Sundarta (सुंदरता) के लिए योग | Sundarta Tips

Spread the love

Sundarta (सुंदरता) के लिए योग: नमस्कार, आपका एक बार फिर से स्वागत हैं हमारे ब्लॉग में, फैशन की इस दुनियां में कौन सुन्दर नहीं दिखना चाहता हैं। हर कोई चाहता हैं की सामने वाला उसकी सुंदरता (Sundarta) को देख कर दंग रह जाएँ और तारीफ़ में कमसे कम 2 लफ़्ज जरुर कहें। हालाँकि सुंदरता (Sundarta) का मतलब सिर्फ तन की सुंदरता से बिल्कुल भी नहीं हैं। जी हाँ जो मन और तन दोनों से सुन्दर होते वे वाकई में सुन्दर होते हैं। दोस्तों आज की इस खास आर्टिकल में मैं आपको सुंदरता बढ़ाने के कुछ ऐसे योग बताने जा रही हूँ जो आपको मन और तन दोनों से ही सुन्दर और स्वस्थ बनाएगा।

Sundarta (सुंदरता) के लिए योग | Sundarta Tips
Sundarta (सुंदरता) के लिए योग | Sundarta Tips

Beauty Tips In Hindi

जी हाँ मैं आपको सुंदरता के लिए योग (Sundarta Ke liye Yoga) बताने जा रही हूँ जिसे अगर प्रतिदिन करेंगे तो निश्चित ही आप वास्तविक सुंदरता पा सकेंगे। दोस्तों आज के समय में तनाव और कई तरह की परेशानियाँ बेहद आम हो चुकी हैं। अगर आप अपने बिजी लाइफस्टाइल से कुछ समय निकाल कर योग करेंगे तो तनाव, क्रोध आदि से दूर रह पाएंगे। साथ इस आर्टिकल के जरिये मैं आपको कुछ ऐसे योग भी बताउंगी जो चहरे की चमक बढ़ाकर आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाएगा।

जब आप किसी चमकते हुए चेहरे वाली खुबसूरत लड़की को देखते हैं तो आपके मन में आप जरुर सोचते होंगे की काश मेरी भी स्किन ऐसे ही ग्लो करती। दोस्तों चेहरे से ग्लो ख़त्म होने का प्रमुख कारण बाहरी खाना, अत्यधिक स्मोकिंग, अल्कोहल आदि का सेवन हैं। अक्सर ही देखा जाता हैं की जो लोग स्मोकिंग करते हैं उनका हेल्थ ठीक नहीं रहता हैं उन्हें कई तरह की बीमारियाँ घेर लेती हैं जैसे फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं, हार्ट से जुड़ी समस्याएं और चेहरे पर झुर्रिया होना। तो दोस्तों आज की इस पोस्ट में मैं आपको सुंदरता बढ़ाने के लिए किसी महंगे सौंदर्य प्रसाधन का इस्तेमाल करने के लिए नहीं कह रही बस आपको कुछ योग प्रतिदिन करना है। सौन्दर्य प्रसाधन तो महज कुछ क्षणों के लिए आपके स्किन की ग्लो बढाता हैं लेकिन योग के द्वारा आप अपने चेहरे को हमेशा के लिए संजो के रख सकते हैं।

रक्त के सही तरीके से परिसंचरण हेतु योग

दोस्तों सुन्दर और निरोग त्वचा के लिए मैं आपको कुछ ऐसे योग बताने जा रही हूँ जो आपके चहरे और मष्तिष्क में ब्लड के फ्लो को बढ़ाएगा। इन योगों के द्वारा आपकी त्वचा प्राकृतिक रूप से ग्लो करेगा। जो योगासन मैं आपलोगों को बताने जा रही हूँ वो न सिर्फ आपको शारीरिक के साथ-साथ मानसिक तौर पे भी Sundarta को निखारेगा।

1. भुजंगासन

भुजंगासन
सुंदरता (Sundarta) बढ़ाने के लिए भुजंगासन

इस योगासन की मदद से आपकी त्वचा मुलायम होती हैं साथ ही त्वचा पे चमक आती हैं। साथ ही इस आसन से आपको और भी कई लाभ होते हैं जैसे: पीठ के दर्द में आराम और कंधे लचीले होते हैं। इस योगासन को आप प्रतिदिन जरुर करें। सुबह सुबह इस योगासन को करना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता हैं। यह योग आपकी शारीरिक और मानसिक Sundarta को बढ़ाएगा। इस योग को नीचे बताएं गए इमेज में देख कर कर सकते हैं।

भुजंगासन करने का तरीका

  1. सबसे पहले जमीन पर पेट के बल आपको लेटना हैं। अपने पैरों को बिल्कुल सीधा रखें।
  2. अब हाथों को कंधें के बराबर रखते हुए धीरे धीरे सिर और पेट को ऊपर की ओर उठायें। ध्यान रखें की नाभि को जमीन से ही सटे रहने दें।
  3. अब शरीर को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाते हुए कमर पे दबाव देना हैं। लेकिन फिर से एक बार आपको बता दूँ की नाभि के नीचे वाले भाग को जमीन से सटा रहने दें।
  4. दोनों हाथों पे एक सामान भार रखें और धीरे धीरे श्वास लेते हुए रीढ़ के जोड़ को और अधिक मोड़े और हाथों को सीधा कर ऊपर की ओर देखें।
  5. साथ ही अपने पैरों को बिल्कुल न मोड़े। पैरों को सीधा रखना हैं।
  6. अंततः श्वास छोड़ते हुए पहले पेट और छाती को जमीन पर लायें और फिर सर को।

Also, Read लड़कों के चेहरे पर से पिंपल कैसे हटाए

2. हलासन

मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हलासन बेहद फायदेमंद हैं। इस आसन के करने से आपके मष्तिष्क में ब्लड फ्लो बढेगा साथ ही चेहरे पे निखार आएगा। बालों के झड़ने की समस्या में भी हलासन करने की सलाह दी जाती हैं। हलासन निश्चित ही आपकी सुंदरता (Sundarta) में चार चाँद लगा देगा क्योकिं यह तनाव को कम कर क्रोध करने से रोकता हैं।

हलासन
सुंदरता (Sundarta) बढ़ाने के लिए हलासन

हलासन करने के सही तरीका

  1. सबसे पहले आपको पीठ के बल लेटना हैं और अपने हाथों को सीधा रखना हैं।
  2. अब नार्मल तरीके से श्वास लेते हुए अपने कुल्हे एवं पीठ भुजाओं की हेल्प से ऊपर उठायें।
  3. अब आपको अपने पैर को धीरे धीरे अपने सर तक ले जाना और जमीन से टच करना हैं। यह जरुरी नहीं की आप एक बार में ही इस आसन को कर पायें। अभ्यास करते करते आप इस आसन को सफलतापूर्वक कर पाएंगे।
  4. इस आसन को 40 से 50 करना पर्याप्त हैं। आप धीरे धीरे इस आसन के समय को बढ़ा सकते हैं लेकिन 1 मिनट से ज्यादा न करें।

Also, Read तुरंत गोरा होने के उपाय(Gore Hone Ke Upay)

3. सर्वांगासन

सर्वांगासन
सुंदरता (Sundarta) बढ़ाने के लिए सर्वांगासन

हलासन की ही तरह यह भी आपके सर में रक्त संचार को बढाता हैं। इससे आपके त्वचा में चमक तो आती ही हैं साथ ही चेहरे के मुहांसों से मुक्ति मिलती हैं। तो इस तरह इस आसन के द्वारा आप अपने चेहरें की सुंदरता (Sundarta) का ख्याल रख सकते हैं। इन सबके अलावे इस आसन को उच्च रक्तचाप, कब्ज, गर्दन में दर्द या चोट आदि की समस्या में भी किया जाता हैं। इस आसन से आपके कंधे और हाथ मजबूत होते हैं। इस योगासन को रोजाना कम से कम 5 मिनट तक अवश्य करें। इस आसन को Shoulder Stand Pose के नाम से भी जाना जाता हैं।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

इस आसन को करने का तरीका

  1. सबसे पहले आपको पीठ के बल लेटना हैं। उसके बाद कुल्हें, पैर, और कमर को धीरे धीरे ऊपर उठाना हैं। जब आपके शरीर का पूरा weight आपके कंधे पे आ जायेगा तब अपने हाथों से पीठ को सपोर्ट दे।
  2. ध्यान रहें की हाथ के कोहनियों को जमीन पे रखना हैं और शरीर का पूरा भार कंधे और हाथों पे ही होना चाहिए।
  3. पैरों को सीधा रखते हुए एड़ी को ऊपर की तरफ रखें। अब पैरों की ऊँगली को फेस की सीध में लायें। इस स्थिति में आप 30 से 40 सेकंड ही रहें।
  4. उसके बाद हाथों के सहारे धीरे धीरे कमर और पैरों को नीचे करें। इस आसन को करने के बाद 1 मिनट तक कोई और आसन न करें।

Also, Read स्वस्थ रहने के उपाय 2023 | Sundarta

4. शिशुआसन

शिशुआसन
शिशुआसन

मानसिक तनाव और थकान के लिए शिशुआसन अवश्य करें। शिशुआसन आपके सर के उपरी हिस्से में रक्त संचार को बढ़ाकर तनाव से मुक्ति देता हैं। इसके अलावे शिशुआसन करने के एनी कई फायदें हैं जैसे: कब्ज से राहत, तंत्रिका तन्त्र को आराम मिलता हैं आदि।

शिशुआसन करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आपको एडियों पर बैठ जाना हैं उसके बाद कूल्हों को एड़ी पे रखना हैं। फिर धीरे धीरे आगे की ओर झुकते हुए अपने सर को जमीन से टच करना हैं।
  2. अपने बाजुओं को शरीर आगे की ओर बढ़ाएं और सतह पर रखें।
  3. अब अपनी छाती के द्वारा जांघों पर प्रेशर देना हैं।
  4. 1 मिनट तक इसी स्थिति में रहें।
  5. अचानक से न उठें। धीरे धीरे उठे और एड़ी के सहारे बैठ जाएँ और बिल्कुल सीधे खड़े हो जाएँ।

तो दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से मैंने आपको Sundarta (सुंदरता) बढ़ाने के लिए कुछ बेहतरीन योगासनों की जानकारी दी हैं। अगर आपके मन अन्य कोई प्रश्न हैं तो बेझिझक कमेंट के द्वारा पूछें।

भारत में कई योग शिक्षण संस्थाएं जहाँ योग सिखाया जाता हैं आप चाहे तो वैसे संस्थानों की मदद से हर तरह के योग सिख सकते हैं। योग आज के समय में एक अच्छा Business बन गया हैं। भारत में कई लोग योग द्वारा लाखों करोड़ो रूपये कमा रहे हैं। अगर आप भी कोई बिज़नस करना चाहते हैं तो Business Sense ब्लॉग पे जा सकते हैं जहाँ कई तरह के Business Ideas provide कियें जाते हैं।

Also, Read असली सौंदर्य या सुंदरता(Sundarta)क्या है?

FAQ

सुंदरता का सही अर्थ क्या है?

Sundarta का अर्थ तन और मन की सुंदरता से हैं। अगर आप क्रोध, जलन, इर्ष्या आदि विकारों से दूर हैं तो वही वास्तविक सुंदरता हैं। ऐसा इसलिए क्योकिं शरीर की Sundarta एक न एक दिन नष्ट हो जाती हैं।

चेहरे की सुंदरता के लिए क्या करना चाहिए?

चेहरे की Sundarta के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन और योग करना आवश्यक हैं।

खूबसूरती कैसे बढ़ती है?

खूबसूरती या सुंदरता बढ़ाने के लिए आपको क्रोध, तनाव, आदि से दूर रहना होगा। ऐसे विकारों को योग से दूर किया जा सकता हैं।

Also, Read Sundarta Badhane Ke Upay | सुंदरता के टिप्स

5 thoughts on “Sundarta (सुंदरता) के लिए योग | Sundarta Tips”

Leave a Comment