिलती हैं। प्रेगनेंसी की जाँच सामान्यत: 2 तरीके से की जाती हैं एक ब्लड टेस्ट और दूसरा यूरिन टेस्ट। यूरिन टेस्ट के जरिये आप घर पर ही प्रेगनेंसी की जाँच कर सकती हैं।
अब आप समझ ही गए होंगे की एक महिला को प्रेग्नेंट होने में 6 से 8 दिन का समय लग सकता हैं ऐसे में इस अवधी के पश्चात ही प्रेगा न्यूज़ से प्रेगनेंसी टेस्ट करना ज्यादा सही हैं। यानी आप सेक्स के 8 दिन बाद इस टेस्ट को कर सकते हैं। अगर आप पीरियड मिस होने के बाद प्रेगनेंसी टेस्ट करते हैं तो यह और भी अच्छा हैं। प्रेगा न्यूज़ प्रेगनेंसी टेस्ट का रिजल्ट लगभग 99% सही होती हैं फिर भी ब्लड टेस्ट द्वारा जो प्रेगनेंसी टेस्ट की जाती हैं वह पूरी तरह सटीक होता हैं।
यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान
पीरियड मिस होने के कितने दिन बाद प्रेगा न्यूज़ प्रेगनेंसी टेस्ट करना चाहिए
यह तो आप भी जानते ही होंगे की पीरियड मिस होना प्रेगनेंसी का पहला मुख्य लक्षण हैं। इस दौरान महिलाओं में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं जैसे थकान, जी मिचलाना, स्तन में दर्द आदि। अगर आपका पीरियड आने में लेट हो रहा हैं तो इसके मिस होने के 6 से 7 बाद आप प्रेगा न्यूज़ किट की मदद से घर पर ही यूरिन टेस्ट कर सकते हैं।
प्रेगा न्यूज़ प्रेगनेंसी टेस्ट कब करना चाहिए
सही और सटीक रिजल्ट के लिए सुबह का यूरिन सबसे बेस्ट हैं। इसके लिए आप सुबह उठकर सबसे पहले पेशाब थोड़ा इकठ्ठा करके यूरिन टेस्ट कर सकते हैं।
प्रेगा न्यूज़ प्रेगनेंसी टेस्ट कितने दिन बाद करना चाहिए या कब करना चाहिए की इस जानकारी में मैंने विस्तार से टेस्ट करने के विषय में बताया हैं। मुझे उम्मीद हैं की यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। पीरियड से सबंधित अन्य जानकारियों के लिए आप हमारे ब्लॉग के अन्य पोस्ट को पढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें ghar me positivity lane ke liye kya karen
1 din khana na khayen to kya hoga
pyar kahan se shuru hota hai
bachho par pahla adhikar kiska hota hai
agar mata pita prem vivah ke khilaf hai to kya karna hai
other cast me shadi karne se kya hota hai

4 thoughts on “प्रेगा न्यूज़ प्रेगनेंसी टेस्ट कितने दिन बाद करना चाहिए या कब करना चाहिए”