गुटखा छोड़ने का मंत्र – बुरी आदतों को रोकने का तरीका और मंत्र

Spread the love

गुटखा छोड़ने का मंत्र – बुरी आदतों को रोकने का तरीका और मंत्र – हर किसी कोई-न- कोई बुरी लत होती ही हैं। जब कोई व्यक्ति बुरी लत के कारण मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार होने लगता हैं तो उसे छोड़ने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता हैं। लेकिन बुरी लत को छोड़ना इतना आसान नहीं होता हैं। गुटखा, सिगरेट और दारु की लत भी बेहद बुरी लत हैं जिससे न सिर्फ आपका पैसा बर्बाद होता हैं बल्कि शरीर को भी भारी नुकसान पहुँचता हैं। गुटखा के लगातार सेवन से मुंह, गला और पेट का कैंसर होता हैं। गुटखा खाने से दांत और मसुढे पीले होकर सड़ने लगते हैं। तो आइए जानते हैं की गुटखा छोड़ने का तरीका और मंत्र क्या हैं।

गुटखा छोड़ने का मंत्र - बुरी आदतों को रोकने का तरीका और मंत्र
गुटखा छोड़ने का मंत्र – बुरी आदतों को रोकने का तरीका और मंत्र

बुरी लत को छोड़ना थोड़ा मुश्किल जरुर होता हैं लेकिन नामुमकिन कुछ भी नहीं हैं। खुद को मानसिक रूप से तैयार कर इस बुरी लत को आसानी से छुड़ाया जा सकता हैं। कुछ लोग दिन भर में १०-१० गुटखे खा जाते हैं। जब शौक लत बन जाती हैं तो यह हमारे लाइफ को बुरी तरह से प्रभावित करती हैं। इस पोस्ट में मैंने गुटखा छोड़ने का मंत्र और कुछ बेहतरीन टिप्स बताए हैं जिसकी मदद से इस समस्या का निदान संभव हैं।

गुटखा छोड़ने के लिए टिप्स और उपाय

गुटखा की लत छोड़ने के लिए सबसे ज्यादा किसी चीज की जरूरत हैं तो वह हैं दृढ इच्छाशक्ति। अगर आप गुटखा खाने की लत कुछ दिन छोड़कर फिर से दुबारा पकड़ लेते हैं तो नीचे बताए गए टिप्स आपके बड़े काम आने वाले हैं। कुछ लोग गुटखे की लत से इतने परेशान रहते हैं की अध्यात्म और मंत्रों के सहारे इस लत से छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं। शास्त्रों इमं बुरी लत से छुटकारा पाने के लिए कुछ दिव्य मंत्र बताए गए जो नीचे बताए गए हैं। बिना समय गवाएं आइये जानते हैं गुटखा छोड़ने का मंत्र और कुछ टिप्स :-

गुटखा छोड़ने के लिए टिप्स और उपाय
गुटखा छोड़ने के लिए टिप्स और उपाय

गुटखा छोड़ने का तरीका – टिप्स

लाख कोशिशों के बाद भी अगर गुटखा नहीं छोड़ पा रहे हैं तो सबसे पहले खुद को इसके लिए तैयार करना जरुरी हैं। अगर आप गुटखे खाने के नुकसान के बारें में नहीं जानते हैं तो youtube और अन्य सोशल साइट्स पर सर्च जरुर करें। जब आप इससे होने वाले घातक बीमारियों के बारें में जानेंगे तो निश्चित ही लत को छोड़ने के लिए मानसिक रूप से खुद को मजबूत कर पाएंगे। नीचे गुटखा छोड़ने का तरीका विस्तार से पढ़ें।

समय का चुनाव करें

अगर आप एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ेंगे तो सफलता निश्चित हैं। इसलिए सबसे पहले दिन और समय का चुनाव करें। उसके बाद कसम खाएं की इस दिन के बाद आज के बाद कभी भी गुटखा का सेवन नहीं करूँगा। इससे आप खुद को तैयार कर पाएंगे क्योकि अचानक से बुरी लत को छोड़ना आसान नहीं होता हैं।

यह भी पढ़ें गर्भवती महिला को शिवजी की पूजा करनी चाहिए या नहीं – शिव पूजा का सही समय, नियम और लाभ की जानकारी

नशा करने वालों से दुरी बनाएं

अब बारी हैं उन लोगों से कुछ समय दूर रहने की कोशिश की जो गुटखा खाते हैं और आपको भी खाने के लिए ऑफर करते हैं। जी हाँ, चुकी आपको गुटखे की लत हैं अत: जब आप किसी दोस्त को इसे खाते देखते हैं तो आपकी भी इच्छा होती हैं। इसलिए कुछ समय के लिए ऐसे लोगों से दुरी बनाएं।

यह भी पढ़ें सिंह राशि वाले परेशान क्यों रहते हैं? – सिंह राशि वालों को किस देवता की पूजा करनी चाहिए

टेंशन से दूर रहें

ज्यादात्तर लोग नशा इसलिए करते हैं क्योकि उन्हें लगता हैं की इससे तनाव कम होता हैं। लेकिन यह एक बड़ी गलतफहमी हैं। नशा महज कुछ मिनट के लिए आपकी सोचने की शक्ति को प्रभावित करती हैं। जिसकी वजह से टेंशन कम प्रतीत होता हैं। तनाव दूर करने के अन्य कई स्वस्थ विकल्प मौजूद हैं। आप तनाव में उन कार्यों को कर सकते हैं जिससे आपको आनंद की अनुभूति होती हैं। म्यूजिक, खेल कूद और योग तनाव दूर करने में सहायता कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें सपने में शिवलिंग देखना पूजा करना / सपने में मंदिर में शिवलिंग देखना

गुटखा छोड़ने के लक्ष्य पर अडिग रहें

गुटखा छोड़ने के बाद कई बार लोगों को चिड़चिड़ापन और सर दर्द जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता हैं। लेकिन यह सामान्य हैं। इसलिए अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए बार-बार यह दोहराते रहे की गुटखा खाने से शरीर और पैसा दोनों ही बर्बाद होता हैं। जब भी आपको गुटखा खाने का मन करें तो इलायची या चिंगम आदि मुंह में रख सकते हैं।

खूब पानी पिए

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर प्रभावित व्यक्ति खूब पानी का सेवन करें तो इससे गुटखे खाने की इच्छा कम होती हैं। साथ ही मौसमी फल जैसे- तरबूज , संतरा और आम आदि का सेवन भी कर सकते हैं। पानी वाले फल इस लत से मुक्ति दिलाने में मदद कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें दो अगरबत्ती जलाने से क्या होता है – पूजा में कितने अगरबत्ती जलाने चाहिए जाने

घरेलु नुस्खा आजमाएं

गुटखा छोड़ने में घरेलु नुस्खा आपकी मदद कर सकता हैं। जीरे पानी को रोजाना सुबह शाम एक-एक कप पीने से गुटखा का स्वाद खराब लगने लगता हैं। धीरे-धीरे गुटखा खाने का कम न के बराबर करने लगता हैं। लगातार कुछ दिनों तक सेवन से असर जल्द दिखाई देने लगता हैं।

गुटखा छोड़ने का मंत्र

शास्त्रों में बुरे लत को छुड़ाने के लिए कई मंत्र बताएं गए हैं। गुटखा का सेवन भी एक बुरी लत ही हैं। अगर समय रहते इसे न छोड़ा जाएं तो शरीर, समय और पैसा तीनों ही बर्बाद हो जाता हैं। गुटखा छोड़ने का मंत्र या किसी भी तरह के बुरी लत से निजात पाने के लिए नीचे मंत्र बताया गया हैं।

यत् भद्रं तन्न आसुव – इस मंत्र का रोजाना २१ बार जाप करने से व्यक्ति को गुटखा छोड़ने में मदद मिलती हैं। साथ ही प्रभावित व्यक्ति को सदा स्मरण रहता हैं उसे गुटखा का सेवन जल्द से जल्द छोड़ना हैं। यह मंत्र मानसिक रूप से भी आपको गुटखा छोड़ने के लिए प्रेरित कर तैयार रखता हैं।

यह भी पढ़ेंदांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए – 5 चीजें अभी छोड़े नहीं तो पछताना पड़ेगा

निष्कर्ष – गुटखा छोड़ने का मंत्र

आशा हैं की यह लेख ” गुटखा छोड़ने का मंत्र – बुरी आदतों को रोकने का तरीका और मंत्र ” आपकी इस लत को छुड़ाने में मदद करेगी। अगर आप दृढ संकल्प कर इस बुरी चीज से खुद को दूर रखने का प्रयत्न करेंगे तो सफल होना तय हैं। गुटखा के सेवन से लाभ नहीं हो सकता हैं। यह आपके शरीर को सिर्फ और सिर्फ क्षति पहुंचा सकती हैं। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए इसे छुड़ाना और भी अनिवार्य हो जाता हैं। गुटखे के पैसे का सही उपयोग करें और परिवार की खुशियों का ख्याल रखें।

मुझे आशा हैं की इस पोस्ट ” गुटखा छोड़ने का मंत्र – बुरी आदतों को रोकने का तरीका और मंत्र ” में दी गयी जानकारी आपके काम आएगी। इस पोस्ट को उन तक शेयर करें जिन्हें यह गन्दी लत हैं।

यह भी पढ़ें पतंजलि मुंह खोलने की दवा – कारगर आयुर्वेदिक दवा और घरेलू उपाय

Leave a Comment