सपने में मायके वालों को देखना और ननिहाल वालों को देखना कैसे संकेत देते हैं जाने

Spread the love

सपने में मायके वालों को देखना और ननिहाल वालों को देखना कैसे संकेत देते हैं जाने – सपनों की दुनियां का जुड़ाव हमारे वास्तविक जीवन से होता हैं। रात होते ही हर व्यक्ति सपनों की दुनियां में खो जाता हैं। सामान्य सपने देखने पर व्यक्ति की नींद नहीं खुलती हैं। कुछ सपने ऐसे होते हैं जिसे लोग चाह कर भी भूल नहीं पाते हैं। नींद खुलने पर व्यक्ति के मन में उन सपनों को लेकर कई सवाल उठते हैं।

स्वप्न शास्त्र में बताया गया हैं की प्रत्येक सपना जीवन में आने वाली उन परिस्थितियों की ओर आपका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करता हैं जिसका कनेक्शन आपके रियल लाइफ से हैं। सपने में कई बार हमारे रिश्तेदार जैसे नाना-नानी, दादा-दादी, सास-ससुर आदि दिखाई देते हैं। सपने में दिखने वाले हर एक व्यक्ति, वस्तु की स्थिति और उसके क्रियाकलापों का सीधा असर हमारे रियल लाइफ पर पड़ता हैं। सपने में मायके वालों को देखना और ननिहाल वालों को देखना कुछ ऐसे ही सपने हैं जिसका मतलब जानने के लोग उत्सुक रहते हैं।

सपने में मायके वालों को देखना
सपने में मायके वालों को देखना

सपना भविष्यवाणी की तरह हैं। सपने हमें भविष्य के संभावित घटनाक्रम को विभिन्न तरीके से समझाने का प्रयत्न करती हैं। जो व्यक्ति इन सपनों के मतलब को समय रहते जान लेता हैं वह सतर्कता के साथ जीवन में आगे बढ़ता हैं। इस तरह उन घटनाओं को टाला जा सकता हैं जो आपके असल लाइफ को प्रभावित कर सकती हैं। मायके और ननिहाल से संबंधित सपने भी लोगों के मन को विचलित कर देता हैं। आइये जानते हैं की सपने में मायके वालों को देखना कैसा सपना हैं।

सपने में मायके वालों को देखना

सपने में मायके वालों को भिन्न-भिन्न परिस्थितियों में देखना अलग-अलग संकेत देते हैं। अगर कोई स्त्री सपने में मायके वालों को हंसते या खुश देखती हैं तो इसका मतलब हैं की जल्द ही आपके घर से किसी शुभ कार्य में सम्मिलित होने के लिए बुलावा आने वाला हैं। वही सपने में मायके वालों को रोते हुए या उदास देखना अशुभ माना जाता हैं। इस सपने का मतलब हैं की आपके रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं जिसके कारण आपका संबंध मायके वालों से खराब हो सकता हैं।

यह सपना यह भी इंगित करता हैं की आपके परिवार को आपकी जरूरत हैं। आपका परिवार किसी ऐसी मुसीबत का सामना कर रहा हैं जिसका सलूशन आपके पास हैं। यह सपना मायके वालों की खराब शारीरिक या आर्थिक स्थिति को दर्शाता हैं। अत: इस सपने को देखने के बाद उनसे बात करें और उनका हाल चाल जरुर पूछे। अगर उन्हें आपकी जरूरत हैं तो उनकी मदद करें।

कभी-कभी कुछ महिलाओं को मायके में रह रहे किसी सदस्य से बात करने के सपने भी आते हैं। अगर आपने स्वयं को सपने में मायके वालों से बात करते देखा हैं तो घबराने की जरूरत नहीं हैं। यह सपना शुभ हैं। इस सपने का तात्पर्य हैं की आने वाले समय में ससुराल पक्ष और मायके वालों के बीच का रिश्ता वर्तमान से और अधिक मजबूत होगा। जल्द ही आपको मायके वालों की तरफ से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं।

सपने में मायके का घर देखना

दोस्तों, सपने में मायके का घर देखना आपके मन में चल रहे हैं किसी दुविधा, डर या किसी ऐसी परिस्थिति से निजात पाने को इंगित करता हैं जो आपको अक्सर परेशान करता हैं। आप जिन प्रश्नों के उत्तर लम्बे समय से ढूंढ रहे हैं उनका उत्तर निकट समय में अवश्य मिलेगा। मन से अज्ञात भय और नकारात्मता का नाश होगा। मानसिक शांति का अनुभव होगा। अत: सपने में मायके का घर देखना आपके लिए बेहद अच्छा और लाभ देने वाला सपना माना जाता हैं। मन को अद्भुत शांति का अनुभव होगा जो आपका ध्यान लक्ष्य की ओर केन्द्रित करने में आपकी मदद करेगा। भटकाव की स्थिति से बचे रहेंगे।

यह भी पढ़ें सपने में किसी से बचकर भागना / सपने में कुएं में गिरने से बचना शुभ या अशुभ

सपने में ननिहाल वालों को देखना

सपने में ननिहाल वालों को देखना
सपने में ननिहाल वालों को देखना

कई बार बच्चे और बड़े को भी सपने में ननिहाल के सदस्य दिखाई देते हैं। सपने में ननिहाल वालों को देखना शुभ हैं। इस सपने का मलतब हैं की पारिवारिक नजदीकियां बढ़ेगी। आपके अंदर का भय नष्ट होगा। आने वाला समय आपको अच्छा और सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगा। सपने में ननिहाल वालों को रोता या उदास देखना अशुभ हैं। यह सपना ननिहाल वालों की मौजूदा स्थिति को बतलाने की कोशिश करता हैं। उन्हें आपकी आवश्यकता हैं। यह ननिहाल में किसी सदस्य की शारीरिक और आर्थिक कष्ट को इंगित करता हैं।

सपने में पति को चोट लगते देखना

दोस्तों, सपने में पति को चोट लगते देखना अच्छा नहीं माना जाता हैं। यह सपना आर्थिक और मानसिक नुकसान होने की संभावना को व्यक्त करता हैं। निकट समय व्यवसाय के लिए अच्छा नहीं हैं। अगर पति किसी व्यवसाय में हैं तो हानि के योग हैं। किसी ऐसे कार्य में रुकावट आ सकती हैं जिसका पूरा होना आपके लिए आवश्यक हैं। यह सपना व्यापार जॉब आदि में आपके करीबी से मिलने वाले धोखे की ओर भी इंगित करता हैं। आपका कोई करीबी आपके पति के साथ विश्वासघात कर सकता हैं। इसलिए पति को सतर्क रहने के लिए कहें। उन्हें कहें की किसी पर भी आँख मूंदकर विश्वास न करें।

यह भी पढ़ें सपने में खुद को दुल्हन बने देखना और सपने में शादी में जाना क्या संकेत देता हैं जाने

सपने में पिता से बात करना

दोस्तों, सपने में पिता से बात करते देखना पुत्री और पुत्र दोनों ही के लिए बेहद शुभ हैं। यह सपना पिता के आशीर्वाद का प्रतिक हैं। जल्द ही आपको ऐसे अवसर प्राप्त होंगे जिसके पुरे होने पर आपके पिता को असीम आनंद की अनुभूति होगी। कड़ी मेहनत और पिता के आशीर्वाद से आप अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे। इस सपने को देखने के बाद आपको दायें बाएं नहीं देखना हैं। लक्ष्य प्राप्त होने तक निरंतर प्रयासरत रहना हैं।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष

दोस्तों, सपने में कई रिश्तेदार दिखाई पड़ते हैं। सपने में ननिहाल वालों को देखना और मायके वालों को देखना कुछ ऐसे ही सपने हैं जो व्यक्ति को असमंजस की स्थिति में डाल देते हैं। इसलिए मैंने विस्तार से इस पोस्ट के जरिए बताया हैं की सपने में मायके वालों को देखना कैसा सपना होता हैं। मायके वालों को रोते हुए देखने पर शिव जी की पूजा जरुर करें। सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल चढाने से मायके वालों की समस्याएं दूर हो जायेंगी। किसी भी अशुभ संकेत वाले सपने को देखने के बाद सावधान और सतर्क होकर ही आगे कदम बढ़ाना चाहिए।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” सपने में मायके वालों को देखना और ननिहाल वालों को देखना कैसे संकेत देते हैं जाने ” बेहद अच्छी लगी होगी। यह पोस्ट में दिए गए प्रश्नों के उत्तर ज्योतिष शास्त्र और स्वप्न शास्त्र पर आधारित हैं। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें।

यह भी पढ़ें सपने में दो बंदर देखना और सपने में काले मुंह का बंदर देखना कैसा होता हैं जाने

2 thoughts on “सपने में मायके वालों को देखना और ननिहाल वालों को देखना कैसे संकेत देते हैं जाने”

Leave a Comment