डर को भगाने का तरीका – डर को भगाने के लिए 5 टिप्स

Spread the love

डर को भगाने का तरीका – डरा हुआ या भयभीत व्यक्ति का मन हर वक्त अशांत रहता हैं। डर के कारण व्यक्ति को किसी कार्य में मन नहीं लगता या कार्य करने की क्षमता में कमी आ जाती हैं। डर के कई कारण हो सकते हैं। कोई मानसिक बीमारी की वजह से डर का अनुभव करता हैं तो कोई किसी कार्य के सफल होने के संदेह या चिंता की वजह से। डर तो सबको लगता हैं लेकिन अगर आप इस डर के प्रति बहुत ज्यादा सोचने लगते हैं तो यह आप पर हावी हो जाता हैं। लगातार डर बने रहने से आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी खराब होता हैं। इसलिए यह आवश्यक हैं की इस डर को हमेशा के दूर किया जाएँ।

डर को भगाने का तरीका - डर को भगाने के लिए 5 टिप्स
डर को भगाने का तरीका – डर को भगाने के लिए 5 टिप्स

कई बार हमारे मन में किसी चीज को लेकर विचार उमड़ते रहते हैं। हम सोचते हैं की ऐसा नहीं हुआ तो क्या होगा, वैसा नहीं हुआ तो क्या होगा। ऐसे डर व्यक्ति को अक्सर सताता रहता हैं। जब डर हमारे मस्तिष्क में घर कर जाता हैं तो हमारा दिमाग सही से कार्य नहीं करता हैं। हर व्यक्ति के जीवन में कभ न कभी ऐसा क्षण आता हैं जब उसका सामना उसकी सबसे बड़ी कमजोरी से होती हैं। तब यह डर व्यक्ति पर हावी होने लगता हैं। अगर व्यक्ति मानसिक से रूप से मजबूत हैं तो इस डर का सामना करने में सफल हो जाता हैं लेकिन कमजोर दिल वाले और कमजोर मानसिक क्षमता वाले इन्सान के लिए इस डर से उबर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता हैं। आइये आपको इस पोस्ट के द्वारा डर को भगाने का तरीका बताती हूँ जिससे आप अपने डर पर अंकुश लगा सकते हैं।

जाने डर लगने का मुख्य कारण

डर को भगाने का तरीका बहुत ही आसान हैं लेकिन डर को भगाने के लिए पहले डर के कारणों को जानना बेहद आवश्यक हैं। डर लगने का मुख्य कारण हैं हमेशा नाकारात्मक सोचना, किसी चीज या किसी कार्य के परिणाम के बारें में सोच कर चिंतित रहना या परिस्थिति के कारण हो सकती हैं। इसके अलावे डर लगने के हजारों कारण हो सकते हैं जैसे मानसिक बीमारी (सिजोफ्रेनिया), असफल होने का डर, गलत कार्य करने के बाद उसके परिणाम के बारें में सोचकर डरना इत्यादि। कई बार व्यक्ति अज्ञात कारणों से डरता हैं। व्यक्ति को भी पता नहीं होता हैं की आखिर डर लगने के पीछे की वजह क्या हैं। खैर अब आपको इसे लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं हैं। नीचे डर को भगाने का तरीका विस्तारपूर्वक पढ़ें।

पढ़ें डर को भगाने का तरीका – बस 5 टिप्स करो फॉलो फिर देखों कमाल

डर लगना हमेशा गलत नहीं हैं। हर व्यक्ति के अंदर डर होना ही चाहिए। लेकिन यह डर आपके मन और दिमाग को नियंत्रित करने लगे तो यह खतरनाक भी हो सकता हैं। एग्जाम में पास होने का डर आपको पढने के लिए मजबूर करता हैं। बीमार होने का डर आपको गलत खान पान और गन्दी आदतों से बचाता हैं। इस तरह आप समझ सकते हैं की डर हमेशा नुकसान नहीं पहुंचाता। अगर आपका डर आपको अंदर ही अंदर कमजोर कर रहा हैं और आप डर को नियंत्रित नहीं कर प् रहे हैं तो नीचे बताएं गये टिप्स को फॉलो करें। ये टिप्स डर को भगाने का बेस्ट तरीका हैं।

1. डर के कारणों को खत्म करने का प्रयास करें

कई बार हम एग्जाम, शादी और ऊंचाई पर जाने से डरते हैं। इस स्थिति में डर को भगाने के लिए हमें प्रयास करते रहना चाहिए। यानी अगर आप ऊंचाई से जाने से डरते हैं तो कोशिश इस स्थिति में हमें अपने अंदर के आत्मविश्वास को जगाना चाहिए और धीरे-धीरे ऊंचाई पर चढ़ने की लगातार कोशिश करते रहना चाहिए। पढाई कर आप एग्जाम के परिणाम के डर से छुटकारा पा सकते हैं। डर से भागना डर को और बढ़ाने का कार्य करती हैं इसलिए डर से भागने के बजाय डर से लड़ने की कोशिश करें।

लड़कियां कई बार शादी का नाम सुनते ही डर जाते हैं। दरसल फिल्मों और टीवी सीरियल में अक्सर सांस और बहू को लड़ते झगड़ते दिखाया जाता हैं। इस वजह से लड़कियों के मन में शादी को लेकर कई तरह के प्रश्न उठते रहते हैं जैसे सास मुझे अपनी बेटी की तरह प्यार करेगी या मुझसे लड़ती झगडती रहेगी।

इस तरह के डर को समाप्त करने के लिए अपनी माँ से बात करें की उनका अनुभव इस मामले में कैसा रहा हैं। आपकी माँ या घर के बड़े बुजुर्ग इस मामले में आपकी मदद जरुर करेंगे। जैसा टीवी सीरियल में दिखाया जाता हैं वास्तव में असल जिंदगी बिल्कुल अलग होती हैं। अगर आप अपनी सास को अपनी माँ की तरह मानेंगे तो निसंदेह सास भी आपको उतना ही प्रेम करेगी। डर लगने की कई वजहें होती हैं लेकिन डर से कभी नहीं भागना चाहिए। बातचीत और डर के कारणों का निदान करना डर को भगाने का सबसे बेस्ट तरीका माना जाता हैं।

Also, Read बाई आंख की ऊपरी पलक का फड़कना क्या हैं – शास्त्र क्या कहता हैं इसके बारें में

2. डर को भगाने का तरीका – सोच बदलें – कही घुमने जाएँ

कई बार बचपन में घटी घटनाएँ अक्सर भविष्य में डर की वजह बनती हैं। अगर आपके बचपन का अनुभव अच्छा नहीं रहा हैं तो यह डर आगे युवा अवस्था में भी कभी कभी परेशान करती हैं। मान लीजिये की आपको बचपन में सभी मजाक उड़ाते थे या कभी स्कूल या कॉलेज में बच्चो ने मिलकर आपका कभी रैगिंग किया हो तो अक्सर पीड़ित व्यक्ति के मन गलत विचार या डर बैठ जाता हैं की कही मुझमे कोई कमी तो नहीं हैं। ऐसी स्थिति में व्यक्ति कही आने जाने से भी डरने लगता हैं।

ऐसे डर को दूर करने के लिए आपको खुद को मजबूत बनाना पड़ेगा। आपको अच्छे दोस्त बनाने चाहिए जो आपको समझ सकें। आप चाहे तो दोस्तों के साथ कही घूमें जा सकते हैं। घुमने और अधिक से अधिक लोगों से बात करने से आपको अच्छा महूसस होगा। अगर स्थिति ज्यादा नाजुक हैं तो आप किसी मानसिक रोग के डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। यह डर को भगाने का बेस्ट तरीका या टिप्स हैं।

Also, Read पति को कैसे सुधारें – पति के बिगड़ने की वजह और उपाय

3. योग करें और गलत लोगों से दूर रहें

डर की मुख्य वजह हैं नकारात्मक सोच, कई बार लोग किसी कार्य, परिस्थिति और अन्य चीजों के विषय में हमेशा नकारात्मक ही सोचते हैं। जैसे मेरा बिज़नस असफल हो गया तो क्या होगा, अगर मैं मर गया तो मेरे परिवार का क्या होगा, मैं एग्जाम में पास नहीं हुआ तो क्या होगा ऐसे ही कई सवाल डर की वजह बनती हैं। नकारात्मक सोच को दूर करने के लिए गीता जरुर पढ़ें। श्री कृष्ण ने कहा हैं की कभी भी व्यक्ति को हार नहीं माननी चाहिए। नकारात्मक सोच की समस्या डर की असली वजह हैं। इस स्थिति में प्रतिदिन योग करें और ईश्वर में ध्यान लगायें। ऐसे व्यक्ति से दुरी बनायें जो आपकी हर बात को काटने का प्रयत्न करते हैं अर्थात नकारात्मक सोच वाले व्यक्ति से दूर रहने की कोशिश करें। नकारात्मक सोच आने पर गाने सुने और अपने परिवार के साथ समय बिताएं।

Also, Read सीने में घबराहट होना, डर लगना या शरीर में बेचैनी

4. डर को भगाने का तरीका हैं – थरेपी

अगर आपका डर लगातार बढ़ते जा रहा हैं तो यह किसी मानसिक बीमारी को जन्म दे सकता हैं। इस स्थिति में अपनी समस्या को अपने परिवार के साथ शेयर जरुर करें। इस समस्या से निपटने में परिवार आपकी हेल्प कर सकता हैं। इसके अलावे आपको जल्द से जल्द किसी अच्छे थेरेपिस्ट की सलाह लेनी चाहियें।

यह भी पढ़े बच्चे मोबाइल मांगे तो क्या करना चाहिए?

5. मोटिवेशनल किताबे पढ़ें

अपने डर के कारणों को जाने और फिर ऐसे मोटिवेशनल किताबों का अध्ययन करें जो आपको जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा दें। जो बीत चूका हैं उसपे मनुष्य का कोई नियंत्रण नहीं हैं लेकिन अगर हम डर की वजह से वर्तमान और भविष्य के बारें में न सोचे तो यह व्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य को गर्त में ले जा सकता हैं। Youtube पे कई ऐसे मोटिवेशनल चैनल्स मिलेंगे जिसकी मदद से आपके अंदर फिर से अपने भविष्य को बनाने और सवांरने की इच्छा जग जाएगी। डर को भगाने का तरीका

डर को भगाने का तरीका की इस पोस्ट में मैंने आपको कुछ अच्छे टिप्स दियें जो आपके डर को छूमंतर कर देगी। मुझे उम्मीद हैं की आपको यह आर्टिकल पसंद आई होगी। ऐसी ही जानकारियों के लिए हमारे ब्लॉग के अन्य पोस्ट को जरुर पढ़ें।

Also, Read बालों में मेथी लगाने के नुकसान – लगाने का सही तरीका

5 thoughts on “डर को भगाने का तरीका – डर को भगाने के लिए 5 टिप्स”

Leave a Comment