पढ़ाई में तेज कैसे बने? 2024 : – हर किसी का सपना होता है की वह पढ़ लिखकर एक सफल व्यक्ति बने। कहा जाता है की सफलता चाहने वालों की कभी हार नहीं होती है। आज इस आधुनिक युग में बिना पढाई अर्थात अच्छी शिक्षा के जीवन लक्ष्य प्राप्त करना बेहद मुश्किल हैं। शिक्षा हमें अच्छे-बुरे का ज्ञान देती हैं। पढाई से मष्तिष्क का विकास होता हैं। जिससे सोचने समझने की क्षमता बढती हैं। अलग-अलग लोगों का इन्ट्रेस्ट अलग-अलग क्षेत्र में हो सकता हैं। कुछ लोगों का मन पढाई से ज्यादा खेल-कूद में लगता हैं। हर व्यक्ति के दिमाग अर्थात सोचने, समझने और याद करने की क्षमता में अंतर होता हैं। निरंतर प्रयास और अभ्यास से पढाई में तेज बना जा सकता हैं। अब आइए विस्तार से जानते है की पढ़ाई में कमजोर से तेज कैसे बने?
जब हम किसी दुसरे को खुद से पढाई में तेज तर्रार देखते है तो मन में एक ही सवाल उठता है की मैं क्यों उससे पीछे हूं। लेकिन खुद को कभी भी दुसरे के साथ कम्पैरिजन नहीं करना चाहिए। कम्पैरिजन करने से आप हीन भावना के शिकार हो सकते हैं। अलग-अलग लोगों की पसंद और मानसिक क्षमता में अंतर हो सकता हैं। इसलिए मष्तिष्क पर आवश्यकता से अधिक जोड़ देने से कोई फायदा नहीं हैं। अक्सर सफल और तेज तर्रार व्यक्ति को देखकर हमारें मन में यह सवाल उठता है की पढ़ाई में कमजोर से तेज कैसे बने? । पढ़ाई में दिमाग तेज बनाने के लिए दिन रात किताबें लेकर बैठे रहना पर्याप्त नहीं हैं। आइए जानते है की पढ़ाई में दिमाग तेज करने के लिए क्या करना और खाना चाहिए ?
पढ़ाई में तेज कैसे बने?
जैसे-जैसे इंसान की उम्र बढती है मष्तिष्क का विकास भी तीव्र होने लगता हैं। दिमाग को तेज करने के लिए पढना बेहद आवश्यक हैं। लेकिन पढाई के लिए सही वातावरण, पौष्टिक भोजन और लक्ष्य निर्माण आवश्यक हैं। जब व्यक्ति को यह पता नहीं होता की आगे भविष्य में उसे क्या करना है तो ऐसी स्थिति में उसे पढने में कोई इंटरेस्ट ही नहीं आता हैं। ऐसी बहुत सी चीजे है जो हमारी पढाई में रुकावट पैदा करती हैं। अगर आप पढेंगे नहीं तो तेज होना नामुमकिन हैं। अगर आप पढाई में तेज बनना चाहते है तो ब्रेन हेल्थ का भी ख्याल रखना जरुरी हैं। पढ़ाई में तेज बनने के लिए यादाश्त को बढाने वाले फल-फुल और शब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जाती हैं। आइए अब जानते है की पढ़ाई में तेज कैसे बने?
1. दोस्तों के साथ स्वस्थ कम्पटीशन करें
अकेले में पढाई करना बोरिंग सा लगता हैं। ऐसे में खुद को पढाई में तेज तर्रार बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता हैं। बेमन से पढाई करने पर चीजें समझ में नहीं आती हैं। आप जो भी पढ़ते अथवा लिखते है जल्दी भूल जाते हैं। जब आप ग्रुप स्टडी करते है तो एक दुसरे से सिखने का मौका भी मिलता हैं। एक दुसरे की मदद करने से प्रश्नों को आसानी से सोल्व करने में मदद मिलती हैं। जब आप किसी के साथ कम्पीट करते है तो सामने वाले से आगे निकलने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। इस तरह आपकी पढने की इच्छा में वृद्धि होती हैं। जिससे आप पढाई में अव्वल और तेज होते हैं।
यह भी पढ़ें पढाई में मन कैसे लगाए ( padhai me man kaise lagaye )
2. स्टडी का तरीका पढ़ाई में तेज बने
ज्यादात्तर लोग एक ही तरह से पढाई करते करते ऊब जाते हैं। लगातर एक ही सब्जेक्ट पढने से भी नींद आने लगती हैं। इसलिए पढाई का तरीका बदलकर नींद और थकान से बच सकते हैं। अगर आपको कोई लेशन याद करना है तो रीडिंग के बजाय राइटिंग बेस्ट हैं। लिखने से चीजें आसानी से याद हो जाती हैं। इसके अलावे Youtube और Google जैसे सर्च इंजन आज के समय में पढाई का यूनिक साधन बन चूका हैं। किताबों की अपेक्षा इन Search Engines पर जानकारियां अपडेटेड मिलती हैं। Youtube पर टीचर्स ऑनलाइन क्लासेज चलाते हैं। बारिश का मौसम हो या जाड़े का मोबाइल की मदद से आप घर बैठे ऑनलाइन क्लासेज ले सकते हैं। ऑनलाइन क्लासेज आप कभी भी कही भी कर सकते हैं। Youtube और Google पर आपको दुनियां के हर सवाल का जवाब आसानी से मिल जाता हैं।
यह भी पढ़ें पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए – 7 चीजें करनी बेहद हैं जरूरी
3. स्कूल और कॉलेज के अलावे इंस्टिट्यूट की सहायता लें
अगर आप पढाई में सबसे आगे रहना चाहते है तो इसके लिए स्कूल और कॉलेज के अलावे भी अतिरिक्त समय निकालने की जरूरत हो सकती हैं। प्राइवेट इंस्टिट्यूट और ट्यूशन की मदद से आप खुद को बेहतर बना सकते हैं। प्राइवेट इंस्टिट्यूट पढ़ाने के लिए बहुत पैसे चार्ज करते हैं। लेकिन कम बच्चे होने की वजह से टीचर्स अपने स्टूडेंट्स पर ज्यादा ध्यान देते हैं। जिससे चीजों को समझने में आसानी होती हैं। वही ट्यूशन में टीचर का पूरा फोकस सिर्फ आप पर होता हैं। इस तरह आप मुश्किल से मुश्किल प्रश्न का हल आसानी से कर पाते हैं। जिससे आप पढ़ाई में तेज और अव्वल होते हैं।
यह भी पढ़ें सुबह जल्दी कैसे उठें ( subah jaldi kaise uthe )
4. लक्ष्य और पढने का समय निर्धारित करें
मनुष्य की फितरत है की वह अकारण कुछ नहीं करना चाहता हैं। इसलिए अपनी मेहनत को एक अच्छा कारण देना बहुत ही जरुरी हैं। बिना लक्ष्य के व्यक्ति को कुछ भी करने का मन नहीं करता हैं। लेकिन जब आप लक्ष्य निर्धारित करते है तो उसे पाने की जिद्द होती हैं। भविष्य में आपको क्या बनना या करना है यह आपसे बेहतर कोई नहीं जानता हैं। इंटरेस्ट के अनुसार ही आपको सब्जेक्ट्स चूज करने चाहिए ताकि पढाई के वक्त आप बोर न हो। इसके अलावे खाने, खेलने और पढने का एक निश्चित टाइम जरुर सेट करें। अगर आपका पढाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगता तो ऐसे में लक्ष्य बनाना पढ़ाई में मन लगाने का बेस्ट और आसान तरीका साबित हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें बेटे को सुधारने के उपाय – ५ उपाय जरुर आजमाएं
5. सही वातावरण का चयन करें
अगर आप पढाई में तेज होना चाहते है तो सही वातावरण का चुनाव बेहद आवश्यक हैं। अशांत घर जहां अक्सर लड़ाई-झगड़े होते है वहां पढाई करके तेज होना नामुमकिन हैं। बार-बार ध्यान भटकने से पढाई पर कंसंट्रेट कर पाना बहुत मुश्किल होता हैं। इसके अलावे शोर-शराबे वाली जगहों पर रहते है तो सीसे या कांच से खिडकियों को कवर कर लें। इससे आप पढाई पर ध्यान दे पाएंगे। शांत वातावरण में पढ़ी गयी चीजें आसानी से याद हो जाती हैं। इसलिए पढाई के लिए रात और सुबह का समय सबसे बेस्ट मानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें बिना पैसे के अमीर कैसे बने – ५ तरीके
6. पढ़ाई में दिमाग तेज करने का तरीका पौष्टिक भोजन
पढाई के लिए स्वास्थ्य का अच्छा होना भी बेहद जरुरी हैं। अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं है तो पढाई में मन लगना नामुमकिन हैं। इसलिए सभी पोषक तत्वों से युक्त घर का बना भोजन ही करें। फ़ास्ट फ़ूड, शराब और सिगरेट जैसी चीजों का सेवन आपके मष्तिष्क की कार्य क्षमता को बुरी तरह प्रभावित करती हैं। इसलिए इन चीजों से दुरी बनाना जरुरी हैं। देर तक पढाई करने के लिए मष्तिष्क को ज्यादा एनर्जी की आवश्यकता होती हैं। खराब खान-पान ब्रेन फंक्शन को नुकसान पहुंचाता हैं। इसलिए पढाई में तेज बनने के लिए गलत खान-पान से परहेज करें।
यह भी पढ़ें धोखा देने वाले के लिए एक शब्द – धोखा देने का फल जान पैरों तले जमीन खिसक जाएगी
पढ़ाई में दिमाग तेज करने के लिए क्या खाना चाहिए
इसलिए भोजन में हरी शब्जियां जैसे- पालक, भिंडी, ब्रोकली, लौकी, बीन्स, सेम और फूलगोभी आदि को जरुर शामिल करें। हरी शब्जियों में मौजूद बीटा कैरोटीन, फोलिक एसिड, ओमेगा-3 फैटी, आयरन, ल्यूटिन और विभिन्न विटामिन के अलावे एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके दिमाग की क्षमता को बढाती हैं। जिससे पढ़े गए लेसंस याद करने में आसानी होती हैं। इसके अलावे अंडा, एवोकाडो, मछली और बेरिज का सेवन भी ब्रेन पॉवर को बूस्ट करता हैं। बेरीज में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवोनोइड स्मरण शक्ति को बढ़ावा देता हैं। विटामिन A , C, D भी ब्रेन पॉवर को इनक्रीज करता हैं। इसलिए खट्टे फलों के साथ-साथ गाजर और मछली का सेवन कर सकते हैं। गाजर में भी बीटा कैरोटिन होता है जो मष्तिष्क स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
यह भी पढ़ें किसी को भुलाने का आसान तरीका – कभी याद नहीं आएगा
7. टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई में तेज बने
जो बच्चे को खुद को दुसरे से कमत्तर समझते वे अक्सर यह सवाल करते है की पढ़ाई में कमजोर से तेज कैसे बने? । पढ़ाई में कमजोर से तेज बनना है तो सभी सब्जेक्ट्स के लिए टाइम टेबल जरुर बनाएं। जिस सब्जेक्ट में आप कमजोर है उसके लिए ज्यादा से ज्यादा समय निकालने का प्रयत्न करें। जिन सब्जेक्ट्स में आप कमजोर है उन पर अधिक फोकस करने से समझने में आसानी होती हैं। कभी-कभी एक ही सब्जेक्ट लगातार पढने से पढाई से मन उबने लगता हैं। ऐसी स्थिति में थोड़ा मनोरंजन करने से दिमाग शांत हो सकता हैं। इसके अलावे बीच-बीच में आप अपना मनपसंद सब्जेक्ट भी पढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें रिश्ते आने के उपाय – विवाह आ रही रुकावटों का होगा अंत
8. गलत संगत और कम उम्र के आकर्षण खुद को दूर रखें
युवावस्था में लक्ष्य से भटकना कोई बड़ी बात नहीं हैं। गलत संगत की वजह से कई बार व्यक्ति अपने लक्ष्य को भूलकर गलत रास्ता चुन लेता है जिसकी वजह से आगे भविष्य में पछताना पड़ता हैं। इसलिए शराबी या नशा करने वाले दोस्तों से दुरी बनाकर रखें। नशे की लत न सिर्फ आपका समय बर्बाद करता है बल्कि मानसिक क्षमता को क्षीण करता हैं। कम उम्र में प्रेम की वजह से भी आप अपने जीवन लक्ष्य से भटक सकते हैं। इसलिए अगर आप पढ़ाई में तेज बनना चाहते है तो समय का महत्त्व समझें। दिन भर गर्लफ्रेंड/ बॉयफ्रेंड के साथ फ़ोन पर लगे रहने से आपकी पढाई डिस्टर्ब होती हैं।
यह भी पढ़ें बीवी को काबू करने का तरीका – बीवी को कंट्रोल में रखना हैं बेहद आसान
निष्कर्ष – पढ़ाई में तेज कैसे बने?
आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको बताया है की पढ़ाई में तेज कैसे बने? । अगर आप दूसरों से खुद को बेहतर करना चाहते है तो पढाई तो करनी ही पड़ेगी। निरंतर अभ्यास से आप सबसे आगे निकल सकते हैं। लेकिन पढाई में तेज बनने के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी जरुरी होता हैं। इसलिए हमेशा ऐसे वातावरण में पढना चाहिए जहां शांति हो। जिन सब्जेक्ट्स में आप बेहद कमजोर उसके लिए सुबह ४ से ५ बजे का समय बेस्ट हैं। सुबह के समय आपको डिस्टर्ब करने वाला कोई नहीं होता हैं। इसके अलावे पढाई के पुराने तरीकों के अलावे नए तरीके भी आजमा सकते हैं।
उम्मीद है की यहां प्रोवाइड की गयी जानकरी ” पढ़ाई में कमजोर से तेज कैसे बने? 2024 ” आपको पसंद आयी होगी। जो लोग पढाई कर सबसे आगे रहना चाहते है उनके लिए यह आर्टिकल बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसलिए अपने दोस्तों और बच्चों के साथ इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें।
यह भी पढ़ें बच्चे मोबाइल मांगे तो क्या करना चाहिए? – मोबाइल का लत को हमेशा के लिए होगी खत्म