बीवी को काबू करने का तरीका – बीवी को कंट्रोल में रखना हैं बेहद आसान

Spread the love

बीवी को काबू करने का तरीकाबीवी को कंट्रोल में रखना हैं बेहद आसान – अगर आपकी बीवी भी आपके कण्ट्रोल से बाहर हैं तो इस पोस्ट को पूरा पढना हर पति के लिए बेहद जरुरी हैं। कुछ लोग कहते हैं की बीवी को काबू में करना असंभव हैं। लेकिन बीवी को कण्ट्रोल में करना बेहद आसान हैं। अगर आपकी पत्नी अत्यधिक झगड़े करती हैं और आपकी कोई बात नहीं मानती हैं तो निश्चिंत रहे आज की यह खास पोस्ट आपकी इस समस्या का सम्पूर्ण हल लेकर सामने आया हैं। सबसे पहले यह आपके लिए जान लेना जरुरी हैं पत्नी और पति दोनों ही एक दुसरे के पूरक होते हैं। अत: अगर पत्नी अधिक गुस्से वाली हैं और किसी की बात नहीं मानती हैं तो उससे झगड़ा बिल्कुल न करें। बीवी को काबू करने का तरीका इतना कारगर हैं की आपकी समस्या को मिनटों में दूर कर सकती हैं।

बीवी को काबू करने का तरीका - बीवी को कंट्रोल में रखना हैं बेहद आसान
बीवी को काबू करने का तरीका – बीवी को कंट्रोल में रखना हैं बेहद आसान

दोस्तों, सबसे पहले आपके लिए यह जान लेना आवश्यक हैं की पत्नी आपकी गुलाम या कोई जानवर नहीं हैं। अत: पत्नी को जबरदस्ती काबू में नहीं किया जा सकता हैं। साथ ही “काबू” शब्द भी पत्नी के लिए सही नहीं हैं। मियां बीवी की लड़ाई तो हर घर में देखी जाती हैं। कहते हैं की छोटी-मोटी लड़ाईयां एक दुसरे के बीच के प्रेम को बढाती हैं। मगर जब बीवी हमेशा पति की बातों को नजरंदाज कर मनमानी करती हैं तो ऐसे में घर का वातावरण अशांत हो जाता हैं। खैर, आप यह जानने को इच्छुक होंगे की बीवी को काबू करने का तरीका क्या हैं तो आइये विस्तार से जानते हैं।

बीवी को काबू करने का तरीका

पत्नी या बीवी को काबू में करने से पहले आपको स्वयं में भी सुधार लाने की जरूरत हैं। जब मियां बीवी के बीच किसी चीज को लेकर बहस या झगड़ा होता हैं तो गलती सिर्फ एक की हो यह जरुरी नहीं हैं। इसलिए आपको अपनी बीवी को अच्छी तरह समझने की आवश्यकता हैं। किसी एक को तो इस समस्या को दूर करने के लिए आगे कदम बढ़ाना ही पड़ता हैं। बीवी को काबू करने के लिए आपके लिए यह जानना बेहद जरुरी हैं की बीवी को कैसे खुश करें और बीवी बहुत झगड़ालू है क्या करें? । बीवी को काबू करने का तरीका नीचे विस्तार से बताएं गए हैं।

1. बीवी को खुश रखें

बीवी को काबू करने का तरीका - बीवी को खुश रखें
बीवी को काबू करने का तरीका – बीवी को खुश रखें

बीवी अगर हर वक्त लड़ाई झगड़े के मूड में रहती हैं और आपकी मर्जी के खिलाफ हर कार्य करती हैं तो इसकी कोई न कोई वजह जरुर होगी। इसलिए सबसे पहले नाराजगी का कारण जानने की कोशिश करें। बीवी की नराजगी या गुस्से को दूर कर ही इस समस्या का समाधान निकल सकता हैं। बीवी को खुश रखें। बीवी को काम वाली बाई न समझें। समय मिलने पर बीवी के साथ घर के काम में भी हाथ जरुर बटायें। मिलकर काम करने से प्रेम बढेगा।

अगर बीवी से कोई गलती होती हैं तो डांटने के बजाय हंसकर गले लगाकर उन्हें समझाएं। कभी-कभी खुद भी बीवी के लिए उनका मनपसंद खाना बना सकते हैं। बीवी को घर में कैद न रखें। हर स्त्री चाहती हैं की शादी के बाद उसका पति उसे घुमाएँ। इसलिए सिनेमा और पार्क जैसे स्थानों पर सप्ताह में एक बार जरुर जाएं।

बीवी को खुश रखकर ही उसे काबू में किया जा सकता हैं। अर्थात प्रेम ही एक ऐसा शस्त्र हैं जिसके द्वारा आप अपनी बीवी को काबू में कर सकते हैं। ध्यान रहें की आपकी बीवी मारपीट या लड़ाई झगड़े से कभी भी काबू में नहीं आ सकती हैं। अत: अगर बीवी की किसी बात का बुरा लगा हो तो क्रोध को दबाकर घर से बाहर निकल जाएं। बीवी के साथ टाइम स्पेंड करें और खूब रोमांस करें। शारीरिक संबंध भी एक दुसरे को नजदीक लाने में मदद करती हैं। परन्तु ध्यान रहें की बीवी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए हर रोज फाॅर्स न करें। अगर बीवी आगे की पढाई करना चाहती हैं तो उसका साथ दें।

यह भी पढ़ें सच्ची पत्नी की पहचान क्या हैं – 5 ऐसे गुण जो हर पत्नी को बनाता हैं विशेष

2. पत्नी पर शक और उसका अपमान न करें

कुछ पतियों की आदत होती हैं की वह हर वक्त पत्नी को नीचा गिराने का प्रयत्न करते हैं। मियां बीवी में कोई बड़ा छोटा नहीं होता हैं। इसलिए पत्नी का अपमान कभी न करें। खासकर पति को अपनी बहनों और मां के सामने बीवी का अपमान नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो संभल जाइए। दरसल पत्नी इससे अत्यंत क्रोधित हो सकती हैं और इस वजह से आपके साथ उनका रिलेशन खराब हो सकता हैं।

यह भी ध्यान रखें की पत्नी पर बार-बार शक करना भी दूरियों की वजह बन सकता हैं। ऐसे में पत्नी आपकी बात कभी नहीं मानेगी। मियां बीवी का रिश्ता विश्वास नाम के अटूट धागे से बंधा होना चाहिए। अगर आप पत्नी की तारीफ करेंगे तो पत्नी निश्चित ही आपकी बातें मानेगी।

यह भी पढ़ें अगर पति-पत्नी में झगड़ा हो तो क्या करना चाहिए – 5 उपाय जो फिर से आपकी जिन्दगी में रौनक ला सकती हैं

3. बीवी को काबू करने का तरीका – खुद में सुधार लायें

कई बार देखा जाता हैं की बीवी, पति के खराब व्यवहार, खराब संगत, अवैध संबंध आदि जैसी वजहों से उब जाती हैं और पति की हर बात को अनसुना करने लगती हैं। ऐसे में पतियों को स्वयं में सुधार करने की जरूरत होती हैं। अगर आपकी पत्नी आपके शराबी दोस्तों, जुवारी दोस्तों आदि के कारण लड़ाई झगड़े करती हैं तो वैसे दोस्तों से दुरी बनाएं। शराब और जुआ आर्थिक और मानसिक रूप से व्यक्ति को अपंग बना देता हैं।

अगर पति, पत्नी के रहते किसी और लडकी से अवैध संबंध में हैं तो पत्नी का गुस्सा करना जायज हैं। आज के समय में पति-पत्नी के रिश्तों में दरार की सबसे प्रमुख वजह अवैध संबंध ही हैं। इसलिए ऐसी गलती बिल्कुल न करें। खुद में सुधार लाकर आप आसानी से पत्नी को काबू में कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें पति को पत्नी का कौन सा अंग नहीं छूना चाहिए / स्त्रियों के किस अंग को छूना शुभ माना जाता है

निष्कर्ष – बीवी को काबू करने का तरीका

दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की बीवी को काबू करने का तरीका क्या हैं। मुझे आशा हैं की आपको आज की यह खास पोस्ट पसंद आयी होगी। बीवी कोई सम्पत्ति या जानवर नहीं हैं जिसे काबू में करने के लिए बल का उपयोग किया जाएं। प्रेम ही एक मात्र अस्त्र हैं जिससे आप बीवी को अपना बना सकते हैं। अगर आप बीवी से प्रेम करेंगे उनका आदर करेंगे तो बीवी स्वयं ही आपकी हर बात मानने लगेगी। साथ ही ध्यान रहें की बीवी से बात-बात पर लड़ाई झगड़े न करें। लड़ाई झगड़े करने से बीवी आपसे और अधिक दूर होती चली जाएगी।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” बीवी को काबू करने का तरीका – बीवी को कंट्रोल में रखना हैं बेहद आसान ” बेहद अच्छी लगी होगी। इस पोस्ट को हर पुरुष तक शेयर करें जिनकी लाइफ में ऐसी समस्या चल रही हैं। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें।

यह भी पढ़ें

जो पत्नी अपने पति को बहुत सताती है – मिनटों में कण्ट्रोल करने के उपाय

दुष्ट पत्नी की पहचान और गलत पत्नी के लक्षण – मिनटों में करें पहचान

पत्नी को काबू में कैसे करें – 5 तरीके – मिनटों में पत्नी होगी काबू में

पत्नी पति के बिना कितने दिन रह सकती है? – जानकर चौक जायेंगे

कैसे पता करें कि महिला दूसरे के संपर्क में हैं – गलत पत्नी के लक्षण

पत्नी का धर्म क्या होता है – जानकर हैरान हो जायेंगे

Leave a Comment