पीरियड आने के संकेत – पीरियड आने से पहले ब्रेस्ट में दर्द क्यों होता है

Spread the love

पीरियड आने के संकेत – पीरियड को लेकर महिलाएं अक्सर चिंतित रहती हैं। पीरियड अगर समय से ज्यादा पहले या बाद में आने पर महिलाएं थोड़ी परेशान हो जाती हैं। हालाँकि पीरियड में 2 या 4 दिन का देरी होना बिल्कुल नार्मल हैं। कई बार महिलाएं मासिक धर्म आने से पहले अजीब महूसस करती हैं। दरसल पीरियड आने से पहले से आपके शरीर में कुछ बदलाव देखने को मिलता हैं यानी पीरियड आने के संकेत मिलते हैं। अक्सर पीरियड में दर्द, तुरंत तुरंत मूड में बदल्वाव और ब्लीडिंग आने की समस्या होती हैं जिस कारण से इस दौरान महिलाएं कही बाहर घुमने जाने से कतराती हैं। ऐसे में संकेतों के माध्यम से पीरियड आने के समय को पता किया जा सकता हैं। तो आइये आपको पीरियड आने के कुछ महत्वपूर्ण संकेत की जानकारी देते हैं।

पीरियड आने के संकेत - पीरियड आने से पहले ब्रेस्ट में दर्द क्यों होता है
पीरियड आने के संकेत – पीरियड आने से पहले ब्रेस्ट में दर्द क्यों होता है

पढ़ें पीरियड आने के संकेत – 7 संकेत जिससे पता करना हैं आसान

पीरियड आने से 4 या 5 दिन पूर्व ही आपका शरीर कुछ ऐसे संकेत देता हैं जिससे पता चलता हैं की आपका पीरियड शुरू होने वाला हैं। पीरियड आने के संकेतों की मदद से पीरियड के दर्द और ब्लीडिंग की समस्या जैसी स्थिति का सामना करने के लिए पहले तैयार होने में मदद मिलती हैं। नीचे कुछ महत्वपूर्ण संकेत दिए गए हैं जो अक्सर पीरियड आने से पहले दिखाई देते हैं:

1. अचानक मूड का बदलना

जब मासिक धर्म या पीरियड का समय नजदीक आने लगती हैं तो शरीर में होने वाले हार्मोनल चेंजेज के कारण अक्सर मूड में बदलाव और स्वाभाव चिडचिडा सा हो जाता हैं। दरसल यह शरीर में उपस्थित एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन होर्मोन में लगातार हो रहे बदलाव के कारण होता हैं। जब इन होरमोंस का स्तर अचानक से घटने या बढ़ने लगता हैं महिलाएं अधिक संवेदनशील और उदास हो जाती हैं।

Also, Read मुंह का स्वाद गायब होने के लक्षण और 5 घरेलु उपाय

2. ब्रेस्ट में दर्द या ब्रेस्ट का मुलायम होना

पीरियड के पहले ब्रेस्ट में दर्द या ब्रेस्ट का कोमल होना बेहद आम हैं। कई महिलाओं के स्तन पीरियड आने से पहले दर्द करने लगता हैं। होर्मोन्स में परिवर्तन का होना इसका मुख्य कारण हैं। कई महिलाओं में देखा जाता हैं की पीरियड के पूर्व ब्रेस्ट के साइज़ में काफी बदलाव होता हैं। ब्रेस्ट का साइज़ सामान्य से थोड़ा ज्यादा बड़ा हो सकता हैं। ब्रेस्ट में सुजन की वजह से हल्का दर्द का भी अनुभव होता हैं। हालाँकि यह जरुरी नहीं की यह लक्षण या संकेत हर महिला में दिखें।

Also, Read ब्रेस्ट ग्रोथ टिप्स – इन 7 उपायों से ब्रेस्ट का साइज़ बढ़ने लगेगा

3. काम करने की इच्छा में कमी

पीरियड आने पूर्व महिलाएं थोड़ी उदास और आलस का अनुभव करती हैं। इसके साथ ही कमजोरी का भी अनुभव होता हैं। थकान की वजह से कोई भी काम करने का मन नहीं करता हैं। इसके साथ ही अक्सर देखा जाता हैं की पीरियड में या पीरियड आने से पहले नींद आने में दिक्कत होती हैं। यह सब शरीर में हो रहे हार्मोनल बदलाव के कारण होता हैं। अगर आप भी इन चीजों का अनुभव करने लगी हैं तो समझ जाईयें की पीरियड जल्द आने वाला हैं।

Also, Read शरीर में सुस्ती और थकान दूर करने के उपाय

4. सुजन भी हैं पीरियड आने के संकेत

फीमेल बॉडी में होरमोंस के उतार चढाव के कारण सुजन की समस्या का होना भी बेहद आम हैं। जब पीरियड की डेट नजदीक आने लगती हैं तो पेट या शरीर के कुछ अन्य भागों जैसे स्तन में सुजन की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं। हालाँकि यह अस्थायी ही होती हैं जैसे ही पीरियड समाप्त होती हैं सुजन की समस्या भी दूर हो जाती हैं। यह समस्या एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन जैसे होर्मोन के बढ़ने या घटने के कारण देखने को मिलती हैं।

Also, Read पीरियड के कपड़े जलाने से क्या होता है और पीरियड में क्या पहनना चाहिए

5. कब्ज और मुहांसे का निकलना भी हैं पीरियड आने के संकेत

कई महिलाओं में पीरियड के पहले कब्ज या दस्त की शिकायत हो सकती हैं। हालाँकि यह बहुत कम ही होता हैं। साथ ही कई मामलों में फेस पे मुहांसे की समस्या भी देखी जा सकती हैं।

पीरियड आने से पहले ब्रेस्ट में दर्द क्यों होता है

पीरियड आने से पहले ब्रेस्ट में दर्द कई कारणों से हो सकता हैं। अगर पीरियड के दौरान या पहले हल्का दर्द होता हैं तो यह नार्मल हैं। दरसल एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन के स्तर के बढ़ने से स्तन नलिका और दूध की ग्रंथि बड़ा हो जाता हैं। इस सुजन की वजह से दर्द की समस्या हो सकती हैं। यह समस्या प्रीमेंस्‍ट्रुअल सिंड्रोम के कारण भी हो सकती हैं।

Also, Read क्या लड़कों को भी पीरियड्स होते हैं – विस्तार से जाने

निष्कर्ष

पीरियड आने के संकेत से आप पता कर सकते हैं की आपका पीरियड अब जल्द आने वाला हैं। दरसल ये सभी संकेत शरीर में हो रहे हार्मोनल चेंजेज की वजह से मिलते हैं। पीरियड में दिखाई देने वाले लक्षण अस्थायी होते हैं जो पीरियड के खत्म होने के बाद स्वत: ही दूर हो जाते हैं।

दोस्तों मुझे उम्मीद हैं की आपको पीरियड आने के संकेत की यह जानकारी बहुत पसंद आई होगी। ऐसी ही जानकारियों के लिए हमारे ब्लॉग के साथ जुड़े रहें। इस ब्लॉग पर आपको हेल्थ और ब्यूटी से जुड़ी सभी जानकारियां मिलती हैं। इस जानकारी को नीचे बटन पर क्लिक कर आप सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

Also, Read पीरियड में नहाना चाहिए या नहीं जाने विस्तार से

यह भी पढ़ें

karo ya maro ka nara kisne diya tha
mugal vansh ka itihas
hath me kanta chubh jane par kya karen
sanchari bhav kise kahte hai
janmdin par kya dan karna chahiye
vedon ke anusar janmdin par kya karna chahiye

5 thoughts on “पीरियड आने के संकेत – पीरियड आने से पहले ब्रेस्ट में दर्द क्यों होता है”

Leave a Comment